More

    *लवजिहाद का मामला आया सामने, धर्म छिपाकर 3 हिंदू युवतियों से की शादी*

    *लवजिहाद का मामला आया सामने, धर्म छिपाकर 3 हिंदू युवतियों से की शादी*

    जबलपुर:- के थाना मदन महल क्षेत्र में एक कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आने के बाद इलाके में काफी हंगामा देखने को मिला। शिकायत के अनुसार हैदराबाद निवासी सैयद अशफाक इसरार ने स्वयं को हिंदू बताया।

    “राजकुमार” नाम से पहचान बनाई और कथित तौर पर अलग-अलग पहचान पत्रों का उपयोग कर कई हिंदू युवतियों से संपर्क स्थापित किया।आरोप है कि उसने शादी का भरोसा देकर युवतियों के साथ संबंध बनाए और बाद में उन्हें छोड़ दिया। फिलहाल इन सभी आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

    पीड़िता बोली- मंदिर में शादी की, फिर छोड़ गया

    पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से एक क्लिनिक में नौकरी के दौरान हुई थी। उसके अनुसार आरोपी ने स्वयं को हिंदू बताया औरयह भी कहा कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

    पीड़िता का दावा है कि दोनों ने गायत्री मंदिर में विवाह किया और लगभग दो वर्ष तक साथ रहे। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया और कथित रूप से एक अन्य हिंदू युवती के साथ भी शादी जैसा संबंध बना लिया।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने स्वयं उससे कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कही थी। इन दावों की स्वतंत्रसाकेत डेंटल क्लिनिक का नाम भी सामने आया है।फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology