Home Blog Page 106

*प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत*

0

*प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के चांपा स्थित कोटाडबरी में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रीज में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ठेका श्रमिक गोरेलाल कंवर ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार होकर ऊंचाई से नीचे गिर गया।

घटना के बाद घायल श्रमिक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद उद्योग में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

*नुकीली वस्तु से मारपीट करने वाला पुलिस के गिरफ्त मे*

0

◾*नुकीली वस्तु से मारपीट करने वाला पुलिस के गिरफ्त मे*

◾बाराती डीजे मे नाचना बना था घटना का कारण।

◾आरोपी से सब्जी काटने का चाकू किया गया जप्त। 

◾ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

◾नाम अनावेदक – पकलू उर्फ याददास्त बंजारे पिता ब्रीज बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी बिटकुली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

                    

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी घनश्याम जोगी पिता चन्द्राकांत जोगी उम्र 55 वर्ष निवासी रमतला थाना सरगांव जिला मुंगेली का दिनांक 01.05.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.2026 को बिटकुली बरात मे डीजे मे नाचते वक्त हाथ लगने से जय जोशी, आयोन जोशी व सुजीत जोशी को पकलू उर्फ याददास्त बंजारे द्वारा हाथ मुक्का व धारदार वस्तु से चोट पहुॅचाकर मारपीट करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर आहत् सुजीत जोशी का बेडहेड टिकट प्राप्त किया गया जिसमे चोट की प्रकृति गम्भीर किस्म का पाये जाने से प्रकरण मे धारा 118(2) भा.न्या.स. जोडी जाकर हालत से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देशा प्राप्त कर आरोपी पकलू उर्फ याददास्त बंजारे पिता ब्रीज बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी बिटकुली की पतासाजी कर आरोपी को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो मारपीट करना स्वीकार कर घटना मे प्रयुक्त एक सब्जी काटने का चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपी को दिनांक 25.06.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

*अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले 01आरोपी सहित 01 नाबालिक को किया रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

🔹 *अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले 01आरोपी सहित 01 नाबालिक को किया रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

🔹 आरोपियों द्वारा 50,000 रूपये की, की गई थी माँग।

🔹 मामले के अन्य आरोपियों की पतातलाश जारी।

गिरफ्तार आरोपी – 

1. इशांन सारथी पिता वीरू सारथी उम्र 18 साल 02 माह निवासी महामाया चौक रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

2. एक नाबालिक बालक।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- दिनाँक 24/06/2026 को भेलवापारा कलमीटार निवासी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने घर के आंगन में था उसी समय रतनपुर निवासी इशांन सारथी, सोम रजक, निखिल रजक ऊर्फ एलियन व उनके साथी आये और प्रार्थी को बोले कि तुमसे कुछ काम है बात करना है थोडा बाहर आओ तब घनश्याम पाटले के बाहर आने पर उन लोगों के द्वारा घनश्याम के गले में धारदार चाकू अडाकर जबरदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर कोरबाभांवर जंगल ले गये और प्रार्थी के सामने पेपर में थोडा गांजा को फैलाकर फोटो खिचे उसके बाद धमकी दिये कि जैसे-जैसे हम लोग बोलेंगे वैसा-वैसा फोन से बोलना, फिर प्रार्थी को उसके घर में को फोन करके बोलने के लिये बोले कि मैं गांजा में पाली थाना में पकडा गया हूं केश को रफादफा करने के लिये 50000 रूपये मंगाने बोले तो प्रार्थी अपनी मां को उक्त बातें बताकर 50000 रूपये लाने के लिये बोला, तो प्रार्थी की मॉ तैयार हो गयी फिर, प्रार्थी के घर वाले कहां पैसा लाना है बोले तो वे लोग महामाया मंदिर रतनपुर बाईपास बादल महल के पास आना बोले उसके कुछ देर बाद हेलीपेड रतनपुर के पास आने के लिये बोले तब प्रार्थी के घरवालों को संदेह होने पर वे लोग पुलिस को बताकर रखे थे, महामाया बाईपास रोड में आरोपियों के द्वारा बुलाने पर घर वालों के पीछे-पीछे पुलिस वाले भी चले गये जहाँ इशांत सारथी व निखिल रजक ऊर्फ एलियन पुलिस को दख लिये फिर भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकडे, आरोपी सोम रजक व यश मौके से भाग गये निखिल रजक ऊर्फ एलियन तथा इशान सारथी, सोम रजक, यश के द्वारा अपहरण कर, गले में चाकू टिकाकर जान से मारने की धमकी देकर 50000 रूपये की मांग किये जिस पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त संबंध वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी इशांन सारथी व एक नाबालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, प्रशिक्षु उनि मनोज एक्का, आर. पवन ठाकुर, लेखपाल खुसरो का विशेष योगदान रहा।

*शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔹 शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार। 

🔹 शराब कोचियों से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर शराब कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त। 

🔹 शराब कोचियों द्वारा रतनपुर क्षेत्र से लारीपारा कोटा ले जाया जा रहा था शराब। 

गिरफ्तार आरोपी – 

1. नवीन साहू पिता ज्ञानप्रकाश साहू उम्र 19 साल निवासी लारीपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.।

                                  

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर

– श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में दिनाँक 24/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि 01 व्यक्ति अपने मोटर सायकल में कलमीटार भट्ठी से कोटा की ओर भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने ले जा रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम कलमीटार रोड में शराब रेड कार्यवाही कर 01 मोटर सायकल सवार व्यक्ति नवीन साहू निवासी लारीपारा थाना कोटा के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर कीमती 3200 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. कौशलराम खॅुटे, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

*लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी।

विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर सिम कार्ड लेकर करता था साइबर अपराध, साक्ष्य मिटाने के लिए बाद में कर देता था नष्ट।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत साइबर पुलिस थाना कोरबा प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा एवं साइबर टीम के द्वारा साइबर ठगी के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ठगी की राशि बरामद की गई है।

साइबर पुलिस थाना कोरबा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2026 के अंतर्गत धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(c), 66(d) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी लोगों को बैंक से आसान किस्तों पर लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था।

विवेचना में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी विभिन्न व्यक्तियों को अपने प्रभाव में लेकर उनके नाम पर सिम कार्ड प्राप्त करता था तथा उन्हीं सिम कार्डों का उपयोग साइबर अपराध करने में करता था। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से संबंधित सिम कार्डों को नष्ट कर देता था।

जांच के दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार मेहर (उम्र 25 वर्ष), पिता योगेन्द्र मेहर, निवासी ग्राम सेमरा, थाना डबरा, जिला शक्ति (छ.ग.), हाल मुकाम रिस्दी, थाना बालको, जिला कोरबा से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2023 में भी एक व्यक्ति को लोन दिलाने का झांसा देकर उसके खाते से ₹40,000/- की धोखाधड़ी की थी।

दिनांक 22.06.2026 को आरोपी ने रूमगढ़ा चौक क्षेत्र में व्यवसाय करने वाली महिला नोनी बाई यादव को मात्र ₹11,000/- मासिक किश्त पर ₹5,00,000/- का लोन दिलाने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने महिला के मोबाइल में संचालित डिजिटल भुगतान माध्यम (PhonePe) का उपयोग कर ₹40,500/- की राशि एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी। आरोपी ने पूर्व में ही उक्त खाताधारक को भी लोन दिलाने का झांसा देकर उसका QR कोड प्राप्त कर रखा था। राशि ट्रांसफर होने के बाद आरोपी संबंधित व्यक्ति के साथ बैंक पहुंचा और खाते से नकद राशि निकलवाकर अपने कब्जे में ले ली।

आरोपी के कब्जे ठगी की राशि में से ₹27,070/- (सत्ताईस हजार सत्तर रुपये) नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण में आरोपी की अन्य साइबर अपराधों में संभावित संलिप्तता के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त प्रकरण के सफल निराकरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर पुलिस थाना कोरबा प्रभारी श्री ललित कुमार चंद्रा, श्री उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, आरक्षक डेमन ओगरे, आरक्षक वीरकेश्वर प्रताप सिंह, आरक्षक आलोक टोप्पो, आरक्षक सुशील यादव, आरक्षक श्याम सिदार, आरक्षक संजू सिंह एवं महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लोन, निवेश योजना अथवा ऑनलाइन ऑफर के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। किसी भी डिजिटल माध्यम से राशि हस्तांतरित करने से पूर्व संबंधित संस्था एवं व्यक्ति की सत्यता का पूर्ण सत्यापन अवश्य करें।

साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

सजग रहें • सतर्क रहें • सुरक्षित रहें

*आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार *

0

🔶 *आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार *

🔶 01 आरोपी को धारदार चाकू के साथ पकड़कर भेजा जेल।

🔶 जप्ती – 01 धारदार चाकू। 

 गिरफ्तार आरोपी –

1. बलजीत यादव पिता उदगार यादव उम्र 35 साल निवासी टेकरा बाजार थाना टेकरा जिला बेगुसराय बिहार हाल मुकाम सिद्धी विनायक राईस मिल रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

             

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 25.06.2026 को थाना रतनपुर को दोपहर 11:30 बजे सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेस्ट हाउस के पास आम रास्ते में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को चाकु दिखाकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से वर्तमान थाना प्रभारी विष्णु यादव के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर टीम गठित कर टीम रेस्ट हाउस रतनपुर रवाना किया जहाँ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़कर थाना लाया जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम बलजीत यादव निवासी बिहार का रहने वाला बताया उक्त व्यक्ति के उपर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. दिनेश कांत, आर. बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

*अपराधों पर सख्त कार्रवाई, जिलेभर में पुलिस का विशेष अभियान जारी।*

0

मारपीट के मामलों में 92 आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती।

कोरबा – पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा*”अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24 जून 2026 को जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई।

 

मारपीट एवं विवाद के मामलों में 92 आरोपियों की गिरफ्तारी– जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में मारपीट एवं विवाद संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्रवाई की गई।

बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष अभियान।
पुलिस द्वारा बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। ऐसे स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई, जहां सामान्य पेट्रोलिंग वाहन पहुंचने में कठिनाई होती है।

170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 9 आरोपी जेल भेजे गए।

शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भविष्य में विवाद की स्थिति को रोकने के उद्देश्य से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई।
यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में भी कार्रवाई की गई।वर्ष 2026 में अब तक धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 1021 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

आदतन अपराधी के विरुद्ध 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।धारा 129 BNSS के अंतर्गत ऐसे आदतन आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, जिनसे शांति भंग होने अथवा भविष्य में अपराध किए जाने की आशंका हो, ताकि समय रहते प्रभावी रोकथाम की जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* अभियान” के अंतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

*पीएम राहत योजना के सम्बन्ध में पी एच क्यू के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम*

0

*🔹 पीएम राहत योजना के सम्बन्ध में पी एच क्यू के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम*

*🔹 पुलिस, प्रशासन, परिवहन एवं स्वास्थ्य सहित सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभाग हुए सम्मिलित*

*🔹पीएम राहत योजना के तहत योजना के साथ साथ टीएमएस, iRAD, eDAR जैसे पोर्टल में प्रविष्ठि सम्बन्धी दी व्यापक तकनीकी जानकारी*

*🔹थाना रतनपुर एवं थाना सिविल लाइन अंतर्गत योजना के तहत हुआ आहत का रजिस्ट्रेशन और कैशलेश उपचार*

*🔹 पीएम-राहत (PM-RAHAT) योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क कैशलेस उपचार*

 

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नियमित रूप से सड़क सुरक्षा से संबंधित विविध आयामो पर विस्तृत कार्ययोजना बना कर कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनाँक 25.06.2026 को डी आई जी यातायात पुलिस मुख्यालय एम आर आहिरे की उपस्थिति में मंथन सभा कक्ष कलेक्ट्रेड बिलासपुर में *”पी एम राहत योजना”* के जिला बिलासपुर में क्रियान्वयन एवं उसके तकनीकी प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिले के समस्त नोडल अधिकारियों पुलिस, प्रशासन, परिवहन, एनआईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य विभागों को विस्तृत जानकारी प्रदान किए जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत पीएम राहत योजना के संबंध में व्यापक स्तर पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

विदित हो कि पीएम राहत योजना के तहत जिला बिलासपुर में सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों को 1,50,000/- तक की उपचार सुविधा प्रदान किए जाने हेतु इसके समस्त प्रक्रियाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है जिला बिलासपुर में थाना रतनपुर और थाना सिविल लाइन अंतर्गत सड़क दुर्घटना में आहत को मिल चुकी है कैशलेश उपचार। यह प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर पूर्ण कर सबमिट किया गया था ताकि आगे की केसलेस उपचार योजना के तहत राहत राशि संबंधित अस्पताल को प्राप्त हो सके।

आज के इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम पीएम राहत योजना के संबंध में जिले एवं संभाग के अन्य जिलों से आये समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को इसके उद्देश्य एवं क्रियान्वयन के संबंध में डी आई जी श्री एम आर आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, डीटीसी परिवहन मनोज ध्रुव, अरविंद यादव आईटी एनआईसी, अमित देवांगन डायरेक्ट आई टी, सारांश शिर्के स्टेट मैनेजर पीएम राहत योजना के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात टीएमएस पोर्टल, eDAR में पीड़ित/आहत के पंजीयन के संबंध में किस तरीके से ऑनलाइन जानकारी प्रविष्टि की जाती है के संबंध में NIC के सभी विशेषज्ञ के द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर एडीएम शिव बनर्जी, एएसपी ट्रेफिक रामगोपाल करियारे, एएसपी शहर पंकज पटेल,एएसपी यातायात जांजगीर चाम्पा उदयन बेहार, आरटीओ असीम माथुर, संभाग के आठो जिलों से आये सभी चिकित्सक गण, सभी थाना प्रभारीगण, विवेचक गण एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारी कर्मचारी अधिकाधिक संख्या में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

ज्ञातव्य हो कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री – सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती और सुनिश्चित उपचार (PM-RAHAT) योजना लागू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ (पहले एक घंटे) में पीड़ितों को निःशुल्क एवं तत्काल उपचार सुनिश्चित करना है, जिससे अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।

इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा सभी मोटर वाहन दुर्घटना पीड़ितों के लिए लागू है, चाहे वे छत्तीसगढ़ के निवासी हों या अन्य राज्य के।

जिले में iRAD/eDAR से जुड़े जिले के आयुष्मान अस्पताल सहित 172 अस्पतालों द्वारा कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उपचार प्रक्रिया के तहत अस्पताल द्वारा पीड़ित को टीएमएस (TMS) 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत किया जाता है, जिसके पश्चात 24 घंटे के भीतर उसका सत्यापन पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है। गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए 48 घंटे तक स्थिरीकरण उपचार की गारंटी भी सुनिश्चित की गई है।

*🔶 योजना की आवश्यक शर्तें :-*

🔹 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती अनिवार्य

🔹 TMS 2.0 पोर्टल पर 24 घंटे के भीतर पंजीकरण अनिवार्य

🔹 पुलिस सत्यापन निर्धारित समय में अनिवार्य (सामान्य: 24 घंटे | गंभीर: 48 घंटे)

🔹 पुलिस सत्यापन हेतु iRAD/eDAR की Accident ID एवं Victim ID आवश्यक

🔹 गंभीर मरीजों हेतु 48 घंटे तक स्थिरीकरण उपचार सुनिश्चित

🔹 मामले के स्थानांतरण हेतु जिला पुलिस को 3 घंटे का समय निर्धारित

बिलासपुर पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत गोल्डन अवर में नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके और समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार से जीवन बचाया जा सके।

*शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश।*

0

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च।

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पुलिस की अपील, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी निगरानी।

कोरबा – मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* ” अभियान के तहत आज कोरबा पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित थाना /पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में निकाला गया फ्लैग मार्च टी.पी. नगर चौक से प्रारंभ होकर शारदा विहार तिराहा, सुनालिया चौक, पावर हाउस रोड, ओवर ब्रिज के नीचे होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च में लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्पष्ट संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस द्वारा नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

“ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* ” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक पर्व एवं आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, जिससे जिले में आपसी विश्वास, भाईचारा एवं सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

*पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार* 

0
  • ♦️ *पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार* 

♦️ आरोपियो द्वारा प्रार्थी से 05 लाख रूपये का किया गया था मांग।

♦️ तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद हुआ था एफ आईं आर 

मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

नाम आरोपी- 1. सुमीत कुमार देवांगन पिता अशोक कुमार देवांगन उम्र 36 साल सा. देवांगन मोहल्ला चांपा जिला जांजगीर चांपा छ.ग

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रूपेश पटेल निवासी मोहदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.06.2026 को यह अपने निजी काम से बिलासपुर आया था तब इसके दो महिला दोस्तों के साथ वाद विवाद होने पर तीनो थाना तारबाहर आये हुये थे|प्रार्थी द्वारा डर से अपने दोस्त सचिन मेहर को फोन किया कि कुछ विवाद के कारण थाना आया हुआ हूँ तब इसका दोस्त सचिन मेहर ने व्यापार विहार बिलासपुर निवासी सुमित देवांगन को बताया जिसका फायदा उठाते हुये सचिन मेहर एवं सुमित देवांगन द्वारा प्रार्थी के घर पर फोन करके पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर पांच लाख रूपये की मांग किये जाने पर डर कर प्रार्थी के घर वालो द्वारा एक लाख रूपये सुमित देवांगन के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिये और उसके बाद उनके द्वारा लगातार चार दिनो से बकाया पैसा चार लाख रूपये को देने के लिये फोन से धमकी दे रहे है |सुमित देवांगन से एक लाख रूपये के संबंध में पूछने पर बताया कि उक्त रकम को अन्य आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया|प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम तैयार कऱ तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुमित देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर एक लाख रूपये प्रार्थी के घर वालो से अपने खाते में लेना और उस रकम को पुनः अन्य आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर देना बताया है |आरोपी सुमित देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायकि रिमांड पर भेजा गया है |

प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है