Home Blog Page 105

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सीएमएचओ ने की समीक्षा*  

0

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सीएमएचओ ने की समीक्षा*  

*सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने दिए निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग होगी और लक्ष्य पूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ एम.के.राय, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल सलाहकार, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, डाटा प्रबंधक, आरएमए एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इस दौरान एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की विशेष समीक्षा करते हुए पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डॉ. साहा ने स्कूलों में छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की प्रभावी काउंसिलिंग कर टीकाकरण अभियान को गति देने पर जोर दिया।

बैठक में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत अभियान, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित एएनसी जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर विशेष निगरानी रखने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर बल दिया गया। साथ ही “मायका और गोसईया सम्मेलन” विषय पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। आरसीएच 2.0 एवं यू-विन पोर्टल पर सभी गर्भवती महिलाओं की रियल टाइम एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान, जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए डायरिया, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक रोगों की सतत निगरानी, स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता तथा किसी भी बीमारी की सूचना पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डॉ. साहा ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, स्रोत नष्ट करने की कार्यवाही तेज करने तथा नियमित सर्वेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, जिला प्रबंधक (डाटा) श्री शैलेन्द्र देवांगन, प्रभारी जिला सलाहकार आरएमएनसीएचएएन डॉ. अखिलेश बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

*लोक अदालत 18 जुलाई को सफल आयोजन हेतु बैठक का किया गया आयोजन*

0

*लोक अदालत 18 जुलाई को सफल आयोजन हेतु बैठक का किया गया आयोजन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेक बाउंस प्रकरणों के अधिकाधिक राजीनामे के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी ने कहा कि चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण राजीनामा योग्य होते हैं, जिनका समाधान विशेष लोक अदालत के माध्यम से सरल, सुलभ और कम समय में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विवादों के सौहार्दपूर्ण निपटारे से पक्षकारों का समय, धन और अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया की बचत होती है तथा न्याय सुलभ और प्रभावी बनता है। इस अवसर पर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति जसविन्दर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमति कंचन लता आचला तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में न्यायाधीशों एवं अधिकारियों को विशेष लोक अदालत के उद्देश्य, कार्ययोजना एवं समन्वय की रूपरेखा से अवगत कराया गया। सभी संबंधित विभागों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पात्र प्रकरणों को लोक अदालत के लिए चिन्हित कर पक्षकारों को समझाइश दें, ताकि विवादों का आपसी सहमति से शीघ्र और प्रभावी निराकरण हो सके। बैठक में विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया, ताकि अधिकाधिक प्रकरणों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नशा मुक्त समाज हेतु जागरूकता कार्यक्रम*

0

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नशा मुक्त समाज हेतु जागरूकता कार्यक्रम*

*अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला में जागरूकता कार्यक्रम रैली का आयोजन*

*बिलासपुर जिला के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*भारत सरकार द्वारा 17जून से 26 जून तक नशा मुक्त सप्ताह का आयोजन*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा चेतना अभियान के अंतर्गत विभिन्न चरणों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा इसी क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारी के द्वारा 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस / नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर 17-26 तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है आज अंतिम दिवस पर जिला बिलासपुर के सभी थाना चौकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम/रैली आयोजित किया गया। सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों के साथ जागरूकता अभियान रैली चलाई गई नशा मुक्त बिलासपुर और नशा मुक्त समाज बनाने में बिलासपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही के साथ साथ जनता को जागरूक कर नशा के विरुद्ध अभियान में अहम योगदान रहेगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक देवेश सिंह, निरीक्षक रवींद्र अनंत, निरीक्षक नीलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने आम जनता से नशा के दुष्प्रभाव को बताते हुए, युवा, बच्चे, महिला लोगों को कार्यक्रम में शामिल करते हुए, रैली निकाली गई, आम जनता से अपील किया गया नशा न करे और स्वयं, परिवार और समाज को नशा से दूर रखें तथा स्वस्थ समाज का निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। इस अवसर पर जिला के सभी थाना चौकी में भी जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित किया गया ।

*मल्हार पुलिस ने ग्राम बैटरी में विवाद कर गांव का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*

0

*मल्हार पुलिस ने ग्राम बैटरी में विवाद कर गांव का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*

 * नाम आरोपी – बाबूलाल वर्मा पिता नेतराम वर्मा उम्र 53 वर्ष.

* नंदकुमार वर्मा पिता लोमस वर्मा उम्र 40 वर्ष 

* राम रतन वर्मा पिता भेद प्रसाद कश्यप उम्र 45 वर्ष

* मधुसूदन कश्यप पिता युवराज उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम बैटरी चौकी मल्हार थाना मस्तूरी 

* दुष्यंत कश्यप पिता जीवन कश्यप उम्र 40 वर्ष

* राजेश्वर पर राजा पिता जवाहरलाल उम्र 34 वर्ष

* प्रेमचंद पांडे पिता शत्रुघ्न पांडे उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम बैटरी चौकी मल्हार

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रार्थी जवाहरलाल कश्यप निवासी ग्राम बैटरी ने दिनांक 24 6 26 को दोपहर 1:30 बजे आरोपी हनुमान प्रसाद व हनुमान के लड़का बाबूलाल, दयाराम व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी तथा दूसरा पक्ष हनुमान प्रसाद वर्मा के द्वारा जवाहर कश्यप,जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप, प्रेम चंद पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था रिपोर्ट दर्ज होने उपरांत दोनों पक्षों के द्वारा कार्यवाही करने के बाद भी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया जा रहा था जो दोनों दोनों पक्षों के द्वारा गांव में लगातार विवाद करने की सूचना व गांव का माहौल गांव में शांति कायम रखने हेतु उक्त आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया

उक्त कार्रवाई मल्हार पुलिस क़े द्वारा किया गया

*सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत*

0

*सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय एकात्मता का अनूठा अभियान हुआ सफल

प्रदेश के विशिष्टजनों ने किया प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, /भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाली छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’’सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’’ आज सफलता के साथ संपन्न हुई। पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक यात्रा के बाद प्रदेश के सभी जिलों से शामिल 1040 विशिष्टजन सकुशल रायपुर लौटे, जहां रायपुर रेलवे स्टेशन पर उनका आत्मीय, गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों के चेहरों पर संतोष, श्रद्धा और आत्मिक आनंद की झलक इस अभिनव यात्रा की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण बनी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक यात्रा ने केवल श्रद्धालुओं को भारत के प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन का अवसर ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रीय एकात्मता का भी जीवंत अनुभव कराया। यात्रा ने यह संदेश भी दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव को भी समान प्राथमिकता दे रही है।

इस यात्रा में प्रदेश के पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों, राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों, समाजसेवियों तथा अन्य विशिष्टजनों ने सहभागिता की। इससे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली।

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के सुव्यवस्थित प्रबंधन में आयोजित इस यात्रा की देशभर में सराहना हुई। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग, गुजरात राज्य सरकार के समन्वय तथा सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के आत्मीय सहयोग से यात्रा का प्रत्येक चरण अत्यंत सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ के दिव्य दर्शन-पूजन के साथ मंदिर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया। प्रतिभागियों ने भारत की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम के महत्व को निकट से अनुभव किया। अनेक प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्रों की पावन मिट्टी और नदियों का जल भगवान सोमनाथ को अर्पित कर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एकता के सूत्र से जोड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर आधारित आकर्षक लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया, जिसने मंदिर के पुनर्निर्माण, भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान की प्रेरक गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

पूरी यात्रा के दौरान आवागमन, आवास, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर पर सुनिश्चित की गईं। संस्कृति एवं राजभाषा विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे स्वयं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पूरी यात्रा में उपस्थित रहे और प्रत्येक यात्री की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। यात्रियों ने व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि शासन ने उन्हें परिवार जैसा स्नेह और सम्मान प्रदान किया।

यात्रा से लौटे प्रतिभागियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि वर्षों से संजोई गई सोमनाथ दर्शन की उनकी इच्छा शासन की इस निःशुल्क और सुव्यवस्थित पहल से पूरी हो सकी। उन्होंने कहा कि भगवान सोमनाथ के दिव्य दर्शन, वहां का आध्यात्मिक वातावरण, ऐतिहासिक लाइट एंड साउंड शो तथा उत्कृष्ट यात्रा प्रबंधन ने उन्हें आत्मिक शांति के साथ भारतीय संस्कृति के प्रति नया गर्व प्रदान किया।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर लौटे श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति-रिवाज, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और आत्मीय अभिनंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान यात्रियों ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल तीर्थाटन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का प्रेरक अभियान रही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच के अनुरूप यह यात्रा इस बात का प्रमाण बनी कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर से जन-जन को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में संस्कृति विभाग द्वारा किए गए सफल आयोजन ने यह भी सिद्ध किया कि इस तरह के आयोजन समाज में आत्मगौरव, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा की सफलता ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सांस्कृतिक परिदृश्य में नई पहचान प्रदान की है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, गुजरात राज्य सरकार, सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट तथा छत्तीसगढ़ शासन के समन्वित प्रयासों से संपन्न यह ऐतिहासिक यात्रा आने वाले समय में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय एकात्मता के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण के रूप में याद की जाएगी।

*छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित*

0

*छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं*

*औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, कई अधिकारियों के प्रभार भी बदले गए*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के अनुरूप सुकमा जिले में छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभ होने से पहले कलेक्टर के नेतृत्व में छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें लापरवाही और अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

*निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां*

25 जून को कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई छात्रावासों एवं आश्रमों में साफ-सफाई की कमी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा संचालन में लापरवाही जैसी गंभीर कमियां पाई गईं। पूर्व में समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

*लापरवाह कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई*

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन तथा प्रभार से पृथक करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दायरे में कन्या आश्रम दुब्बाटोटा की अधीक्षिका श्रीमती सुशीला कवासी, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास दुब्बाटोटा के अधीक्षक श्री पुनेम हिरमा, पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती सविता यादव तथा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के श्री भोजराज ठाकुर शामिल हैं।

छात्रावासों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

*बच्चों के हितों से कोई समझौता नहीं*

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि छात्रावासों और आश्रमों में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप सभी संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*सुशासन और जवाबदेही की मजबूत पहल*

जिला प्रशासन की यह कार्रवाई शासकीय छात्रावासों और आश्रमों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यवस्थाओं में सुधार आएगा, अनुशासन मजबूत होगा और विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

* *थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0

* *थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

* *31 लीटर महुआ शराब के साथ 5 आरोपी, गांजा तस्करी में 1 तथा मारपीट के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, सभी 7 आरोपी भेजे गए जेल*

* *धरपकड़ अभियान के तहत आज शुक्रवार सुबह तड़के अकलतरा क्षेत्र के संजय नगर, रहस बेड़ा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में छापेमार रेड कार्रवाई किया*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना अकलतरा प्रभारी *निरीक्षक भास्कर शर्मा* द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार सुबह तड़के संजय नगर, रहस बेड़ा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में सघन रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध महुआ शराब, गांजा एवं मारपीट के प्रकरण में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल दाखिल किया गया।

*अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई*

आरोपी – शिवकुमारी उर्फ नोना, निवासी रहस बेड़ा, अकलतरा के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब, आरोपी – विजय कश्यप उम्र 29 वर्ष, निवासी पौड़ीभाठा, के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब, आरोपी –शांति बंजारे उम्र 50 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती अकलतरा आरोपी लच्छी गोंड, उम्र 21 वर्ष, निवासी कोटमी सोनार के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब आरोपी – मानकी बाई उम्र 50 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौक, अकलतरा के कब्जे से 11 लीटर महुआ शराब, उपरोक्त चारों प्रकरणों में कुल 31 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

*गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार*

अपराध क्रमांक 364/2026

धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट

आरोपी – रईसा बेगम, उम्र 45 वर्ष, निवासी संजय नगर, अकलतरा के कब्जे से 38 ग्राम गांजा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

*_मारपीट के मामले में गिरफ्तारी_*

अपराध क्रमांक 323/2026

धारा 296, 115(2), 351(3), 118 बीएनएस

आरोपी – भगत कुमार बंजारे, पिता दिशेराम, उम्र 34 वर्ष, निवासी खिसोरा, थाना अकलतरा।

सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में

थाना अकलतरा पुलिस द्वारा सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अकलतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों के कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*जांजगीर-चांपा पुलिस का अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* –

0

* *जांजगीर-चांपा पुलिस का अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* –

* *285 लीटर अवैध शराब-5 किलो से ज्यादा गांजा जब्त एवं 14 शराबी वाहन चालको को पकड़ा*  

* *नशे को ना कहने वाली मुस्कान, जिंदगी को चुनने वाली के ग्राम कोसमंदा में नशे के विरुद्ध चली बड़ी कार्यवाही, 04 शराब तस्कर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 74 लीटर शराब जप्त*

* *शराब, गांजा और नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा – इस प्रकार एक हफ्ते में 40 आरोपी गिरफ्तार, जिसमें से 13 को जेल भेजा गया*   

* *14 शराबी वाहन चालकों का वाहन जप्त, प्रत्येक को न्यायालय पेश किया, 10-10 हजार रुपया का अर्थ दण्ड*

* *सार्वजनिक स्थान पर पीने वाले 24 शराबियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज*

* *अवैध शराब मामले में जब्त 65 वाहनों की पुलिस ने की नीलामी, तस्करों में मचा हड़कंप*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-*पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस एवं नशा मुक्ति पखवाड़ा के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशे के विरुद्ध जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्ग दर्शन में एवं *अतिरिक्त पुलिस यातायात श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में एक सप्ताह के भीतर अवैध शराब बिक्री करने वाले, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 40 आरोपियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों 14 चालकों पर पुलिस का शिकंजा कसा गया।

*एक नजर में पुलिस की कार्रवाई*  

*285 लीटर अवैध शराब जब्त*:

अभियान के दौरान 264 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 21 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अवैध शराब के 12 तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

*5.38 किलो गांजा बरामद*:

थाना जांजगीर एवं अकलतरा क्षेत्र में छापेमारी कर 02 आरोपियों के कब्जे से 5.38 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

*सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी पर वार*:

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए 24 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।

*शराबी वाहन चालकों पर 1,40,000₹ लाख का जुर्माना*

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नशा मुक्ति पखवाड़ा में 14 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी के वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

*65 जब्त वाहनों की नीलामी*:

अवैध शराब, गांजा तस्करी एवं पशु तस्करी में जब्त और राजसात किए गए 65 वाहनों की नीलामी की गई। इसमें मोटरसाइकिल, ऑटो, चारपहिया वाहन एवं एक साइकिल शामिल थी।

 

*अपील*

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने कहा, *26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति* दिवस केवल एक दिन नहीं, एक संकल्प है। नशा परिवार, समाज और युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। जांजगीर -चांपा पुलिस नशे के हर नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

*उपरोक्त कार्यवाही में* CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चांपा, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

*हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

0

*हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर , / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केपारा (छिंदगढ़) की पोषण वाटिका में नन्हें बच्चों के साथ मुनगा एवं पपीता के पौधों का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण’’ का संदेश देते हुए पौष्टिक आहार, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों को मुनगा और पपीता के पोषण संबंधी महत्व, इनके स्वास्थ्य लाभ तथा संतुलित आहार में उनकी उपयोगिता के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के हाथों से भी पौधे लगवाए और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मुनगा को “सुपोषण वृक्ष” के रूप में पहचान मिल चुकी है, क्योंकि इसकी पत्तियां, फलियां और फूल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं तथा कुपोषण की समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पपीता भी विटामिन एवं खनिज तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत है, जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों के अभिभावकों से अपने घरों एवं आंगनों में मुनगा के पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने आसपास पौष्टिक वृक्ष लगाए, तो घर के समीप ही पोषक आहार उपलब्ध होगा और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन, सुपोषित परिवार और हरित भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प भी है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित सुपोषण अभियान के अंतर्गत पोषण वाटिकाओं के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और माताओं को स्थानीय स्तर पर पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। बस्तर अंचल से शुरू हुआ यह संदेश प्रदेश में पोषण, स्वास्थ्य और हरियाली के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी अभियान बनकर उभर रहा है।

*ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा*

0

*ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा*

*सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा, / कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी और कार्रवाई की।

अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे से नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। ड्रोन की सतत निगरानी के दौरान वाहन का पीछा करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक चिन्हित की गई। इसके बाद खनिज जांच दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध उत्खनन में संलिप्त जेसीबी तथा अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर खनिज जांच चौकी, उरगा की अभिरक्षा में रखा।

इसी अभियान के दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। इस प्रकार एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अब जिले में अवैध खनन पर निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। साथ ही, रात के समय अंधेरे का लाभ उठाकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से नहीं बच सकेंगे।

खनिज विभाग ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व की सुरक्षा में सहभागी बनें। यदि कहीं भी अवैध खनन, परिवहन या भण्डारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। विभाग ने दोहराया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।