More

    *मानसून की पहली बारिश में बेलखेड़ा में हुआ बड़ा हादसा,उफनते नाले में बही बोलेरो गाड़ी*

    *मानसून की पहली बारिश में बेलखेड़ा में हुआ बड़ा हादसा,उफनते नाले में बही बोलेरो गाड़ी*

    जबलपुर :-जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, खबर बारिश को लेकर है जहां 6 घंटे लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए इस बीच एक कार नाला पार करते वक्त अनबैलेंस हो गई और, नाले में बह गई।सूत्रों से खबर है कि बेलखेड़ा शराब दुकान सिंडिकेट के ड्राइवर सहित चार कर्मचारी बरमान गांव से,12,कि,मी, बेलखेड़ा की तरफ आ रहे थे तभी कटाव पर बने रिपटा पर करीब 3 फुट पानी होने के बावजूद भी गाड़ी पार कर रहे थे, लेकिन बहाव इतना तेज था की गाड़ी पार नहीं हो सकी, और नाले में बह गई, उसी वक्त कई लोग नाला पार करने के लिए खड़े थे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी, लेकिन एक शराब दुकान के ड्राइवर ने हिम्मत जुटाकर जैसे ही गाड़ी पार करने की कोशिश की तभी वह अनबैलेंस होकर नाले में बह गई समय रहते तीन लोग कांच तोड़कर बाहर आ गए लेकिन ड्राइवर रवि पिल्ले 52 वर्ष सदर जबलपुर निवासी इस बुलेरो गाड़ी में फस गया देखते ही देखते बोलोरो गाड़ी पानी में डूब गई, 3 घंटे तक डूबी रही बोलेरो को जब नल का जलस्तर कम हुआ तो कार दिखने लगी तभी कुछ लोग ड्राइवर को कार से बाहर निकला तब तक ड्राइवर की सांसे थम चुकी थी, प्रत्यक्षदर्शीयो का कहना है कि बेलखेड़ा पुलिस तमासगीर बनी रही और ग्रामीण ड्राइवर को बाहर निकलते देख रहे हैं, वहीं बेलखेड़ा पुलिस अब पूरी मामले की छानबीन में जुटी है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology