Home Blog Page 46

*टेमरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, फैंसी ड्रेस से लेकर मटकी-बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर*

0

*टेमरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, फैंसी ड्रेस से लेकर मटकी-बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व विद्यालय में विविध रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मटकी सजाओ एवं बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक ढंग से मटकी एवं बांसुरी सजाई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। गीत, नृत्य एवं कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े कार्यक्रमों ने आयोजन को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों की सक्रिय सहभागिता और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय कर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित संकुल समन्वयक निर्मल मानिकपुरी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका शालिनी राठौर एवं शिक्षक प्रेमदास वैष्णव ने किया।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक उमेश कुमार पांडे, सबीरुद्दीन शेख, लता बंजारा, अब्दुल रज्जाक खान एवं आशीष सिंह ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*ताला तोड़कर लोहे की रॉड व कटर मशीन चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद, भेजा गया जेल*

0

*ताला तोड़कर लोहे की रॉड व कटर मशीन चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद, भेजा गया जेल*

*संक्षिप्त विवरण*

 *अपराध क्रमांक: 321/2026*

 *धाराएं: 331(4), 305, 3(5) बीएनएस (BNS)*

 *गिरफ्तार मुख्य आरोपी: संतोष जायसवाल (49 वर्ष), पिता स्व. मथुरा प्रसाद जायसवाल, निवासी- जमनीपाली बस्ती, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)*

 *घटना स्थल: जमनीपाली स्थित प्राथमिक स्कूल (बाउंड्रीवॉल निर्माण स्थल)*

*घटनाक्रम*

कोरबा/प्रार्थी तिहारू राम अगरिया (पेटी ठेकेदार) ने थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21.08.2026 की शाम वे प्राथमिक स्कूल जमनीपाली में बाउंड्रीवॉल निर्माण का काम निपटाकर कमरे में सीमेंट, रॉड और मशीनरी ताला बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 22.08.2026 की सुबह लगभग 09:30 बजे पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखे औजार तथा लोहे की रॉड गायब थे।

पुलिस कार्यवाही एवं जप्ती

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही संतोष जायसवाल को हिरासत में लिया। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के तहत कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आकाश कंवर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल जप्त कर लिया गया है:

* 01 नग कटर मशीन (बॉश कंपनी)

* 04 नग लोहे के कॉलम

* 02 बंडल लोहे की रॉड

* 8, 10 व 12 mm की कटपीस लोहे की रॉड (कुल वजन: लगभग 4 क्विंटल, अनुमानित कीमत: ₹20,000)

कानूनी कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 35(1)(B)(ii) एवं धारा 47 के तहत गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सूचित किया गया। अपराध गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के फरार सह-आरोपी आकाश कंवर की तलाश जारी है।

*रात्रि में मोबाइल दुकान का सटर का ताला तोडकर अंदर घुसकर 03 नग मोबाइल फोन व 7000 रू. चोरी करने वाले विधि से संर्घषरत बालक को निरूद्ध कर भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह*

0

*रात्रि में मोबाइल दुकान का सटर का ताला तोडकर अंदर घुसकर 03 नग मोबाइल फोन व 7000 रू. चोरी करने वाले विधि से संर्घषरत बालक को निरूद्ध कर भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह*

कोरबा/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रतीक अग्रवाल पिता श्री गिरधारी लाल अग्रवाल उम्र 27 वर्ष निवासी प्लाट नंबर 83 साडा कॉलोनी जमनीपाली थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.) का रहने वाला है वह अपने घर पर ही प्रगति टेलीकॉम मोबाईल दुकान का संचालन करता हूं। दिनांक 29.08.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद कर दिया था। जो दिनांक 30.08.2026 को सुबह लगभग 09:00 बजे मैं अपनी दुकान को खोलने के लिये गया तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था जब वह अन्दर जाकर देखा तो 03 नग मोबाईल फोन और लगभग 7,000/-रूपये गायब था जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर मामले में त्वरित कार्यवाही कर विधि से संर्घषरत बालक को थाना तलब कर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा के अंतर्गत उससे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिनके द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में चोरी करना स्वीकार किया प्रकरण में विधि से संर्घषरत बालक के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से उसके द्वारा चोरी किया हुआ 03 नग पुरानी इस्तमाली मोबाइल फोन कीमति 20000 रू. को पेश करने पर समक्ष गवाहों के वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद विधि से संर्घषरत बालक का धारा 35 (1) (B) (ii) बीएनएसएस के अन्तगत चेकलिस्ट तैयार कर उसको उसकी निरूद्धता की सूचना एवं जानकारी से घारा 47 बीएनएसएस के अंतर्गत अवगत कराते हुए विधिवत निरुद्ध कर निरूद्धता की सूचना उसके परिजन मां को दिया जाकर जुर्म अजमानतीय होने से विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना*

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष*

*रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हो रही पूरी*

*प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्रों को भव्य स्वरूप देने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं शंख अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानव समाज को धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मयोग का जो संदेश दिया, वह आज भी मानवता को जीवन की चुनौतियों के बीच अपने कर्तव्य पथ पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की दिशा दिखाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का उत्सव नहीं, बल्कि उनके जीवन-दर्शन और आदर्शों को आत्मसात करने का भी अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, धर्म की रक्षा करने और समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। उनके विचार युगों-युगों से भारतीय समाज को प्रेरित करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर मंदिर परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे’ के महामंत्र से गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी भक्तवृंद के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का घोष किया और वृंदावन बिहारीलाल के प्राकट्य उत्सव पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्तिभाव से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

*छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्राचीन काल से ही धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की पुण्यभूमि रही है। यह माता कौशल्या का मायका और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। हमारे गांवों, नगरों, मंदिरों, तीर्थों और लोक परंपराओं में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जीवंत है। इस गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सहेजना, उसका संवर्धन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भोरमदेव, गंधेश्वर महादेव, मधेश्वर महादेव और कुलेश्वर महादेव जैसे प्रसिद्ध शिवधाम हैं, वहीं मां बमलेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया, माता दंतेश्वरी और मां चंद्रहासिनी जैसे शक्तिपीठ एवं आस्था केंद्र प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को समृद्ध करते हैं। राज्य सरकार इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और उन्हें भव्य स्वरूप देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के भोरमदेव मंदिर क्षेत्र को प्रसाद योजना के अंतर्गत लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

*हर श्रद्धालु को तीर्थ दर्शन का अवसर देने का प्रयास*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आस्था हमारे समाज की बड़ी शक्ति है। आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कोई श्रद्धालु तीर्थ दर्शन की अपनी अभिलाषा से वंचित न रहे, इस भावना के साथ राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों में अपने आराध्य के दर्शन को लेकर अपार उत्साह है। राज्य सरकार की श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम की यात्रा कराई जा रही है। अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के वृद्धजनों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जीवन के इस पड़ाव पर तीर्थ दर्शन की उनकी अभिलाषा पूरी होते देखना सरकार के लिए भी संतोष का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के विकास से हमारी विरासत का संरक्षण तो होता ही है, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन बढ़ता है और स्थानीय युवाओं, स्व-सहायता समूहों, छोटे व्यवसायियों तथा कारीगरों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर निर्मित होते हैं। सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख आस्था केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं।

*भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा महा-महोत्सव*

उल्लेखनीय है कि इस्कॉन रायपुर के 26वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में 03 से 05 सितम्बर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आराधना, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, इस्कॉन रायपुर के पदाधिकारीगण, संतजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : श्री अरुण साव*

0

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : श्री अरुण साव*

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मानस मंच लोरमी में सर्व यादव समाज एवं यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं की मजबूत पहचान है। समाज राउत नाचा जैसी समृद्ध लोक परंपराओं को आज भी सहेजकर आगे बढ़ा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें एकजुटता, प्रेम और उल्लास के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।

जन्माष्टमी उत्सव पर मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई। रैली शिवपाट होते हुए लोरमी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद शीतला मंदिर, बाजारपारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन रोड होते हुए मानस मंच पहुंची।

मानस मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ रत्न प्रसिद्ध लोकगायिका आरु साहू ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ‘महादेव तांडव’ रोड शो और बाइक रैली निकली। बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज लोरमी द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में समाज के साथ इच्छुक लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, श्री विक्रम सिंह, श्री गुरमीत सलूजा, श्री धनीराम यादव और श्री संजय यादव सहित यादव समाज भजन यादव राधेश्याम यादव तथा यदुवंशी सेना के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए।

*नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए राशि जुटाएगा रेडक्रॉस*

0

*नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए राशि जुटाएगा रेडक्रॉस*

*सदस्यता विस्तार, नई मेडिकल शॉप और रक्तदान शिविरों को लेकर भी लिए गए अहम निर्णय*

मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर,/ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में रेडक्रॉस कार्यालय, नूतन चौक, सरकंडा में आयोजित की गई। बैठक में नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राशि एकत्रित करने सहित रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने, नई मेडिकल शॉप के उद्घाटन और रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के प्रारंभ में रेडक्रॉस प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ. बी.एल. गोयल एवं डॉ. शुभा गरेवाल ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल का स्वागत किया। इसके पश्चात एजेंडेवार विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की अनुमति के उपरांत इसके लिए 10 दलों का गठन किया गया है। ये दल शहर के प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित करेंगे। एकत्रित राशि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा रायपुर को भेजी जाएगी।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सभी सदस्यों के साथ आगामी बुधवार, 9 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय में स्वयं सहायता राशि एकत्रित करेंगे। इसी के साथ सहायता राशि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। रेडक्रॉस के सदस्यता अभियान को गति देने पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सितंबर माह के अंत तक 25 संरक्षक सदस्य, 50 उप संरक्षक सदस्य एवं 500 आजीवन सदस्य बनाए जाएंगे। रेडक्रॉस प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य संरक्षक सदस्य बनेंगे तथा प्रत्येक प्रबंध समिति सदस्य द्वारा 20-20 आजीवन सदस्य बनाए जाएंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल स्वयं 25 हजार रुपए की राशि देकर रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक सदस्य बनेंगे। साथ ही सभी विभागों में 10-10 आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इसके अलावा लिंगियाडीह स्थित अपोलो चौक में नवीन रेडक्रॉस मेडिकल शॉप के उद्घाटन पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर के पूर्व दुकान का उद्घाटन कर लिया जाएगा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष की अनुमति से खपरगंज स्थित दुकान के संबंध में आवश्यक निराकरण के लिए श्री सुनील सोनथलिया एवं श्री सुरेंद्र गुम्बर को अधिकृत किया गया। साथ ही सभी महाविद्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. बी.एल. गोयल, श्री प्रमोद शर्मा, श्री अमरजीत सिंह दुआ, श्री बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. शुभा गरेवाल, डॉ. एम.ए. जीवानी, श्री सुनील सोनथलिया, डॉ. राजीव अवस्थी, श्री सुरेंद्र गुम्बर, श्री श्रीकांत सहारे, जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना, श्री आदित्य पाण्डेय, श्री लक्ष्मी नारायण मिश्रा, श्री मनीष मिश्रा, श्री सुशील राजपूत, श्रीमती गीतेश्वरी चंद्रा, सुश्री पूजा कैवर्त, सुश्री नेहा राय एवं सुश्री प्रीति चंद्रा उपस्थित रहे।

*केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी*

0

*केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी*

विधायक श्री अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर, / केंद्रीय जेल बिलासपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आकर्षक सजावट की गई। बाल स्वरूप श्रीकृष्ण, झूले और धार्मिक सजावट ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

श्री अमर अग्रवाल ने बंदियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, धर्म, कर्म और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक सोच एवं अच्छे आचरण को जीवन में अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक भावनाओं का विकास करने तथा उन्हें भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बंदियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री खोमेश मंडावी, प्रभारी उप जेल अधीक्षक श्रीमती कोकिला वर्मा, सहायक जेल अधीक्षक श्री विजयानंद सिंह सहित जेल के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

*औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा में प्रवेश हेतु आवेदन 5 सितंबर तक आमंत्रित*

0

*औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा में प्रवेश हेतु आवेदन 5 सितंबर तक आमंत्रित*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में एन.सी.व्ही.टी. व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गया है। प्राचार्य/संस्था प्रमुख औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 03 सितंबर 2026 से 05 सितंबर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्था में विद्युतकार 01, फिटर 01, टर्नर 03, मैकेनिक डीजल 03 तथा वेल्डर 06 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश संबंधी निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना*

0

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायपुर के सदर बाजार स्थित पेठा गली में श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल श्री डेका ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*पक्का घर बना खुशहाल भविष्य का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए आनंद राम*

0

*पक्का घर बना खुशहाल भविष्य का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए आनंद राम*

*कच्चे मकान की परेशानियां हुईं दूर, प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ आनंद राम का सपना*

कोरबा, / अपने परिवार के लिए एक मजबूत और पक्का घर हो, जहां मौसम की मार का डर न हो और परिवार सुरक्षित व सुकून से रह सके, पोड़ीबहार निवासी श्री आनंद राम का यह सपना अब साकार हो चुका है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मिले सहयोग से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ है। कभी बारिश के दिनों में टपकती छत और सीलन भरी दीवारों की चिंता करने वाला उनका परिवार अब अपने सुरक्षित और मजबूत आशियाने में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

आनंद राम बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के साथ दीवारों और फर्श में सीलन की समस्या बनी रहती थी। घर की कमजोर स्थिति के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर भी हमेशा बना रहता था। परिवार के लिए पक्का घर बनाना उनका वर्षों पुराना सपना था, लेकिन आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण वे इसे पूरा नहीं कर पा रहे थे।

वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें अपने सपने के पूरा होने की उम्मीद जगी। पहली किश्त की राशि खाते में प्राप्त होते ही उन्होंने आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया। इसके बाद शासन से समय-समय पर मिली किश्तों से निर्माण कार्य आगे बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनके सपनों का घर आकार लेने लगा और आखिरकार उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

अपने अनुभव साझा करते हुए आनंद राम कहते हैं, “पहले हमारा परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के समय छत से पानी टपकता था और घर में सीलन के साथ सांप-बिच्छू का डर भी बना रहता था। अब हमारा अपना पक्का और सुरक्षित घर है। बारिश में पानी टपकने की चिंता नहीं रहती। परिवार के साथ अब बहुत सुकून से रहते हैं। मेरे लिए यह घर सिर्फ मकान नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है।”

आनंद राम कहते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है। शासन की सहायता से आज उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। वे इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का घर केवल सुविधा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थायी संपत्ति का आधार है।