Home Blog Page 102

शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔹 *शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार*

🔹 शराब कोचियों से 20 पाव देशी प्लेन शराब व 10 पाव गोवा अंग्रजी शराब कुल 5.400 लीटर शराब कीमती 2800 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी को किया गया जप्त। 

🔹 शराब कोचिये द्वारा अपने स्कूटी में घुम-घुमकर बेचा जा रहा था शराब। 

गिरफ्तार आरोपी – 

1. रामकुमार पाटले पिता स्व. कुंवर सिंह पाटले उम्र 52 साल निवासी खण्डोबा मंदिर के पास रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर

– श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में दिनाँक 29/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि 01 व्यक्ति अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी में घुम-घुमकर शनिचरी चौक करैहापारा की ओर भारी मात्रा में देशी प्लेन व गोवा अंग्रेजी शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेड कार्यवाही कर स्कूटी सवार व्यक्ति रामकुमार पाटले निवासी खण्डोबा मंदिर के पास रतनपुर के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब व 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब कुल 5.400 लीटर कीमती 2800 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. दिनेश कांत, आर. धनराज कुम्भकार, बंटी चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

* ➡️चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रहार*

0

* ➡️चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रहार*

* ➡️दो आरोपी को मोटर साइकल में महुआ शराब ले जाते किया गया गिरफ्तार।

* ➡️आरोपीगण के कब्जे से कुल 22 लीटर महुआ शराब कीमती 4400 रुपए, एवं एक डीलक्स मोटर साइकल कीमती 50000 रुपए किया गया जप्त।

* ➡️ दोनो आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 47 के तहत की गई कार्यवाही।

नाम आरोपी – 

* 01. हरप्रसाद मरावी पिता शोभाराम मरावी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी(स) थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

* 02. दिलसिंह गोंड पिता मांझीराम गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी(स) थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – इस प्रकार है कि दिनांक 29.06.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर साइकल क्रमांक CG 10 BM 7883 में बैठकर ग्राम सरवानी तालाब के पास से ग्राम पोड़ी की तरफ जा रहे हैं वह अपने मोटर साइकल के बीच में प्लास्टिक सीमेंट बोरी में शराब रखा हुआ है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम सरवानी के तालाब के पास मुख्य मार्ग पर उक्त मोटर साइकल को रोककर चेक किया गया जिसमें प्लास्टिक के सीमेंट बोरी में कुल 22 लीटर महुआ शराब कीमती 4400 रुपए मिला। दोनो व्यक्ति नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम हरप्रसाद मरावी एवं साथ में दिलसिंह गोंड दोनो निवासी ग्राम पोड़ी(स) थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताये। दोनो आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री के लिए ले जाना बताए। जिसे आबकारी अधिनियम की उक्त धाराओं के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील –

➡️सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री बंशीलाल देवांगन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री बंशीलाल देवांगन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, :-29 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) में स्वर्गीय श्री बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत स्व. श्री बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर इस कठिन घड़ी में उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री बंशीलाल देवांगन का 19 जून 2026 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने पीछे पाँच पुत्रों एवं चार पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने मंझली तालाब पार स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री श्री मेघाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े,पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, श्री पवन साय, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक श्री निर्मल सिंहा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू, श्रीमती उमा राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री अमर सुल्तानिया, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: ग्राम पंचायत नवागांव (घु) में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद*

0

*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: ग्राम पंचायत नवागांव (घु) में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली—- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव (घु) में रविवार को 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच नारायण साहू ने स्वयं बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभिभावकों को जागरूक किया। सरपंच नारायण साहू ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं पोलियो-मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 *सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही ग्राम मचखंडा के मोबाईल दुकान एंव किराना दुकान में हुई चोरी का किया पर्दाफास*

0

 *सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही ग्राम मचखंडा के मोबाईल दुकान एंव किराना दुकान में हुई चोरी का किया पर्दाफास*

 आरोपी से सत प्रतिशत मशरूका को किया गया बरामद 

गिरफ्तार आरोपी –  

1. सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी पिता अंगद राम सूर्यवंशी उम्र 18 साल 03 माह निवासी बजौर बिटुपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0

2. दो विधी से संघर्षरत बालक

बरामद संपत्ति – 05 नग मोबाईल नया कीपेड, 01 नग एनड्राईड फोन रियलमी 5 आई, 02 नग ब्लूटूथ स्पीकर, 03 नग ईयर बर्ड, 01 नग प्लीप कव्हर, परफ्यूम, सिगरेट जुमता कीमती 25000 रूपये।

       

  संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रहलाद कुमार साहू पिता स्व सोनू साहू उम्र 33 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के मोबाईल एवं किराना दुकान से दिनांक 26.06.2026 को दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा खिडकी से अंदर घुसकर, दुकान में रखे 05 नग मोबाईल नया कीपेड, 01 नग एनड्राईड फोन रियलमी 5 आई, 02 नग ब्लूटूथ स्पीकर, 03 नग ईयर बर्ड, 01 नग प्लीप कव्हर, परफ्यूम, सिगरेट एवं कुछ चिल्हर रूपये नहीं था जिसकी कीमत करीबन 25000 रूपये है जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि में प्रार्थी दुकान के अंदर घुस कर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम तैयार कर चोरी के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना पर प्रकरण के आरोपी सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी की तत्काल पता तलाश कर हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो अपने साथी दो विधि से संघर्षरत बालको के साथ मिलकर रात्रि में चोरी करना स्वीकार किये। चोरी हुई सत् प्रतिशत सामग्री को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से*

0

*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड स्तर की काउंसलिंग 30 जून एवं 01 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। जिला स्तर की काउंसलिंग 02 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में संपन्न होगी।

राज्य स्तर की काउंसलिंग 3 जुलाई 2026 को जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा बिलासपुर जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति समूह तथा प्रवेश दिशा-निर्देशों में उल्लेखित विशेष आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 04 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, जो अभ्यर्थी किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें अंतिम अवसर के रूप में 06 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

*सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा “सहकारी सप्ताह”* 

0

*सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा “सहकारी सप्ताह”* 

*सहकार से समृद्धि के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम* 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार 29 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक पूरे देश में “सहकारी सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय, राज्य, जिला, विकासखंड तथा प्राथमिक सहकारी समितियों के स्तर पर सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने, सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने तथा आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में जिले में सहकारी सप्ताह के माध्यम से “सहकार से समृद्धि” की भावना को साकार करने के लिए सहकारी क्षेत्र की उपलब्धियों, नवाचारों एवं योगदान को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवधि में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, किसान संगोष्ठी, स्वास्थ्य शिविर, सहकारिता सम्मेलन, जागरूकता कार्यक्रम, हितधारक संवाद तथा विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

29 जून  को सप्ताह के प्रथम दिवस जिले की समस्त पैक्स, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों में सहकारी ध्वज रोहण, सहकारिता संबंधी उद्बोधन, सहकारी शपथ एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।

30 जून को सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों की भूमिका विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला मुख्यालय में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिला प्रशासन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।

01 जुलाई  को जिला एवं विकासखंड स्तर पर कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग सहित आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में  इफ्को  एवं  क्रीभको  का सहयोग रहेगा।

02 जुलाई को सभी पैक्स में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), रूपे केसीसी कार्ड, एटीएम सुविधा एवं बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए संबंधित कार्यवाही भी की जाएगी।

03 जुलाई को जिलेभर में वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही “सहकार समाचार पत्र” के प्रचार-प्रसार के माध्यम से सहकारिता की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी।

04 जुलाई को जिला कार्यालय में सहकारिता संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें सहकारी संस्थाओं की भूमिका, भविष्य की योजनाओं तथा सहकारिता के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

05 जुलाई को युवा वर्ग एवं आमजन में सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सहकार संकल्प दौड़” आयोजित की जाएगी। इसमें पैक्स, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधि तथा नागरिक भाग लेंगे।

06 जुलाई को प्राथमिक सहकारी समितियों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को “सहकारी प्रेरणा पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सहकारिता विभाग ने जिले के सभी सहकारी संस्थानों, किसानों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे “सहकारी सप्ताह” के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाकर “सहकार से समृद्धि, सशक्त समाज, सशक्त भारत” के संकल्प को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

*सायबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा चोरों पर बड़ी कार्यवाही*

0

*सायबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा चोरों पर बड़ी कार्यवाही*

🔹 सुने कोठा से 19 नग बकरा-बकरी चोरी करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

🔹 06 चोरी के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।। 

🔹 आरोपी चोरों के कब्जे से चोरी किये बकरा-बकरी की बिक्री रकम 1,50,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को किया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी – 

1. बबलू पिता स्व. बदन खान उम्र 57 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र., 

2. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र.,

3. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र 41 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,

4. हबीम खान पिता दरबार खान उम्र 35 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,

5. शाहरूख खान पिता मशीन खान उम्र 22 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,

6. मोहम्मद अछछन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 साल निवासी रजकपुर वार्ड क्र. 40 थाना रजकपुर जिला अमरोहा उ.प्र., सभी हाल मुकाम कर्रा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।                                  

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनाँक 21/06/2026 को ग्राम चकराभॉठा थाना रतनपुर निवासी समन सिंह पैकरा द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 19/06/2026 को रोज की भॉति अपनी पालतु 04 नग बकरा व 15 नग बकरी को जंगल से चराकर वापस लाने के बाद में घर के बकरी कोठा में बंद कर रात्रि में खाना खाकर प्रार्थी परिवार के साथ सो गया था। दिनाँक 20/06/2026 को सुबह उठकर देखा तो बकरी कोठा के इंट का दिवाल तोड़कर 04 नग बकरा व 15 नग बकरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान सायबर सेल बिलासपुर व रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर संदेहियों के द्वारा बताया कि ये आसपास के गाँव में अपने स्कार्पियो वाहन में जाकर खेत समतलीकरण का काम मॉगते थे तथा आसपास बकरा-बकरी दिखने पर रेकी कर बकरियों की चोरी का अंजाम देते थे बताये, आरोपियों के द्वारा चकराभाठा से 19 नग बकरा-बकरी चोरी करना व 1,75,000 रूपये में बेचना तथा 25,000 रूपये खर्च करना बताने से आरोपियों के कब्जे 1,50,000 रूपये और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

             उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

*महुआ शराब बिक्री पर बेलगहना पुलिस का प्रहार*

0

*महुआ शराब बिक्री पर बेलगहना पुलिस का प्रहार*

अपराध कमांक 529/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

(1) नाम आरोपी – पिप्पी उर्फ़ प्रीतम डहरिया पिता अनुज राम डहरिया उम्र 26 वर्ष निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर से 30 लीटर महुआ शराब कीमती -3000 रु 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के द्वारा चेतना अभियान के तहत नशामुक्त समाज बनाये जाने एवं नशे का कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के संबंध में प्राप्त निर्देशों के परिपालन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.06.2026 को बेलगहना पुलिस के द्वारा पिप्पी उर्फ़ प्रीतम डहरिया पिता अनुज राम डहरिया उम्र 26 वर्ष निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर कब्जे से 03 अलग अलग जरिकेन मे कूलर 30 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब कीमती -3000 रु को उसके बाड़ी के पास रोड किनारे से जप्त किया गया. आरोपी पिप्पी उर्फ़ प्रीतम डहरिया का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध का घटित करना पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरप्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरप्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी एन बनाफर,ASI मोतीलाल सूर्यवंशी,प्रआर राधेश्याम मरावी आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय कश्यप, धीरज जायसवाल की विशेष योगदान रहा है।

*अकलतरा जनपद पंचायत में सियासी हलचल तेज अध्यक्ष पद को लेकर नए समीकरणों की चर्चा* 

0

*अकलतरा जनपद पंचायत में सियासी हलचल तेज अध्यक्ष पद को लेकर नए समीकरणों की चर्चा* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के अकलतरा जनपद पंचायत की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार वर्तमान जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अंदरूनी स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनपद के कुछ सदस्यों के बीच लगातार संपर्क और बैठकों का दौर चलने की चर्चा है, जिससे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस पूरे घटनाक्रम में केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तापक्ष के कुछ असंतुष्ट एवं कथित भितरघाती तत्व भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और किसी भी संबंधित पक्ष ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

गौरतलब है कि वर्तमान में अकलतरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी समर्थित हैं। ऐसे में यदि भविष्य में नेतृत्व परिवर्तन या अविश्वास प्रस्ताव जैसी कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू होती है, तो इसका असर स्थानीय राजनीति के साथ-साथ संगठनात्मक समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में जनपद पंचायत के सदस्यों की भूमिका सबसे अहम रहेगी। यदि असंतुष्ट गुट आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल होता है, तो जनपद पंचायत की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, यदि संगठन समय रहते स्थिति को संभालने में सफल रहता है, तो मौजूदा नेतृत्व अपनी स्थिति मजबूत बनाए रख सकता है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा संगठन और स्थानीय नेतृत्व भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।