*जबलपुर में शातिर बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया,देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शनन में थाना रंाझी की टीम द्वारा अवैध फायर आर्म्स के साथ आरोपी युवक को पकड़ा गया।
थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 17-4-26 की रात्रि दौरान पेट्रोलिंग मड़ई ऑटो स्टेण्ड के पास एक युवक सफेद टीशर्ट व काला लोवर पहने हुये था जो पुलिस को देखकर पान के टपरे के पीछे छिपने लगा, संदेह होने पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम अमन केवट पिता सुभाष केवट उम्र 22 वर्ष निवासी रक्षा नगर कालोनी बड़ा पत्थर रांझी बताया, तलाशी लेने पर लोवर पेंट में दाहिने तरफ एक देशी कट्टा एवं दाहिने जेब में एक कारतूस रखे मिला, उक्त देशी कट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर रूपेन्द्र साहू से 5 हजार रूपये मंे खरीदना बताया, आरोपी अमन केवट के कब्जे से देशी कट्टा मय कारतूस के जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट
