Home Blog

*शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का हुआ पर्दाफाश*

0

*शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का हुआ पर्दाफाश*

* *शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी कराने के नाम से लोगों से करते थे ठगी*

* *साइबर क्राइम पोर्टल में दर्ज शिकायत पर साइबर थाना की कार्यवाही*

* *प्रार्थी से 5 लाख 65 हजार 355 रूपये की हुई थी ठगी*

* *लड़की के द्वारा चिकनी चुपड़ी बातों पर फंसाकर प्रार्थी से ठगे पैसे*

* *व्हाट्सअप चैटिंग मोबाइल कॉल के जरिए की गई ठगी*

* *4 महिला 1 पुरुष सहित 5 आरोपी हुए गिरफ्तार*

*गिरफ्तार नाम आरोपी -*

 (01) भूमिका रंगारी साकिन राजनांदगांव थाना चिखली राजनांदगांव

(02) रोहित कुमार गुप्ता साकिन बसंतपुर राजनांदगांव जिला राजनांदगांव 

(3) नसीम बानो साकिन राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव

(4) तय्यबा बानो साकिन राजनांदगांव 

(5) शायना बानो साकिन थाना चिखली जिला राजनांदगांव 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा,*संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थी रेशम लाल साहू उम्र 53 वर्ष निवासी नवागढ का अपने लिए शादी के लिए रिश्ता देख रहा था कि मोबाइल में शादी का विज्ञापन आया जिसमें संपर्क करने पर महासमुंद की पदमा नाम की लड़की जो govt हॉस्पिटल में नर्स है , से शादी का रिश्ता फिक्स करने का वादा किया गया जिसके बाद कुछ पेमेंट करने के बाद लड़की का मोबाइल नंबर प्रार्थी को उपलब्ध कराया गया , प्रार्थी के द्वारा व्हाट्सअप चैटिंग और मोबाइल से बातचित करने के दौरा पदमा के द्वारा अलग अलग बहने से कभी मां के इलाज के नाम पर, कभी खुद के इलाज के नाम पर, कभी एक्सीडेंट होने के नाम पर , कभी मां की मृत्यु होने के नाम पर अलग अलग बहाना बनाकर पैसा मांगने से प्रार्थी 5 लाख 65 हजार 355 रुपए मे खाता में डाला गया , प्रार्थी अपना जमीन के बेचे रुपए ओर अन्य जगह से उधारी लेकर पैसा पदमा को दिया था , जब प्रार्थी लड़की से मिलने की बात करने लगा तब लड़की अलग अलग बहाना बनाने लगी , प्रार्थी रेशम लाल साहू महासमुंद सरकारी अस्पताल पता करने गया तो वहां पदमा नाम की कोई लड़की नहीं मिली , आसपास पता किया जो कोई पता नहीं चला जिस पर प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ तब *1930* के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया , जिस पर साइबर थाना में अपराध क्रमांक 10/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान सायबर पोर्टल की मदद से आरोपियों के खाता नंबर , बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया जो आरोपीगण राजनंदगांव के रहने वाले पता चला जिस पर , राजनांदगांव जाकर पता करने पर भूमिका रंगारी निवाशी राजनांदगांव का होना पाया गया जो पदमा बनकर रेशम लाल से बात करती थी और अपने खाता में लगभग ढाई लाख रुपए ली थी , साथ ही साथ आरोपिया पदमा/भूमिका रंगारी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया वर्ष 2025 में लव लाईक रिश्ते मैरिज ब्यूरो में काम करती थी तथा काम छोड़ने के बाद बेरोजगार होने से स्वयं एक फर्जी संस्था का संचालन करने लगी और मोबाइल में विज्ञापन चलाकर लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे का ठगी करती थी जिसमें *भूमिका / पदमा के साथी रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो , तय्यबा बानो, शायना बानो* के द्वारा सहयोग किया गया था इनके द्वारा कमीशन के लालच में पैसे प्राप्त करने के लिए अपना खाता दिया गया था ढाई लाख के अलावा अन्य पैसे इनके साथियों के खाता में ट्रांसफर होना पाया गया है जिन्हें आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । भूमिका रंगारी के विरुद्ध साइबर पोर्टल और भी शादी के नाम पर रिश्ता करने पैसे लेने के शिकायत दर्ज है । संबंधित थाना को सूचित किया गया है ।

जांजगीर पुलिस की अपील :-

*मोबाइल में किसी भी विज्ञापन को देखकर विश्वास ना करें चाहे वह शादी के लिए हो या किसी सामान की खरीदी के लिए विश्वसनीय वेबसाइट पर ही जाकर समान खरीदे या शादी के लिए रिश्ते देखें।*

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा , प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी साहू, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंग, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक गिरीश कश्यप, पद्मराज सिंह, दिव्या सिंह का योगदान रहा

*पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

0

*पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

* *जुआरियों से नगदी रकम 47500/₹, घटना स्थल से 11 नग मोटर सायकल, 01 ब्रेजा कार, 08 नग मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश जब्त* 

* *जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में चौकी पतोरा पुलिस एवं रिस्पांस टीम की संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का विवरण*

चौकी पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 09 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*जुवाडियांनो के नाम*

01. दीपक राय 42 वर्ष निवासी मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार

02. रूपचंद रात्रे उम्र 36 साल निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर

03. संजू कुमार सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

04. रमेश कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी झूलन थाना पामगढ़

05. सुरेंद्र लहरे उम्र 26 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

06. सुनील सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार

07. साहिल लहरे उम्र 22 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

08. मयंक शर्मा उम्र 22 साल निवासी उसलापुर जिला बिलासपुर

09. विशाल सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

*जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:* जिले में जुआ – सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

*उपरोक्त कार्यवाही* में PSI अभिलाष सिन्हा, Asi जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल, दिलीप माथुर चौकी पंतोरा एवं रिस्पांस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*अवैध महुआ शराब पर मुलमुला पुलिस का प्रहार, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*अवैध महुआ शराब पर मुलमुला पुलिस का प्रहार, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

* *आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया रिमांड पर*

* *आरोपी रघुवीर कश्यप (30 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी ग्राम पौना, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चोरभट्ठी मेन रोड स्थित गुलमोहर पेड़ के पास दबिश देकर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 40 हजार रुपए बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना मुलमुला के निरीक्षक शिवानंद, सहायक उपनिरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी, आरक्षक राजेश कश्यप एवं आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

अकलतरा में दस दिवसीय आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

0

अकलतरा में दस दिवसीय आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। मातृऋण सेवा संस्थान यूथ इंडिया क्लब अकलतरा द्वारा आयोजित दस दिवसीय आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 को हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक भगत सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित ब्रेनी बियर प्री-स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब अकलतरा में संचालित किया जा रहा है। जिस

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति सारथी, अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद अकलतरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा की कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीपाल सिंह बैस, डायरेक्टर – भगत सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित प्री-स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब, अकलतरा, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद श्रीमती शेख सितारा टण्डन , वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद – पुरूषोत्तम नामदेव, युवा समाजसेवी – अविनाश साहू , वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा के सचिव – चिराग शर्मा , युवा समाजसेवी- दीपक साहू , संस्था के संरक्षक – अनुराग प्रेम सोनी तथा वरिष्ठ सीए राहुल दोशी शाला स्टाफ – सुश्री शीतल सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव- दुलेचंद साहू ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन संस्था के अध्यक्ष- मन्नू थवाईत के द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा एवं कराते प्रशिक्षक – मास्टर विशाल पाटले ( ब्लैक बेल्ट 4 डान ), प्रशिक्षक – मास्टर चंदराम बरेठ ( ब्लैक बेल्ट 1 डान ), प्रशिक्षक – पार्थदेव चौधरी स्वयंसेवक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, नगर की महिलाओं, बच्चों, बालक-बालिकाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन के संबंध में बेसिक जानकारी एवं प्रशिक्षण की प्रारंभिक प्रक्रिया से उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति सारथी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा शिविर को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजकों एवं प्रशिक्षार्थीयों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मंचस्थ सभी अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस प्रकार के आयोजन को समाज और विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं के लिए उपयोगी बताया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय, कोषाध्यक्ष- दुर्गेश राठौर, सह-सचिव, सोमदेव पाण्डेय सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी छात्र – छात्राएं तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

यह दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

*31 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन कराकर पीएम आशा योजना का लाभ उठाएं–*

0

*31 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन कराकर पीएम आशा योजना का लाभ उठाएं–* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएमआशा) के अंतर्गत जिले में खरीफ फसल हेतु मूंग, उड़द, मूंगफली, अरहर (तुअर) एवं सोयाबीन फसल की खरीदी की जानी है। खरीदी के लिए जिला जांजगीर-चंपा अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में 4 समितियां सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह, अकलतरा, जांजगीर और पामगढ़ अधिसूचित है। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नाफेड) के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अधिसूचित मूंग फसल को समर्थन मूल्य 8780.00 रू. प्रति क्विंटल, उड़द को 8200.00 रू. प्रति क्विंटल, मूंगफली को 7517.00 रू. प्रति क्विंटल, अरहर (तुअर) को 8450.00 रू. प्रति क्विंटल एवं सोयाबीन फसल को समर्थन मूल्य 5708.00 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक अधिसूचित फसल लगाने वाले समस्त कृषकों का पंजीयन/रकबा संशोधन कराया जाना जरूरी है।

खरीफ दलहन/तिलहन फसल के पंजीयन के लिए किसान भाई अपने क्षेत्र के संबंधित सेवा सहकारी समिति में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। किसान भाई पंजीयन हेतु मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका बी-1, पी-2 एवं पासबुक की छायाप्रति अवश्य लेकर जावें। साथ ही अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपने फसल का पंजीयन अथवा पहले से एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत होने पर केवल रकबा संशोधन करा सकते हैं। 31 अक्टूबर 2026 तक सभी किसान भाई-बहन पोर्टल पर पंजीयन करा इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि

जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

*महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश- राज्यपाल श्री रमेन डेका* 

0

*महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश- राज्यपाल श्री रमेन डेका* 

*विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की होगी महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री श्री साय*

*राज्यपाल व मुख्यमंत्री हुए श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 में शामिल*

*घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण* 

रायपुर 11 अक्टूबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के श्री अग्रसेन धाम में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी ने समाज को दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश दिया। अग्रवाल समाज व्यवसाय के साथ समाज में भी अपना सार्थक योगदान देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि और श्री अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। अग्रसेवा गौशाला रायपुर द्वारा संचालित इस एम्बुलेंस की सुविधा मोबाइल नंबर 8109002139 पर कॉल कर ली जा सकेगी। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की डायरेक्ट्री तथा अग्रपुष्प बुलेटिन त्रैमासिक पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया गया तथा अग्रवाल समाज के प्रतिभावान बच्चों को अग्र प्रतिभा सम्मान और युवाओं को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि अग्रवाल समाज का भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। ये समाज कठोर परिश्रम से स्थापित उद्योग-धंधों में लोगों को रोजगार देता है। हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज के लोग अग्रणी भूमिका में रहते हैं। असम सिनेमा को आगे बढ़ाने में श्री ज्योति प्रसाद अग्रवाल ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा दिए गए एक ईंट एक रुपया का सिद्धांत आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता की अनोखी मिसाल है।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने हमें सिखाया कि ज्ञान सभी से लेना चाहिए और दान भी देना चाहिए। नई पीढ़ी को त्वरित सफलता प्राप्त करने की जगह पारंपरिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। अग्रवाल समाज में पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की बहुत सुंदर परम्परा है।सभी की भागीदारी से ही सुंदर समाज का निर्माण हो सकता है। छत्तीसगढ़ आज नक्सलमुक्त है, यहां उद्योग व्यवसाय की असीम संभावना है। अग्रवाल समाज अपने व्यापार में इन मौकों का उपयोग करेगा तो कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अग्रवाल समाज का नाम आते ही उद्यमिता और दानशीलता की परंपरा हमारे सामने आती है। ये समाज हमेशा परोपकार के क्षेत्र में अग्रणी रहता है। चाहे स्वास्थ्य शिविर हों या गौसेवा, धर्मशाला, सामूहिक विवाह या निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना, अग्रवाल समाज हर रूप में आगे बढ़कर परोपकार करता है। समाज के सभी क्षेत्रों में अग्रवाल समाज के लोग अपना सार्थक योगदान दे रहे हैं। आज भी गौमाता के लिए एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया है, ये अग्रवाल समाज की सेवा भावना को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। हम भी विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विजन डाक्यूमेंट के आधार पर मिशन मोड पर कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य राज्य की जीएसडीपी को 5 लाख करोड़ से 75 लाख करोड़ तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ में खनिज, वनोपज, बिजली, पानी सहित सभी संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। अग्रवाल समाज अपने व्यवसायिक परिश्रम से छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज लोगों को रोजगार देने के साथ ही समाजसेवा में भी अपना बहुमूल्य योगदान देता है। महाराजा अग्रसेन जी ने समानता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इस अवसर पर एडीआर ग्रुप के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल, अग्रवाल समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, श्री मनमोहन अग्रवाल, श्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, गणमान्य जन व सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।

*रतनपुर में पहली बार – छत्तीसगढ़ी फिल्मों की दमदार अदाकारा आस्था शर्मा की एंट्री से गूंजेगा डांडिया!*

0

*रतनपुर में पहली बार – छत्तीसगढ़ी फिल्मों की दमदार अदाकारा आस्था शर्मा की एंट्री से गूंजेगा डांडिया!*

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

*13 अक्टूबर को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नवयुथ डांडिया ग्रुप के मंच पर बिखेरेंगी जलवा*

*रतनपुर।* धार्मिक नगरी और माँ महामाया की पावन भूमि रतनपुर इस शारदीय नवरात्रि सिर्फ आस्था से ही नहीं, बल्कि उमंग और उल्लास से भी सराबोर होने जा रही है। नवरात्रि पर्व को और अधिक भव्य, रंगीन और यादगार बनाने के लिए शहर के सबसे चर्चित *नवयुथ डांडिया ग्रुप समिति* द्वारा *भव्य डिस्को डांडिया नाइट – 2026* का विराट आयोजन किया जा रहा है।

और इस बार आयोजन का इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि रतनपुर के सांस्कृतिक मंच पर *पहली बार छत्तीसगढ़ी सिनेमा की सुपरस्टार, लाखों दिलों की धड़कन अभिनेत्री आस्था शर्मा* सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी।

13 अक्टूबर – रतनपुर के लिए ऐतिहासिक शाम

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, *13 अक्टूबर, सोमवार की रात्रि* इस डिस्को डांडिया नाइट की सबसे चमकदार रात होगी। इसी दिन छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री आस्था शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाएंगी।

उनकी एक झलक पाने और उनके साथ गरबा-डांडिया करने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह और क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही रतनपुर, बिलासपुर, कोटा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह शुरू हो गया है।

आस्था शर्मा ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और मनमोहक अंदाज से अलग पहचान बनाई है और अब रतनपुर में उनकी पहली उपस्थिति इस आयोजन को राज्यस्तरीय पहचान दिलाएगी।

सिर्फ डांडिया नहीं, संस्कृति का महासंगम

नवयुथ डांडिया ग्रुप द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल डिस्को डांडिया तक सीमित नहीं है। यह संस्कृति, संगीत और आधुनिकता का अद्भुत संगम होगा।

*कार्यक्रम की विशेषताएं:*

– *भव्य लाइटिंग और साउंड:* मुंबई की तर्ज पर हाई-टेक डिस्को लाइट्स और डीजे सेटअप

– *पारंपरिक गरबा और आधुनिक डिस्को डांडिया का फ्यूजन*

– *बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस कपल और बेस्ट गरबा क्वीन के लिए आकर्षक पुरस्कार*

– *सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और महिला सुरक्षा के लिए अलग व्यवस्था*

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व को युवा पीढ़ी से जोड़ना, स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करना और क्षेत्रवासियों को स्वस्थ मनोरंजन का एक पारिवारिक मंच देना है।

समिति की अपील

नवयुथ डांडिया ग्रुप समिति ने नगर के समस्त श्रद्धालुजनों, मातृशक्ति, युवाओं और क्षेत्रवासियों से हृदय से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य डिस्को डांडिया नाइट को सफल बनाएं और रतनपुर में पहली बार आ रही छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार आस्था शर्मा का जोरदार स्वागत करें।

कोटा की सुमन ने कुराश खेल में रचा इतिहास, राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

0

कोटा की सुमन ने कुराश खेल में रचा इतिहास, राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटा की प्रतिभाशाली छात्रा सुमन ने कुराश खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सुमन ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब वह राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि न केवल सुमन के लिए, बल्कि उनके परिवार, विद्यालय और पूरे कोटा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

सुमन की इस सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं सुमन को क्षेत्रवासियों की ओर से उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ — मोहनीश सिंह राजपूत

शारदीय नवरात्रि प्रारंभ: आदिशक्ति माँ महामाया के दरबार में 30,000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित, जगमग हुआ शक्तिपीठ

0

शारदीय नवरात्रि प्रारंभ: आदिशक्ति माँ महामाया के दरबार में 30,000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित, जगमग हुआ शक्तिपीठ

*रतनपुर:* छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी और मंदिरों के शहर कहे जाने वाले रतनपुर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ हो गया है। 51 शक्तिपीठों में से एक, आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर में इस वर्ष *30,000 तीस हजार मनोकामना ज्योति कलश* प्रज्वलित किए गए हैं। कलशों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा है और हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब माँ के दर्शन के लिए उमड़ रहा है।

### अभिजीत मुहूर्त में हुई कलश स्थापना

मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पं. सतीश शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा पर सुबह 5 बजे माँ का नव श्रृंगार, अभिषेक और नए वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापना की गई। सुबह 7 बजे से ज्योति कलश प्रज्वलन शुरू हुआ जो शाम तक चला। मान्यता है कि इन ज्योतियों को नौ दिनों तक अखंड बनाए रखा जाता है।

पिछले वर्षों में यहाँ 25 हजार से 31 हजार तक ज्योति कलश जलाने का रिकॉर्ड रहा है। इस वर्ष तांबे और पीतल के कलशों में घी की ज्योत जलाई गई है, जिसमें करीब 100 से अधिक आचार्य लगातार 9 दिनों तक शतचंडी यज्ञ, दुर्गा सप्तशती पाठ और जसगीत का अनुष्ठान करेंगे।

### क्यों खास है महामाया मंदिर?

बिलासपुर से 25 किमी दूर स्थित यह मंदिर 11वीं शताब्दी में कलचुरी वंश के राजा रत्नदेव प्रथम द्वारा बनवाया गया था। यह दक्षिण कोसल की कुलदेवी और रतनपुर राज्य की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं।

मान्यता के अनुसार यहाँ *देवी सती का दाहिना स्कंध* गिरा था, इसलिए इसे *कौमारी शक्तिपीठ* कहा जाता है। भगवान शिव ने स्वयं प्रकट होकर इसे यह नाम दिया था। मंदिर के गर्भगृह में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती तीनों स्वरूपों में माँ विराजमान हैं। यही कारण है कि नवरात्रि में यहाँ की गई पूजा कभी निष्फल नहीं होती।

### प्रशासन के व्यापक इंतजाम

शारदीय नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

– मंदिर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।

– गर्भगृह के शुद्धिकरण के बाद भक्तों के लिए वर्चुअल स्क्रीन और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था।

– मंदिर परिसर में रोज भंडारे का आयोजन।

– कालभैरव मंदिर के दर्शन के बाद ही यात्रा पूर्ण मानी जाती है, इसलिए वहां भी विशेष व्यवस्था।

रतनपुर को चतुर्युगी नगर भी कहा जाता है, जहाँ कलचुरी काल के तालाब और प्राचीन मंदिर आज भी मौजूद हैं।

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड से भी श्रद्धालु माँ महामाया के दरबार में मनोकामना ज्योत जलाने पहुंच रहे हैं। भक्तों का मानना है कि सच्चे मन से जलाई गई मनोकामना ज्योत से संतान सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

> *नवरात्रि में 30 हजार दीपों की रोशनी सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, एकता और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।*

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नवरात्रि पर माँ महामाया, श्री गिरजाबंध हनुमान एवं माँ डिडनेश्वरी के किए दर्शन-पूजन*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नवरात्रि पर माँ महामाया, श्री गिरजाबंध हनुमान एवं माँ डिडनेश्वरी के किए दर्शन-पूजन*

रतनपुर/मल्हार, छत्तीसगढ़।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नरात्रि के प्रथम दिवस पर श्री साहू ने रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी मंदिर में सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात उन्होंने रतनपुर स्थित श्री गिरजाबंध हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वे बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी द्वारा आयोजित ‘ध्वजा यात्रा बेलतरा-2026’ में सम्मिलित हुए। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति जन-आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इसी क्रम में श्री तोखन साहू ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार स्थित पवित्र माँ डिडनेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने माँ आदिशक्ति से प्रार्थना की कि सभी देशवासियों पर उनकी कृपा बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

*ग्राम मटिया में हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री तोखन साहू ग्राम मटिया में हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

श्री साहू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। हायर सेकेंडरी स्कूल की शुरुआत से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने, उच्च शिक्षा की तैयारी करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने ग्राम मटिया के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।