Home Blog Page 197

*महिला आरक्षण बिल को लेकर युवा कांग्रेस ने आज भाजपा पर साधा जमकर निशानाll*

0

*महिला आरक्षण बिल को लेकर युवा कांग्रेस ने आज भाजपा पर साधा जमकर निशानाll*

जबलपुर। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने आज रसल चौक स्थित होटल विग बिग में प्रेसवार्ता आयोजित की उन्होंने अपने संबोधन में विशेष रूप से महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के अधिकारों के साथ छल कर रही है और उन्हें वास्तविक राजनीतिक भागीदारी से वंचित किया जा रहा है।

यश घनघोरिया ने कहा कि भाजपा की नीतियां महिला विरोधी हैं और महिला आरक्षण बिल केवल दिखावे तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के बजाय इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार सिर्फ प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान का भी उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा था कि महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना जरूरी है।जबलपुर से पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*अंन्र्तराज्यीय अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर केशकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

0

*अंन्र्तराज्यीय अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर केशकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

 राजस्थान के अंन्र्तराज्यीय गांजा तस्कर 02 आरोपी गिरफ्तार

 आरोपी से कुल 115.214 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 11,52,140 रूपये व मटमैला रंग का महिंद्रा XUV 500 कार क्रमांक RJ 14 UF 2337 जप्त

# कुल कीमती गाड़ी सहित गांजा 2952140 रूपये

 

 

 

 

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश श्रीश्रीमल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब तस्करी बिक्री व असामाजिक तत्व और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक मटमैला(ग्रे)रंग का महिंद्रा XUV 500 कार क्रमांक RJ 14 UF 2337 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़िसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। कि सूचना पर थाना थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर सुचना मुताबिक कार का इंतज़ार किया जा रहा था कुछ समय बाद उक्त कार के आने से रोकने का प्रयास किया गया जो नहीं रुकने से थाना के पेट्रोलिंग वाहन को सामने अड़ा कर व बेरीकेटिंग कर रोका गया उक्त कार में 2 व्यक्ति सवार थे जिसे नाम पता पूछने से अपना अपना नाम सूरज सिंह राठौड़ निवासी केरिया थाना मांडल जिला भीलवाड़ा हाल चपडासी कॉलोनी भीलवाड़ा थाना सुभाषनगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान व दूसरा का नाम पंकज पूरी गोस्वामी निवासी हरणी कला थाना सिटी कोतवाली भीलवाड़ा हाल त्रिवेणी मंडी थाना वीगोद जिला भीलवाड़ा राजस्थान का होना बताये जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराते हुए कार की तलाशी लेने पर कार के डिक्की के अंदर 53 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ मादक पदार्थ जैसा गांजा का कुल जुमला वजन 115.214 किलोग्राम किमती 11,52,140 (ग्यारह लाख बावन हज़ार एक सौ चालीस )रूपये व महिंद्रा XUV कार क्रमांक RJ 14 UF 2337 कीमती 18,00,000 (अठारह लाख रूपये)को बरामद कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

*अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: पोकलेन व 3 हाइवा जब्त*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के ग्राम अमरटापू क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से शासकीय भूमि से उत्खनन करते पाए गए एक पोकलेन मशीन और 3 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर अवैध खनन गतिविधियों को तत्काल बंद कराया। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

*डाॅ.भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर उच्च. माध्य. आवासीय विद्यालय*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डाॅ.भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर उच्च. माध्य. आवासीय विद्यालय एवं डाॅ. ब्रास मास्टर की एकेडमी मुंगेली के गणित संकाय के छात्र अनीश जोशी ने जेईई मेंस सेकेण्ड सेशन परीक्षा में 79.33 परसेंटाईल अंक के साथ सफलता प्राप्त कर जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। सफलता का श्रेय छात्र व शिक्षक की मेहनत का परिणाम है। छात्र के सफलता पर विद्यालय परिवार व कोचिंग टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि विगत 7 वर्षों से इस विद्यालय के छात्र लगातार जेईई मेंस में सफल हो रहे हैं। उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य श्री छत्रपाल डाहिरे ने दी।

*नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

➤ *नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

 

➤ *नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से बिरकोनी ज‍िला महासमुंद में किया गया बरामद*।

➤ *नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया था आरोपी*।

➤ *बालिका के पिता की रिपोर्ट पर दर्ज था अपहरण का मामला*।

➤ *आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2)(M), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉकसो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल*।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- राजकुमार वर्मा पिता रूपलाल वर्मा , उम्र 21 साल, पता – ग्राम आमगांव , थाना – छुरिया , ज‍िला राजनांदगांव ,छ0ग

 

राजनादगांव:-थाना गैंदाटोला के अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 12.03.2026 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर बालिका एवं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। गुम बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत विवेचना के दौरान बालिका के बिरकोनी ज‍िला महासमुंद में होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी राजकुमार वर्मा के कब्जे से बिरकोनी ज‍िला महासमुंद से बरामद किया गया। आरोपी द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाकर शारीरिक शोषण किया जा रहा था। प्रकरण में आरोपी द्वारा उपरोक्त धाराओं के तहत अपराध कारित किया जाना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

 

विशेष योगदान

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू , सउनि मेघनाथ सिन्‍हा , एवं आरक्षक मोहित साहू , , नरेश प्रधान , जलेश्‍वर मंडावी का विशेष योगदान रहा।

*रायपुर: पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न*

0

*रायपुर: पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न*

Raipur द्वारा बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 महिलाएं लाभान्वित हुईं। शिविर में कैंसर संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।

*रायगढ़: 25 लाख रुपये मूल्य के 128 गुम मोबाइल बरामद*

0

*रायगढ़: 25 लाख रुपये मूल्य के 128 गुम मोबाइल बरामद*

Raigarh Police द्वारा विशेष अभियान संचालित कर 128 गुम मोबाइल बरामद किए गए और उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

*ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम इंसान को ग्राम कोहकामेटा थाना केशकाल से बरामद कर दस्तयाब किया गया।*

0

*ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम इंसान को ग्राम कोहकामेटा थाना केशकाल से बरामद कर दस्तयाब किया गया।*

 

 गुम इंसान को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया।

घटना इस प्रकार है कि प्रार्थी जसराज बैघ साकिन एरला भटटीपारा थाना अनंतपुर ने गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी साली की लडकी कुमारी शारदा नेताम दिनांक 11.04.2026 के सुबह 04.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है , जिसे संज्ञान में लेकर थाना अनंतपुर में गुम इंसान क्रमांक 05/2026 दर्ज कर जॉच पता तलाश में लिया गया था।

 

कोंडागांव:-दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक गुम इंसान खोज बीन हेतु जिला पुलिस कोंडागांव द्वारा विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” एवं ‘‘ऑपरेशन तलाश’’ के अंतर्गत गुम इंसान प्रकरणों में लगातार पता तलाश किया जा रहा है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल अनंतपुर के हमराह गुम इंसान की पता साजी की जा रही थी गुम लड़की कुमारी शारदा नेताम पिता स्व. श्री राम उम्र 19 वर्ष साकिन एरला थाना अनंतपुर को आज दिनांक 20.04.2026 को थाना केशकाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोहकामेटा से बरामद कर गवाहों के समक्ष दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस अभियान में निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल थाना प्रभारी अनंतपुर, प्र.आर. 196 छबीलाल कोर्राम, प्र.आर. क्र. 236 भूपेन्द्र मरकाम, म.आर.क्रमांक 2076 सुगन्तीन पटेल थाना माकड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

◾आरोपी के कब्जे से 15.600 बल्क लीटर बीयर, 8.820 बल्क लीटर जम्मू व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 10680 रूपये जप्त

 

◾शराब परिवहन मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन कीमती करीबन 600000 रूपये जप्त

राजनादगांव:- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुण्डा बदमाश,और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे दिनांक 18.04.2026 को रात्रि मे सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति सफेद स्कार्पियो वाहन मे अवैध रूप से मात्रा से अधिक शराब ले जा रहा है कि सूचना पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस टीम द्वारा गठुला नाला के पास नाकाबंदी कर सफेद रंग स्कार्पियो को रोककर चेक करने पर आरोपी अजीत यादव पिता जगदीश यादव उम्र 37 साल साकिन ग्राम पोटेश्री ओपी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनांदगांव द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 वाय 1005 मे 24 नग किंग फिशर बीयर, 49 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब 24 नग किंग फिशर बीयर कुल 15.600 बल्क लीटर कीमती 4800 रूपये, 49 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 8.820 बल्क लीटर कीमती 5880 रूपये एवं स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 वाय 1005 कीमती 600000 रूपये कुल जुमला कीमती 610680 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदन पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, नेमसिंह, जयराम निषाद, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू रायपुर में ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में मातृशक्ति के सम्मान एवं अधिकार सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता पर दिया बल*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू रायपुर में ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में मातृशक्ति के सम्मान एवं अधिकार सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता पर दिया बल*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर:-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रायपुर में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सहभागिता कर महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

यह पदयात्रा रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

 

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक विधायी प्रावधान नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इस विषय पर कुछ राजनीतिक दलों के विरोध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान जैसे मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लिया जाना चाहिए।

 

श्री साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की माताएं एवं बहनें सजग हैं और वे समय आने पर अपने अधिकारों एवं सम्मान के पक्ष में उचित निर्णय अवश्य लेंगी।

 

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे एक समावेशी एवं सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित हो सके।

 

*जनदर्शन के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर*

 

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।

 

श्री साहू ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।