Home Blog Page 114

*हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा*

0

*हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा*

##नाम आरोपी लखन माली पिता स्व-घसिया राम माली उम्र 25 वर्ष साकिन भेडिकोना थाना डभरा जिला सक्ती

शक्ति – प्रार्थिया मंजू माली पति वेदराम माली 35 साल साकिन भेड़िकोना थाना डभरा की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 14-06-26 के रात्रि 19:40 बजे अपने घर में थी इस समय इसकी सास तिहारिन बाई माली अपने बेटा लखन माली पिता स्व-घासी राम माली उम्र 25 वर्ष साकिन भेडिकोना थाना डभरा को अपने घर मे खाना खाने को दी थी इस समय लखन माली के द्वारा विमल गुटखा खाने के लिए अपने माँ से पैसा मांगा,पैसा देने से इनकार किया तो आरोपी लखन माली अपनी मां तिहारिन बाई को हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे तिहारिन बाई वहां से उठकर भाग रही थी तो टेप नल के पास मे ही आरोपी ने पत्थर से अपनी मां के सिर में हत्या करने की नीयत से सिर मे मारा जिससे तिहारिन भाई के सिर पर गंभीर चोट आने से उसे उपचार हेतु अस्पताल डबरा लेकर आए थे जो डॉक्टर द्वारा चेक कर फौत होना बताए की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/26 धारा 103(1) bns का अपराध पंजीबद कर विवेचना लिया गया मामला गंभीर प्रकृति के होने से कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा गंभीर होने से त्वरित कार्रवाई करने कड़ी निर्देश दिये गये के परिपालन में थाना डभरा प्रभारी के द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 15.06.2026 को आरोपी लखन माली पिता स्व घासीराम माली उम्र 25 साकिन भेड़ीकोना थाना डभरा जिला सक्ती प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार जिससे आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्षय सबूत पाए जाने पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पत्थर का टुकड़ा को विधिवत गवाहों के समक्ष जब तक कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल, asi हर नारायण ताम्रकार, psi तेजेंद्र कुमार सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक 23 चंद्रकला सोन, आरक्षक मिरिश साहू, रामगोपाल यादव का विशेष योगदान रहा

*कोटमीसोनार क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग*

0

*कोटमीसोनार क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी दल्हा, पिपरस्ती एवं कोटमीसोनार क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शराब और गांजा बिक्री की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने शैलेश भट्ठे, बृजेश, संतोष बरेठ सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में नशे का दुष्प्रभाव और बढ़ सकता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से अवैध कारोबार को संरक्षण मिल रहा है। हालांकि इस संबंध में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि दो आरक्षकों द्वारा कथित रूप से वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण किया*

0

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण किया*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उपस्थित टीम ने नगर पालिका कवर्धा में कार्यरत 79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते हुए उन्हें स्वच्छता किट का वितरण किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने स्वच्छता दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को समाज और शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बताया उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है उन्होंने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में स्वच्छता महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान की है इस सोच का परिणाम है कि आज देशभर की लाखों महिलाएं स्वच्छता से जुड़े कार्यों के माध्यम से सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने स्वच्छता दीदियों के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है प्रतिदिन विपरीत परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं सुबह से शहर के प्रत्येक घरो में जाकर स्वच्छता की अलख जगा रही है जिससे स्वच्छता व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है स्वच्छता दीदियां आज केवल सफाई व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन की सशक्त मिसाल बन चुकी हैं।

*स्वच्छता दीदीयों को मिले स्वच्छता कीट*

स्वच्छता दीदीयों को जूता, मास्क, ग्लब्स, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, रेनकोट, एप्रॉन सहित अन्य जरूरत की सामाग्री प्रदान किया गया है ताकि इनको स्वच्छता कार्य करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना ना पड़े इस अवसर पर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि सहित अधिक संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित रह

*विधायक निधि से यादव समाज सामुदायिक भवन के लिए मिले 15 लाख*

0

*विधायक निधि से यादव समाज सामुदायिक भवन के लिए मिले 15 लाख*

0.नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं मनीषा साहू ने किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राधा कृष्ण वार्ड नंबर 20 स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन में अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु विधायक निधि मद अंतर्गत 15 लाख रू.की स्वीकृति प्रदान की गई जिसका भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद मनीषा अनिल साहू एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किया नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि यादव समाज सामुदायिक भवन में अतिरिक्त भवन तैयार किये जाने हेतु उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया है जिसका निविदा प्रक्रिया का पालन किया जाकर कार्यादेश प्रदान किया गया शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु आज उपस्थिति अतिथियों के साथ भूमिपूजन किया गया है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा यादव समाज ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है वार्ड पार्षद मनीषा अनिल साहू ने बताया कि यादव समाज के प्रमुखों के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करते हुए यादव समाज की बाहुलता एवं भवन की स्थिति की जानकारी दिया गया था तथा अतिरिक्त भवन निर्माण किये जाने हेतु राशि की मांग किया गया था उन्होनें बताया कि उप मुख्यमंत्री ने यादव समाज की मांग को ध्यान में रखते हुए 15 लाख रू. की स्वीकृति विधायक निधि से प्रदान किया गया विधायक निधि राशि प्राप्त होने उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के निर्देशानुसार निविदा आमंत्रित कर ठेकेदार को कार्यादेश प्रदान किया गया जहां आज नगर पालिका अध्यक्ष सहित उपस्थित पार्षदगण, यादव समाज के लोगों द्वारा भूमिपूजन कार्य संपन्न कराया गया है वार्ड पार्षद मनीषा अनिल साहू ने बताया कि विधायक निधि राशि मिलने से यादव समाज में हर्ष व्याप्त है उन्होनें सभी यादव समाज को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षद गण सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

*3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन*

0

*3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन*

0.जनआकांक्षाओं को मिली नई दिशा, विधायक भावना बोहरा ने 3.76 करोड़ की लागत से ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपार्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ ग्रामों में वर्षों से लंबित सड़कों के निर्माण, पुल-पुलियों की स्वीकृति और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के लिए विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों का परिणाम आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है सड़क निर्माण के माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को नया बल मिल रहा है इसी कड़ी में आज ग्राम प्राणखैरा में विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी 3 करोड़ 76 लाख 23 हजार रुपए की लागत से 2.312 किलोमीटर तक पुल-पुलिया सहित निर्मित होने वाले इस सड़क से धौराबन्द, आमादाह, बंशापुर एवं प्राणखैरा सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा इसके साथ ही इस सड़क निर्माण से दामापुर क्षेत्र और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को जिन्हें पहले कवर्धा, बोड़ला एवं रायपुर के लिए लम्बी दूरी तय करना पड़ता था अब इस सड़क के निर्माण से उनकी दूरी कम होगी साथ ही उनके श्रम, समय व आर्थिक बचत का लाभ भी मिलेगा इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला और सभी ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लगभग 3 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाली यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है जिसके पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी अच्छी सड़कें केवल गांवों को जोड़ने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और आर्थिक उन्नति के नए अवसर भी प्रदान करती हैं पंडरिया विधानसभा में लगातार बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक विकास,अधोसंरचना, सुविधा और सुगम आवागमन की पहुँच सुनिश्चित हो सके इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को बारहमासी सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और मरीजों को पूर्व में हो रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा इसके साथ ही पूर्व में दामापुर और उससे लगे आस-पास के ग्रामीणों को कवर्धा, रायपुर और बोड़ला आने-जाने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी जिससे समय व श्रम अधिक लगता था लेकिन अब इस सड़क के बनने से उनकी दूरी कम होगी और उनके श्रम व समय की बचत होगी सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है आज पंडरिया विधानसभा में जनता की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है ग्रामीण, वनांचल व नगरीय निकाय क्षेत्रों में विगत वर्षों में 500 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं जिसमें से कुछ पूर्ण हो चुके हैं और बाकि तय समय पर पूर्ण पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विगत वर्षों में क्षेत्र में अनेक बहुप्रतीक्षित सड़कों पुल-पुलियों, शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों और जनसुविधा से जुड़े कार्यों को स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा गया है इसी कड़ी में धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक बनने वाली यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार में ग्रामीण अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पंडरिया विधानसभा इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं जनता के विश्वास और सहयोग से आने वाले समय में भी विकास की यह यात्रा इसी गति से आगे बढ़ती रहेगी विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है आज भाजपा के सुशासन में पंडरिया विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में पूरे प्रदेश में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रहा है विगत वर्षों में वनांचल क्षेत्रों से लेकर गाँव-गाँव तक सड़कों का निरंतर विस्तार हुआ है विद्युत विहीन ग्रामों तक विकास की रोशनी पहुंची है स्वच्छ पेयजल लोगों के घरों और गाँव तक पहुँच रही है पक्के आवास से हमारे वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवार सहित ग्रामीणों को भी पक्की छत मिल रही है, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी की स्वीकृति क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधा को नई पहचान देगा व्यावसायिक परिसर व्यापारियों को सशक्त बनाएगा किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाएं उनके खेतों और गाँव-गाँव पानी पहंचा रही है, मिनी स्टेडियम, बाईपास सड़क, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, तालाबों का संरक्षण, चौक-चौराहों का विकास, महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन ऐसे कई अभूतपूर्व कार्य एवं अधोसंरचना निर्माण पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जिससे हर गाँव और नगर में जन-जन की सुविधा व क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है और आगे भी यह सार्थक प्रयास एवं विकास के कार्य निरन्तर जारी रहेंगे इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये पहला खेप रवाना*

0

मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये पहला खेप रवाना

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में किया गया मुफ्त जाँच शिविर का आयोजन

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

01.पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति अश्वनी यदु व दामापुर ग्राम पंचायत के सरपंच प्र बहादुर खान के द्वारा कराया गया कार्यक्रम।

ब्यूरो रायपुर/दामापुर -निः शुल्क नेत्र जाँच शिविर कार्यक्रम में कराए गए मरीजो के उपचार के लिए उन्हें ऑपरेशन हेतु अरविंदो नेत्रालय रायपुर के लिए रवाना किया गया वही इस माह छः जून को अरविंदो नेत्रालय रायपुर के अत्याधुनिक मशीन से लगभग 500 ग्रामीणों का नेत्र जाँच कराया गया जिसमें पंडरिया विधानसभा की जन सेवक एवं उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने का डॉक्टर की टीम से मिलकर मरीजो का हाल चाल जाना व जाँच शिविर को जन हित में सबसे अच्छा कार्य बताया एवं भविष्य में समाज हित में ऐसे किसी भी कार्य के लिये सदैव सहयोग करने की बात कही जाँच कैंप में लगभग 237 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया पहले 15 व्यक्तियों को ऑपरेशन हेतु रायपुर भेजा गया जहां प्रत्येक सप्ताह 20-25 मरीजो को ऑपरेशन हेतु भेजा जायेगा इस अवसर पर पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति प्र अश्वनी यदु निगरानी समिति हायर सेकेंडरी स्कूल दामापुर के अध्यक्ष सुमन ढीमर दामापुर सरपंच प्र बहादुर खान डोंगरिया सरपंच विश्राम यादव सहित आसपास के ग्रामीण जन मौजूद रहे।

 

*नगर में निर्माण कार्य के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं:- नगर पालिका पंडरिया की सख्त कार्यवाही*

0

*नगर में निर्माण कार्य के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं:- नगर पालिका पंडरिया की सख्त कार्यवाही*

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:– नगर पालिका परिषद पंडरिया के वार्ड क्रमांक 02 सारथीपारा में ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे गुणवत्ताहीन सीसी रोड निर्माण कार्य पर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की है वही नगरपालिका की टीम ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीसी रोड जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया गया ताकि जनता को बेहतर एवं निर्माण कार्य उपलब्ध कराया जा सके वही आपको बता दे कि पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के निर्देशन एवं नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे ने अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि पंडरिया नगर में किसी प्रकार के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से समझौता समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा वही ठेकेदार या संबंधित एजेंसी के द्वारा लापरवाही बरती जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई नगरपालिका प्रशासन द्वारा किया जाएगा

*विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा दीक्षा कार्यक्रम एवं वृहद शौर्य यात्रा उत्साहपूर्वक हुई सम्पन्न*

0

*विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा दीक्षा कार्यक्रम एवं वृहद शौर्य यात्रा उत्साहपूर्वक हुई सम्पन्न*

जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, महाकौशल प्रांत, जबलपुर विभाग द्वारा आयोजित भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम एवं वृहद शौर्य यात्रा रविवार, 14 जून 2026 को मानस भवन, जबलपुर में अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं धार्मिक वातावरण के मध्य सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने सहभागिता कर हिन्दू एकता, संगठन एवं शौर्य का परिचय दिया।

कार्यक्रम में पूज्य संत स्वामी परमानंद जी महाराज, केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल सदस्य का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को धर्म, राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव सजग एवं समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह पवार जी ने हिन्दू समाज के संगठन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठित एवं जागृत समाज ही राष्ट्र की शक्ति का आधार होता है।

कार्यक्रम में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक श्री विश्ववर्धन भट्ट जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जुड़कर समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के उपरांत मानस भवन से भव्य शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मानस भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवा ध्वज, जयघोष एवं धार्मिक उत्साह से संपूर्ण वातावरण धर्ममय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। शौर्य यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आम हिन्दू जनमानस द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता कर हिन्दू एकता एवं संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

*राजुल ड्यूप्लेक्स में युवक ने महिला को मारी गोली फिर खुद को भी मारी गोली दोनों की हुई मौत*

0

*राजुल ड्यूप्लेक्स में युवक ने महिला को मारी गोली फिर खुद को भी मारी गोली दोनों की हुई मौत*

जबलपुर:- शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में कारोबार और पैसों के लेनदेन को विवाद की वजह मान रही है।जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शक्ति कोहली और दीपेश राठौर के रूप में हुई है। दोनों ने कुछ समय पहले साझेदारी में एक ब्यूटी पार्लर सेंटर शुरू किया था। सोमवार दोपहर शक्ति अपने कमरे पर मौजूद थी, तभी दीपेश वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दीपेश ने पिस्टल निकालकर शक्ति को गोली मार दी। गोली लगते ही शक्ति की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद दीपेश ने स्वयं को भी गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोग फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से हथियार समेत अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई है।

जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*राजभाषा आयोग के आयोजन में जिला मुंगेली के साहित्यकार सम्मिलित हुए*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली रविवार को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोग के अध्यक्ष मान. प्रभात मिश्रा एवं आयोग के सचिव मान. अभिलाषा बेहार जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला -कोरबा में एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन, *पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार नगर पालिक परिषद कोरबा* में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय *श्री लखनलाल देवांगन जी* मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर रहे। अध्यक्षता राजेश अग्रवाल संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद पटेल कोरबा विधायक तथा तथा श्रीमती संजू देवी पटेल महापौर कोरबा रहे. दिन भर चले इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उपस्थित कवियों द्वारा छत्तीसगढ़ी काव्य का पाठ किया गया. प्रदेश के जाने-माने कवि/ साहित्यकार तथा ख्यातिप्राप्त अनेक लोक कलाकार सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में जिला मुंगेली से डी.एल.भास्कर ‘मुंगेलिहा’ (समन्वयक) के अगुवाई में डॉ.सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु’, राकेश गुप्त ‘निर्मल’, ज्वाला प्रसाद कश्यप, डॉ. दिलीप सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार तिवारी,महेश कुमार सम्मिलित होकर मनमोहक एवं जनजागरण के गीत तथा हास्य व्यंग्य रचना सुना कर पूरे सदन को ताली बजवाने और ठहाके लगवाने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोरबा के समन्वयक दिलीप अग्रवाल सहित जिला कोरबा के सर्व साहित्यकारों का विशेष योगदान रहा।