Home अन्य खबरे तीन महीने से सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा, प्रशासन बेखबर! हादसे का...

तीन महीने से सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा, प्रशासन बेखबर! हादसे का इंतजार कर रहा विभाग

0
4

तीन महीने से सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा, प्रशासन बेखबर! हादसे का इंतजार कर रहा विभाग?

कापन–मुड़पार मार्ग पर पुलिया के पास बड़ा गड्ढा, राहगीरों की सुरक्षा खतरे में

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कापन–मुड़पार मार्ग पर पुलिया के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन महीने से सड़क की यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है।

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। पुलिया के पास सड़क किनारे बना यह गहरा गड्ढा कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। वहीं रात के अंधेरे में वाहन चालकों के लिए खतरा और भी बढ़ जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here