Home Blog Page 173

*सुशासन तिहार में खनिज विभाग घिरा सवालों में, जनता ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी*

0

*सुशासन तिहार में खनिज विभाग घिरा सवालों में, जनता ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-। जिले में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में उस समय माहौल गरमा गया, जब खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुलकर नाराजगी जाहिर की। प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में विभागीय लापरवाही चर्चा का विषय बन गई।

शिविर में खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह और कलेक्टर जन्मेजय महोबे समय पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी काफी देरी से पहुंचे। अधिकारियों के विलंब से पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने नाराजगी जताई और विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

ग्रामीणों ने खनिज निरीक्षक आर.एल. राजपूत के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वे आम लोगों के फोन कॉल का जवाब नहीं देते और विभागीय मामलों में स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराते। लोगों का कहना था कि खनिज से जुड़े मामलों में पारदर्शिता का अभाव लगातार बना हुआ है।

इसी दौरान अवैध रेत परिवहन के मामलों को लेकर भी विरोधाभासी स्थिति सामने आई। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि जहां एक ओर कलेक्टर के निर्देशों का हवाला देते हुए जब्त वाहनों को निर्धारित अवधि से पहले नहीं छोड़ने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर एक हाइवा वाहन को कुछ ही दिनों में छोड़े जाने की चर्चा ने विभाग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिविर में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। मामले की शिकायत मिलने पर खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद बढ़ाना है, लेकिन खनिज विभाग को लेकर सामने आई शिकायतों ने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर नई बहस छेड़ दी है।

*विशेष आमंत्रण प्रिय छात्रों एवं शिक्षकों, आदरणीय अभिभावक गण, सदस्य एवं पदाधिकारीगण*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सादर जय भीम – नमस्कार अत्यंत हर्ष के साथ आमंत्रित किया जाता है कि 10 मई 2026 दिन रविवार को दोपहर 01 बजे यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी एवं उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी एवं जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी एवं अजेय योद्धा विधायक माननीय श्री पुन्नू लाल मोहले जी तथा अन्य सम्माननीय अतिथियों का नगर आगमन हो रहा है। सर्वप्रथम कलेक्टोरेट परिसर में सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण तत्पश्चात दाउपारा चौक में संत बाबा गुरु घासीदास जी की भव्य आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। दोनों जगहों एवं हमारे विद्यालय गेट में हमारे विद्यालय के छात्रों , शिक्षकों, अभिभावकों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं बुके से सम्मानित किया जाएगा साथ ही तीनों जगहों में फूलों की बारिश की जाएगी। इस अवसर पर संस्था से संबंधित उपस्थित होने वाले छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों को विद्यालय में 11 बजे अनिवार्य रुप से उपस्थित होना है और विद्यालय की ओर से कक्षा 8 वी से 12 वीं तक के एक छात्र छात्रा एवं उनके एक अभिभावक को निःशुल्क सफेद टी शर्ट दी जाएगी जिसे पहन कर कार्यक्रम में शामिल होना है। उपस्थित सभी सदस्यों के लिए विद्यालय परिसर में स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी अपने अपने बाइक में डॉ भीमराव अम्बेडकर विद्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे के पूर्व अनिवार्य रुप से उपस्थित होने का कष्ट करेंगे ताकि अधिक से अधिक संख्या में स्वागत किया जा सके। सहयोग की अपेक्षा के साथ सादर आमंत्रण स्वीकार करेंगे।
सादर सधन्यवाद…..
🙏🙏🙏
आपका
राजेन्द्र दिवाकर एवं
एच आर भास्कर
9303901651

*महिला से मारपीट करने वाले बदमाश तोरवा पुलिस के गिरफ्त में*

0

● *महिला से मारपीट करने वाले बदमाश तोरवा पुलिस के गिरफ्त में*

● महिला पर नुकीली वस्तु से हमला, दोनों आदतन आरोपी गिरफ्तार

 

गिरफ्तार आरोपीगण :-

 1. राज उर्फ डैनी कोसले पिता रमेश कोसले उम्र 22 वर्ष, साकिन नयापारा सिरगिट्टी, संतोषी मंदिर के पास, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर

 2. राजा कोसले पिता रमेश कोसले उम्र 24 वर्ष, साकिन नयापारा सिरगिट्टी, संतोषी मंदिर के पास, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर

 

जप्त मशरूका :-

➤ एक नग चाकू

 

 संदीप साहू ब्यूरो  बिलासपुर:-प्रार्थिया श्रीमती लक्ष्मी सतनामी, निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी, बिलासपुर, जो मजदूरी का कार्य करती हैं, दिनांक 04.05.2026 की रात्रि में अपने एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गई थीं। स्टेशन से वापस लौटते समय मुल्कराज होटल के पास परिचित आरोपी राजा कोसले एवं राज उर्फ डैनी कोसले (दोनों सगे भाई) द्वारा बिना किसी कारण विवाद करते हुए महिला पर नुकीली वस्तु (चाकू) से कलाई के पास वार किया गया।

 

सूचना प्राप्त होते ही थाना तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, किन्तु दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

 

दिनांक 06.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है।

 

उक्त आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी संलग्न किए गए हैं।

*अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।* 

0

*अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।* 

 *• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।* 

 *• आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 33 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मशाला शराब एवं मोटर सायकल जप्त 

बेमेतरा, आरोपी मनोज तुरकाने पिता दयालु तुरकाने उम्र 39 वर्ष, निवासी नवागांव करंजिया, थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 33 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मशाला शराब (5,940ml) किमती 3,580/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 E 4269 कीमती करीबन 50,000/- रूपये, कुल जुमला 53,580/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया*

0

*मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में न केवल लोन देने में अनावश्यक देरी, बल्कि मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार जैसे आरोप भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवाजी वार्ड निवासी घनश्याम यादव ने बताया कि उन्होंने लगभग 4–5 माह पूर्व पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) के तहत स्वरोजगार हेतु 8 लाख रुपये का ऋण आवेदन किया था। यह आवेदन पंचायत के माध्यम से पूर्ण प्रक्रिया के साथ Punjab National Bank मुंगेली शाखा को भेजा गया था। आवेदक का कहना है कि बैंक द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज और औपचारिकताएं समय पर पूरी कर दी गईं, इसके बावजूद आज तक उन्हें ऋण स्वीकृति नहीं मिल सकी।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब भी वे बैंक पहुंचे, उन्हें हर बार नए बहाने बनाकर टाल दिया गया। कई बार उन्हें “आज आओ, कल आओ” कहकर वापस भेज दिया गया। हाल ही में 4 मई 2026 को भी जब वे सुबह लगभग 11:20 बजे बैंक पहुंचे और मैनेजर से संपर्क किया, तो उन्हें कथित रूप से बिना किसी स्पष्ट कारण के भगा दिया गया। आवेदक ने यह भी आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। इस पूरे मामले ने बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां सरकार स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर बैंक स्तर पर इस प्रकार की लापरवाही और दुर्व्यवहार योजनाओं की सफलता पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पहले भी बैंक की धीमी प्रक्रिया और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम जनता का बैंकिंग व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो सकता है। पीड़ित ने कलेक्टर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या Punjab National Bank प्रबंधन अपनी छवि सुधारने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करता है या नहीं।

*भक्त माता कर्मा ने त्याग और तप से भगवान कृष्ण को किया प्रसन्न, निस्वार्थ भाव से की समाज सेवा : डिप्टी सीएम अरुण साव*

0

*भक्त माता कर्मा ने त्याग और तप से भगवान कृष्ण को किया प्रसन्न, निस्वार्थ भाव से की समाज सेवा : डिप्टी सीएम अरुण साव*

 

*उप-मुख्यमंत्री अरुण साव सरगांव में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली।:- नगर पंचायत सरगांव के बस स्टैंड में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ पहुंचे। इस अवसर पर श्री साव ने तहसील साहू संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं बस स्टैंड में स्थित भक्त माता कर्मा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

 

श्री साव सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, मां कर्मा की तरह निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और भक्ति से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। मां कर्मा ने त्याग और तप से भगवान को आने के लिए विवश किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी खिलाई। इससे हम सबको प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

 

श्री साव ने कहा कि, आज साहू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज की ताकत एकता और एकजुटता है। ये सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि, आज समाज के युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है। युवाओं को सोशल मीडिया की लत से दूर करना है। इस अवसर पर समाज के 10वीं-12वीं के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की।

 

समारोह में पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू जी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू जी, विधायक मा. श्री संदीप साहू जी, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानंद साहू जी, साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री पुहुप साहू जी, श्री बलदाऊ साहू जी, श्री रामखिलावन साहू जी, श्रीमती रामदुलारी साहू जी, श्री लक्ष्मी नारायण साहू जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू जी, तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोविंद साहू जी, परिक्षेत्र, तहसील पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

……. …….

*घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार* 

0

*घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार* 

 

शक्ति:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम भोथीडीह का नागेश्वर चंद्रा, बड़े गुड्डू कंवर अपने मोटर सायकल तुमको, तुम्हारे घर पहुँचा देते है। कहने लगे जिसे मना करने पर हम लोग तुम्हारे घर में छोड़ देगे कहकर जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बैठा लिये और घर न ले जाकर गांव मे अन्य जगह भांठा बाड़ी में ले जाकर गुड्डू ने उसके दोनों हाथ को पकड़कर और नागेश्वर चन्द्रा ने उसके दोनों पैर को पकड़कर बेईज्जत करने की नियत से उसके पहने हुए कपड़े को खोल रहे थे। उसके द्वारा मना करने पर उन दोनों के द्वारा उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थीया को बांये हाथ की कलाई में चोंट आयी है। वह बचाओ-बचाओ कहकर चिल्ला रही थी तब गुड्डू कंवर ने उसके मुंह को दबा दिया था। उसके बाद उसका पति ग्राम खम्हारडीह के अपने दोस्त के साथ उसे खोजते हुए वहां पर पहुंचे तब नागेश्वर चंद्रा बड़े गुडडू कंवर उसके पति को देखकर दौड़ते हुए भाग गये। कि रिपोर्ट पर अपराध 122/2026 धारा 140(3), 115(2), 74, 3(5) भा0न्या0सं0, 3(1)(ब)(i)(ii) अनु0 जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद् कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रापुसे), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डा भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश देने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्तकाल टीम गठित कर आरोपीगण नागेश्वर चंद्रा पिता रोहित कुमार चंद्र उम्र 30 साल, अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुडडू कंवर पिता स्वर्गीय राम प्रसाद कंवर उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी भोथीडीह के सकुनत पर दबिश देकर दिनांक 05.05.2026 को गिर. किया गया था जो देर रात्रि हो जाने पर आज दिनांक 06.05.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपीगण का जेल वारंट बनने से आरोपीगण को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह चन्द्रा, सउनि उपेन्द्र यादव, प्र. आर. 330 परमानन्द घृतलहरे. आर. 140अरूण कुमार चन्द्रा, आर.133 विजय कुर्रे व म आर. 392 सीमा सिदार का विशेष योगदान रहा

*ग्राम गंगद्वारी में आयोजित समाधान शिविर में 01 हजार 273 से अधिक प्राप्त हुए आवेदन, प्रभावी निराकरण पर दिया जा रहा जोर*

0

*ग्राम गंगद्वारी में आयोजित समाधान शिविर में 01 हजार 273 से अधिक प्राप्त हुए आवेदन, प्रभावी निराकरण पर दिया जा रहा जोर*

 

*सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना हो रहा साकार: विधायक श्री कौशिक*

 

*शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ आमजनों तक पहुंचाना ही सुशासन: कलेक्टर*

 

*गंगद्वारी में पंचायत भवन एवं कलार जेवरा से बेलखुरी सड़क निर्माण के लिए 15-15 लाख रूपए की घोषणा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं अब सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजनों को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाना है। इसी तारतम्य में पथरिया विकासखण्ड के ग्राम गंगद्वारी में 25 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर अनुसार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 01 हजार 273 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, इससे बड़ी संख्या में आमजनों को राहत मिल रही है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सभापति अनिला देवेंद्र राजपूत, जनपद अध्यक्ष पथरिया चित्ररेखा जांगड़े, उपाध्यक्ष दीपिका कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

विधायक श्री कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और जन समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है। सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। विधायक ने आमजनों को शिविर का लाभ उठाते हुए पात्रतानुसार योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत करने प्रेरित किया। उन्होंने गंगद्वारी में शेड निर्माण हेतु 15 लाख रूपए, पंचायत भवन के लिए 15 लाख रूपए, कलार जेवरा से बेलखुरी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, पकरिया में पंचायत भवन के लिए 22 लाख रूपए की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गंगद्वारी में महतारी सदन, रोहरा-घुठेली सड़क निर्माण तथा रोहरा-सिलतरा में नए विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन सहित लगभग 20 करोड़ से अधिक के कार्य इस क्षेत्र के लिए स्वीकृत किया गया है। उन्होंने छिन्दभोग, कपुआ और मोहभट्ठा के लिए 01-01 नग हैण्डपम्प की स्वीकृति भी प्रदान की।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ आमजनों तक पहुंचाना ही सुशासन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर आवेदन का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इनमें 46 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 11 लोगों को राशन कार्ड, 40 लोगों का श्रमिक पंजीयन, 08 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 01 हितग्राही को आइस बॉक्स, 01 को मत्स्य जाल, 23 जॉब कार्ड, पीएम आवास के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 21 लोगों को पेंशन प्रमाण पत्र, 01 आइस बॉक्स, 01 मत्स्य जाल, 02 मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान प्रमाण पत्र, 06 सुकन्या समृद्धि पासबुक, 04 विद्यारंभ योजना प्रमाण पत्र, 04 बच्चों का आधार कार्ड, 05 नोनी सुरक्षा योजना पत्र, 10 किसानों को बीज, 02 लोगों को डमी चेक व 08 लोगों को फलदार पौधा और 05 बच्चों को निःशुल्क गणवेश का वितरण किया गया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के 02 हितग्राहियों का श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यदि कोई आवेदन तत्काल निराकृत नहीं हो पाया है, तो उसका समयबद्ध समाधान कर हितग्राही को सूचित भी किया जाएगा।

 

*समाधान शिविर कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में 07 मई को*

 

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत समाधान शिविर मुंगेली स्थित कृषि उपज मंडी में 07 मई को आयोजित किया जाएगा। शिविर में नगर पालिका मुंगेली के वार्ड क्रमांक 05, 06, 08, 12, 13, 14, 15, 20 और 21 के आमजन शामिल होकर अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण करा सकते हैं।

*जिले की 367 पंचायतों में 07 मई को रोजगार दिवस, चावल महोत्सव और आवास दिवस का संयुक्त आयोजन*

0

*जिले की 367 पंचायतों में 07 मई को रोजगार दिवस, चावल महोत्सव और आवास दिवस का संयुक्त आयोजन*

 

*सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर विशेष फोकस*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जिले में 07 मई को एक साथ बड़े स्तर पर रोजगार दिवस, चावल महोत्सव एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिले की सभी 367 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा, जिसमें आमजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित होने वाला रोजगार दिवस इस बार विशेष रूप से व्यापक रूप में आयोजित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रोजगार की मांग का पंजीयन कर जॉब कार्ड धारकों को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही स्वीकृत आवासों को अधिकतम 90 दिवस में पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी और हितग्राहियों को दी गई राशि की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों में शामिल कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए सोखता गड्ढा एवं रिचार्ज पिट निर्माण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मजदूरी भुगतान, कार्यस्थल सुविधाएं, जॉब कार्ड अपडेट एवं जियो-टैगिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की जाएगी।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि यह आयोजन शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है और सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर आवेदन और शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत सभी प्रगतिरत कार्यों को मई माह के भीतर पूर्ण करने और मांग आधारित नए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नवा तरिया, आय के जरिया अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण को भी गति देने कहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय ने कहा कि मनरेगा एवं आवास योजनाओं के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता है। क्यू आर कोड के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार, युवाओं की सहभागिता और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। रोजगार दिवस के अवसर पर मांग आधारित रोजगार उपलब्ध कराते हुए आजीविका संवर्धन एवं जल संरक्षण को जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

*सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार*

0

*सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार*

 

*07 औषधि दुकानों एवं 16 होटलों का किया गया निरीक्षण*

 

*खरीदी-बिक्री अभिलेख संधारण नहीं करने पर 02 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान तेजी से जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स में स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान नियमानुसार दस्तावेजों का संधारण नहीं पाए जाने पर 02 संचालकों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

वहीं खाद्य शाखा द्वारा आइसक्रीम विक्रेताओं, होटल एवं रेस्टोरेंट्स में भी औचक निरीक्षण किया गया। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में 16 स्थानों पर जांच करते हुए आइसक्रीम के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, तापमान नियंत्रित रखने और आवश्यक खाद्य पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने नागरिकों से खाद्य पदार्थ, विशेषकर आइसक्रीम खरीदते समय निर्माण एवं समाप्ति तिथि अवश्य जांचने तथा खराब या खुली पैकेजिंग वाले उत्पादों से बचने की समझाइश दी है। वहीं दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे स्वापक एवं मनरूप्रभावी औषधियों की खरीद केवल अधिकृत होलसेलर से करें और डिजिटल माध्यम से भुगतान सुनिश्चित करें।