♦️ *सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
♦️ *आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाईल एवं नगदी 4500 रूपये जुमला कुल 14500 रूपये किया गया जप्त।*
♦️ *आरोपी को पुराना बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार
*नाम आरोपी- 1.सुशांत गुलहरे पिता स्व. घनश्याम घुलहरे उम्र 43 साल सा. टिकरापारा मन्नू चैक शिव पान ठेला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर-:-जिले में सटोरियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा निर्देशित किया गया है उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर सटोरियों की पतासाजी के लिए टीम रवाना हुये थे कि मुखबीर सूचना पर पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोगो को रूपये पैसा का लालच देकर अंको पर सट्टा पट्टी का दाव लगाकर सटटा पटटी लिख रहा है कि सूचना पर तत्काल पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास पहुचकर घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकडकर चेक करने पर उसके पास से दो नग सट्टा पट्टी अंको मे लिखा, नगदी रकम 4500 रूपये तथा एक विवो कंपनी का मोबाईल फोन जिनके वाटसअप नंबर पर सट्टा से संबंधित पैसे के लेन देन होना पाया गया है,कीमती 10000 रूपये कुल जुमला 14500 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधीवत् कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत,उपनिरी रामनरेश यादव, भागीरथी गेंदले, आर राहुल राजपूत, महेन्द्र सोनकर का सराहनीय योगदान रहा।
