Home Blog Page 100

*बम्हनीडीह में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे शामिल*

0

*बम्हनीडीह में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे शामिल*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के बम्हनीडीह नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री खुशवंत साहेब और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

*प्रशासन की आंख में धूल झोंककर रेत माफिया कर रहे अवैध उत्खनन* 

0

*प्रशासन की आंख में धूल झोंककर रेत माफिया कर रहे अवैध उत्खनन* 

*आधी रात से सुबह तक चल रहा खेल* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-राज्य सरकार द्वारा 11 जून से नदी से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद जिले के चांपा क्षेत्र अंतर्गत घुटिया (कुदरी), गोछियापाली रेत घाट में कथित रूप से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया प्रशासन की आंख में धूल झोंकते हुए प्रतिदिन रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक नदी से रेत निकालकर भारी वाहनों के माध्यम से उसका परिवहन कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में ट्रैक्टर, हाईवा और अन्य भारी वाहन घाट तक पहुंचते हैं और बड़ी मात्रा में रेत का उत्खनन कर विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता है। इस गतिविधि के कारण शासन के आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, वहीं प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित रात्रिकालीन गश्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए तो इस अवैध कारोबार पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकता है। उनका आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधि जारी रहने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के दौरान नदी से रेत निकालने पर प्रतिबंध का उद्देश्य नदी के प्राकृतिक प्रवाह, जलस्तर और जैव विविधता की रक्षा करना होता है। ऐसे में प्रतिबंध के दौरान अवैध उत्खनन न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग से मांग की है कि घुटिया (कुदरी) घाट पर संयुक्त रात्रिकालीन अभियान चलाकर अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शासन के आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।

*वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र साहू का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, केक काटकर दी शुभकामनाएं*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र साहू का जन्मदिन गुरुवार को बेहद हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा कलेक्टर कार्यालय परिसर से जुड़े कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने एकत्र होकर केक काटा और राजेंद्र साहू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर इस विशेष अवसर की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर वाहन चालक संघ के सदस्यों ने कहा कि राजेंद्र साहू हमेशा संगठन की मजबूती, वाहन चालकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार बेहतर कार्य कर रहा है और चालक साथियों को एकजुट रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जन्मदिन समारोह के दौरान दिनेश साहू उर्फ़ बल्ला ने राजेंद्र साहू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज और संगठन के लिए निरंतर इसी तरह कार्य करते रहें तथा उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि संगठन को उनके नेतृत्व पर गर्व है और आने वाले समय में भी वे वाहन चालकों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं से अभिभूत राजेंद्र साहू ने सभी साथियों, शुभचिंतकों और मित्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन एवं वाहन चालक भाइयों के हित में कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में सभी ने राजेंद्र साहू के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्मदिन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाहन चालक संघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, शुभचिंतक एवं कलेक्टर कार्यालय से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

*पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति: श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष अजीत बघेल का निधन*

0

*💐💐विनम्र श्रद्धांजलि 💐 💐*


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, मुंगेली के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी अजीत बघेल का गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे आकस्मिक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके निधन से जिले के पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल मुंगेली स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
अजीत बघेल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्षशील कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमेशा पत्रकार हितों की आवाज बुलंद की।
समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। उन्होंने 27 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस मानवीय कार्य ने उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाई।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे उनके गृह ग्राम मानपुर (जेठूकापा) में किया जाएगा।
अजीत बघेल के असामयिक निधन पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अजीत बघेल का निधन न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका समर्पण, सेवा भावना और सहज व्यक्तित्व हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

*जांजगीर-चांपा: ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने चक्का जाम की दी चेतावनी*

0

*जांजगीर-चांपा: ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने चक्का जाम की दी चेतावनी*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर एवं प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गांव में सड़क निर्माण को लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में निष्क्रिय बना हुआ है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही बार-बार बिजली काटे जाने और उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं मिलने की भी शिकायत की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 3 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से मांग पूरी होने तक पामगढ़ से शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।

ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ एवं थाना प्रभारी पामगढ़ को भी सूचना प्रेषित की है।

*सहकारिता सप्ताह के तहत जिले के तीनों विकासखंडों में आयोजित हुई किसान संगोष्ठी* 

0

*सहकारिता सप्ताह के तहत जिले के तीनों विकासखंडों में आयोजित हुई किसान संगोष्ठी* 

*जैविक खेती, फसल विविधीकरण एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के उपयोग पर कृषि विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन* 

*सहकारिता के माध्यम से आधुनिक कृषि और किसानों की आय बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक देशभर में आयोजित किए जा रहे “सहकारिता सप्ताह” के अंतर्गत बुधवार को मुंगेली जिले के तीनों विकासखंडों में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती तथा फसल विविधीकरण के प्रति जागरूक करना रहा।

जिले के तीनों विकासखंडों में अलग-अलग सहकारी समितियों में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, समिति प्रबंधकों तथा बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ उत्पादन एवं आय बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिले में किसान संगोष्ठी का आयोजन विकासखंड मुंगेली के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चकरभाठा, विकासखंड लोरमी के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अखरार तथा विकासखंड पथरिया के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पथरिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीनों स्थानों पर किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

*मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष बल*

संगोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए खेत की मिट्टी का स्वस्थ होना सबसे महत्वपूर्ण है। किसानों को सलाह दी गई कि वे नियमित रूप से अपनी भूमि की मिट्टी की जांच कराएं तथा सॉइल हेल्थ कार्ड के अनुसार ही पोषक तत्वों एवं उर्वरकों का उपयोग करें। इससे उत्पादन लागत कम होगी, मिट्टी की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहेगी तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

विशेषज्ञों ने रासायनिक उर्वरकों विशेषकर डीएपी एवं यूरिया के अंधाधुंध उपयोग से बचने की अपील करते हुए आवश्यकता के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी संभव है।

*जैविक खेती एवं फसल विविधीकरण अपनाने की अपील*

संगोष्ठी के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताते हुए रसायनों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि जैविक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है, उत्पादन सुरक्षित रहता है तथा उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होती है। इसके साथ ही किसानों को परंपरागत खेती के साथ फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी गई। दलहन, तिलहन, उद्यानिकी एवं अन्य नगदी फसलों की खेती से कम पानी, कम लागत और अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते मौसम और बाजार की मांग को देखते हुए विविध फसलों का उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

*सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था*

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरक, बीज, ऋण, तकनीकी जानकारी एवं अन्य सुविधाएं सरलता से उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्षों में सहकारी संस्थाओं को डिजिटल एवं आधुनिक व्यवस्थाओं से जोड़ा गया है, जिससे किसानों को अधिक पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाने का संकल्प लिया। विभागीय अधिकारियों एवं सहकारी समिति प्रबंधकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*

0

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*

हिमांशु सिंह ठाकुर :- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर / कवर्धा :- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया में गन्ना बेचने वाले किसानों को बकाया राशि के भुगतान को लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आश्वस्त करने हुए कहा है कि किसानों के बकाया राशि का पूर्ण भुगतान जल्द ही उनके खतों में हस्तांतरित की जाएगी गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इस वर्ष किसानों को पहले की अपेक्षा अधिक शीघ्र भुगतान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सहकारिता विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संवाद एवं समन्वय जारी है ताकि किसानों को उनके परिश्रम का उचित प्रतिफल समय पर मिल सके उन्होंने बताया कि किसानों से खरीद किये गए गन्ने का कुल भुगतान रिकवरी सहित जुलाई से अगस्त माह तक पूर्ण रूप से कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर यह प्रस्ताव रखा गया है कि शुगर मिल में उपलब्ध चीनी स्टॉक के मूल्य के बराबर अग्रिम राशि उपलब्ध कराई जाए जिससे किसानों का भुगतान तत्काल किया जा सके इससे भुगतान प्रक्रिया तेज पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी विधायक भावना बोहरा ने बताया कि शक्कर कारखाने की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए पिछले ढाई वर्षों में व्यापक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में स्थापना व्यय ₹15.06 करोड़ से घटाकर ₹9.65 करोड़ किया गया है, जबकि अनुरक्षण एवं मरम्मत व्यय ₹10.97 करोड़ से घटाकर ₹4.13 करोड़ तक लाया गया है इससे कारखाने के संचालन में उल्लेखनीय वित्तीय अनुशासन स्थापित हुआ है उन्होंने बताया कि विगत कारखाने में आवश्यकता के अनुरूप कर्मचारियों की संख्या भी सिमित की गई है इसके अतिरिक्त विभिन्न मदों में व्यय पर प्रभावी नियंत्रण के माध्यम से पिछले दो वर्षों में लगभग ₹16 करोड़ की अतिरिक्त बचत भी की गई है भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत आधारशिला हैं किसानों के पसीने की कमाई का एक-एक रुपया उन्हें समय पर मिले यही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से लगातार गन्ना किसानों के भुगतान की प्रक्रिया तेज हुई हैं वहीं कारखाने के रखरखाव में भी व्यापक सुधार से किसानों को प्रोत्साहन मिल रहा है उन्होंने बताया कि शक्कर कारखाने की आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया गया है मोलासिस की बिक्री भी अनुकूल बाजार मूल्य पर कर कारखाने की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया है ताकि इसका सीधा लाभ किसानों को मिल सके विधायक ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल गन्ना खरीदना नहीं बल्कि किसानों के विश्वास की रक्षा करना है यही कारण है कि कारखाने को वित्तीय रूप से मजबूत पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और प्रत्येक गन्ना उत्पादक को उसके परिश्रम का उचित मूल्य समयबद्ध तरीके से दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है और किसान हितों की रक्षा हमारी सरकार का संकल्प भी है और जिम्मेदारी भी उन्होंने पुनः किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी हर चिंता के प्रति संवेदनशील है और गन्ना भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर किसानों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

*संस्‍कारधानी की विभूतियों को सम्‍मानित करके अभिभूत हूँ – डॉ. मोहन यादव*

0

*संस्‍कारधानी की विभूतियों को सम्‍मानित करके अभिभूत हूँ – डॉ. मोहन यादव*

स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी जी की स्मृति में “ “गौरव शिखर सम्मान 2026” मानस भवन जबलपुर में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के मुखिया माननीय मोहन यादव जी ने कहा कि स्‍वर्गीय दादा रोहाणी जी प्रेरणा से ओत-प्रोत थे 12 वर्ष में कुंभ भरता है मैं उस महाकाल की नगरी से हूँ और आज नर्मदा जी की नगरी संस्‍कारधानी में 12 विभूतियों का सम्‍मान करके मैं अभिभूत हूँ मैं विधायक अशोक रोहाणी को उत्‍कृष्‍ट आयोजन के लिए सादुवाद प्रेषित करता हूँ इस अवसर पर विधायक श्री अशोक रोहाणी जी ने कहा कि मैं प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्‍यमंत्री जी का आभारी हूँ जिन्‍होंने अपने व्‍यस्‍तम दिनचर्या में अपन बहुमूल्‍य समय दिया एवं कार्यक्रम के सफल बनाने में आयोजन समिति के सभी सदस्‍यों एवं प्रशासन का आभार व्‍यक्‍त करता हूँ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान कर समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करना है। इस अवसर पर कुल 12 विशिष्ट क्षेत्रों

1. शिक्षा क्षेत्र – ज्ञान ज्‍योति गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – सुश्री रेखा चुडासमा

2. समाज सेवा – कर्मयोगी गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – डॉ. कैलाश गुप्‍ता

3. महिला सशक्तिकरण – नारी शक्ति गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – सुश्री ज्ञानेश्‍वरी दीदी

4. संस्‍कृति / कुटुंब प्रबोधन – संस्‍कार गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री नंदलाल नेगांधी

5. युवाओं को प्रेरित करने हेतु – युवा गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री सरबजीत सिंह

6. आचार्य / वैदिक विद्वान ब्राह्मण क्षेत्र – सनातन ज्ञान गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – पं. रोहित दुबे

7. उद्योग एवं उद्यमिता – उद्योग गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री नितिन चंडोक

8. चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य – संजीवनी गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – प्रोफेसर डॉ. वाई.आर. यादव

9. पत्रकारिता – कलम वीर गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री श्‍याम कटारे

10. सेवानिवृत्‍त अधिकारी – वीरता गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – सूबेदार श्री आर.एन. तिवारी

11. विधि क्षेत्र – विधि सेवा गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री आर.एन.सिंह जी पूर्व महाधिवक्‍ता

12. न्‍याय के क्षेत्र में – न्‍याय रत्‍न गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – जस्टिस श्री देवव्रत माधव धर्माधिकारी का सम्‍मान दादा ईश्‍वरदास रोहाणी की स्‍मृति में प्रदेश के माननीय मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल हरविंदर सिंह वंद्रा द्वारा की गयी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री राकेश सिंह जी (मंत्री, लोक निर्माण विभाग) सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह (अन्‍नू), विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अजय विश्‍नोई, डॉ. अभिलाष पाण्‍डेय, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकड़े, सेवानिवृत्‍त जस्टिस श्री एच.पी.सिंह, रिंकु विज, श्री संदीप जैन, श्री विनोद गोंटिया, श्री अखिलेश जैन, श्रीमती अश्विनी परांजपे, श्री संदीप रजक, श्री रत्‍नेश सोनकर, श्री राजकुमार पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, आशीष राव, सौरभ गोयल, गुड्डा केवट, पुष्‍पराज सेंगर, दामोदर सोनी, श्रीमती संतोषी ठाकुर, अुनराग दाहिया, निशांत झारिया, रीना ऋषि यादव, बाबा श्रीवास्‍तव, सुश्री कृष्‍णा दास चौधरी, श्‍याम कनौजिया, जागेश समुंद्रे, दशरथ पटेल, अभिषेक पॉल, जय रोहाणी, अंकित फ्रांसिस, ज्‍योति रेड्डी, प्रमोद बेन, संजय जैन, अजय पदम, आशीष कुरील, श्रीमती पुष्‍पा तिवारी, श्रीमती विभा उपाध्‍याय, श्रीमती सुमन बर्मन, श्रीमती तृष्‍णा चटर्जी, श्रीमती उर्मिला विश्‍वकर्मा, श्रीमती सुधा तिवारी, हेमराज सराठे, वेद महावर, सुधीर बेन, श्रीमती दुर्गा मिश्रा, आशीष दास चौधरी, पवन रजक, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भवदीय

                      दादा ईश्‍वरदास रोहाणी सेवा समिति

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल: संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी से पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का किया माँग*

0

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल: संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी से पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का किया माँग*

नई दिल्ली, 30 जून 2026। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी को पत्र लिखकर पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर (छत्तीसगढ़) की पांचवीं पीठाधीश पूज्य माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में श्री तोखन साहू ने उल्लेख किया है कि 5 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक पूज्य माता हासी देवी जी की द्विशताब्दी जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जा रही है। वर्ष 1826 में जन्मी पूज्य माता हासी देवी जी ने 1852 से 1909 तक मानवता, सेवा, अध्यात्म एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

श्री तोखन साहू ने डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी से अनुरोध किया है कि इस प्रस्ताव पर डाक विभाग की संबंधित सलाहकार समिति के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पूज्य माता हासी देवी जी के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके।

*अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार*

0

▶️ *अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार*

▶️ 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 2600 रु जप्त 

 गिरफ्तार आरोपी– श्रीमती चन्द्रीका चनुहार पति स्वः विष्णु धनुहार उम्र 40 वर्ष पता लोफंदी धनुहार पारा थाना कोनी जिला बिलासपुर छ०ग० –    

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई करने हेतु श्रीमान पुलिस उमनि / एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री पंकज कुमार पटेल एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा, थाना कोनी क्षेत्र में दिनांक 30.06.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लोफंदी की रहने वाली श्रीमती चन्द्रीका धनुहार अपने गांव के मोहल्ले रोड के पास लोफदी मे कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है एवं बिकी करती है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर चंद्रिका धनवार ग्राम लोफंदी घनुहार पारा को रेड कार्रवाई कर उसके कब्जे में कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 2600 रु को जप्त कर आरोपिया का कृत्य 34-2 आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर चंद्रिका धनवार को आज दिनांक30/6/26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है.