Home Blog Page 115

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के पांच गांवों में लगाई जनचौपाल*

0

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने जनचौपाल में ग्रामीणों से विकास कार्यों पर किया संवाद, सुझावों को गंभीरता से सुनी*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में लाखों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने सोमवार को लोरमी विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। जनचौपाल के दौरान मोदी सरकार और साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

श्री साव ने खेकतरा, कुम्हरौली, मोहतरा कुर्मी, पीपरखुंटा और औराबांधा में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने कहा कि जनचौपाल जनता और शासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे स्थानीय जरूरतों और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। इस दौरान गांवों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने खेकतरा स्थित महामाया मंदिर में नवनिर्मित ज्योति कलश भवन का लोकार्पण कर उसे ग्रामवासियों को समर्पित किया।

*जनचौपाल में लाखों के विकास कार्यों की घोषणा की*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम पंचायत खेकतरा के आश्रित ग्राम दादन कांपा में सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख रुपए और खेकतरा मेन रोड से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए की घोषणा की।

कुम्हरौली में धोबी समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख, पथरी कांपा में सीसी रोड 5 लाख की घोषणा की।

मोहतरा कुर्मी में नाली निर्माण के लिए 7 लाख, सतनामी पारा में सामुदायिक भवन व जैतखाम के लिए 6 लाख रुपए देने की घोषणा की।

पीपरखुंटा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख एवं सीसी रोड के निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की।

*युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान किया*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान पांचों गांवों के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।

…. …..

*तहसील कार्यालय के समीप पंजीयन कार्यालय के सामने जलभराव, जिम्मेदारों की उदासीनता से नागरिक परेशान*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—मानसून की औपचारिक शुरुआत से पहले ही जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय एवं पंजीयन कार्यालय परिसर के आसपास जलभराव की गंभीर समस्या सामने आने लगी है। हल्की बारिश के बाद ही कार्यालय के मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्र में पानी जमा हो जाने से आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा विभिन्न कार्यों से कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या ने प्रशासनिक व्यवस्था और नगर की जल निकासी व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ है, इसके बावजूद कार्यालय परिसर के समीप पानी भर जाने की स्थिति बन गई है। ऐसे में यदि लगातार और तेज बारिश हुई तो हालात कितने गंभीर हो सकते हैं, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नागरिकों का आरोप है कि हर वर्ष बरसात के दौरान इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती। तहसील और पंजीयन कार्यालय जिले के महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों में शामिल हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग भूमि संबंधी कार्य, नामांतरण, सीमांकन, रजिस्ट्री तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। जलभराव के कारण लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर कार्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। कई बार बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कार्यालय आने-जाने के दौरान फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। पानी निकासी के अभाव में सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगती हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभागों द्वारा समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। जलभराव केवल आवागमन की समस्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बदबू और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और भयावह हो सकती है।
नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि मानसून के पूर्ण रूप से सक्रिय होने से पहले जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों के सामने ही यदि इस प्रकार की स्थिति बनी रहेगी तो आम जनता को होने वाली परेशानियों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
फिलहाल क्षेत्रवासियों और कार्यालय आने वाले लोगों की नजरें प्रशासन की ओर टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और बरसात के पहले इसके निराकरण के लिए क्या कदम उठाते हैं। नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 295 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, कांग्रेस पर भी साधा निशाना*

0

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 295 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, कांग्रेस पर भी साधा निशाना*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम राछा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 295 करोड़ रुपये की लागत के 341 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात ग्राम पोड़ी स्थित सत्य निज नाम धाम पहुंचे, जहां आयोजित सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने संत कबड्डीदास एवं गुरुमाता जी से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये तथा आजीविका भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही उन्होंने ग्राम पोड़ी में आगामी खरीफ सत्र से नया धान खरीदी केंद्र शुरू करने तथा नवागढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) का रेस्ट हाउस निर्माण कराने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो सके। वर्तमान सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संत समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

*नगर पंचायत जरहागांव- वर्षा ऋतु के पूर्व नगर पंचायत जरहागांव के सभी नाली एवं नालों की सफाई अभियान*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगर पंचायत जरहागांव- वर्षा ऋतु के पूर्व नगर पंचायत जरहागांव के सभी नाली एवं नालों की बैक हो लोडर(J C B) से सफाई की जा रही है ताकि कही भी बरसात का पानी न भरे एवं जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। नगर पंचायत जरहागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी शुभम बख्तानी ने सभी से अपील की है कि नाली एवं नालियों में कचरा न फेंके एवं जरहागांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करे। नालों में कचरा डालने वाले दुकानदारों/ आम नागरिकों को कचरा न फेंकने हेतु प्रेरित किया गया ना मानने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई,।

*ग्राम नवागांव (घु) पहुंचे विधायक पुन्नूलाल मोहले, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी प्राथमिकता*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने ग्राम पंचायत नवागांव (घु) का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल, सड़क, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आवास स्वीकृति, राशन कार्ड संबंधी समस्याएं, अधोसंरचना विकास तथा अन्य स्थानीय मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक मोहले ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है और क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो उसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को अवश्य दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच नारायण साहू ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में आकर विकास संबंधी विषयों पर चर्चा करना और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विधायक पुन्नूलाल मोहले क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
सरपंच ने कहा, “हमारे गांव में आकर विकास संबंधी महत्वपूर्ण बातों को साझा करने तथा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु आपका हृदय से धन्यवाद। हम आपके उज्ज्वल नेतृत्व, जनसेवा की भावना और क्षेत्र के प्रति समर्पण की सराहना करते हैं। हमें विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।” ग्रामीणों ने भी विधायक के दौरे का स्वागत करते हुए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। विधायक के इस जनसंपर्क एवं ग्राम भ्रमण कार्यक्रम को ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

*मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा संगठन के निर्देशानुसार “12 साल बेमिसाल : विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी” का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन, मुंगेली में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, प्रबुद्धजन वक्ता पंडित दीनानाथ उपाध्याय, श्रीकांत गोवर्धन, मुंगेली प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, सनत सिंह ठाकुर, विद्या दुबे, रत्नमणि केशरवानी, कुंज बिहारी वैष्णव, द्वारिका जायसवाल, कोमल गिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, शैलेष पाठक, नरेंद्र शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, सुशासन, आधारभूत संरचना विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अंत्योदय की भावना को साकार करने वाली योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने वाले कार्यों की सराहना किया.

प्रबुद्धजन वक्ता पंडित दीनानाथ उपाध्याय ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर एवं महाकाल लोक जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में सफल हुआ है।

श्रीकांत गोवर्धन ने देश में आधारभूत संरचना के विकास, सड़क नेटवर्क के विस्तार, बाजारों की उपलब्धता तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति किया है ऐसा कहा.


मुंगेली प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी ने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती शक्ति, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने देश में “वन नेशन, वन इलेक्शन” लागू करने तथा पूरे भारत में समान और एकरूप कानून व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने वर्तमान और पूर्व की परिस्थितियों की तुलना करते हुए कहा कि आज भारत का सर्वांगीण विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसे देश की जनता अनुभव भी कर रही है।

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे लाभों का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर पालिका परिषद लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, पथरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पांडे, वरिष्ठ नागरिक जगदीश देवांगन, विमल लूनिया, चंपालाल सुथार, नागेश्वर सिंह, शांति देवचरण भास्कर, प्रेम आर्य, वीनू पांडे, प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं पत्रकार सुनील पाठक, जयकुमार ताम्रकार, सुशील शुक्ला, रोहित कश्यप, रवि शुक्ला, मोहन मल्लाह, राणा प्रताप सिंह,रजनी मानिक सोनवानी, शीलू साहू, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, राजीव श्रीवास,अभिलाष त्रिवेदी,रितिमा लाल, मिट्ठूलाल यादव सहित जिला भाजपा के पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा प्रदान किया गया.

*पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार*

0

पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार

 कटिहार: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह लोगों से क्या-क्या नहीं करवा रही. कोई खतरनाक स्टंट करता है, कोई फर्जी खबर फैलाता है, तो कोई सिर्फ कुछ लाइक्स और कमेंट्स के लिए अपनी ही जिंदगी को तमाशा बना देता है. लेकिन बिहार के कटिहार जिले से सामने आया मामला इन सबसे अलग है. यहां एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी ही पत्नी की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने शुरू कर दिए. वजह? शक, गुस्सा और सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने की अजीबोगरीब चाह.

इस सनकी व्यक्ति की शादी साल 2023 में हुई थी. परिवार के लोगों के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी पर लगातार शक रहता था. पत्नी अगर मायके चली जाए, फोन देर से उठाए या किसी रिश्तेदार से ज्यादा बात कर ले, तो उसे संदेह होने लगता. धीरे-धीरे यह शक इतना बढ़ गया कि पति को लगने लगा कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है. हालांकि इन आरोपों की कभी पुष्टि नहीं हुई. लेकिन शक का यह बीज उसके दिमाग में लगातार बढ़ता रहा. इसी बीच पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आने लगीं. दोनों के बीच विवाद बढ़े और पत्नी मायके में रहने लगी. यहीं से मामला और गंभीर हो गया. आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे बदनाम करने के लिए करना शुरू कर दिया. क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा.

पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो उसके लिए यह सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं रहा, बल्कि उसकी गरिमा, निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा का सवाल बन गया. कई लोगों के लिए यह समझना मुश्किल हो सकता है कि कोई व्यक्ति ऐसा क्यों करेगा? जांच अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे मामलों में अक्सर दो वजहें सामने आती हैं. पहली, बदला लेने की मानसिकता. दूसरी, सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आने की चाह. आरोप है कि इस मामले में भी दोनों बातें एक साथ दिखाई देती हैं. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव था. वह फेमस होना चाहता था और इसी कोशिश में उसने वह सीमा पार कर दी. वह अपनी पत्नी के प्राइवेट वीडियो क्लिप और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा. पत्नी को पता चला तो वह हैरान रह गई. उसने आखिरकार साइबर पुलिस से संपर्क किया.सोचिए, एक तरफ एक महिला है, जिसकी निजी जिंदगी अचानक सोशल मीडिया की दुनिया में पहुंचने लगती है. दूसरी तरफ उसका पति है, जिसे लगता है कि वह जो कर रहा है, वह गुस्से का जवाब है. कटिहार साइबर थाने को इस मामले की शिकायत खुद पीड़िता ने दी. 9 जनवरी 2026 को दर्ज शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसका पति लगातार उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा है. शिकायत दर्ज हुई और जांच शुरू हो गई. पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया. सोशल मीडिया अकाउंट्स, पोस्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच की गई. शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा. वह कुछ समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा. इस दौरान साइबर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही. तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने जो बातें कहीं, उन्होंने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया. उसने मान लिया कि उसने कंटेंट सोशल मीडिया पर डाला था, लेकिन इसके पीछे उसने गुस्से और पत्नी पर शक को वजह बताया. उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी से नाराज था और उसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया. कटिहार के साइबर डीएसपी आशीफ आलम कहते हैं कि किसी व्यक्ति की निजी तस्वीरें या वीडियो उसकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर साझा करना कानूनन अपराध है. चाहे वह पति हो, पत्नी हो, दोस्त हो या कोई और. किसी की निजता का उल्लंघन करने का अधिकार किसी को नहीं है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. जांच के दौरान मोबाइल में कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो मिलने की बात कही गई है. अब इन डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि सामग्री कहां-कहां साझा की गई थी और क्या उसे हटाने या छिपाने की कोशिश की गई थी.

*शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दरिंदगी: सूरजपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर पर रायपुर में रेप का केस दर्ज, अफसर फरार*

0

*शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दरिंदगी: सूरजपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर पर रायपुर में रेप का केस दर्ज, अफसर फरार*

 रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रशासनिक अमले को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर पुलिस ने सूरजपुर जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है

आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी का पवित्र वादा कर रायपुर के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी अफसर शासकीय कार्य से मेडिकल लीव (चिकित्सीय अवकाश) लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले का मुख्य आरोपी दिवाकर भास्कर है, जो वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है।पीड़िता और आरोपी अफसर की पहली पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और नजदीकियां आ गईं। इसी दौरान नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का पक्का भरोसा दिया।पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर अधिकारी ने उसे रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध स्थापित किए।

घटना के बाद जब भी पीड़ित युवती ने अफसर से शादी करने की बात कही, तो दिवाकर भास्कर का रवैया पूरी तरह बदल गया और वह लगातार टालमटोल करने लगा। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़िता को यह अहसास हुआ कि शादी का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ छल किया गया है और धोखे से संबंध बनाए गए हैं, तो उसने न्याय की गुहार लगाते हुए रायपुर के गंज थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर संबंध बनाना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।चौंकाने वाली बात यह है कि जैसे ही गंज थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई, आरोपी तहसीलदार कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जाल बिछाकर गायब हो गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दिवाकर भास्कर 6 जून से अचानक मेडिकल लीव पर चला गया है और तब से वह अपने कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है।

रायपुर पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसने सूरजपुर स्थित उसके शासकीय निवास समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन देर शाम तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अब होटल के ठहरने के रिकॉर्ड, दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया चैट जैसे सभी महत्वपूर्ण डिजिटल व तकनीकी साक्ष्यों को गहराई से खंगाल रही है, ताकि आरोपी के खिलाफ अदालत में पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*r

➡️ *मुंगेली पुलिस द्वारा अपृहत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर बलात्कार के आरोपी को भेजा गया जेल*

➡️ *आरोपी रामेश्वर साहू के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 08/26 धारा 137(2)ए,87,64(2)(ड) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

     

            

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे लगातार प्रयास कर मामले का निकाल करने तथा दस्तायाबी करने के संबंध मे दिये गये निर्देश के परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे दर्ज गुम हुये बच्चों संबंधी अपराधो में त्वरित कार्यवाही किया गया। 

          दिनांक 07.01.2026 को प्रार्थी थाना उप आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 08/2026 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। 

                 विवेचना दौरान गुम अपृहता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी कि मुखबीर एवं तकनीकी आधार पर अपृहता नाबालिग बालिका को ग्राम बैगाकापा के रामेश्वर साहू के पास होना पता चलने पर मुंगेली पुलिस के द्वारा ग्राम बैगाकापा मे रामेश्वर साहू पिता जनीराम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी बैगाकापा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली के कब्जे से दिनांक 10.06.2026 को मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष बरामद कर अपृहता का स्वास्थ्य परीक्षण व कथन लेख कर अपृहता को सकुशल परिजनो को सौपा गया, अपहृता को आरोपी रामेश्वर साहू के द्वारा नाबालिग जानते हुये शादी का झांसा देते हुये बहला फुसलाकर भगाकर पुणे ले जाना और लगातार दैहिक शोषण करना प्रमाणित पाये जाने से प्रकरण मे धारा 87.64(2)(एम) बीएनएस एवं 4-6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी रामेश्वर साहू के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 11.06.2026 के विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।   

               उक्त कार्यवाही मे निरी.कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली व प्रधान आरक्षक तारे लाल कश्यप, आर. दीपसिंह खूँटे की अहम भुमिका रही।

*बरेला में हुआ भीषण सड़क हादसा 2 लोग जिंदा जले*

0

बरेला में हुआ भीषण सड़क हादसा 2 लोग जिंदा जले ।।

मंडला की ओर से आर रहे रेत से भरे अनियंत्रित हाइवा ने स्कॉर्पियो और लोडिंग ऑटो को मारी टक्कर

​टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग,

जिंदा जलने से दो लोगों की मौत की आशंका

​हादसे के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार,

बरेला पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद।

दमकल की टीम ने स्कॉर्पियो में लगी पर पाया काबू 

मौके पर पहुची पुलिस और एफएसल की टीमें, मामले की जांच जारी जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट