मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये पहला खेप रवाना
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में किया गया मुफ्त जाँच शिविर का आयोजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
01.पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति अश्वनी यदु व दामापुर ग्राम पंचायत के सरपंच प्र बहादुर खान के द्वारा कराया गया कार्यक्रम।
ब्यूरो रायपुर/दामापुर -निः शुल्क नेत्र जाँच शिविर कार्यक्रम में कराए गए मरीजो के उपचार के लिए उन्हें ऑपरेशन हेतु अरविंदो नेत्रालय रायपुर के लिए रवाना किया गया वही इस माह छः जून को अरविंदो नेत्रालय रायपुर के अत्याधुनिक मशीन से लगभग 500 ग्रामीणों का नेत्र जाँच कराया गया जिसमें पंडरिया विधानसभा की जन सेवक एवं उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने का डॉक्टर की टीम से मिलकर मरीजो का हाल चाल जाना व जाँच शिविर को जन हित में सबसे अच्छा कार्य बताया एवं भविष्य में समाज हित में ऐसे किसी भी कार्य के लिये सदैव सहयोग करने की बात कही जाँच कैंप में लगभग 237 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया पहले 15 व्यक्तियों को ऑपरेशन हेतु रायपुर भेजा गया जहां प्रत्येक सप्ताह 20-25 मरीजो को ऑपरेशन हेतु भेजा जायेगा इस अवसर पर पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति प्र अश्वनी यदु निगरानी समिति हायर सेकेंडरी स्कूल दामापुर के अध्यक्ष सुमन ढीमर दामापुर सरपंच प्र बहादुर खान डोंगरिया सरपंच विश्राम यादव सहित आसपास के ग्रामीण जन मौजूद रहे।
