More

    *बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये किया गिरफ्तार*

    > *बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये किया गिरफ्तार*

    > नौकरी लगाने का झांसा देकर विगत 04 वर्षों से कर रहा था शारीरिक शोषण ।

    राजनांदगांव ➤ गिरफ्तार आरोपी का नामः- मोहम्मद सफदर खान पिता स्व० इसराइल खान उम्र 48 साल निवासी वार्ड 04 सीताबर्डी पठान पारा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

    थाना छुरिया के अपराध क्रमांक के आरोपी मोहम्मद सफदर खान को छुरिया पुलिस ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लगातार 04 वर्षों से पीडिता का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी मोहम्मद सफदर खान ने पीडिता को वन रक्षक का फार्म भरी हो कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा और वन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर पीडिता के पिता से 43000/-रूपये भी ले लिये उसके बाद आरोपी मोहम्मद सफदर खान के द्वारा जब वह अपने घर पर अकेला था तो पीडिता को अपने घर फोन के माध्यम से बुलाया और पीडिता के हाथ को खिचकर अपने घर के कमरे के अंदर खिचकर दरवाजा बंद कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया व धमकी दिया की इस घटना को अपने मम्मी पापा को बताया तो जान से मार दूगां। घटना के बाद आरोपी के द्वारा पीडिता के साथ लगातार जान से मारने की धमकी देकर पीडिता का शारीरिक शोषण करता रहा पीडिता के द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा माँ बहन की अश्लील गांली गलौज किया करता था। आरोपी मो० सफदर खान पीडिता को अपने कार में बिठाकर कार के अंदर डरा धमका कर बदनाम करने के नाम पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया करता था। आरोपी के द्वारा पीड़िता का शारीरिक शोषण करने के आरोप मे आरोपी मो० सफदर खान को दिनांक 01.09.2026 के 19:15 बजे समक्ष गवाहन मुताबिक गिरफतारी पत्रक के गिरफतार किया गया और आरोपी मोहम्मद सफदर खान को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    Trending News

    Technology