Home Blog Page 98

*माही पाठक ने फिर बढ़ाया मुंगेली का मान:*

0

*माही पाठक ने फिर बढ़ाया मुंगेली का मान:*

 *राष्ट्रीय ‘कला कृति महोत्सव’ में सेमी कत्थक नृत्य पर हासिल किया प्रथम स्थान* 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:-। भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कला कृति महोत्सव में जिला मुख्यालय मुंगेली की प्रतिभाशाली बेटी माही पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर मुंगेली का नाम रोशन किया है। माही पाठक ने कत्थक सेमी क्लासिकल डांस में अपनी बेहतरीन नृत्य का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कई दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए मुंगेली की बेटी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल किया है। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नटरंग महोत्सव में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर मुंगेली का मान बढ़ाया था।

*माही की उपलब्धि से ​मुंगेली में खुशी का माहौल*

​माही पाठक की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरे मुंगेली जिले में हर्ष का माहौल है। पिता पं सतीश पाठक व माता श्रीमती स्वीटी पाठक तथा बड़े पापा पत्रकार एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक व बड़ी मम्मी श्रीमती रजनी पाठक सहित पूरे पाठक परिवार को इस गौरवपूर्ण पल पर खूब बधाइयां मिल रही है। स्थानीय नागरिकों और कला प्रेमियों का कहना है कि माही पाठक ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर विभिन्न राज्यों के अन्य प्रतिभागियों के मध्य मुंगेली का नाम रौशन कर साबित कर दिया है कि कलाकार को उचित मंच व प्रोत्साहन मिले तो वह नित नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

*भव्य मंच पर हुईं सम्मानित हुई माही*

भिलाई में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा माही पाठक को मुख्य मंच पर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​मुंगेली के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों,परिजनों और शुभचिंतकों ने माही के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस शानदार प्रदर्शन पर बधाइयां दी हैं।

*प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की नई विकास गाथा लिखी गई : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू*

0

*प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की नई विकास गाथा लिखी गई : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू*

नई दिल्ली, 5 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 12 वर्षों की परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल विकास की गति ही नहीं बढ़ाई, बल्कि गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर मिले, जल जीवन मिशन से करोड़ों घरों तक नल से जल पहुंचा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान किया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान और प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान जैसी पहलों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा डिजिटल भुगतान, स्टार्टअप, आधारभूत संरचना और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने आधुनिक एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क, रेलवे विद्युतीकरण, नए संसद भवन, भारत मंडपम, सेमीकंडक्टर मिशन तथा विश्वस्तरीय अधोसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता तथा बढ़ते रक्षा निर्यात ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई मजबूती प्रदान की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 12 वर्षों की यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, सहभागिता और सामूहिक संकल्प की यात्रा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी निर्णायक होगी।

कार्यक्रम में सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया, श्री प्रवेश वाही, जिला अध्यक्ष श्री विनोद सेहरावत, नगर निगम पार्षद श्रीमती स्मिता कौशिक, पूर्व पार्षद श्रीमती शोभा विजेंद्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक झलक प्रस्तुत की गई।

*आम महोत्सव–2026, युवा शक्ति के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा*

0

*आम महोत्सव–2026, युवा शक्ति के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा*

0.भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है आम :-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में 3 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडरिया विधानसभा द्वारा आयोजित “आम महोत्सव–2026” कनक भवन, पंडरिया में उत्साह उमंग और संगठनात्मक आत्मीयता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ महोत्सव में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में युवा साथियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया कार्यक्रम में युवाओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं, समूह खेलों, संवाद सत्रों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया आयोजन के दौरान सभी ने आम की विभिन्न किस्मों एवं स्वादों का आनंद लिया भारी बरसात के बावजूद भी युवाओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने ग्रुप गेम्स में पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता करते हुए पुरस्कार भी जीते इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसके समर्पित कार्यकर्ता और ऊर्जावान युवा हैं संगठन तभी सशक्त बनता है जब कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद विश्वास और पारिवारिक वातावरण विकसित होता है “आम महोत्सव–2026” इसी भावना को सुदृढ़ करने का एक सार्थक प्रयास है उन्होंने कहा कि युवा केवल राजनीतिक परिवर्तन के वाहक नहीं बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं ऐसे आयोजन युवाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज के बीच कार्य करने की प्रेरणा देते हैं भाजपा का संगठन परिवार की भावना से कार्य करता है कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, संवाद और अपनत्व ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा, राष्ट्रहित और संगठन की विचारधारा से निरंतर जोड़ा जाएगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि फलों का राजा कहे जाने वाला आम भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है यह केवल एक फल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति में आम के पेड़ का अत्यंत महत्व है आम की पत्तियों और लकड़ियों का भी हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है हमारे घरों में मांगलिक कार्य होने पर हम आम की पत्तियों से तोरण बनाते है एवं आम की सूखी लकड़ियों का उपयोग हवन एवं पूजा में करते है हमारी संस्कृति हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, संरक्षण और संतुलित जीवन का संदेश देती है ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रेरित किया जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत व किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो सार्थक प्रयास और जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है उसे जन-जन तक पहुंचाने में भी भाजपा युवा मोर्चा के साथियों का विशेष योगदान और सहयोग रहा है उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहे, बल्कि समाज, राष्ट्र और अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए भी अपनी ऊर्जा समर्पित करे सेवा, समर्पण, संगठन और संस्कार ये चारों मूल्य भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की आधारशिला हैं और युवा पीढ़ी इन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है “आम महोत्सव–2026” ने यह संदेश दिया कि संगठन की मजबूती आपसी संवाद, सहभागिता, आत्मीयता और साझा अनुभवों से निर्मित होती है जब कार्यकर्ता एक साथ बैठते हैं सीखते हैं आनंद साझा करते हैं और भविष्य की दिशा पर विचार करते हैं तब संगठन नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ता है यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं था बल्कि युवा शक्ति के सम्मान संगठनात्मक संस्कृति के विस्तार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल थी भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण समाज सेवा और संगठनात्मक दायित्वों के प्रति प्रेरित करने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा मैं भाजपा युवा मोर्चा पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारियों और उर्जावान कार्यकर्ताओं को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं देती हूँ इस अवसर पर युवा मोर्चा के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

*सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपू

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने ग्राम धनेलीडीह व कोसमंदा में सांसद निधि से स्वीकृत विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम बाजार चारभाठा, अचानकपुर, वीरेंद्रनगर, रणवीरपुर व मजगांव में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं संबंधित अधिकारियों से फ़ोन से बात कर समस्या के निराकरण के लिए निर्देश भी दिए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है सभी क्षेत्र का चहमुखी विकास किया जा रहा है विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है विश्व में हमारे भारत देश की अलग पहचान है इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे भाजपा के जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश साहू, वरिष्ठ नेता ईश्वर साहू, जयप्रकाश कौशिक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव जिला कार्यालय सह प्रभारी देवा चौबे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश पटेल, भगवानी साहू, मनोज पांडेय, पदाधिकारीगण, सरपंच, उपसरपंच, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

*शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर मेंआटोमेटिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तकनीक से आसान हुई नी सर्जरी*

0

*शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर मेंआटोमेटिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तकनीक से आसान हुई नी सर्जरी*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-शैल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जबलपुर ने जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अत्याधुनिक फूल्ली ऑटोमेटिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सिस्टम की स्थापना की है। इस आधुनिक तकनीक की सहायता से अब घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी अत्यधिक सटीकता, बेहतर सुरक्षा एवं उत्कृष्ट परिणामों के साथ की जा रही है।

जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में शैल्बी हॉस्पिटल की विशेषज्ञता, डॉ विक्रम आई शाह की अनुभवी सर्जनों की टीम एवं वर्षों का अनुभव इसे विशिष्ट बनाता है। जब विश्वस्तरीय रोबोटिक तकनीक का समन्वय अनुभवी चिकित्सकों के कौमाल के साथ होता है, तब मरीजों को सर्वोत्तम उपचार परिणाम प्राप्त होते हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. विकास सावला ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया तथा बताया कि यह तकनीक सर्जरी को अधिक सटीक, कम दर्दनाक एवं शीघ्र रिकवरी वाली बनाती है। उन्होंने कहा कि अब जबलपुर एवं समूचे महाकौशल क्षेत्र के मरीजों को इस सुविधा के लिए महानगरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर शैल्बी हॉस्पिटल की संपूर्ण ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट टीम उपस्थित रही, जिसमें डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह, डॉ. अमन अग्रहरि, डॉ. कुशल सुराना, हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संदीप श्रीवास्तव तथा उप मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंकित जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे l जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट

*13 साल से जांच अधूरी, 58 लाख की कथित गड़बड़ी के बाद भी प्रबंधक पद पर कायम बंशीलाल साहू*

0

*13 साल से जांच अधूरी, 58 लाख की कथित गड़बड़ी के बाद भी प्रबंधक पद पर कायम बंशीलाल साहू*

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर। मुंगेली जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित निरजाम में धान खरीदी के दौरान सामने आई लाखों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला एक बार फिर चर्चा में है। वर्ष 2012-13 और 2013-14 की धान खरीदी में कुल लगभग 58 लाख रुपये की कथित गड़बड़ी के आरोप लगने के बावजूद आज तक जांच किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं गंभीर आरोपों के बावजूद संबंधित अधिकारी बंशीलाल साहू वर्तमान में भी समिति के प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2012-13 में धान स्टॉक कमी के मामले में करीब 28.37 लाख रुपये तथा वर्ष 2013-14 में लगभग 29 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। मामले में सहकारिता विभाग द्वारा नोटिस जारी कर वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो जांच का अंतिम परिणाम सामने आया और न ही दोष तय हो सके।

जांच के नाम पर लंबा इंतजार–

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इतने लंबे समय से जांच लंबित रहना कई सवाल खड़े करता है। यदि आरोप निराधार थे तो संबंधित अधिकारी को क्लीन चिट क्यों नहीं दी गई, और यदि आरोपों में दम था तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच अंतिम चरण में बताई जा रही है, लेकिन वर्षों से यही बात दोहराई जा रही है।

आय से अधिक संपत्ति का भी आरोप–

हाल ही में संभाग आयुक्त बिलासपुर और संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर को सौंपे गए आवेदन में बंशीलाल साहू पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि सेवा अवधि के दौरान उनके नाम पर विभिन्न स्थानों पर कृषि भूमि और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं, जिनकी वैधता और आय के स्रोत की जांच आवश्यक है।

बड़ा सवाल: आरोपों के बावजूद जिम्मेदारी क्यों?

मामले में सबसे बड़ा प्रश्न यह उठ रहा है कि जब एक प्रबंधक के खिलाफ धान खरीदी में लाखों रुपये की कथित गड़बड़ी, वसूली नोटिस और आय से अधिक संपत्ति जैसे गंभीर आरोप वर्षों से जांच के दायरे में हैं, तब भी उसे समिति के प्रबंधन की जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई है? शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे न केवल जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं बल्कि सहकारी संस्थाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी असर पड़ता है।

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं की शिकायतें वर्षों से सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई की गति बेहद धीमी रही है। ऐसे में अब लोगों की नजरें विभागीय जांच और प्रशासनिक निर्णय पर टिकी हैं।

इसकी जांच चल रही है प्रतिवेदन भेजने की तैयारी है एक डॉक्यूमेंट का इंतजार है जैसी वह डॉक्यूमेंट आ जाएगा प्रतिवेदन बना करके भेज दिया जाएगा– रामकृष्ण साहू सीईओ, सहकारिता विभाग, बिलासपुर

*चोरी के मामले का 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।*

0

*चोरी के मामले का 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।*

➡️ *चोरी गए 11 नग सोने के लॉकेट एवं नकदी ₹2,000 बरामद, विधि से संघर्षरत् बालक को किशोर न्यायालय में किया गया पेश एवं 01 आरोपी को भेजा गया जेल*

    मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 01.07.2026 को प्रार्थी मनीष अनंत, निवासी फंदवानीकांपा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.06.2026 को वह सब्जी खरीदने बाजार गया था। घर लौटने के बाद अगले दिन आलमारी की जांच करने पर उसमें रखी नकदी ₹2,000 एवं 11 नग सोने के लॉकेट गायब मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 332(सी), 305 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना में गांव के ही हेमंत अनंत एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक की संलिप्तता है। सूचना के आधार पर विधि से संघर्षरत् बालक से उसके पिता की उपस्थिति में पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसने अपने पारिवारिक चाचा के घर की आलमारी से चाबी निकालकर लॉकर में रखे ₹2,000 नकद एवं 11 नग सोने के लॉकेट चोरी किए तथा सोने के लॉकेट आरोपी हेमंत अनंत के पास रखवा दिए। उसकी निशानदेही पर नकदी ₹2,000 बरामद की गई।

इसके बाद आरोपी हेमंत अनंत पिता जगजीवन अनंत, उम्र 27 वर्ष, निवासी फंदवानीकांपा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, आरोपी ने चोरी के सोने के लॉकेट अपने पास रखना स्वीकार कर पेश करने पर 11 नग सोने के लॉकेट बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।

प्रकरण में आरोपी का अपराध धारा 317(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत पाए जाने पर उक्त धारा जोड़ी जाकर आरोपी हेमंत अनंत को दिनांक 03.07.2026 को 15:20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 04.07.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं विधि से संघर्षरत् बालक को पृथक से माननीय किशोर न्यायालय, मुंगेली के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी,थाना सिटी कोतवाली मुंगेली), उप निरी. पारख साहू, प्र.आर. राजेश बंजारे, अरुण साहू, अजय चंद्राकर, योगेश यादव, विकास ठाकुर, मनोज टंडन, चंद्रसेन की अहम भूमिका रही।

*भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक, ‘डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म’ को लेकर दी गई अहम जानकारी मुंगेली (छत्तीसगढ़)*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली भाजपा कार्यालय मुंगेली में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों और संगठन को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल (मुंगेली) के प्रभारी एवं प्रदेश किसान मोर्चा के सह-संयोजक श्री रिज़वान हक के द्वारा उपस्थित सदस्यों को दी गई। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के महत्व और किसानों के हित में इसके उपयोग पर प्रकाश डाला।
बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
पवन मिश्रा (अध्यक्ष, किसान मोर्चा – मुंगेली मंडल)
राजीव श्रीवास (अध्यक्ष, ग्रामीण मंडल)
जीवन पटेल
योगेश पटेल
रामचंद्र यादव
पुरषोत्तम साहू
दिलीप सिंह चौहान
अजय सोनकर
प्रदीप सिंह
इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के बड़ी संख्या में अन्य सदस्य और कार्यकर्ता भी इस बैठक में उपस्थित रहे और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की बारीकियों को समझा।

*स्पा कर्मचारी का अपहरण कर ‘तालिबानी’ बर्बरता; होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार*

0

*स्पा कर्मचारी का अपहरण कर ‘तालिबानी’ बर्बरता; होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-वही बड़ी खबर जबलपुर से जहां जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ स्पा कर्मचारी सतेंद्र ठाकुर को बंधक बनाकर न केवल बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की अवैध वसूली भी की गई। आरोपी इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि पीड़ित के साथ की गई इस अमानवीय हरकत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लार्डगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी वेलवेट होटल के संचालक साहिल चौधरी और उसके साथी प्रशांत सिंह को धर दबोचा है।

वही मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखण ने बताया कि आरोपियों ने स्पा कर्मचारी को कमरे में बंद कर तालिबानी सजा दी थी, जो कि बेहद गंभीर अपराध है। पुलिस की सक्रियता से दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है, जबकि इस क्रूर कृत्य में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*मेसर्स राजेश खाद भण्डार, नैला के 1013 बोरी उर्वरक पर विक्रय प्रतिबंध*

0

*मेसर्स राजेश खाद भण्डार, नैला के 1013 बोरी उर्वरक पर विक्रय प्रतिबंध*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के अगुवाई में मेसर्स राजेश खाद भण्डार नैला, विकासखण्ड नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के उर्वरक विक्रय परिसर में दिनांक 04.07.2026 को विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षक के संयुक्त टीम के साथ मेसर्स के उर्वरक गोदाम एवं विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स के यहाँ पॉस मशीन में दर्ज उर्वरक एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों का सही मिलान ना होना, मूल्य सूची का यथोचित स्थान पर चस्पा, लायसेंस चस्पा एवं निर्धारित मूल्य बोर्ड नही, सत्यापित स्टॉक रजिस्टर, उर्वरक विक्रय हेतु सत्यापित बिल बुक नही पाये जाने पर मेसर्स के उर्वरक गोदाम में उपलब्ध उर्वरक सिंगल सुपर फास्फेट(दानेदार) 250 बोरी, सिंगल सुपर फास्फेट(पाउडर) 600 बोरी, ट्रिपल सुपर फास्फेट 26 बोरी, एन.पी.के. 120 बोरी एवं यूरिया 17 बोरी, कुल 1013 बोरी उर्वरकों को सील करते हुए विक्रय प्रतिबंध की कारवाई की गई।