*जांजगीर-चांपा: ट्रक से दो बैटरी चोरी, थाने में शिकायत दर्ज कराने की मांग*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के अकलतरा क्षेत्र में खड़े एक ट्रक से दो बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक CG15 DC 1988 को उसके मालिक ने अपने घर के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने ट्रक से दो बैटरियां चोरी कर लीं।
वाहन मालिक आकाश बागड़िया ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी चोरी हुई बैटरियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की जानकारी ट्रक यूनियन संघ अकलतरा को भी दी गई है, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी हुई बैटरियों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटने की तैयारी कर रही है।
