Home Blog Page 45

*ट्रेकियोस्टॉमी हटाकर 35 वर्षीय नरेन्द्र कुमार को दी नई जिंदगी*

0

*ट्रेकियोस्टॉमी हटाकर 35 वर्षीय नरेन्द्र कुमार को दी नई जिंदगी*

*जिला अस्पताल आईसीयू टीम की तत्परता और समर्पित उपचार से मिली सफलता* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / जिला चिकित्सालय मुंगेली में चिकित्सकों एवं आईसीयू टीम की तत्परता, समर्पण और बेहतर उपचार से गंभीर अवस्था में पहुंचे 35 वर्षीय नरेन्द्र कुमार दिवाकर को नया जीवन मिला। करीब 20 दिनों तक गहन आईसीयू देखभाल के बाद मरीज की स्वास्थ्य स्थिति में लगातार सुधार हुआ और चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक उसकी ट्रेकियोस्टॉमी हटाने में सफलता प्राप्त की। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है तथा वह सामान्य रूप से सांस लेते हुए संतोषजनक ऑक्सीजन सैचुरेशन बनाए हुए है। उपचार के बाद मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मरीज नरेन्द्र कुमार दिवाकर को रात करीब 02 बजे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय मुंगेली की मेडिसिन इमरजेंसी में लाया गया। मरीज इससे पहले लगभग 10 दिनों तक अपोलो अस्पताल बिलासपुर में उपचाररत रहा था, जहां उसकी ट्रेकियोस्टॉमी की गई थी। जिला अस्पताल पहुंचने के समय मरीज बेहोशी की अवस्था में था। उसे गंभीर हाइपोक्सिया, अत्यंत निम्न रक्तचाप एवं जीवन संकट की स्थिति में तत्काल मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया।

मरीज की गंभीर चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए डॉ. विजेन्द्र पटले, एमडी मेडिसिन के नेतृत्व में उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकीय जांच एवं मरीज की क्लिनिकल स्थिति के आधार पर चिकित्सकों ने संभावित विषाक्तता, ऑर्गेनोफॉस्फोरस पॉइजनिंग, विदड्रॉल सिंड्रोम, वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया एवं सेप्टिक शॉक जैसी गंभीर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपचार की रणनीति तैयार की।

साथ ही तत्काल वेंटिलेटरी एवं इनोट्रोपिक सपोर्ट प्रदान किया गया। आईसीयू में लगातार मॉनिटरिंग, नियमित सक्शनिंग, संक्रमण नियंत्रण एवं विशेष देखभाल के साथ उपचार जारी रखा गया। प्रारंभिक स्थिति बेहद गंभीर होने के बावजूद चिकित्सकीय टीम ने लगातार निगरानी और उपचार के माध्यम से मरीज की स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रखा।

मरीज के उपचार में सबसे महत्वपूर्ण चुनौती पहले से की गई ट्रेकियोस्टॉमी की देखभाल एवं सुरक्षित रूप से उसे हटाने की प्रक्रिया थी। चिकित्सकों एवं आईसीयू टीम की निरंतर निगरानी में मरीज की स्वास्थ्य स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगा। करीब 20 दिनों की गहन आईसीयू देखभाल के बाद मरीज को होश आया और उसकी स्थिति में लगातार सकारात्मक सुधार दर्ज किया गया।

मरीज की स्थिति स्थिर होने एवं स्वयं पर्याप्त रूप से सांस लेने की क्षमता में सुधार के बाद चिकित्सकीय टीम ने आवश्यक परीक्षण एवं चिकित्सकीय मूल्यांकन के उपरांत ट्रेकियोस्टॉमी को सफलतापूर्वक हटा दिया। इसके बाद मरीज ने सामान्य रूप से सांस लेना शुरू किया और रूम एयर पर संतोषजनक ऑक्सीजन सैचुरेशन बनाए रखा।

मरीज की हालत में संतोषजनक सुधार के बाद चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। इस पूरे उपचार के दौरान आईसीयू टीम द्वारा लगातार निगरानी, समय पर आवश्यक उपचार एवं समर्पित देखभाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सवोजिला चिकित्सालय मुंगेली की टीम ने इस उपलब्धि को गंभीर परिस्थितियों में टीमवर्क, समय पर उपचार एवं आईसीयू की समर्पित देखभाल का परिणाम बताया। इस सफल उपचार में डॉ. विजेन्द्र पटले, एमडी मेडिसिन, डॉ. कमलेश सत्यपाल, एमएस ईएनटी सर्जन, डॉ. रितु पोर्ते, चिकित्सा अधिकारी सहित पूरी आईसीयू टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी – कलेक्टर* 

0
  1. *बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी – कलेक्टर* 

*कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण* 

*अस्पताल में साफ-सफाई, समय पर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने शनिवार को जिला चिकित्सालय मुंगेली का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय जिले की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसलिए अस्पताल में मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कलेक्टर श्री तोपनो ने ओपीडी पहुंचकर विभिन्न चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में उपलब्ध सीटी स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, सेंट्रल ड्रग स्टोर, आपातकालीन यूनिट, डायलिसिस सेवा, आईसीयू, लैब एवं ब्लड बैंक का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन सेवाओं के संचालन, उपलब्ध संसाधनों एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सकीय परामर्श के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां आसानी से एवं समय पर उपलब्ध होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तोपनो ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने वार्डों, कक्षों, गलियारों एवं आसपास के परिसर में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण मरीजों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर श्री तोपनो ने जिला चिकित्सालय के बाद 100 बिस्तर

मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ओपीडी, लेबर रूम, एसएनसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड, एनआरसी एवं ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी हुई हैं, इसलिए अस्पताल में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करने तथा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि अस्पताल परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भवन एवं कक्षों में सीपेज जैसी समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाना आवश्यक है।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में गायों के प्रवेश की स्थिति पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित गार्ड को नोटिस देने के निर्देश दिए और अस्पताल परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सफल संचालन एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ. शीला साहा, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, बीएमओ डॉ. कमलेश खैरवार, आरएमओ डॉ. संदीप कुमार पाटिल, चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*रघुनाथ राठौर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित*  

0

*रघुनाथ राठौर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित*  

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/ 5सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली के सक्रिय एवं नवाचारी शिक्षक रघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार2026से सम्मानित किया गया राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह मे महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री ,गजेन्द्र यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा द्वारा उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिक्षक रघुनाथ राठौर दुर्गम परिस्थिति के बावजूदविद्यालय को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास किए।करोना काल में भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमो से पढ़ाई जारी रखने के साथ विद्यालय परिसर के विकास, खेल मैदान समतलीकरण,फलदार पौधों के रोपण तथा विद्यार्थियों के लिए खेल एवं अन्य सुविधाओ का विस्तार किया। विद्यालय में शैक्षणिक नवाचारो को बढ़ावा देते हुए उन्होंने खेल-खेल में शिक्षा, टीएलएम निर्माण, बाल संसद, मीना मंच, रचनात्मक गतिविधियों तथा किचन गार्डन जैसी पहल को प्रभावी रूप से संचालित किया।विद्यालय परिसर में स्वच्छता, हरित वातावरण और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल सुविधाओं के साथ पलकों एवं समुदाय की सहभागिता को भी निरन्तर बढ़ाया।उनके प्रयासों से विद्यालय की पहचान क्षेत्र में एक सक्रिय एवं नवाचारी विद्यालय के रूप में बनी है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय पठन महोत्सव में चयन, स्कूल लीडर सीप तथा राज्य स्तर के विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता उनके नेतृत्व और समर्पण का प्रमाण है।उनके इन्हीं कारणों से उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, शिक्षा दूत पुरस्कार सहित विभिन्न स्तरों पर सम्मान प्राप्त हुए हैं। शिक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका ब्यक्तिगत सम्मान नही ,बल्कि शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर, ग्रामवासियों, पालको, परिवार, क्षेत्र, संकुल, विकास खंड लोरमी तथा पूरे मुंगेली जिले का हैं। शिक्षक के सम्मानित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार, परिवार के सदस्यों,मित्रों, जिला शिक्षा अधिकारी एल पी. डाहिरे,बीईओ मनीषा पाटले, बीआरसी दयाराम साहू, प्राचार्य अशोक ध्रुव, संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह राजपूत आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की

“*उजियारा अभियान” : नशे के अवैध कारोबार पर कांकेर पुलिस की सख्त कार्रवाई*

0

🟦 “उजियारा अभियान” : नशे के अवैध कारोबार पर कांकेर पुलिस की सख्त कार्रवाई।

🟦 32 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 178.100 किलोग्राम गांजा, 565 नशीली टैबलेट एवं 121 नशीली सिरप का विधिवत नष्टीकरण।

🟦 ₹83.40 लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को भस्मीकरण संयंत्र में किया गया नष्ट।

कांकेर/माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में जिला स्तरीय नष्टीकरण समिति की निगरानी में दिनांक 03.09.2026 को ग्राम रायकोट, जिला बस्तर स्थित भस्मीकरण संयंत्र में यह कार्यवाही संपन्न हुई।

🔳 पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में गठित समिति की निगरानी में जब्त मादक पदार्थों की तौल, पंचनामा एवं आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार पूर्णतः नष्ट किया गया।

🔳 “उजियारा अभियान” के तहत कांकेर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशे की उपलब्धता रोकने एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कांकेर पुलिस प्रतिबद्ध है।

*मारपीट कर रकम लूटने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

*मारपीट कर रकम लूटने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*

राजनांदगांव🔹 थाना लालबाग पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही।

🔹 मारपीट कर रकम लूटने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार।

🔹 प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

🔹 फरार आरोपी सोमू लहरे को दिनांक 05.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🔹 आरोपी द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट एवं लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

🔹 घटना में चाकू एवं डंडे से प्रार्थी के साथ मारपीट कर 250/- रुपये जबरन छीन लिए गए थे।

🔹 प्रार्थी के मोबाइल फोन को क्षतिग्रस्त करने तथा घर में घुसकर होम थिएटर एवं अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई थी।

🔹 प्रकरण में धारा 333 बीएनएस जोड़ी गई है।

🔹 प्रकरण के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्ण।

आरोपी सोमू लहरे, पिता स्व. हरिशचंद लहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी पेंड्री, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

*बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये किया गिरफ्तार*

0

> *बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये किया गिरफ्तार*

> नौकरी लगाने का झांसा देकर विगत 04 वर्षों से कर रहा था शारीरिक शोषण ।

राजनांदगांव ➤ गिरफ्तार आरोपी का नामः- मोहम्मद सफदर खान पिता स्व० इसराइल खान उम्र 48 साल निवासी वार्ड 04 सीताबर्डी पठान पारा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

थाना छुरिया के अपराध क्रमांक के आरोपी मोहम्मद सफदर खान को छुरिया पुलिस ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लगातार 04 वर्षों से पीडिता का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी मोहम्मद सफदर खान ने पीडिता को वन रक्षक का फार्म भरी हो कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा और वन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर पीडिता के पिता से 43000/-रूपये भी ले लिये उसके बाद आरोपी मोहम्मद सफदर खान के द्वारा जब वह अपने घर पर अकेला था तो पीडिता को अपने घर फोन के माध्यम से बुलाया और पीडिता के हाथ को खिचकर अपने घर के कमरे के अंदर खिचकर दरवाजा बंद कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया व धमकी दिया की इस घटना को अपने मम्मी पापा को बताया तो जान से मार दूगां। घटना के बाद आरोपी के द्वारा पीडिता के साथ लगातार जान से मारने की धमकी देकर पीडिता का शारीरिक शोषण करता रहा पीडिता के द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा माँ बहन की अश्लील गांली गलौज किया करता था। आरोपी मो० सफदर खान पीडिता को अपने कार में बिठाकर कार के अंदर डरा धमका कर बदनाम करने के नाम पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया करता था। आरोपी के द्वारा पीड़िता का शारीरिक शोषण करने के आरोप मे आरोपी मो० सफदर खान को दिनांक 01.09.2026 के 19:15 बजे समक्ष गवाहन मुताबिक गिरफतारी पत्रक के गिरफतार किया गया और आरोपी मोहम्मद सफदर खान को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*फरसगांव, कोतवाली कोंडागांव के मामले में 25- 30 लाख रूपये के ठगी करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने में फरसगाँव पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता*

0

> फरसगांव, कोतवाली कोंडागांव के मामले में 25- 30 लाख रूपये के ठगी करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने में फरसगाँव पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता।

> 02 आरोपियों को बिलासपुर तोरवा एवं भर्रीपारा फरसगांव से किया गया गिरफ्तार।

> पिछले 03 महिनों से आरोपियों की पता तलाश में लगी थी फरसगांव एव कोतवाली कोंडागांव पुलिस।

> आरोपियों से घटना में उपयोग किया गया मोबाईल, पीड़ितों के दस्तावेजों के फाइलों को किया गया जप्त।

> आरोपी के द्वारा थाना फरसगांव एवं कोंडागांव क्षेत्र के 15 पीड़ितों से पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगने के नाम पर की गई ठगी।

> एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय एवं एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में गठित की गई थी विशेष टीम। 

कोंडागांव/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरसगांव, कोंडागांव पुलिस को फरसगांव एवं कोंडागांव थाना क्षेत्र के पीड़ितों से पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह मुख्य सरगना एवं उसके एक अन्य साथी को पकड़ने में अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है।

प्रार्थी यशवंत नेताम निवासी पतोडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके और इनके साथ राजेंद्र नेताम निवासी भंडार शिवनी के द्वारा इसके साथ एवं इसके अन्य पांच साथियों के साथ आरोपी शत्रुघ्न टंडन निवासी मस्तूरी एवं उसके अन्य साथियों द्वारा पुलिस विभाग में अपना उच्च अधिकारियों से पहचान बताकर पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी लगाने के नाम पर रकम 14 लाख रुपए ठगी करने रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमाक 49/2024 धारा 420,34 भादवि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी पंचू राम कोर्राम पिता समारू राम कोर्राम उम्र 25 वर्ष निवासी आलोर थाना फरसगांव एवं उसके अन्य एक साथी द्वारा आरोपी शत्रुघ्न टंडन निवासी मस्तूरी एवं उसके अन्य साथियों द्वारा उससे पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर रकम 03 लाख रुपए धोखाधड़ी करने केरिपोर्ट पर थाना फरसगावं में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 318 (4),3(5) बीएनएस, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी जगदीश मंडावी पिता रतनराम मंडावी उम्र 50 वर्ष निवासी खेतरपाल थाना फरसगांव द्वारा उसके साथ एवं एक अन्य लोगों के साथ आरोपी शत्रुघ्न टंडन निवासी मस्तूरी जिला बिलासपुर एवं उसके अन्य साथियों द्वारा पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम 05 लाख रुपए की ठगी करने के रिपोर्ट पर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 318(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी सूरज लाल नेताम पिता तिहारूराम नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी गहिरबहार बानगांव थाना फरसगांव द्वारा आरोपी शत्रुघ्न टंडन निवासी मस्तूरी एवं उसके अन्य साथियों द्वारा पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम 03 लाख ठगी धोखाधड़ी करने के संबंध मे रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोंडागांव में अपराध कमांक 275/2026 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तरीका-ए-वारदात-

आरोपीगण गिरोह के रूप से कई वर्षों से धोखाधडी ठगी के अपराध में संलिप्त है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार 02 आरोपीगणों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ फरगांव एवं कोतवाली कोंडागांव थाना क्षेत्र के भोले भाले स्थानीय बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए रकम लेकर ठगी करते थे। यह इस क्षेत्र की स्थानीय लोगों को शिकार बनाते हुये प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिला कोण्डागांव क्षेत्र के फरसगांव, कोतवाली कोंडागांव एवं अन्य क्षेत्रों बेरोजगार युवाओं से उनके आधार कार्ड,अंक सूची,स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज लेकर उन्हें अपना पुलिस विभाग में ऊंचे लोगों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान बताकर उनके माध्यम से एडवांस में रकम लेकर शेष रकम नौकरी लगने के बाद देना बताकर एडवांस का रकम लेकर फरार हो जाते थे। इन आरोपियों के द्वारा करीबन 15 पीड़ितों के साथ लगभग 25-30 लाख रुपए की ठगी की गई है।

विवेचना एवं तकनीकी विश्लेषण-

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय एवं एसडीओपी कोंडागांव श्री रुपेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षक एवं नेतृत्व में लगभग तीन महिनों तक लगातार सभी पीड़ितों के बैंक खातों, दस्तावेजों, पीड़ितों के खातों से रकम भेजे गये आरोपी के खातों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण बाद आरोपी खातों एवं आरोपियों का चिन्हांकन कर आरोपियों के धर पकड़ गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास एवं थाना प्रभारी कोंडागांव निरीक्षक सौरव उपाध्याय के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की गयी।

चुनौती एवं सफलता-

थाना फरसगांव एवं कोंडागांव द्वारा गठित टीमों द्वारा आरोपियों के पता साजी दौरान आरोपियों के द्वारा पुलिस को चकमा देकर फरार होने का प्रयास किया जाता रहा परंन्तु आरोपीयों के प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भाग जाने के बावजूद भी पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खातों के विश्लेषण से प्राप्त पतों के आधार पर उनके ठिकानों पर दबिश दी गयी एवं मोबाईल नंबरों के तकनीकि विश्लेषण एवं लोकेशन के आधार पर धर पकड़ करते हुये आरोपी शत्रुघ्न टंडन को देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर से एवं भूधसिंह मरकाम को भार्रीपारि फरसगांव से गिरफ्तार कर विधिवत् वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कुल प्रकरण:- 04

थाना फरसगांव –

(01) अपराध क्रमांक-49/2024 धारा 420, 34 भादवि.

(02) अपराध क्रमांक-98/2026 धारा 318(4),3(5) बीएनएस.

(03) अपराध कमांक-99/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस.

थाना कोतवाली कोंडागांव-

(1) अपराध क्रमांक-275/2026, धारा 318(4) बीएनएस.

जप्त सामाग्री-

मोबाईल फोन, पीड़ितों का दस्तावेज फाइल, डायरी, रजिस्टर।

आरोपी का नाम-

1) शत्रुधन टंडन पिता स्व. लखन लाल टंडन उम्र 48 वर्ष निवासी खेमहापारा मस्तूरी हाल देवरी खुर्द बिलासपुर ।

2) बुध सिंह मरकाम पिता दूरसाय मरकाम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भर्री पारा थाना फरसगांव।

*सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता – नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा*

0

♦️ *सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता – नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा*

♦️ *1 करोड़ 11 लाख का 100% मशरूका बरामद, 07 शातिर आरोपी गिरफ्तार*

♦️ *10 विशेष टीमों ने 24 घंटे में खंगाले 200 से अधिक CCTV फुटेज, टीम वर्क से मिली सफलता*

सिवनी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी के कुशल निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, एसडीओपी सिवनी श्री चंचलेश मरकाम एवं एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना बंडोल क्षेत्र में हुई सनसनीखेज डकैती का सिवनी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

सिवनी मध्यप्रदेश :* प्रार्थी योगेन्द्र बघेल निवासी लखनवाड़ा, थाना लखनवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विगत 10 वर्षों से पार्टनरशिप में गांव-देहात के साप्ताहिक हाट बाजारों में सोने-चांदी के जेवरात विक्रय का कार्य करता है। दिनांक 03/09/2026 को शाम करीब 06:00 बजे वह बंडोल बाजार से जेवरात लेकर अपने घर लखनवाड़ा वापस जा रहा था। ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयर हाउस के सामने नेशनल हाईवे 44 पर अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर उसकी मोटरसाइकिल के सामने गाड़ी अड़ा दी, आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर नीचे गिरा दिया और चाकू दिखाकर डरा-धमकाकर उसके पास रखे करीब 26 किलो चांदी एवं 320 ग्राम सोने के जेवरात व नकदी कुल कीमती करीब 1 करोड़ 08 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 350/2026 धारा 309(4) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस की कार्यवाही :*

मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल 10 विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न दिशाओं में रवाना किया गया। टीमों द्वारा नागपुर, जबलपुर, कुरई, छपारा, लखनादौन सहित 200 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप 24 घंटे के अंदर ही सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर 100% लूटा गया मशरूका बरामद करने में सफलता मिली।

*जप्त मशरूका – कुल कीमती 1 करोड़ 11 लाख रुपये :*

1. 320 ग्राम सोना – कीमती करीब 48 लाख रुपये

2. 26 किलो चांदी – कीमती करीब 60 लाख रुपये

3. घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल – कीमती करीब 02 लाख रुपये

4. 07 मोबाइल फोन – कीमती करीब 01 लाख रुपये

*गिरफ्तार आरोपी (सभी आदतन अपराधी) :*

1. जितेन्द्र उर्फ जित्तू पिता माधव बंजारा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बंजारा मोहल्ला, बंडोल (हत्या सहित 03 अपराध)

2. भूपेन्द्र पिता गौतम जंघेला, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंधा, थाना बंडोल (04 अपराध)

3. योगेश पिता राजकुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07 समनापुर, थाना लखनवाड़ा (04 अपराध)

4. राज उर्फ आरव पिता राजू उइके, उम्र 20 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, छपारा (01 अपराध)

5. दुर्गेश पिता धनीराम नागोत्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी भैरोगंज, कोतवाली (03 अपराध)

6. आकाश पिता विजय डेहरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, छपारा (02 अपराध)

7. आदित्य उर्फ सिद्धू पिता रविन्द्र लाहोरिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी भैरोगंज, कोतवाली (09 अपराध)

*सराहनीय भूमिका :*

नगर पुलिस अधीक्षक श्री चंचलेश मरकाम, थाना लखनवाड़ा से उप पुलिस अधीक्षक श्री सी.के. सिरामे, प्र.आर. शिवदीप ठाकुर, प्र.आर. दिपेश रघुवंशी, आर. अमित रघुवंशी, थाना डूण्डासिवनी से निरीक्षक चैनसिंह उईके, सउनि संजय बघेल, प्र.आर. संजय यादव, थाना कोतवाली से निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि नीरज दुबे, प्र.आर. प्रदीप चौधरी, प्र.आर. सुधीर डेहरिया, आर. संतोष साहू, आर. प्रतीक बघेल, म.आर. दीपाली बघेल, थाना बरघाट से निरीक्षक मोहनीश बैस, प्र.आर. दीपक, आर. संजू उइके, यातायात से निरीक्षक विजय बघेल, चालक आर. पंकज शर्मा, थाना बंडोल से उनि मनोज कुमार जंघेला, सउनि शिवेन्द्र वसूले, सउनि राजेन्द्र ठाकुर, प्र.आर. बालमुकुंद बघेल, प्र.आर. जयेन्द्र बघेल, प्र.आर. संदेश परतेती, प्र.आर. सतेन्द्र चंद्रवंशी, प्र.आर. रजनीकांत ठाकुर, आर. विजय मर्रापा, म.आर. रूखमणी डेहरिया, थाना छपारा से उनि मुकेश डेहरिया, उनि सुक्कुलाल उइके, उनि बी.एस. प्रजापति, सउनि शैलेष तिवारी, प्र.आर. मूलसिंह, प्र.आर. विनोद बघेल, थाना आदेगांव से उनि आशीष धुर्वे, कंट्रोल रूम से निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे, सायबर सेल से सउनि देवेन्द्र जायसवाल, आर. अजय बघेल, आर. विनय चौरिया, रक्षित केन्द्र से प्र.आर. सुन्दरश्याम तिवारी, प्र.आर. मुकेश विश्वकर्मा, प्र.आर. अभिराज सिंह राजपूत, प्र.आर. अवधेश बघेल, थाना अजाक से प्र.आर. परवेज सिद्दिकी, चालक प्रदीप तिवारी, देवेन्द्र सनोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

*अकलतरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, जगह-जगह हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम*

0

*अकलतरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, जगह-जगह हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। नगर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान पुलिस स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे अकलतरा नगर में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला। देर रात तक विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम चलते रहे।

*जरहागांव में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से जब्ती*

0

*जरहागांव में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से जब्ती*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-जरहागांव, 03 सितंबर 2026। नगर पंचायत जरहागांव में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज व्यापक जांच एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शुभम बख्तानी के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। नगर पंचायत की टीम ने अभियान के दौरान किराना दुकानों, होटल, फल एवं सब्जी सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण की जांच की। जांच के दौरान पाए गए सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुए दुकानदारों को इसके दुष्प्रभावों एवं शासन के निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, परिवहन, विक्रय अथवा प्रयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत ने व्यापारियों से अपील की कि वे प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें और स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त नगर पंचायत बनाने में सहयोग करें। इस कार्रवाई में विकास कुमार साहू, सहायक वर्ग-3, गौरव गुप्ता, सहायक वर्ग-3, शिव कुमार डडसेना, सफाई दरोगा सहित नगर पंचायत जरहागांव की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नगर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है।