More

    *शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार*

    🔹 शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार। 

    🔹 शराब कोचियों से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर शराब कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त। 

    🔹 शराब कोचियों द्वारा रतनपुर क्षेत्र से लारीपारा कोटा ले जाया जा रहा था शराब। 

    गिरफ्तार आरोपी – 

    1. नवीन साहू पिता ज्ञानप्रकाश साहू उम्र 19 साल निवासी लारीपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.।

                                      

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर

    – श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में दिनाँक 24/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि 01 व्यक्ति अपने मोटर सायकल में कलमीटार भट्ठी से कोटा की ओर भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने ले जा रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम कलमीटार रोड में शराब रेड कार्यवाही कर 01 मोटर सायकल सवार व्यक्ति नवीन साहू निवासी लारीपारा थाना कोटा के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर कीमती 3200 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. कौशलराम खॅुटे, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology