🔶 *आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार *
🔶 01 आरोपी को धारदार चाकू के साथ पकड़कर भेजा जेल।
🔶 जप्ती – 01 धारदार चाकू।
गिरफ्तार आरोपी –
1. बलजीत यादव पिता उदगार यादव उम्र 35 साल निवासी टेकरा बाजार थाना टेकरा जिला बेगुसराय बिहार हाल मुकाम सिद्धी विनायक राईस मिल रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 25.06.2026 को थाना रतनपुर को दोपहर 11:30 बजे सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेस्ट हाउस के पास आम रास्ते में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को चाकु दिखाकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से वर्तमान थाना प्रभारी विष्णु यादव के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर टीम गठित कर टीम रेस्ट हाउस रतनपुर रवाना किया जहाँ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़कर थाना लाया जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम बलजीत यादव निवासी बिहार का रहने वाला बताया उक्त व्यक्ति के उपर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. दिनेश कांत, आर. बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
