More

    *जरहागांव में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से जब्ती*

    *जरहागांव में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से जब्ती*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-जरहागांव, 03 सितंबर 2026। नगर पंचायत जरहागांव में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज व्यापक जांच एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शुभम बख्तानी के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। नगर पंचायत की टीम ने अभियान के दौरान किराना दुकानों, होटल, फल एवं सब्जी सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण की जांच की। जांच के दौरान पाए गए सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुए दुकानदारों को इसके दुष्प्रभावों एवं शासन के निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, परिवहन, विक्रय अथवा प्रयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत ने व्यापारियों से अपील की कि वे प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें और स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त नगर पंचायत बनाने में सहयोग करें। इस कार्रवाई में विकास कुमार साहू, सहायक वर्ग-3, गौरव गुप्ता, सहायक वर्ग-3, शिव कुमार डडसेना, सफाई दरोगा सहित नगर पंचायत जरहागांव की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नगर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

    Trending News

    Technology