*रघुनाथ राठौर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/ 5सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली के सक्रिय एवं नवाचारी शिक्षक रघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार2026से सम्मानित किया गया राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह मे महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री ,गजेन्द्र यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा द्वारा उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिक्षक रघुनाथ राठौर दुर्गम परिस्थिति के बावजूदविद्यालय को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास किए।करोना काल में भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमो से पढ़ाई जारी रखने के साथ विद्यालय परिसर के विकास, खेल मैदान समतलीकरण,फलदार पौधों के रोपण तथा विद्यार्थियों के लिए खेल एवं अन्य सुविधाओ का विस्तार किया। विद्यालय में शैक्षणिक नवाचारो को बढ़ावा देते हुए उन्होंने खेल-खेल में शिक्षा, टीएलएम निर्माण, बाल संसद, मीना मंच, रचनात्मक गतिविधियों तथा किचन गार्डन जैसी पहल को प्रभावी रूप से संचालित किया।विद्यालय परिसर में स्वच्छता, हरित वातावरण और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल सुविधाओं के साथ पलकों एवं समुदाय की सहभागिता को भी निरन्तर बढ़ाया।उनके प्रयासों से विद्यालय की पहचान क्षेत्र में एक सक्रिय एवं नवाचारी विद्यालय के रूप में बनी है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय पठन महोत्सव में चयन, स्कूल लीडर सीप तथा राज्य स्तर के विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता उनके नेतृत्व और समर्पण का प्रमाण है।उनके इन्हीं कारणों से उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, शिक्षा दूत पुरस्कार सहित विभिन्न स्तरों पर सम्मान प्राप्त हुए हैं। शिक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका ब्यक्तिगत सम्मान नही ,बल्कि शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर, ग्रामवासियों, पालको, परिवार, क्षेत्र, संकुल, विकास खंड लोरमी तथा पूरे मुंगेली जिले का हैं। शिक्षक के सम्मानित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार, परिवार के सदस्यों,मित्रों, जिला शिक्षा अधिकारी एल पी. डाहिरे,बीईओ मनीषा पाटले, बीआरसी दयाराम साहू, प्राचार्य अशोक ध्रुव, संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह राजपूत आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की

