*नगर में निर्माण कार्य के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं:- नगर पालिका पंडरिया की सख्त कार्यवाही*

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:– नगर पालिका परिषद पंडरिया के वार्ड क्रमांक 02 सारथीपारा में ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे गुणवत्ताहीन सीसी रोड निर्माण कार्य पर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की है वही नगरपालिका की टीम ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीसी रोड जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया गया ताकि जनता को बेहतर एवं निर्माण कार्य उपलब्ध कराया जा सके वही आपको बता दे कि पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के निर्देशन एवं नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे ने अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि पंडरिया नगर में किसी प्रकार के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से समझौता समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा वही ठेकेदार या संबंधित एजेंसी के द्वारा लापरवाही बरती जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई नगरपालिका प्रशासन द्वारा किया जाएगा
