बिलासपुर जिले में मिलावट का खेल! मिठाई, होटल और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, खाद्य विभाग की चुप्पी क्यों?

बिलासपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के कई रेस्टोरेंट, होटल, डेयरी एवं मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कई जगहों पर ग्राहकों को मिलने वाली मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ हो रहा है, तो खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नियमित जांच क्यों नहीं की जा रही है?
आखिर खाद्य विभाग कब जागेगा?
क्या विभाग को किसी बड़ी घटना का इंतजार है? आम जनता अपने परिवार और बच्चों के लिए मिठाई एवं खाद्य सामग्री खरीदती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है।
उठ रहे हैं ये बड़े सवाल:
जिले में मिठाई दुकानों और डेयरियों की नियमित जांच क्यों नहीं?
मिलावट की शिकायतों पर कार्रवाई कब होगी?
खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच क्यों नहीं कराई जा रही?
दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?
जनता की मांग है कि खाद्य विभाग जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाए और मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों की जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई करे।
🔴 अब देखना यह है कि खाद्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है या फिर जनता की सेहत से जुड़े इस सवाल पर चुप्पी बरकरार रहती है।
बिलासपुर ब्यूरो चीफ – मोहनीश सिंह राजपूत

