Home Blog Page 103

*शीर्षक: पॉकेट मार गिरोह 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया 5000 रु बरामद व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल जप्त*

0

*शीर्षक: पॉकेट मार गिरोह 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया 5000 रु बरामद व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल जप्त*

जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुभागी अधिकारी पुलिस महोदय सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शक्ति– दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थी कमलेश अजगले साकिन खुरघाटी द्वारा थाना डमरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27/06/26 के रात्रि 8/00 बजे शराब लेने शराब भट्ठी डभरा गया था जो अज्ञात चोर द्वारा पाकिट मारी कर दिया है पर्स मे 10000 रु होना बताया ।

*पुलिस कार्रवाई:*

रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर 03 व्यक्तियों को पूछताछ करने पर अपना नाम *1 अजीत सहिस पिता आकाश सहिस 20 साल 2 राहुल सहिस पिता उमरो सहिस 22 साल 3 इरफ़ान सहिस पिता रवि सहिस 22 साल सभी साकिन खरसिया जिला रायगढ़ का होना बताया।

आरोपियो से चोरी किये हुए कुल 10000 रु मे से 5000रु को बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर नंबर सी जी 13 एफ 3583 को जप्त किया गया।

*गिरफ्तारी:*

तीनो आरोपियों को दिनांक 28.06.2026 को क्रमशः 14/50, 15/00, 15/10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण में विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय प्रधान आरक्षक योगेश राठौर, मिरीश साहू, रोहित सिदार, रंजीत जांगड़े, हरिहर सिंह का विशेष योगदान रहा।

*गांजा के अवैध खेती करने वाले आरोपी भैयालाल ध्रुरी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

➡ *गांजा के अवैध खेती करने वाले आरोपी भैयालाल ध्रुरी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡ *अवैध रूप से गांजा उत्पादन करते हुये आरोपी से 3.650 किलोग्राम गांजा का पौधा कीमती 15000 रूपये किया गया जप्त* 

➡ *आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

                                          

         मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली:– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ शराब एवं गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के नेतृत्व में *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम अमोरा में मनियारी नदी किनारे अपने बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन करने वाले आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

दिनांक 27.06.2026 को थाना जरहागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमोरा में एक व्यक्ति मनियारी नदी के किनारे अपने सब्जी बाडी में अवैध रूप से गांजे का पौधा लगाकर अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन कर रहा है कि सूचना पर, मुखबीर सूचना तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही हेतु ग्राम अमोरा संदेही के बाड़ी मे रेड कार्यवाही किया गया जिसमें रेड कार्यवाही के दौरान 03 नग मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा पत्तीदार उगा हुआ मिला, जिसके संबंध में भैयालाल धुरी से बारिकी से पूछताछ किया गया एवं गवाहों से पौधों के पत्ती को रगडकर सुंघवाकर पहचान करवाया गया जो मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा होना पाये जाने पर गांजे के 03 नग हरे पौधे को गवाहों के समक्ष जड़ सहित उखडवाकर बरामद आरोपी भैयालाल धुरी से जप्त किया गया, जिसका कुल वजन 3.650 किलोग्राम किमती करीबन 15000 रूपये का होना पाये जाने पर आरोपी भैया लाल धुरी पिता स्व. विश्राम धुरी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली को दिनांक 27.06.2026 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, प्रशिक्षु उप निरी. हर्षा वर्मा प्र.आर. महेश राज, भुवन चतुर्वेदी आर. पेखन गेंदले, बसंत पैकरा एवं उमेश सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।

* *बिलासपुर पुलिस की ‘सशक्त’ डिजिटल पहल:* **सशक्त एप्स के माध्यम से मोटर सायकल चोरों पर सरकंडा पुलिस का प्रहार**

0

♦️* *बिलासपुर पुलिस की ‘सशक्त’ डिजिटल पहल:* **सशक्त एप्स के माध्यम से मोटर सायकल चोरों पर सरकंडा पुलिस का प्रहार**

♦️**सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर,**

♦️**चोरी की 05 गाड़ियों की हुई बरामदगी**

♦️**दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल**

♦️*इस पूरी कार्रवाई के दौरान बिलासपुर पुलिस की *अत्याधुनिक ‘सशक्त’ (Sashakt) मोबाइल एप्लीकेशन* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस ऐप के जरिए न केवल लावारिस व संदिग्ध वाहनों के डेटा को तुरंत ट्रैक करने में मदद मिल रही है, बल्कि आम नागरिकों द्वारा दर्ज कराई जा रही गुप्त सूचनाओं पर भी पुलिस त्वरित एक्शन ले रही है।||* 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण** इस प्रकार है कि दिनांक 14.06.2026 को प्रार्थी कमलेश चंद्राकर, निवासी- विवेकानंद नगर मोपका, ने थाना सरकंडा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना दिनांक 13.06.2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे की है। वह अपनी एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) को लॉक करके विवेकानंद नगर मोपका स्थित अपने दोस्त अनिकेत जायसवाल के घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। कुछ देर बाद, रात्रि करीब 11:50 बजे जब वह बाहर आया, तो उसने देखा कि उसकी स्कूटी वहां मौजूद नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की लॉक स्कूटी (जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 है) को पार कर दिया गया था। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। चोरों और अपराधियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का हंटर लगातार चल रहा है! इसी कड़ी में **श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री पंकज पटेल, एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व सरकंडा पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुखबीर सूचना पर संदेहियों सुजल दर्वे उर्फ रिंकू के पास चोरी की मोटरसायकल होने की सूचना पर सरकंडा पुलिस टीम ने चोरी *संदेहियों के पास रखे एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) को सशक्त एप्प में चेंक किया गया जो चोरी का वाहन होना पता चला,* इसलिये तत्काल ही जाल बिछाया और घेराबंदी कर दो संदेही युवकों को हिरासत में लिया। पुलिसिया पूछताछ और कड़ाई के आगे शातिर चोरों ने घुटने टेक दिए और जुर्म कबूल करते हुए *पिछले दो सालों (2025 और 2026)* में की गई कई अन्य बड़ी चोरियों का भी राज उगल दिया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

♦️ **गिरफ्तार शातिर अपराधियों की कुंडली**

*01- सुरेन्द्र भुनेश्वर पिता छतलाल भुनेश्वर, उम्र 22 साल,* साकिन खाल्हेपारा मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

*02- सुजल दर्वे उर्फ रिंकू पिता पुनीलाल दर्वे, उम्र 24 साल,* साकिन खाल्हेपारा मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

 

*♦️*चोरों की जुबानी, उनकी काली कमाई की कहानी (कबूल की गई चोरियां):**

*01-* जुलाई 2025: विवेकानंद कालोनी मोपका से एक ब्राउन एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AF 5290) पार की और सावन सूर्यवंशी को ₹10,000 में बेच दी।

*02-* अक्टूबर 2025: विवेकानंद कालोनी से ही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 10 P 0129) उड़ाई।

*03-* फरवरी 2026: गोड़पारा साईं मंदिर के पास से ग्रे कलर की एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AJ 6340) चुराकर भूपेन्द्र वर्मा को ₹5,000 में ठिकाने लगाई।

*04-* जून 2026: ठाकुर देव मंदिर मोपका के पास से एक यामहा मोटरसाइकिल (CG 10 JL 0783) चोरी की और अर्जुन वर्मा को महज ₹2,000 में बेच दी।

*बरामदगी व कार्रवाई:* पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मूल एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) साहित उपरोक्त 04 वाहनों को बरामद कर जप्त कर ली है। आरोपीगण बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं, जो चोरी की गाड़ियों को औने-पौने दाम में बेचकर उन पैसों से ऐश-आराम और शौक पूरे करते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल भेज दिया गया है। चोरी का माल खरीदने वाले अन्य संदिग्धों पर भी जांच की आंच पहुंच चुकी है।

*⚠️ बिलासपुर पुलिस की खुली और सख्त चेतावनी ⚠️*

*”अपराध करने वाला जितना दोषी है, चोरी का माल खरीदने और उसे पनाह देने वाला भी कानून की नजर में उतना ही बड़ा मुजरिम है* ! जो लोग चंद रुपयों के लालच में बिना कागजात के सस्ते दामों पर चोरी की गाड़ियां या सामान खरीदते हैं, बिलासपुर पुलिस अब उनके खिलाफ भी *’जीरो टॉलरेंस’* नीति के तहत सीधे जेल भेजने की सख्त कार्रवाई करेगी। अपराधी हों या उनके खरीदार… बख्शा किसी को नहीं जाएगा!”

*आपातकाल की 50वीं वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए*

0

*आपातकाल की 50वीं वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए*

*लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक चेतना को सशक्त बनाना आवश्यक : श्री तोखन साहू*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकतंत्र प्रहरी संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। आपातकाल की 50वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तोखन साहू ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की शक्ति उसके संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में निहित है। उन्होंने कहा कि आपातकाल का दौर लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा एवं संविधान के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।

उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं में संवैधानिक चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई पीढ़ी लोकतंत्र के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय एवं सार्थक योगदान देगी।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रायपुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण का किया सामूहिक श्रवण*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कबीरनगर, वार्ड क्रमांक-02 स्थित सामुदायिक भवन (बूथ क्रमांक-36) में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं तथा नागरिकों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संदेश आत्मनिर्भर भारत, जनकल्याण, सामाजिक समरसता और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता को सशक्त करने का माध्यम है। ऐसे संवाद देशवासियों को राष्ट्रीय विकास की यात्रा में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों का श्रवण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

*अंकित’ निकला नेक अली खान, शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण*

0

*अंकित’ निकला नेक अली खान, शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण*

जबलपुर:- में इस समय लव जिहाद के मामले थम नही रहे हैं ऐसा ही मामला घमापुर में सामने आया है जहां जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत शीतला माई क्षेत्र में रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक अंकित नाम की युवक से हुई थी ,उसके बाद उसने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा कर मुंबई ले गया ,जहां उसका दैहिक शोषण करता रहा ,कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि वह लड़का फर्जी नाम से अंकित के नाम से आईडी बनाया हुआ था, लेकिन असल में वह मुस्लिम युवक निकला , युवती ने तत्काल ही जबलपुर आकर हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया ,उसके बाद हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह राजपूत के माध्यम से घमापुर थाना ले जाकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंप कर थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है ,प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह राजपूत ने कहा यदि शीघ्र ही,इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो धर्म सेना आंदोलन करेगी, इस अवसर पर धर्म सेना के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे , वहीं थाना प्रभारी ने कहा की आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट।

*जांजगीर-चांपा: ट्रक से दो बैटरी चोरी, थाने में शिकायत दर्ज कराने की मांग*

0

*जांजगीर-चांपा: ट्रक से दो बैटरी चोरी, थाने में शिकायत दर्ज कराने की मांग*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के अकलतरा क्षेत्र में खड़े एक ट्रक से दो बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक CG15 DC 1988 को उसके मालिक ने अपने घर के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने ट्रक से दो बैटरियां चोरी कर लीं।

वाहन मालिक आकाश बागड़िया ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी चोरी हुई बैटरियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की जानकारी ट्रक यूनियन संघ अकलतरा को भी दी गई है, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी हुई बैटरियों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटने की तैयारी कर रही है।

*लवजिहाद का मामला आया सामने, धर्म छिपाकर 3 हिंदू युवतियों से की शादी*

0

*लवजिहाद का मामला आया सामने, धर्म छिपाकर 3 हिंदू युवतियों से की शादी*

जबलपुर:- के थाना मदन महल क्षेत्र में एक कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आने के बाद इलाके में काफी हंगामा देखने को मिला। शिकायत के अनुसार हैदराबाद निवासी सैयद अशफाक इसरार ने स्वयं को हिंदू बताया।

“राजकुमार” नाम से पहचान बनाई और कथित तौर पर अलग-अलग पहचान पत्रों का उपयोग कर कई हिंदू युवतियों से संपर्क स्थापित किया।आरोप है कि उसने शादी का भरोसा देकर युवतियों के साथ संबंध बनाए और बाद में उन्हें छोड़ दिया। फिलहाल इन सभी आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पीड़िता बोली- मंदिर में शादी की, फिर छोड़ गया

पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से एक क्लिनिक में नौकरी के दौरान हुई थी। उसके अनुसार आरोपी ने स्वयं को हिंदू बताया औरयह भी कहा कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

पीड़िता का दावा है कि दोनों ने गायत्री मंदिर में विवाह किया और लगभग दो वर्ष तक साथ रहे। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया और कथित रूप से एक अन्य हिंदू युवती के साथ भी शादी जैसा संबंध बना लिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने स्वयं उससे कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कही थी। इन दावों की स्वतंत्रसाकेत डेंटल क्लिनिक का नाम भी सामने आया है।फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

* *52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते आरोपियों पर कोटा पुलिस की कार्यवाही**

0

* *52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते आरोपियों पर कोटा पुलिस की कार्यवाही**

 अपराध क्रमांक 523/2026 धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 बी.एन.एस.

*कुल जप्त – 52 पत्ती ताश, 01 बोरी फट्टी एवं नकदी रकम 16550 रुपए

नाम आरोपी : –

1- राजा रजक पिता जलेश रजक उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा 02. सूरज कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी कपसिया कला 

03. आदित्य बंजारे पिता कोमल बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी कपसिया कला  

4. नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी फिरंगीपारा कोटा 

5. सोमनाथ शर्मा पिता अशोक शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा 

6. कमलेश केंवट पिता अभिमन्यु केंवट उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत समस्त अपराध पर त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 27.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिलने कि कुछ लोग 52 पत्ती से रुपए पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम घोंघाडीह नाला के पास के पास रेड कार्यवाही कर आरोपी 01. राजा रजक पिता जलेश रजक उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा 02. सूरज कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी कपासिया कला 03. आदित्य बंजारे पिता कोमल बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी कपासिया कला 04. नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी फिरंगीपारा कोटा 05. सोमनाथ शर्मा पिता स्व अशोक शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा 06. कमलेश केंवट पिता अभिमन्यु केंवट उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा थाना कोटा के कब्जे से 52 पत्ती ताश , 01 नग बोरी का फट्टी , नकदी रकम 16550 रूपयेकों जप्त कर संगठित अपराध कारित करने पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्र. उप निरीक्षक जय नागरे ,प्रधान आरक्षक 758 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर, एवं ए.सी.सी.यू. कि टीम का विशेष भूमिका रही।

*धारदार चापड़ लेकर स्कूल में शिक्षकों डराने वाला आरोपी पुलिस के गिरप्त में।*

0

*धारदार चापड़ लेकर स्कूल में शिक्षकों डराने वाला आरोपी पुलिस के गिरप्त में।*

नाम आरोपी- शिवरतन दास मानिकपुरी पिता उमेन्द दास मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष साकिन ढोलमौहा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – आज दिनांक 27.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवरतन दास मानिकपुरी अपने हाथ में धारदार तलवारनुमा चापड़ रखकर लहराते हुये शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में शिक्षकों एवं बच्चों को डरा धमका रहा है कि मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी उ०म०नि० एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) को अवगत कराकर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती माधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदय कोटा के दिशानिर्देश में तत्काल हमराह स्टाफ के घटना स्थल शासकीय प्राथमिक शाला परिसर ग्राम ढोलमौहा में गया जहां पर शिवरतन दास मानिकपुरी के द्वारा अपने हाथ में तलवारनुमा धारदार चापड़ लहराते हुये स्कूल के शिक्षकों डराते धमकाते हुये पकड़कर हिरासत में लिया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवारनुमा चापड़ को गवाहों के समक्ष मुताबित जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी शिवरतन दास मानिकपुरी का कृत्य 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी शिवरतन दास मानिकपुरी को गिरप्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरप्तार किया गया। मामला गैर जमानतीय होने से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी एन बनाफर, सउनि भरतलाल राठौर, प्रआर राधेश्याम मरावी, आरक्षक संजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

*अवैध नशीले पदार्थ गांजा के विरूध्द बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *अवैध नशीले पदार्थ गांजा के विरूध्द बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

♦️ *गांजा तस्करी करते पकडे गये 03 आरोपी*

♦️ *उस्लापुर रेल्वे स्टेशन के पास आरोपियों को किया गया गिरफतार*

♦️ *आरोपियों के कब्जे से 12.405 कि.ग्रा.गांजा एवं 04 नग मेाबाईल जप्त किया गया* 

*नाम आरोपीगण-* 

1- प्रकाश नायक उ र्फ पप्पू पिता प्रमोद नायक उम्र 41 साल निवासी कोक्स कॉलोनी बबुआ बगीचा थाना सदर जिला झारसुगुडा उडीसा 

2- श्रीमती नेहा सिंह पति प्रकाश नायक उ र्फ पप्पू उम्र 34 साल निवासी निवासी कोक्स कॉलोनी बबुआ बगीचा थाना सदर जिला झारसुगुडा उडीसा 

3- अर्चना सिंह पिता स्व. राजकुमार सिंह उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्र 09 बजरंगीपारा थाना चॉपा जिला जॉजगीर चॉपा छ.ग. 

*जप्ती मशरूका* 

1 गांजा 12.405 कि.ग्रा. किमती 625000रूपये  

2 04 नग मोबाईल

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर* – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26-06-2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सफेद आसमानी चेकदार फूल शर्ट एवं एक महिला काला सफेद साडी एवं दूसरी महिला जींस शर्ट पहनी हुई जिनके साथ एक छोटा बच्चा 4-6 साल के साथ अपने पास एक आसमानी ट्रॉली बैग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से उस्लापुर स्टेशन जाने वाले है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर मुखबीर के बताये अनुसार उस्लापुर रेल्वे स्टेशन लोको पायलेट प्रशिक्षण केन्द्र के पास पहुंचे जहां पर मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति, दो महिला एवं एक 4-5 साल का बच्चा एवं आसमानी ट्रॉली बैग रखे हुए आते दिखे जिसके ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ 11 नग मादक पदार्थ गांजा कुला 12.405 कि.ग्रा. किमती 625000रूपये तथा आरोपियो के पास से 04 नग मोबाईल जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूध्द विधिवत 20(बी)एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।