*अंकित’ निकला नेक अली खान, शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण*

जबलपुर:- में इस समय लव जिहाद के मामले थम नही रहे हैं ऐसा ही मामला घमापुर में सामने आया है जहां जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत शीतला माई क्षेत्र में रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक अंकित नाम की युवक से हुई थी ,उसके बाद उसने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा कर मुंबई ले गया ,जहां उसका दैहिक शोषण करता रहा ,कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि वह लड़का फर्जी नाम से अंकित के नाम से आईडी बनाया हुआ था, लेकिन असल में वह मुस्लिम युवक निकला , युवती ने तत्काल ही जबलपुर आकर हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया ,उसके बाद हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह राजपूत के माध्यम से घमापुर थाना ले जाकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंप कर थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है ,प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह राजपूत ने कहा यदि शीघ्र ही,इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो धर्म सेना आंदोलन करेगी, इस अवसर पर धर्म सेना के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे , वहीं थाना प्रभारी ने कहा की आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट।
