Home Blog Page 198

*करीब 2 km के दायरे में 7 से 8 शराब दुकानों का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है।*

0

_आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जबलपुर की शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया चुंगी नाका शराब दुकान ,दीनदयाल शराब दुकान, चंडाल भाटा शराब दुकान , चेरीताल शराब दुकान,दमोह नाका बस स्टैंड शराब दुकान, गोहलपुर पुलिया स्थित न्यू शराब दुकान ,रद्दी चौकी शराब दुकान जाकर देखा अधिकांश जगह शराब दुकान के बाजू से बैठकर पीने की जगह दुकान संचालक द्वारा प्रदान की जा रही है । दीनदयाल स्थित शराब दुकान के बाजू से चखने की अवैध दुकान शराब माफियाओं द्वारा संचालित की जा रही है जिसे पिछले वर्ष विधायक अभिलाष पाण्डेय जी द्वारा हटवाया गया था।_ 

 *करीब 2 km के दायरे में 7 से 8 शराब दुकानों का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है।*

*संगठन के अलावा क्षेत्रीय जनमानस ने अपना दर्द बताया कि किस प्रकार की समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ रहा है । आज पूरे मध्यप्रदेश में वैध व अवैध दोनों प्रकार की शराब दुकानों का जो रहवासी इलाके में संचालित है उनका महिलाओं द्वारा व क्षेत्रवासियों द्वारा विरोध देखने को मिल रहा है।*

_अंतरराज्यीय बस स्टैंड दीनदयाल स्थित शराब दुकान जिसका संचालन कही से कही तक उचित नहीं है लेकिन सरकार द्वारा वहां पर भी शराब दुकान का ठेका खोलकर महिलाओं व अन्य पैसेंजर्स को असुरक्षित कर दिया है।_

*बसंतपुर पुलिस का मानवीय चेहरा—भटके दिव्यांग बच्चे को मां से मिलाया*

0

🚨*बसंतपुर पुलिस का मानवीय चेहरा—भटके दिव्यांग बच्चे को मां से मिलाया*

🔺राजनांदगांव। दुर्गा चौक में भटक रहे एक दिव्यांग मासूम को बसंतपुर पुलिस ने अपनी सतर्कता से सुरक्षित संरक्षण में लिया। बच्चा अपना नाम भी ठीक से नहीं बता पा रहा था, लेकिन पुलिस ने फोटो के माध्यम से परिजनों की तलाश शुरू की।

जल्द ही उसकी मां उषा साहू तक सूचना पहुंची, जो रानी सागर चौपाटी में उससे बिछड़ गई थीं। मां को देखते ही बच्चे ने पहचान कर ली और पुलिस ने उसे सुरक्षित सुपुर्द कर दिया

*जबलपुर में शातिर बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया,देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त*

0

*जबलपुर में शातिर बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया,देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त*

 

       पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

       आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शनन में थाना रंाझी की टीम द्वारा अवैध फायर आर्म्स के साथ आरोपी युवक को पकड़ा गया।

थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 17-4-26 की रात्रि दौरान पेट्रोलिंग मड़ई ऑटो स्टेण्ड के पास एक युवक सफेद टीशर्ट व काला लोवर पहने हुये था जो पुलिस को देखकर पान के टपरे के पीछे छिपने लगा, संदेह होने पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम अमन केवट पिता सुभाष केवट उम्र 22 वर्ष निवासी रक्षा नगर कालोनी बड़ा पत्थर रांझी बताया, तलाशी लेने पर लोवर पेंट में दाहिने तरफ एक देशी कट्टा एवं दाहिने जेब में एक कारतूस रखे मिला, उक्त देशी कट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर रूपेन्द्र साहू से 5 हजार रूपये मंे खरीदना बताया, आरोपी अमन केवट के कब्जे से देशी कट्टा मय कारतूस के जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*केंद्रीय जेल जबलपुर में बंदी ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव*

0

*केंद्रीय जेल जबलपुर में बंदी ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव*

 

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-वही बड़ी खबर जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह एक बंदी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब साढ़े 8:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वही मामले की जानकारी देते हुए उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि बंदी ने जेल के अस्पताल वार्ड नंबर 3 के बाथरूम में गमछे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक, जेलर और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बंदी की मौत हो चुकी थी।

 

मृतक की पहचान गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा (58) के रूप में हुई है, जो संजीवनी नगर का निवासी था। वह अगस्त 2024 से जेल में बंद था और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शुगर का मरीज भी था।बताया गया है कि उसके खिलाफ संजीवनी नगर थाना में अपराध क्रमांक 273/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। 16 अगस्त 2024 को कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल में दाखिल किया गया था। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन

*मोबाइल टॉवर से केबल तार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*मोबाइल टॉवर से केबल तार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 केबल तार चोरी करने वाले तीन आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार  

 आरोपियो से लाखो रूपये के केबल तार एवं तार काटने के औजार सहित एक आर्टिका कार किया गया जप्त

 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर 

1 शहबाज अली पिता महमूद अली उम्र 25 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत, 

2 जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत 

3. मोईउद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं                    

4. तीन विधि से संघर्षरत बालक 

 

बरामद संपत्ति – छीला हुआ कॉपर केबल वायर वजन एक क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोटेड कॉपर केबल का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपये

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:– दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ लड़कों की गतिविधियां संदिग्ध है वे दिन में रूम में रहते हैं और रात के समय एक आर्टिका कार से घूमने निकलते हैं सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपियों को पकडने के निर्देश मिलने पर आरोपी शहबाज अली एवं उसके अन्य साथी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो शुरू में तो गुमराह करने की कोशिश किए परंतु ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल पाए हिकमतमली से पूछताश करने पर बताए कि वे चार पांच माह पूर्व से शहबाज अली अपने साथी 1. जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत 2. मोईउद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं तीन अपचारी बालको के साथ मिलकर एक सफेद रंग की आर्टीका कार में धूमधुम कर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयाराम नगर मुंगेली जिलों में कई जगहों पर,कुंडा कबीरधाम , अकलतरा कोरबा आदि जगहो से मोबाईल टावर में लगे केबल कॉपर वायर और एल्युमिनियम तार को चोरी कर रहे हैं आरोपियों की निशान देही पर उनसे चोरी का सामन, छीला हुआ कापर केबल वायर वजन 1क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोडेड कापर वायर का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपये को और एक आर्टिका कार सफेद रंग की बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया।

*अवैध शराब कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*अवैध शराब कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*छः शराब बिकेताओं से 162 लीटर शराब सहित मोटरसायकल जप्त*

नाम आरोपीगण-

*1- मो.आसीफ उर्फ लवि खान पिता मो अजहर खान उम्र 30 वर्ष साकिन आमागोहन खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.*

 *2- दीपक पासी पिता जीवनलाल पासी उम्र 40 वर्ष साकिन तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.*

 *3- गोरेलाल सुल्तान पिता सुन्दरलाल सुल्तान उम्र 50 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना*

*4- रंजीत सोनी उर्फ जीत सोनी उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन टेगनमाड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर* 

*5- करीम खान पिता कमरूद्दीन खान उम्र 29 वर्ष साकिन आमागोहन चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर*

 *6- जशवंत सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष साकिन तारबहार चौक थाना तारबहार जिला बिलासपुर हालमुकाम- तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा*

जप्ती

*162 लीटर हाथ भटठी का बना हुआ महुआ शराब, घटना में प्रयुक्त प्रेशन प्रोमोटरसायकल कमांक सीजी 10 ई एफ 4952 कुल कीमती 77400*

*संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर*:– बिलासपुर एवं पेण्ड्रा जिला के सरहदी ग्राम भनवारटंक चौकी बेलगहना में प्रसिद्ध मरहीमाता मंदिर स्थित है उक्त स्थान पर रविवार को भारी संख्या में आसपास के जिले और प्रदेश से लोग दर्शन करने आते है विगत कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ असमाजिक तत्व एवं शराब के कारोबारी मंदिर के आसपास के घने जंगलों एवं पहाड़ो एवं जटिल भौगोलिक स्थिति एव चौकी से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी का लाभ लेकर शराब का अवैध कारोबार करने लगे है, उक्त सूचना पर श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा उक्त क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र को नशे के व्यापारियों से मुक्त कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया था, श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशो के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर आज दिनांक 19.04.2026 को बेलगहना पुलिस के द्वारा विशेष टीम गठित कर रेड कार्यवाही की कार्ययोजना तैयार की गई। मरहीमाता भनवारटंक में जिस क्षेत्र में शराब विक्रय की सूचना थी उस स्थान पर जाने के लिये एक मात्रा रास्ता होने एवं पूर्व में पुलिस की रेड कार्यवाही से पहले ही शराब विक्रेताओं को पुलिस की आने की सूचना मिल जाती थी. आज दिनांक को बेलगहना पुलिस टीम के द्वारा ग्रामीण दर्शनार्थियों का भेष धारण कर पीकप वाहन से दर्शनार्थी बनकर कार्यवाही हेतु गये थे, जिस वजह से अवैध कार्य करने वालों को पुलिस की आने की भनक नहीं लग पाई और ग्रामीणों के भेष में पुलिसकर्मियों के द्वारा शराब बेच रहे लोगो को दबोच लिया गया, आज की रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मौके से अलग अलग स्थानों में शराब बेच रहे 1 मो.आसीफ उर्फ लवि खान पिता मो अजहर खान उम्र 30 वर्ष साकिन आमागोहन खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, 2- दीपक पासी पिता जीवनलाल पासी उम्र 40 वर्ष साकिन तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसायकल 3 गोरेलाल सुल्तान पिता सुन्दरलाल सुल्तान उम्र 50 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब, 4- रंजीत सोनी उर्फ जीत सोनी उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन टेगनमाड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब 5- करीम खान पिता कमरूद्दीन खान उम्र 29 वर्ष साकिन आमागोहन चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, 6- जशवंत सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष साकिन तारबहार चौक थाना तारबहार जिला बिलासपुर हालमुकाम तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब सहित धर दबोचा पकड़े गये 162 लीटर एवं एक मोटरसायकल कुल कीमती 77400 रू. का जप्त कर सभी आरोपियों के गये आरोपियों से कुल महुआ शराब विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

आज के उक्त कार्यवाही में बेलगहना पुलिस चौकी के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।

♦️ *सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

♦️ *सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

♦️ *आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाईल एवं नगदी 4500 रूपये जुमला कुल 14500 रूपये किया गया जप्त।* 

♦️ *आरोपी को पुराना बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार 

 *नाम आरोपी- 1.सुशांत गुलहरे पिता स्व. घनश्याम घुलहरे उम्र 43 साल सा. टिकरापारा मन्नू चैक शिव पान ठेला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.* 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर-:-जिले में सटोरियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा निर्देशित किया गया है उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर सटोरियों की पतासाजी के लिए टीम रवाना हुये थे कि मुखबीर सूचना पर पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोगो को रूपये पैसा का लालच देकर अंको पर सट्टा पट्टी का दाव लगाकर सटटा पटटी लिख रहा है कि सूचना पर तत्काल पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास पहुचकर घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकडकर चेक करने पर उसके पास से दो नग सट्टा पट्टी अंको मे लिखा, नगदी रकम 4500 रूपये तथा एक विवो कंपनी का मोबाईल फोन जिनके वाटसअप नंबर पर सट्टा से संबंधित पैसे के लेन देन होना पाया गया है,कीमती 10000 रूपये कुल जुमला 14500 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधीवत् कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत,उपनिरी रामनरेश यादव, भागीरथी गेंदले, आर राहुल राजपूत, महेन्द्र सोनकर का सराहनीय योगदान रहा।

*घर की आलमारी से ₹10,000/- चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

*घर की आलमारी से ₹10,000/- चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

 

 आरोपी से चोरी गई मशरूका की आंशिक बरामदगी।

 

आरोपी का नाम:

 1. शिवा यादव, पिता राजू यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोंडपारा चंदनबाड़ा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- प्रार्थी अनिल कुमार तिवारी, पिता स्व. चतुर्भुज तिवारी, उम्र 56 वर्ष, निवासी जूनी लाईन, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन दोपहर लगभग 12:00 बजे पड़ोस में कार्यरत महिला द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर की छत के रास्ते अंदर घुसा है।

 

प्रार्थी द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर छत पर कोई व्यक्ति नहीं मिला, किन्तु पड़ोसी द्वारा पुनः फोन कर बताया गया कि उक्त व्यक्ति घर से निकलकर भाग गया है, जिसे वह पहचानती है और जो पूर्व में प्रार्थी के घर में काम करता था। पड़ोसी द्वारा घर के सीसीटीवी कैमरे देखने पर आरोपी की पहचान शिवा यादव के रूप में की गई।

 

प्रार्थी द्वारा घर के अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुली पाई गई तथा उसमें रखे ₹10,000/- नगद चोरी होना पाया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 258/2026 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गोंडपारा स्थित साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी शिवा यादव को पकड़ा गया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए ₹10,000/- में से ₹8,000/- उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए तथा शेष ₹2,000/- अपने पास रखा हुआ था, जिसे आरोपी द्वारा प्रस्तुत करने पर विधिवत जप्त किया गया।

 

आरोपी शिवा यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

* *बाराती में मारपीट के मामले में मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई 04 आरोपी गिरफ्तार*

0

 

 

* *बाराती में मारपीट के मामले में मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई 04 आरोपी गिरफ्तार*

* *आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* *मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना गांव में बारात में बाजा बजाने के दौरान हुआ था विवाद*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना में बारात के दौरान बाजा बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में कई बाराती घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

 

*विवरण* प्रार्थी देवराज बरेठ निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16.04.2026 को वे ग्राम खोखरा से मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना गए थे। बाराती बाजा बजाते हुए स्कूल पारा के पास नाच-गाना कर रहे थे, तभी ग्राम पौना के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर गाली -गलौच करते हुए विवाद करने लगे तथा बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मनेश्वर यादव एवं अन्य लोगों को भी आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

इस मारपीट में धनंजय यादव के आंख में गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां से धनंजय यादव की स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।

 

*घटना की सूचना पर* थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपियों का नाम*

 

1. नरेन्द्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24 वर्ष)

2. सरोज कश्यप (20 वर्ष)

3. विमल कश्यप (22 वर्ष)

4. संजय कश्यप (27 वर्ष) सभी निवासी ग्राम पौना थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा—

 

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी मुलमुला, ASi प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह राज, राजमणि द्विवेदी, आरक्षक मनभावन पटेल एवं भूपेंद्र कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

*मल्हार पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा शराब बेचने वाले को * बीट के आरक्षक की सूचना पर की गई कार्रवाई*

0

*मल्हार पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा शराब बेचने वाले को

* बीट के आरक्षक की सूचना पर की गई कार्रवाई*

* 

* 35 नग देसी शराब बरामद व शराब बिक्री की रकम 150 रुपये जप्त 

* धार्मिक नगरी मल्हार में शराब बेचने वाला हुआ गिरफ्तार

 * नाम आरोपी :- राजेश्वर केवट पिता राजकुमार केवट उम्र 27 वर्ष मल्हार चौकी मल्हार थाना मस्तूरी 

 

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :– मुखबिर सूचना मिली ग्राम वार्ड नंबर 4 मल्हार के राजेश्वर केवट द्वारा अपने घर से देसी मसाला शराब को लाकर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से बिक्री कर रहा है जो बीट के आरक्षक क़े द्वारा पूर्व पर सूचना दिया गया था जिस आधार पर आरोपी के गतिविधियों पर निगार रखी जा रही थी इसी दौरान आज दिनांक 19.4.26 को पुख्ता सूचना मिलने पर आरोपी क़े द्वारा अपने घर से शारब बेच रहा है जिस आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर आरोपी को देसी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया जिससे 35 नग पाव देसी मसाला शराब तथा शराब बिक्री की रकम 150 रुपया सहित मिला जिसे विधिवत्त जप्त कर आरोपी को विधि वत गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है

उक्त कार्रवाई में विशेष योगदान उप निरीक्षक अवधेश सिंह प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा आरक्षक किशन राय आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही