Home Blog Page 107

*जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 01 जुलाई को*

0

*जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 01 जुलाई को*

*सहकारिता, विपणन, रेशम, उद्योग और खादी योजनाओं की प्रगति की होगी विस्तृत समीक्षा*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, //  जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक 01 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। समिति की सभापति श्रीमती अनीता साहू के मागदर्शन में इस बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में सहकारिता, उद्योग, विपणन, रेशम, खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों पर चर्चा होगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी तथा आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक के एजेंडे में सहकारिता विभाग की गतिविधियां, केंद्रीय बैंक से धान खरीदी की स्थिति, जिला विपणन विभाग के कार्य, रेशम विभाग की प्रगति, जिला अंत्यावसायी विभाग की योजनाएं, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाएं तथा उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त समिति की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सहकारिता एवं उद्योग समिति के सचिव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं प्रतिवेदन के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजनाओं की प्रगति की प्रभावी समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

*श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश*

0

*श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश*

*अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 03 जुलाई तक करें आवेदन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को देश एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

योजना का लाभ उन श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा, जिनके माता-पिता छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत एवं सक्रिय सदस्य हैं। चयनित विद्यार्थियों को सीबीएसई अथवा आईसीएसई पाठ्यक्रम संचालित प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा। योजना के तहत चयनित बच्चों की शिक्षा, आवास, भोजन, गणवेश, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का संपूर्ण खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। पात्र श्रमिक विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल अथवा च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही श्रम विभाग के कार्यालय से सहायता भी प्राप्त की जा सकती है।

*पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: 30 जून तक ई-केवाईसी और आधार सत्यापन अनिवार्य*

0

*पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: 30 जून तक ई-केवाईसी और आधार सत्यापन अनिवार्य*

*श्रमिकों के रिकॉर्ड होंगे अपडेट, पारदर्शिता के साथ मिलेगा योजनाओं का लाभ*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी एवं रिकॉर्ड संशोधन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। श्रमिकों के कल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों ने 30 जून 2026 तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत ई-केवाईसी प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व सभी पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों के विवरण का आधार कार्ड अभिलेखों के अनुसार सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन किया जाएगा। यह संपूर्ण प्रक्रिया जिले के कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संपादित की जाएगी।

श्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने सभी पंजीकृत श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर में उपस्थित होकर अपने विवरण का सत्यापन कराने कहा है। सीएससी संचालक द्वारा बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद पोर्टल के रजिस्ट्रेशन अपडेशन मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आधार कार्ड में उपलब्ध एवं सत्यापित जानकारी के आधार पर श्रमिकों के नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारियों का अद्यतन किया जाएगा। इससे श्रमिकों के रिकॉर्ड अधिक सटीक होंगे तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी बाधा के मिल सकेगा।

*प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर पंचायत जरहागांव की रामकुमारी कश्यप के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा*

0

*प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर पंचायत जरहागांव की रामकुमारी कश्यप के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा*

*नए आवास में सुखद और सम्मानजनक जीवन कर रही व्यतीत*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, //   केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपनों को साकार किया है। अपने घर का सपना हर परिवार की सबसे बड़ी आकांक्षा होती है। एक सुरक्षित और पक्का आवास न केवल जीवन में स्थिरता लाता है, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना भी प्रदान करता है। इसी कड़ी में नगर पंचायत जरहागांव की निवासी रामकुमारी कश्यप का वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना अब हकीकत बन चुका है। रामकुमारी कश्यप का परिवार लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन और मौसम की मार झेलना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया था। परिवार के लिए सुरक्षित आवास की चिंता हमेशा बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता के आधार पर उन्हें आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित घर बनवाया। आज उनका परिवार सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त अपने नए आवास में सुखद और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

रामकुमारी कश्यप ने बताया कि पहले हर बारिश उनके लिए चिंता और परेशानी लेकर आती थी। कच्चे मकान में परिवार की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता था, लेकिन अब पक्का घर बनने से वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने केवल उन्हें एक मकान नहीं दिया, बल्कि परिवार को नई उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मानजनक जीवन भी दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज उनका परिवार बिना किसी चिंता के अपने घर में सुखपूर्वक जीवन यापन कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को आवासीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को न केवल पक्का घर मिल रहा है, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है।

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का हुआ समाधान*

0


*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का हुआ समाधान*

*रामप्रसाद साहू को एक सप्ताह में मिला जन्म प्रमाण पत्र*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, :-   शासन की जनहितकारी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने पर एक सप्ताह में ही जन्म प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किया गया। लोरमी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर निवासी रामप्रसाद साहू ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या का प्रशासन ने मात्र एक सप्ताह में समाधान कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की। रामप्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी जन्म तिथि 10 जुलाई 1997 होने के बावजूद उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। आवश्यक दस्तावेज होने के बाद भी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं होने से उन्हें विभिन्न कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग एवं प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मात्र एक सप्ताह के भीतर रामप्रसाद साहू का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध करा दिया।

जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद रामप्रसाद साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। समय पर समस्या का समाधान होने से शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु हेल्पलाइन 1076 की शुरूआत की गई है। यह हेल्पलाइन नागरिकों और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही है। इस माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे सुशासन और जनसंतुष्टि को नई मजबूती मिल रही है।

*नगर पालिका लोरमी को मिली विकास की बड़ी सौगात*

0

*नगर पालिका लोरमी को मिली विकास की बड़ी सौगात*

*उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से 18 वार्डों के 86 कार्यों के लिए 7.42 करोड़ मंजूर*

*सीसी रोड, नाली, पेवर ब्लॉक सहित आधारभूत सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, //  नगर पालिका लोरमी नगर के समग्र विकास को नई दिशा और गति प्रदान करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री तथा लोरमी विधायक अरुण साव के विशेष प्रयासों से नगर पालिका परिषद लोरमी के 18 वार्डों में अधोसंरचना विकास के 86 कार्यों के लिए 07 करोड़ 42 लाख की ऐतिहासिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। 7.42 करोड़ की यह स्वीकृति केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोरमी के सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और भविष्य की मजबूत आधारभूत संरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नगर के सभी 18 वार्डों में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा ने इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता देते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है। इससे नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। स्वीकृत कार्यों में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने, चबूतरा निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक स्थलों का विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य शामिल हैं। ये मांगें उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा रखी गई थीं, जिन्हें वार्ड पार्षदों की सहमति और प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई।

नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने वार्ड क्रमांक 05 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी समस्या के समाधान हेतु तीन नालियों की स्वीकृति मिलने पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के सभापति विश्वास दुबे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव नगर की प्रत्येक छोटी-बड़ी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दिला रहे हैं। यह उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है। सभी स्वीकृत कार्यों के निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होने से लोरमी नगर में आधारभूत सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा, नागरिकों का जीवन अधिक सुगम बनेगा और नगर विकास को नई गति मिलेगी।

*02 गांजा ब्रिकी करने वाले को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*02 गांजा ब्रिकी करने वाले को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *ऑपरेशन बाज के तहत सायबर एवं थाना चिल्फी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा पर त्वरित कार्यवाही*

➡️ *गांजा ब्रिकी करने वाले महिला एवं पुरूष से 04 पैकेट मे 3 किलो 653 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 54000 रूपये को जप्त कर भेजा गया जेल*

➡️ *आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

           

            

     मुकेश साहू ब्यूरो चिल्फी    *मुंगेली -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला – मुंगेली में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना चिल्फी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 24 जून 2026 को प्रातः लगभग 08.00 बजे थाना चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गातापार स्कूल मैदान के पास रहने वाली एक महिला अपने साथी के साथ घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना तस्दीक करने पुलिस टीम द्वारा ग्राम गातापार स्थित संदिग्ध महिला गुलाबा बाई मंगेशकर पति स्व. जनकराम मंगेशकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी गातापार स्कूल मोहल्ला, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली के घर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे बैंगनी रंग के टूरिस्टर बैग से दो पैकेटों में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, प्रथम पैकेट का वजन 876 ग्राम एवं द्वितीय पैकेट का वजन 973 ग्राम पाया गया कुल 1 किलो 849 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

इसी दौरान उसके साथी अमित कुमार खाण्डे पिता लखन लाल खाण्डे, उम्र 40 वर्ष, निवासी लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के कब्जे से गुलाबी रंग के थैले में रखे दो पैकेटों में गांजा बरामद किया गया। प्रथम पैकेट का वजन 898 ग्राम तथा दूसरे पैकेट का वजन 906 ग्राम पाया गया। इस प्रकार कुल 1 किलो 804 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 03 किलो 653 ग्राम कुल कीमत 54000 रूपये अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद व जप्ती कार्यवाही कर दोनों आरोपी 1.गुलाबा बाई 2.अमित कुमार खाण्डे को गिरफ्तार कर देहाती नालसी उपरांत थाना चिल्फी मे धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 24.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

*अपील:-* मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से भी अपील है कि नशे एवं अवैध गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (थाना चिल्फी प्रभारी), उप निरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल) व पीएसआई केसो राम देवांगन, साधना यादव साइबर सेल स्टॉफ, थाना चिल्फी की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

*कुल छह चोरी के दोपहिया वाहन बरामद, लगभग 1.56 लाख रुपये की संपत्ति जब्त*

कबीरधाम :-पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किया गया हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप ने बताया कि प्रार्थी श्री मनहरण सिंह क्षत्रिय निवासी ग्राम रणवीरपुर थाना कवर्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 09 जेएफ 3893 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपी सुनील कोसले पिता कन्हैया कोसले (26 वर्ष), निवासी रविदासनगर कवर्धा एवं सोनू पिता संतराम (22 वर्ष), निवासी गंगानगर कवर्धा को पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कवर्धा, पंडरिया, बेमेतरा, रायपुर से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा हूँ । आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छह दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन, बजाज प्लेटिना एवं अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.56 लाख रुपये आंकी गई है। विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपियों में से एक के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

0

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

कबीरधाम :-पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया एवं साइबर थाना कबीरधाम की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

दिनांक 24 जून 2026 को थाना पिपरिया को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री हेतु जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया एवं साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसके द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा भारत माता चौक पिपरिया में एक संदिग्ध बाइक सवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम हुकमी चंद चंद्रवंशी ग्राम कान्हाभैरा का निवासी बताया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से मादक पदार्थ 05 किलो 579 गांजा कीमती 2,75,000 एक मोटरसाइकिल 65,000 एक मोबाइल कीमती 12,000 रुपये बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आरोपी को गांजा उपलब्ध करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई है, जिसकी पतातलाश की जारी है।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वाले, युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर, निरंतर एवं निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी नितिन तिवारी, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सहायक उप निरीक्षक डोमन बंजारे, मुकेश साहू, आरक्षक नरेंद्र चंद्रवंशी का प्रमुख योगदान रहा।

*छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई*

0

*छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई*

*परिवहन सचिव ने ली बस संचालको एवं अधिकृत वेंडरों की बैठक*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी यात्री बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना और उसे सक्रिय रखना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर नियम का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश ने आज इंद्रावती भवन नवा रायपुर स्थित परिवहन कार्यालय में सभी बस संचालकों एवं विभाग द्वारा वीएलटीडी लगाने हेतु अधिकृत वेंडरों की संयुक्त बैठक लेकर यात्री बसो में स्थापित वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि जिन बसों में अभी तक वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) नहीं लगी है, उनमें 15 दिनों के भीतर इसे अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए। वहीं जिन बसों में यह उपकरण लगा हुआ है लेकिन संचालित नहीं है, उन्हें तत्काल चालू किया जाए।

परिवहन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना के रंगारेड्डी में हुए भीषण सड़क हादसों के बाद सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाली महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

विभाग ने बताया कि राज्य मुख्यालय के कमांड एवं नियंत्रण केंद्र से सभी बसों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उपग्रह आधारित ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि बस निर्धारित मार्ग पर चल रही है या नहीं तथा समय पर संचालन हो रहा है या नहीं। यात्रियों को भी संगवारी ऐप के जरिए बसों की वास्तविक समय की लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी।

अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे और बुद्धिमान यातायात प्रबंधन प्रणाली स्थापित की जा रही है। इससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तत्काल पहचान कर कार्रवाई की जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एक ऐसी उपग्रह आधारित प्रणाली है, जो वाहन की हर पल की स्थिति और लोकेशन की जानकारी नियंत्रण केंद्र तक पहुंचाती है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 दिन की मोहलत समाप्त होने के बाद नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।