Home Blog Page 172

*जबलपुर थाना तिलवारा अंतर्गत हुई अंधी हत्या एवं लूट की घटना का हुआ खुलासा,*

0

*जबलपुर थाना तिलवारा अंतर्गत हुई अंधी हत्या एवं लूट की घटना का हुआ खुलासा,*

जबलपुर– थाना तिलवारा में दिनांक 05/05/26 को जोधपुर पड़ाव मे चाकूबाजी की घटना होने से घायल दस्सीलाल बसौर को परिजनों द्वारा मेडिकल कालेज मे भर्ती कराये जाने तथा दौरान उपचार के घायल की मृत्यु हो जाने की सूचना पर थाना प्रभारी तिलवारा श्री ब्रजेश मिश्रा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ मृतक की पत्नि लक्ष्मीबाई बसौर उम्र 47 साल निवासी जोधपुर पडाल धन महल के पास थाना तिलवारा ने बताया कि वह अपने पति दस्सीलाल बसौर और लडके मोनू बसौर के साथ रहती है। दिनांक 04/05/26 के रात्रि 11/00 बजे करीबन हम तीनो लोग खाना खा पीकर अपने घर में सो गये थे, आज रात्रि करीबन 2/30 बजे वह उठकर दरवाजा खोलकर बाहर बनी टपरिया मे निस्तार हेतु गयी, थी जहॉ से वापस आ रही थी तभी उसके घर के सामने मोटर सायकल से तीन लडके आये जिनको नही जानती पहचानती थी, जो उसके साथ सीधे हाथापाई करने लगे, वह चिल्लाई तो उसका लडका मोनू बाहर आया उनमे से एक लडके ने उसके बेटे मोनू का गला पकड लिया, आवाज सुनकर पति दस्सीलाल बाहर आये तो उनमे से एक लडके ने अपने पास पहले से हाथ मे लिये चाकू से उसके पति के पेट मे चाकू से हमला कर दिया जिससे पति को चोट लगी चोट लगने के कारण पति की मौत हो गई। जांच पर दिनांक 05/05/26 को रात्रि करीबन 02/30 बजे दस्सी लाल के घर के आंगन जोधपुर पड़ाव में अज्ञात तीन लड़को द्वारा श्रीमति लक्ष्मी बाई के साथ झूमा झटकी करना पत्नि के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुत्र मोनू एवं पति दस्सीलाल के घर के बाहर निकलने पर बीच बचाव के दौरान तीन अज्ञात लड़को मे से एक लड़के के द्वारा पहले से अपने हाथ मे लिये चाकू से दस्सी लाल के पेट मे चाकू मारकर चोट पहुंचा कर वहां से भाग जाना तथा मेडिकल कालेज जबलपुर में इलाज दौरान घायल दस्सीलाल बसौर की मृत्यु हो जाना पाये जाने से अज्ञात तीन लडको के विरूद्ध 185/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद*

0

🚨 *संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद*

 

रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोका मिलेनियम प्लाजा के हंस ट्रेवल्स में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध सामग्री हो सकती है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप पटेल के निर्देश में टीम ने दबिश देकर तीन सफेद बोरों में भरे नोट जब्त किए।

 

बरामद राशि में ₹20 के 400 बंडल और ₹10 के 800 बंडल शामिल हैं। मामले में धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई कर आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल नगदी के वास्तविक मालिक की तलाश जारी है।

 

🔥 आखिर इतनी बड़ी रकम कहां और किसके लिए भेजी जा रही थी?

*कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपात प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का कराया गया पूर्वाभ्यास*

0

*कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपात प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का कराया गया पूर्वाभ्यास*

 

🟨 अंतागढ़ अनुभाग में आयोजित मॉकड्रिल में जिला पुलिस बल, DRG टीम एवं CAF जवानों ने लिया भाग।

🟩 सुरक्षा, समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही क्षमता बढ़ाने मॉकड्रिल सम्पन्न – कांकेर पुलिस हर परिस्थिति से निपटने हेतु तत्पर।

कांकेर:-पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 07 मई 2026 को अंतागढ़ अनुभाग क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण सह मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) आयोजित किया गया।

 

यह मॉकड्रिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।

 

🟥 इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आपातकालीन परिस्थिति, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील घटनाओं एवं आकस्मिक कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने हेतु प्रशिक्षित एवं तैयार करना रहा।अभ्यास के दौरान बल को त्वरित प्रतिक्रिया, सामूहिक कार्यवाही, समन्वय, सुरक्षा रणनीति एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में कार्यवाही का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

🟥 प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:

🔹 कानून व्यवस्था की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया

🔹 भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने की रणनीति

🔹 आपातकालीन स्थिति में समन्वित कार्यवाही

🔹 सुरक्षा व्यवस्था एवं क्षेत्र घेराबंदी का अभ्यास

🔹 पुलिस बल की मूवमेंट एवं संचार प्रणाली को सुदृढ़ करना

🔹 आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण

 

🟥 उपकरण एवं दिशा-निर्देश:

अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों, उन्नत बलवा-रोधी संसाधनों, बॉडी प्रोटेक्शन गियर, टियर गैस, शील्ड, हेलमेट आदि के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

 

🟥 इस मॉकड्रिल में थाना अंतागढ़, सिकसोड़, कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, ताड़ोकी एवं रावघाट क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही DRG टीम एवं CAF जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न टीमों को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया, जिससे समन्वय एवं कार्यकुशलता में और वृद्धि हुई।

 

🟥 पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही हेतु सदैव तैयार रहना चाहिए।

 

*कांकेर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल आयोजित कर पुलिस बल की कार्यक्षमता, समन्वय एवं आपात प्रतिक्रिया क्षमता को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।*

* नकली नोटो के जखीरे के साथ पकडा पंश्चिम बंगाल निवासी MBBS डाक्टर*

0

* नकली नोटो के जखीरे के साथ पकडा पंश्चिम बंगाल निवासी MBBS डाक्टर*

 

* आरोपी के कब्जे से किये गये 500-500 रूपये के कुल 280 नकली नोट 140000/-रू के बरामद*

 

* आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिये APPLE आईफोन मे UK +44 नंबर डालकर करता था वाटसअप कालिंग*

 

* आरोपी के किसी विचारधारा से जुडे होने के एंगल पर भी की जा रही है बारिकी से जाँच।*

 

 

  भोपाल:-शहर मे आपराधिक तत्वो द्वारा की जा रही आपराधिक घटनाओ पर लगाम लगाने तथा आपराधिक तत्वो पर कडी से कडी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा विशेष दिशा निर्देश समय – समय पर दिये गये है तथा बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियानवयन हेतु थानो को बीट तथा माईक्रोबीट मे वितरित करते हुए जनता के बीच प्रभावी पहुच बनाने के लिये लगातार क्षेत्र मे जनसंवाद करने हेतु निर्देश दिये गये तथा अधिक से अधिक लोगो को पुलिस से जोडने तथा मुखबिर तंत्र मजबुत करते हुए निर्देश दिये गये है जिसके पालन मे थाना क्षेत्र मे बीट प्रणाली को मजबुत करते हुए मुखबिर तत्रं खडा किया गया था ।

 

दिनाक 06.05.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति सेफिया मस्जिद के पास संदिग्ध रूप से खडा हो जो बातचीत मे भोपाल से बाहर का लग रहा है जिसके पास भारी मात्रा मे नगदी रखी है तथो बातचीत से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है जो अपने पास रखे 500-500 रूपये के नोटो को कम दाम पर देने की बात रहा है की सूचना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक करने तथा सही पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही जप्ती गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोहेफिजा तथा स्टाफ की टीम को रवाना किया गया टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक पर सन्देही सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम 25 साल निवासी जी-2, अरेरा कालोनी शाहपुरा भोपाल को सेफिया कालेज ग्राउण्ड के पास एक बैग के साथ पकडा गया जिसके बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर चार अलग अलग सिरीज के कुल 140000/रू( एक लाख चालीस हजार रूपये) के नकली नोट , 01 आईफोन तथा 01 एड्रांईड फोन व अन्य सामान बरामद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मोबाईल फोन तथा नकली नोट जप्त किये गये । आरोपी से बरामद APPLE आईफोन मे अमेरिका ISD नंबर के सबंध मे पुछने पर आरोपी ने बताया की अपनी पहचान छुपाने तथा काल डिटेल तथा काल रिकार्डिग से बचने के लिये APPLE आईफोन मे अन्तराष्ट्रीय नंबर (UK +44 सिरिज) से वाटसअप काल करने पर फोन ट्रैक नही होता है इसलिये वह अन्तराष्ट्रीय नंबर का इस्तेमाल करता था आरोपी ने पूछताछ पर जुन-जुलाई -2024 से भोपाल मे आना जाना तथा तथा सितम्बर 2024 मे शादी के बाद से भोपाल मे रहना तथा कोई काम धंधा नही करना बताया तथा अपनी खर्चीली लाईफ स्टाईल के लिये काफी मात्रा मे नकली नोट पश्चिम बंगाल से लाकर मार्केट मे चलाना बताया है।

 

आरोपी सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर 7 दिन का पीआर प्राप्त किया गया है आरोपी के मोबाईल पर पैसे के लेनलेन सबंध मे कुछ संदिग्ध ट्रान्जेक्सन भी मिले है जिसके सबंध मे आरोपी से बारिकी से पूछताछ कर देशभर मे नकली नोट सप्लाई करने वाले बडे गिरोह /सिंडीकेट के खुलासे की सम्भावना है।

 

नाम आरोपीः- सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम 25 साल निवासी जी-2, अरेरा कालोनी शाहपुरा भोपाल स्थाई

पता वीरभुम पश्चिम बंगाल

जप्त मसरूकाः-500-500 के कुल 280 नकली नोट कुल कीमती 140000/- रूपये

 

सराहनी भूमिका –

थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि संजीव धाकड, उनि आरती धुर्वे प्रआर 3547 दिलीप बाक्सर, आर 2041 विजेन्द्र राजपूत,आर 19 दीपेन्द्र (सायबर सेल जोन-3 भोपाल) आऱ 310 शिवम (सायबर सेल जोन-3 भोपाल),आर 208 आलोक, आर 2077 आकाश श्रीवास्तव,आर 1602 रवि चौबे, आऱ 3687 अलीशान, आर 3540 प्रवीण, आऱ 1708 राममोहन,, मआर 4579 किरण पटेल,

*बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में थाना लालबाग पुलिस कार्रवाई।*

0

**बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में थाना लालबाग पुलिस कार्रवाई।*

 

✳️ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

 

✳️ प्रार्थी से आरोपी ने कम समय पर रकम दुगना कर वापस करने का झांसा देकर ठग लिया था 5,42,000 रूपये।

 

✳️ गिरफ्तार आरोपी का नाम : महेश राम वर्मा पिता लिखन राम वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी मोतीपुर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 02 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़।

 

राजनांदगांव:-थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 420, 467, 468 भादवि के प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

 

प्रकरण के संबंध में प्रार्थिया फगनी बाई साहू पति स्व० जेठूराम साहू उम्र 65 वर्ष निवासी चमारराय टोलागांव, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी महेश राम वर्मा पिता लिखन राम वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी मोतीपुर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 02 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव द्वारा स्वयं को निवेश एवं बीमा संबंधी कार्य से जुड़ा होना बताकर प्रार्थिया से वर्ष 2014, 2022 एवं 2023 में किश्तों के माध्यम से कुल 5,42,000/- रुपये प्राप्त किये गये। आरोपी द्वारा उक्त राशि को निवेश कर दुगुना लाभ दिलाने का झांसा देकर विभिन्न बांड पेपर एवं दस्तावेज प्रदान किये गये।

 

विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा प्रार्थिया से राशि प्राप्त करना स्वीकार किया गया। साथ ही आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए।

प्रकरण में आरोपी महेश राम वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07/05/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

*आम जगह में चाकू दिखा कर लहराकर गुंडा गर्दी करने वाले* आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

📌*आम जगह में चाकू दिखा कर लहराकर गुंडा गर्दी करने वाले* आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

📌बस्तर:-एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 

🔴आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू को किया गया जप्त

#*कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

#*कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

 पत्नि के द्वारा शराब पीने से मना करने पर गुस्सा था आरोपी पति।

#गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। 

 #आरोपीः- पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ०ग०) ।

 

कोण्डागांव:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.05.2026 कोे प्रार्थी सिंगलु मण्डावी पिता लच्छन मण्डावी निवासी चिपावण्ड डोंडीयापारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.2026 को ग्राम खड़का के लोग बताए कि उसका साला पितम कोर्राम शराब पीकर उसकी पत्नि को गाली गलौज करते हुए सिर पर डण्डा से मारपीट किया है जो बेहोश पड़ी है बताने पर प्रार्थी जाकर देखा तो उसका साला पितम कोर्राम उसे देखकर वहां से भाग गया। तब सुखदई कोर्राम को उनके पड़ोसियों के मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहाॅ से बेहतर ईलाज रायपुर डीकेएस अस्पताल में ले जाकर भर्ती किये जहां पर ईलाज के दौरान श्रीमति सुखदई कोर्राम की दिनांक 03.05.2026 के दोपहर 02.50 बजे मृत्यु हुआ कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री सतीश भार्गव, थाना कोंडागांव एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव की टीम गठित किया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ०ग०) से पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नी उसे शराब पीने के कारण बार बार ताना मारती थी जिससे वह परेशान हो गया था जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की घर में रखे मोटे डंडे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दिया है। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार्य करने से दिनांक 05.05.2026 के विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया एवं आज दिनांक 06.05.2026 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

*अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार।*

0

आरोपियों के कब्जे से 20 पाव देसी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम जप्त।

मानिकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।

कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना पर मानिकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त मुखबिर सूचना के अनुसार सुभाष ब्लॉक के दो व्यक्ति अपने एक्टिवा वाहन में देसी मदिरा रखकर कुशा भट्टा देसी शराब भट्टी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे थे। सूचना पर मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 180 एमएल वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। साथ ही बिक्री रकम ₹200 भी जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण :
01. याकुल सोनी, पिता सामवेल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुभाष ब्लॉक C-H 05, SECL मानिकपुर, कोरबा।
02. गौरी शंकर चौहान, पिता स्व. अमृतलाल चौहान, निवासी सुभाष ब्लॉक, मानिकपुर, कोरबा।

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 90 से अधिक निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की ली गई परेड ,अपराधों से दूर रहने दी गई स्पष्ट चेतावनी।*

0

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने दी निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को कड़ी चेतावनी।

अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की दी गई समझाइश।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार सख्त एवं संगठित कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में जिलेभर के 90 से अधिक निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाशों की विशेष परेड आयोजित की गई। इस दौरान सभी बदमाशों की उपस्थिति दर्ज कराई गई तथा उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।

परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले द्वारा सभी निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को कड़ी हिदायत देते हुए अपराध से दूर रहने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई।

उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सभी बदमाशों को अपनी गतिविधियों में सुधार लाकर वैधानिक जीवन अपनाने की नसीहत दी गई।

कोरबा पुलिस द्वारा प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाश की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस कर्मियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कोरबा पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस जोड़ना भी है, ताकि जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण कायम रखा जा सके।

इस प्रकार की सतत निगरानी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही से जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

कोरबा पुलिस की अपील :
आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार।*

0

चोरी का केबल एवं ₹5000 नगदी रकम जप्त।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही।

कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दीपका क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

🗓️ प्रार्थी द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन से लगभग 200 किलोग्राम केबल चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दीपका पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। जांच एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 06 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित केबल एवं बिक्री रकम ₹5000 जप्त किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपीगण :
1️⃣ शत्रुघ्न रोहिदास, पिता इंद्रलाल रोहिदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
2️⃣ परदेसी रोहिदास, पिता रामलाल रोहिदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
3️⃣ बैसाखू रोहिदास, पिता परशुराम रोहिदास, उम्र 50 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
4️⃣ अनुज महिलांगे, पिता शोभाराम महिलांगे, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोबरघोरा, दीपका, जिला कोरबा।
5️⃣ शनीराम अगरिया, पिता बहोरन सिंह अगरिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
6️⃣ राकेश रोहिदास, पिता हीराराम रोहिदास, उम्र 18 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।

कोरबा पुलिस की अपील :
रेलवे संपत्ति, सार्वजनिक संपत्ति एवं अन्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।