विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा । आज अकलतरा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित भव्य विजयादशमी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठन शक्ति एवं सामाजिक समरसता के प्रेरणादायी भावों का अनुभव किया।
विजयादशमी का पावन पर्व हमें अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति, संस्कारों और संगठन की शक्ति को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
समस्त नगरवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

