Home Blog Page 113

*विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग*

0

*विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग*

0.योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा।

0.इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुति।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम भैंसाओदार (तहसील कुई-कुकदूर) में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया किया कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना रहा इस दौरान वनांचल क्षेत्र सहित पंडरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन शौली हेतु योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ्य भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का सन्देश दिया कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ बस्तर के सुदूर वनांचल से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्लखंब योग को नई पहचान दिलाने वाले तथा इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा मल्लखंब योग की विशेष प्रस्तुति दी गई उल्लेखनीय है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रस्ताव को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है हमारे वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को अपने बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने तथा हमारी योग परंपरा के प्रसार हेतु आज यह आयोजन किया गया जिसमें हमारे आदिवासी भाई-बहनों और विधानसभा वासियों का भरपूर सहयोग हमें मिला है जिसके लिए मैं कार्यक्रम में पधारे प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर एक स्वस्थ जीवनशैली अपना रहा है उन्होंने आगे कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सशक्त साधन है नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन सकारात्मक बनता है वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव मुक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है और करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक नागरिक योग से जुड़े और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बने सामूहिक योगाभ्यास सामाजिक एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का भी सशक्त माध्यम है मैं क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से आग्रह करती हूँ कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ्य रहें एवं स्वस्थ समाज व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में भी आमजनों के बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से हम हर गाँव-गाँव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा और 20 से अधिक प्रकार की जाँच पूर्णतः निशुल्क की जा रही है और लगभग 13 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है आपातकालीन सेवा और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा चौबीस घंटे और सातों दिन अपनी सेवा दे रही है जिससे लगभग 32 हजार लोगों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ एवं आपातकालीन समय में त्वरित सहायता मिली है आज पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ ही वहां सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्य हो रहें हैं। पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

*जिले के 120719 किसानों के खाते में आए 24.15 करोड़ रू*

0

 

*जिले के 120719 किसानों के खाते में आए 24.15 करोड़ रू*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में शनिवार दिनांक 20-06-2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हूगली, से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वी किस्त किसानो के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया गया। जिले के 120719 किसानों के डीबीटी बैंक खाते में 24.15 करोड़ रू. हस्तान्तरित किये गये है।जिसके अंतर्गत कृषि विकास और किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के 23 वीं किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानो को 18,880 हजार करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया। कृषि विभाग के उप संचालक श्री राकेश कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ खरीफ फसलों में धान के अलावा दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र में विस्तार पर जोर दिया। उन्होने जिले के किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने की भी जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. के. डी. महन्त ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान एवं जनप्रतिनिधि तथा विकासखंडो में 527 कृषक जिले में कुल 627 कृषकों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। जिले के साथ ही ग्राम स्तर पर भी किसानो को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

*अकलतरा में गहराया जल संकट, पानी के लिए रातभर जागने को मजबूर नगरवासी*

0

*अकलतरा में गहराया जल संकट, पानी के लिए रातभर जागने को मजबूर नगरवासी*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के अकलतरा नगर पालिका क्षेत्र में भीषण गर्मी और लगातार गिरते जल स्तर के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि नगरवासियों को पानी के लिए रात-रात भर जागना पड़ रहा है, इसके बावजूद कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नलों में पानी केवल 10 से 20 मिनट के लिए ही आ रहा है, जिससे सभी परिवारों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की कमी के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि पानी की समस्या अब अस्थायी नहीं बल्कि गंभीर रूप ले चुकी है। लगातार रातभर जागकर पानी भरने की मजबूरी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और कई लोग बीमार पड़ रहे हैं।

अकलतरा नगर के लगभग सभी वार्डों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल संकट की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में जल संकट और भी गंभीर हो सकता है।

*उर्वरक भण्डारण में अनियमितता पर विकास टेªडर्स खरौद का उर्वरक गोदाम सील*

0

*उर्वरक भण्डारण में अनियमितता पर विकास टेªडर्स खरौद का उर्वरक गोदाम सील*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के अगुवाई में मेसर्स विकास टेªडर्स खरौद, विकासखण्ड पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के उर्वरक विक्रय परिसर में दिनांक 17.06.2026 को विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षक के संयुक्त टीम के साथ मेसर्स के उर्वरक गोदाम एवं विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स के यहाँ पाॅस मशीन में दर्ज उर्वरक एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों का सही मिलान ना होना, मूल्य सूची का यथोचित स्थान पर चस्पा, लायसेंस चस्पा एवं निर्धारित मूल्य बोर्ड नही पाये जाने पर मेसर्स के उर्वरक गोदाम में उपलब्ध उर्वरक सिंगल सुपर फाॅस्फेट (दानेदार) 52 बोरी, सिंगल सुपर फाॅस्फेट (पाउडर) 53 बोरी, ट्रिपल सुपर फाॅस्फेट 9 बोरी, एन.पी.के. (5ः15ः0ः10) 78 बोरी एवं यूरिया 21 बोरी कुल 213 बोरी उर्वरक को जब्ती करते हुए सीलबंद की कारवाई की गई। इसी क्रम में मेसर्स गायत्री कृषि सेवा केन्द्र राहौद, विकासखण्ड पामगढ़ में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय किये जाने पर 76.75 क्ंिवटल बीज को विक्रय प्रतिबंध किया गया।

उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने स्पष्ट किया गया है कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद एवं बीज गुणवत्तायुक्त तथा शासकीय दर पर उपलब्ध कराने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है और विभाग द्वारा जिले के सभी निजी कृषि केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है, और अनियमितता पाये जाने पर लगातार कारवाई की जा रही है।

*सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदान किए जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र*

0

*सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदान किए जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज के मान्यता प्रदान करने के संबंध में आई बाधा को दूर करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा कबीरधाम जिला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है राज्य सरकार द्वारा भवन निर्माण हेतु राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है इस सत्र से वैकल्पिक भवन में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना था लेकिन वर्तमान में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा अधोसंरचना संबंधी आवश्यक भवन एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए मान्यता प्रदान नही किए जाने की कार्यवाही की है सांसद पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कबीरधाम जिले में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज को वर्तमान मे जिला अस्पताल के समीप आयुष भवन में संचालित किया जा रहा है आयुष भवन की क्षमता कम पड़ने पर पास ही उद्योग भवन का भी उपयोग किया जा सकता है छात्र-छात्राओं के आवास व्यवस्था हेतु पुराना तहसील कार्यालय को भी चिन्हित कर लिया गया है कवर्धा स्थित जिला अस्पताल भी सर्वसुविधा युक्त विशाल भवन मे संचालित है मरीज के परिजनों के विश्राम हेतु भवन भी उपलब्ध है जिसका उपयोग भी आवश्यकता पड़ने पर किया जा सकता है आने वाले वर्षों में भवन संबंधी समस्त आवश्यक अर्हताएं भी पूर्ण कर ली जाएगी उन्होंने कवर्धा मे खुलने वाले मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदाय किए जाने संबंधी विषय पर नेशनल मेडिकल कमीशन को पुनः विचार किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

*सांसद के प्रयासों से जिले में मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति*

सांसद संतोष पांडेय कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने को लेकर लगातार प्रयासरत रहे हैं उन्होंने सन 2021 में दिल्ली लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग प्रमुखता से की थी इस संबंध में सांसद पांडेय ने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा था उन्होंने सन 2023 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाक़ात कर पत्र सौंपकर आग्रह किया था इसके बाद केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी। सांसद ने भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी इसके बाद राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान क

*आर्यन पब्लिक स्कूल सैहामालगी में धूम-धाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

0

*आर्यन पब्लिक स्कूल सैहामालगी में धूम-धाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ पंडरिया-दामापुर:- नये शिक्षा सत्र में स्कूली छात्रों में गजब का उत्साह दिखा छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार की शिक्षा क़ो लेकर विशेष अभियान ने अभिभावकों में उत्साह भर दिया है एक मुहीम के तहत पालकों के घर तक शिक्षक पहुंच रहे हैं जिन बच्चों के पालक अपने बच्चों क़ो स्कूल नहीं भेज रहे हैं उनको शिक्षा की महत्ता समझाई जा रही है प्रवेश उत्सव के दौरान प्रदेश के हर स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया उसी कड़ी में आज सैहामालगी के आर्यन पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों क़ो कॉपी पेन भेंट कर उनका स्वागत किया गया जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुवे उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया एवं नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया वंही ग्राम पंचायत के सरपंच लेख राम सींगरौल ने बच्चों क़ो संस्कार के साथ आगे बढ़ने की बात कही वंही सभी बच्चों क़ो अपने माता पिता का सम्मान एवं शिक्षकों का सम्मान करने की बात कही

आज के कार्यक्रम में आर्यन पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष राधे लाल चंद्रवंशी स्कूल के प्राचार्य शिक्षकगण पालक एवं बच्चे उपस्थित रह

*माँ भारतीय एकेडमी दामापुर की लड़कियां खेलेंगी नेशनल गेम में कराटे नेशनल ओलम्पिक डे सेलिब्रेशन नेशनल गेम रायपुर में होंगी सामिल*

0

*माँ भारतीय एकेडमी दामापुर की लड़कियां खेलेंगी नेशनल गेम में कराटे नेशनल ओलम्पिक डे सेलिब्रेशन नेशनल गेम रायपुर में होंगी सामिल*

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा रायपुर में नन्ही बालिकाओं का ठहरने खाने का व्यवस्था।

0.फ्री कराटे क्लास के तहत लड़कियों क़ो सिखाया जा रहा है आत्मरक्षा का गुण:- अश्वनी यदु।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ पंडरिया-दामापुर:- दामापुर क्षेत्र की छः बेटियां अब नेशनल गेम में सामिल होकर कराटे के गेम में किस्मत आजमाएंगी बता दें की महज दो माह पूर्व बेटियों क़ो आत्मरक्षा की गुण शिखाने के उद्देश्य से सुरु किया गया यह कराटे क्लास अब प्रदेश में जाकर प्रदर्शन करने तैयार है आस -पास के गाँवो की छोटी छोटी बेटियां कराटे सीखने लक्ष्य पब्लिक स्कूल शिव गंगा धाम के ग्राउंड में आया करते हैं जहां जैतपुरी निवासी सात बार के नेशनल प्लेयर कराटे टीचर ज्योति बघेल द्वारा लड़कियों क़ो ट्रेनिंग दिया जा रहा है जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु ने बताया की हमने नहीं सोचा था की हमारा छोटा सा प्रयास एक दिन बड़ा रूप ले लेगी और हमारे दामापुर क्षेत्र की बेटियां प्रदेश में जाकर अपने कला का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी आगे अश्वनी यदु ने कहा की पंडरिया विधायक भावना बोहरा का विशेष सहयोग इस कार्य के लिये मिला कराटे नेशनल गेम में सामिल होने जा रहे लड़कियों के लिये विधायक द्वारा रायपुर में रहने खाने का पूरा व्यवस्था किया गया जिसके कारण बच्चे जा पा रहे हैं 21 जून क़ो रायपुर के रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में नेशनल गेम का आगाज होगा जहां बच्चे कराटे के गेम में सामिल होंगे दामापुर क्षेत्र से जैतपुरी की पाँचवी क्लास की लड़की यशश्विनी यदु अतरिया निवासी कामनी निषाद प्राण खैरा से पाँचवी क्लास से संस्कृति केशरवानी दामनी यादव रागनी निर्मलकर कोदवा कला से डिंम्पल साहू शामिल होंगी जिसके लिये लड़कियां एक दिन पूर्व ही रायपुर के लिये रवाना हो जाएंगी और दूसरे दिन नेशनल गेम में सामिल होंगी दामापुर क्षेत्रवाशियों ने सभी क़ो बधाई शुभकामनायें प्रेसित करते हुए माँ भारतीय एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु एवं टीम लक्ष्य पब्लिक स्कूल के टीम शिक्षकगण क़ो बधाई शुभकामनायें दी।

*दलहन तिलहन की खेती पर मिलेगा 15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन* 

0

*दलहन तिलहन की खेती पर मिलेगा 15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन* 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-फसल परिवर्तन के माध्यम से किसानों के हित में राज्य सरकार ने आगामी खरीफ से किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत कृषक उन्नति योजना अंतर्गत पूर्व से ही खरीफ फसलें जैसे मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन-तिलहन एवं कपास जैसी फसल लेने वाले कृषकों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदाय किये जाने एवं धान के स्थान पर अन्य खरीफ की फसल लेने वाले कृषकों को राशि रूपये 15 हजार प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जावेगी। योजनान्तर्गत पंजीयन कराने वाले किसानों को एग्रीस्टैक पर पंजीयन तथा डिजीटल क्रॉप सर्वें में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबें पर आदान सहायता राशि कृषकों के बैंक खाते में डी.बी.टी के माध्यम से दी जावेगी। योजना का लाभ लेने हेतु किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर सेवा सहकारी समिति या सी.एस.सी सेंटर में अपनी फसल का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

*हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रज्जाक अली गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

0

आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

कोरबा  – दिनांक 15.06.2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 550/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।प्रार्थी शिवबालक सिंह तोमर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जिला जेल कोरबा के समीप पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा लोहे के डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसके दोनों पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गवाहों को धमकाने एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयास पर पृथक अपराध दर्ज

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रज्जाक अली द्वारा प्रकरण के गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों को लगातार धमकाया जा रहा था तथा बयान बदलने एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

तीन दशकों से अधिक समय से गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है आरोपी

आरोपी रज्जाक अली के विरुद्ध थाना कोतवाली, करतला, उरगा सहित जिले के विभिन्न थानों में विगत लगभग तीन दशकों से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आगजनी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, लोक सेवक के कार्य में बाधा एवं संपत्ति संबंधी अपराध सहित अनेक गंभीर अपराध दर्ज हैं।

जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी

आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, समाज में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने तथा लोक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध जिला बदर (Externment) हेतु प्रतिवेदन तैयार कर जिलाधीश कार्यालय भेजा गया है।

साथ ही उपलब्ध तथ्यों एवं आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 *अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।*

0

सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं सीसीटीवी निगरानी से मिली महत्वपूर्ण मदद।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पकड़ाए।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई एवं औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु चलाए जा रहे “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को विफल करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि।

दिनांक 18.06.2026 की रात्रि अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल सजगता दिखाते हुए संदिग्धों की निगरानी की गई तथा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

सुरक्षा कर्मियों की तत्परता एवं सीसीटीवी निगरानी के कारण चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 04 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से असफल हुई चोरी की योजना।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने के उद्देश्य से प्लांट परिसर में प्रवेश करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में थाना उरगा में अपराध क्रमांक 346/2026 धारा 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण –

1. कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलकेजा, थाना उरगा, जिला कोरबा।

2. सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा।

3. शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर अकलतरा, हाल मुकाम कुदरूमाल, थाना उरगा, जिला कोरबा।

4. संपत कुमार धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कलमीभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा।

*कोरबा पुलिस की अपील – सजग रहें, सुरक्षित रहें*

औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं आम नागरिकों की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के माध्यम से अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।