Home Blog Page 99

*नमकीन फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा में लापरवाही के आरोप*

0

*नमकीन फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा में लापरवाही के आरोप*

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित अनमोल नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मचारी मालती केवट (42), निवासी जवाहर नगर, की लिफ्ट गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह लिफ्ट के पास सफाई कर रही थीं, तभी अचानक लिफ्ट नीचे आ गिरी और उसकी चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग फैक्ट्री पहुंच गए तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि लिफ्ट के मेंटेनेंस रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है तथा यदि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से Jजिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*मानसून की पहली बारिश में बेलखेड़ा में हुआ बड़ा हादसा,उफनते नाले में बही बोलेरो गाड़ी*

0

*मानसून की पहली बारिश में बेलखेड़ा में हुआ बड़ा हादसा,उफनते नाले में बही बोलेरो गाड़ी*

जबलपुर :-जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, खबर बारिश को लेकर है जहां 6 घंटे लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए इस बीच एक कार नाला पार करते वक्त अनबैलेंस हो गई और, नाले में बह गई।सूत्रों से खबर है कि बेलखेड़ा शराब दुकान सिंडिकेट के ड्राइवर सहित चार कर्मचारी बरमान गांव से,12,कि,मी, बेलखेड़ा की तरफ आ रहे थे तभी कटाव पर बने रिपटा पर करीब 3 फुट पानी होने के बावजूद भी गाड़ी पार कर रहे थे, लेकिन बहाव इतना तेज था की गाड़ी पार नहीं हो सकी, और नाले में बह गई, उसी वक्त कई लोग नाला पार करने के लिए खड़े थे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी, लेकिन एक शराब दुकान के ड्राइवर ने हिम्मत जुटाकर जैसे ही गाड़ी पार करने की कोशिश की तभी वह अनबैलेंस होकर नाले में बह गई समय रहते तीन लोग कांच तोड़कर बाहर आ गए लेकिन ड्राइवर रवि पिल्ले 52 वर्ष सदर जबलपुर निवासी इस बुलेरो गाड़ी में फस गया देखते ही देखते बोलोरो गाड़ी पानी में डूब गई, 3 घंटे तक डूबी रही बोलेरो को जब नल का जलस्तर कम हुआ तो कार दिखने लगी तभी कुछ लोग ड्राइवर को कार से बाहर निकला तब तक ड्राइवर की सांसे थम चुकी थी, प्रत्यक्षदर्शीयो का कहना है कि बेलखेड़ा पुलिस तमासगीर बनी रही और ग्रामीण ड्राइवर को बाहर निकलते देख रहे हैं, वहीं बेलखेड़ा पुलिस अब पूरी मामले की छानबीन में जुटी है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

पहचान का लाभ उठाकर विवाह का झूठा आश्वासन दिया, इंकार करने पर पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गिरफ्तार आरोपी

सागर राठौर

पिता – राधेश्याम राठौर

उम्र – 19 वर्ष

निवासी – नवापारा स्कूल के पास, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.)

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– प्रार्थिया पूर्व में बिलासपुर स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी सागर राठौर से हुई। आरोपी ने प्रार्थिया को अपने विश्वास में लेकर उससे विवाह करने का आश्वासन दिया तथा इसी झूठे वादे के आधार पर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए।

बाद में आरोपी द्वारा विवाह करने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया गया। इसके पश्चात पीड़िता ने थाना गौरेला में शिकायत दर्ज कराई। चूँकि घटना स्थल थाना तोरवा क्षेत्राधिकार का होना पाया गया, इसलिए प्रकरण में शून्य (Zero) पर अपराध दर्ज कर थाना तोरवा को स्थानांतरित किया गया।

दिनांक 01.07.2026 को थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 362/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपी सागर राठौर को चंद घंटों के भीतर दिनांक 02.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले व्यक्ति पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही*

0

*तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले व्यक्ति पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार को किया गया जप्त*

*आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया*

धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट  

घटना स्थल:- ग्राम धौराभाठा इमली चौक के पास थाना हिर्री जिला बिलासपुर 

आरोपीगण:- 

1. सुरेद्र बंजारे ऊर्फ सुल्तान ऊर्फ गोलू पिता बनऊराम बंजारे उम्र 32 साल साकिन धौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धौराभाठा इमली चौक के पास आम जगह पर तलवार को लहराते राहगीरों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दामोदर मिश्रा थाना प्रभारी हिर्री द्वारा टीम बनाकर धौराभाठा इमली चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पूछने पर अपना नाम सुरेद्र बंजारे ऊर्फ सुल्तान ऊर्फ गोलू पिता बनऊराम बंजारे उम्र 32 साल साकिन धौराभाठा थाना हिर्री ,आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई*

0

*तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई*

धारदार चाकू लेकर आम जनता में दहशत फैलाने वाले 04 बदमाश गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 04 धारदार लोहे के चाकू बरामद

गिरफ्तार आरोपी

1. कुशल पासी पिता मुकेश पासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

2. सुमीत पाल पिता राजेश पाल, उम्र 18 वर्ष 01 माह, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

3. प्रथम चौहान पिता रंजीत चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

4. शिवम चौहान पिता प्रकाश चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

जप्त मशरूका* 04 नग लोहे के धारदार चाकू

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– थाना तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अड्डेबाजों, आदतन बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 03.07.2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान लालखदान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चार अलग-अलग बदमाश धारदार चाकू लेकर आम लोगों में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करते पाए गए।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 04 नग धारदार लोहे के चाकू बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

*सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर सहकारी सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान*

0

*सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर सहकारी सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान*

*70 सहकारी समितियों ने लगाए 700 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*

*हरित भविष्य और जलवायु संतुलन की दिशा में सहकारिता विभाग की सार्थक पहल*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक “सहकारी सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मुंगेली में सहकारिता विभाग के नेतृत्व में जिलेभर की सहकारी समितियों द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा जनभागीदारी का सशक्त संदेश दिया गया।

जिले की 70 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं अन्य सहकारी संस्थाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। प्रत्येक समिति द्वारा न्यूनतम 10 पौधे लगाए गए, जिसके परिणामस्वरूप पूरे जिले में 700 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में सहकारी समितियों के पदाधिकारी, कर्मचारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

वृक्षारोपण के दौरान छायादार, फलदार एवं पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। सभी समितियों ने केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर उनके संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे विकसित होकर जिले के हरित आवरण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

सहकारिता विभाग ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। सहकारिता आंदोलन की मूल भावना सामूहिक प्रयास और जनहित पर आधारित है तथा यही भावना इस अभियान में भी देखने को मिली।

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। आगामी दिनों में सहकारिता विषयक संगोष्ठी, कृषक हितैषी कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान, किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिनका उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुख बनाना है।

सहकारिता विभाग, जिला मुंगेली ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहकारी समितियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभाग ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।

*फैक्ट्री में चोरी करने वाले 02 फरार चोर को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*फैक्ट्री में चोरी करने वाले 02 फरार चोर को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

➡ *थाना लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवलपुर गुड़ फैक्ट्री के कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले फरार आरोपी बीनू देवार, करमदाता देवार को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

➡ *आरोपियों से पूर्व में चोरी गये सामान, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लूना एवं पीकप जुमला कीमती 4,88,000 रूपये का मशरूका किया गया है जप्त*

➡ *चोरों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

–

                मुकेश साहू ब्यूरो *मुंगेली:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लोरमी के अंतर्गत ग्राम नवलपुर महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी के फरार आरोपी की पता तलाश करने हेतु लोरमी पुलिस की विशेष टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसमें डेढ़ माह से फरार चल रहे 02 आरोपी को पकड़ने में मिला सफलता।

दिनांक 26.05.2026 को प्रार्थी हेमंत कुमार कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 36 साल निवासी नवलपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली द्वारा थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2026 को प्रार्थी के पिता का दशगात्र कार्यकम प्रस्तावित होने से दिनांक 23.05.2026 के रात्रि करीब 11 बजे प्रार्थी एवं परिवार के लोग दशगात्र हेतु समान बनवाने मे व्यस्त थे कि प्रार्थी के घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर उसके खेत प्लाट में महामाया गुड़ फैक्ट्री है, जो विगत दो वर्ष से बंद है। फैक्ट्री में बने कमरों में बिजली समान रखा हुआ जिसमें दिनांक 23-24.05.2026 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा गुड़ फैक्ट्री स्थित कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे चरखा मोटर, जूस मोटर, चैन कुप्पी ब्लाक, लोहे का कबाड़ी समान, चरखा स्टार्टर, इलेवन केबी लाईन डिस्क ग्रिफर एवं फैक्ट्री का लोहे का सामान कीमती 66000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 26.05.2026 को रात्रि में पुनः प्रार्थी के गुड़ फैक्ट्री मे चोरी करने पर आरोपी मनीष देवार,कन्हैया उर्फ बोदकू देवार,शंकर देवार (कबाड़ी दुकान संचालक), असगर खान (कबाड़ी दुकान संचालक) से चोरी गये मशरूका कीमती 28000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04 केवी-6682 कीमती 45000 रूपये, टीवीएस लूना बिना नंबर कीमती 15000 रूपये एवं पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-09 जेआर-6326 कीमती 04 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 4,88,000 रूपये को जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण (1) मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल, (2) कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष, (3) शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी (कबाड़ी संचालक) (4) असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली (कबाड़ी संचालक) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 28.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी, फरार आरोपियों की निश्चित पता ठिकानो में लगातार दबिश दी जा रही थी कि अंततः दिनांक 03.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर दबिश देकर फरार आरोपी 1. बीनू देवार 2. करमदाता देवार को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी 1.बीनू देवार पिता राजकुमार उम्र 24 वर्ष 2. करमदाता देवार पिता तारा उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी देवारपारा लोरमी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, प्रआर. दयाल गवास्कर, लोकेश्वर कौशिक, चंद्रकुमार ध्रुव, आर. राजू साहू, युगल किशोर, देवीचंद नवरंग,दिलेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-*

1. मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल,

2. कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष,

3. शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी

4. असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली

*गिरफ्तार आरोपी :-*

1. बीनू देवार पिता राजकुमार उम्र 24 वर्ष

2. करमदाता देवार पिता तारा उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी देवारपारा लोरमी

*पूर्व में जप्ती:-*

1. चोरी गये सामान कीमती 28,000 रूपये,

2. घटना में प्रयुक्त 01 लूना कीमती 15,000 रूपये, 01 डिलक्स मो.सा. 45000 रूपये

3. पीकप वाहन कीमती 4,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,88,000 रूपये

*पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पर पंचायत सचिव ने लगाया धमकी और शासकीय कार्य में बाधा का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— ग्राम पंचायत नवागांव (घुटेरा), जनपद पंचायत मुंगेली के पंचायत सचिव आत्माराम साहू ने ग्राम के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सूरज साहू के खिलाफ सिटी कोतवाली मुंगेली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा झूठी शिकायत कर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 02 से 03 बजे के बीच पंचायत कार्यालय में शासकीय कार्य के दौरान सूरज साहू पहुंचे और बिना किसी कारण विवाद करते हुए पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सूरज साहू ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में झूठी शिकायत दर्ज कराई, जिससे पंचायत की छवि धूमिल करने और सचिव को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। पंचायत सचिव ने शिकायत में कहा है कि इस घटना से उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भय उत्पन्न हो गया है तथा शासकीय कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक बाधा आ रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*डोंगाकोहरौद आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए स्थानीय ग्रामीणों से कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात*

0

*डोंगाकोहरौद आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए स्थानीय ग्रामीणों से कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात*

*बेहतर उपचार के दिए निर्देश, दोनों की स्थिति सामान्य*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, 3 जुलाई 2026। डोंगाकोहरौद क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए दो स्थानीय ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कलेक्टर-एसपी ने चिकित्सकों को दोनों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं स्थिर है तथा आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि डोंगाकोहरौद मार्ग की मरम्मत का कार्य वर्तमान में कराया जा रहा है ताकि आवागमन सुचारु बना रहे। उन्होंने कहा कि सड़क के स्थायी निर्माण के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। स्वीकृति प्राप्त होते ही टेंडर प्रक्रिया कर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जनहित से जुड़े सभी विषयों पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*सहकारिता सप्ताह के आयोजन पर पक्षपात के आरोप, केवल भाजपा पदाधिकारियों को मिली प्रमुखता*

0

*सहकारिता सप्ताह के आयोजन पर पक्षपात के आरोप, केवल भाजपा पदाधिकारियों को मिली प्रमुखता*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-अकलतरा में आयोजित सहकारिता सप्ताह के वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद पक्षपात के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में केवल भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया गया, जबकि अन्य जनप्रतिनिधियों और आम सदस्यों की अनदेखी की गई।

इसके अलावा प्रथम चेक अकलतरा बैंक मंडलोई को दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सहकारी संस्थाओं के कार्यक्रम सभी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के लिए समान रूप से होने चाहिए, न कि किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित।

हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक आयोजन समिति या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस संबंध में स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।