Home Blog Page 171

*दिवंगत आरक्षक के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान*

0

🔶 *दिवंगत आरक्षक के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान*

🔶 पुलिस विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त प्रयास से मिला आर्थिक संबल।

 

कांकेर:-पुलिस मुख्यालय (छ.ग.) द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू के तहत “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को विभिन्न बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

 

🟦 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांकेर के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक श्री संजय प्रसाद तथा शाखा प्रबंधक चारामा श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा दिवंगत आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी के वैध उत्तराधिकारी को 01 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

 

🟦 कांकेर जिले के थाना आमाबेड़ा में पदस्थ आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दिनांक 06.11.2025 को उनका दुःखद निधन हो गया।

 

🟦 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्राप्त सहायता राशि का उपयोग परिवार के भविष्य एवं आवश्यक कार्यों में करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने साइबर ठगी एवं ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने हेतु जागरूक भी किया।

 

🟦 पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ सतत सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

🟦 यह सहायता राशि न केवल दिवंगत पुलिस कर्मचारी के परिवार के लिए आर्थिक संबल है, बल्कि पुलिस कर्मियों के प्रति राज्य शासन की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति सकारात्मक पहल का भी प्रतीक है।

*सर्वसुविधा युक्त बनेगा ‘‘सियान-सदन‘‘-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

0

सर्वसुविधा युक्त बनेगा ‘‘सियान-सदन‘‘-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

0.वरिष्ठ नागरिकों को नगर पालिका कवर्धा की महत्तवपूर्ण सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में सर्वसुविधायुक्त ‘‘सियान सदन‘‘ भवन का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर नगर पालिका की पूरी टीम, शहर के पेंशनर अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

*वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने मंच से उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सहभागिता के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने बताया कि सियान सदन केवल एक भवन नहीं बल्कि वरिष्ठजनों के लिए सम्मान और आत्मीयता का केंद्र बनेगा जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकेंगे तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे वरिष्ठजनों की वर्षों पुरानी मांग को पूरी करते हुए उप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह सियान सदन वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठक सामाजिक गतिविधियों एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त एक विशेष केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दूरभाष के माध्यम से की चर्चा*

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आवश्यक कार्यवश उपस्थित नहीं हो सके किन्तु उन्होंने दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई नगर पालिका अध्यक्ष ने मंच से ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से दूरभाष पर चर्चा करवाई, जिसके माध्यम से उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है तथा सियान सदन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दूरभाष पर ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उप अभियंता को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।

*इन सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगा ‘‘सियान सदन‘‘*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि सियान सदन भवन सर्वसुविधाय युक्त रहेगा सियान सदन में बैडमिंटन कोर्ट, हॉल, लायब्रेरी, शतरंज एवं अन्य मनोरंजन के साधन के साथ-साथ बैटरी चलित ऑटो की व्यवस्था की जायेगी जिसमें बजुुर्गो को घर से लाने एवं ले जाने की सुविधा मुहैया कराई जायेगी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर अधिकारी-कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद एवं जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे कवर्धा शहर के लिए एक सराहनीय पहल बताया इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद मनोज गुप्ता, सुनील साहू, योगेश चंद्रवंशी, सुरेन्द्र पाण्डेय, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, अनिल साहू, कैलाश कौशिक, हरीश कुंभकार, सोनु उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक मदन तंबोली, चंद्रहास सिंह ठाकुर, बलदाउ सोनी, एस.एस.जैन, प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, भरत प्रसाद केशरी, मदन लाल चौहान, भंवरलाल लुनिया, डॉ.एन.के.यदु, प्रकाश कुमार गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, कपिश कुमार यदु, मूलचंद देवांगन, नरोत्तम महोबिया, महेश महोबिया, गोरेलाल शुक्ला, मनहरण पांडे सहित अधिक संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

————————————–

*नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना*

0

*गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली: केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू*

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 60 जोड़े – केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तोखन ने दी सभी को बधाई*

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता: तोखन साहू*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आज 60 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमामय एवं सम्मानपूर्वक संपन्न कराया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना से समाज में समानता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना से जहां गरीब परिवारों को अपने बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है, वहीं इस योजना के क्रियान्वयन से विवाह में होने वाले फिजूल खर्ची पर भी लगाम लगा है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

श्री साहू ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, लखपति दीदी सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता साबित हो रही है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।


कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना आर्थिक संबल के साथ दो परिवारों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस योजना के तहत पात्र जोड़ों का विवाह कराने पर गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए महतारी वंदन योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, डीपीओ श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय : भावना बोहरा*

0

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय : भावना बोहरा

0.पश्चिम बंगाल में भय और भ्रष्टाचार पर भाजपा के विकास और सुशासन की जीत हुई : भावना बोहरा।

0.बंगाल में जनता ने विकास और राष्ट्रहित के लिए भाजपा की जीत परा लगाया विश्वास का मुहर : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आये जिसमें तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जित दर्ज की इसमें विशेषकर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत ऐतिहासिक रही 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस के किला को ढहा कर भाजपा ने यहाँ एक बड़ी जित दर्ज की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन चुनावों में खुद मोर्चा संभाला था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी खूब मेहनत की जिसके परिणाम स्वरुप बंगाल में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिक की है पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और विकास की राजनीति की निर्णायक जीत बताया है उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की यह जीत पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दे रही है कि अब जनता केवल काम पारदर्शिता और राष्ट्रहित के साथ है भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है यही विश्वास अब राज्यों के चुनावों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर यह सिद्ध कर दिया है कि वे अब भय, हिंसा और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्ति चाहती है असम और पुडुचेरी में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है इन तीनों राज्यों में भाजपा को मिली इस प्रचंड बहुमत और जनविश्वास के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सभी विजयी प्रत्याशी और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देती हूँ और भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूँ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन ने जिस प्रकार रणनीतिक तरीके से चुनाव अभियान को संचालित किया वह भाजपा की सफलता का प्रमुख आधार रहा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनता से सीधा संवाद और जनसमस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता ने भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया मुझे स्वयं पर भी गर्व है की पश्चिम बंगाल चुनाव में मुझे पार्टी व संगठन की विचारधारा को बंगाल की जनता तक पहुँचाने का अवसर दिया और कलकत्ता शहरी क्षेत्र में जनसंवाद तथा राजारहाट गोपालपुर विधानसभा का प्रवासी प्रभारी का दायित्व सौंपा जहाँ से भाजपा प्रत्याशी तरुण ज्योति तिवारी को जनता ने प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया जिसके लिए मैं उन्हें भी बधाई देती हूँ चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने जिस तरह से जनसभाओं के माध्यम से विकास, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण योजनाओं को जनता के सामने रखा उसने लोगों के मन में विश्वास को और मजबूत किया। बंगाल की जनता ने भाजपा के विजन को स्वीकार करते हुए परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है भावना बोहरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं है बल्कि यह जनता के मन में बसे विश्वास और बदलाव की भावना का प्रतीक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस गति से विकास कर रहा है उसे देखकर हर राज्य की जनता उसी मॉडल को अपनाना चाहती है विपक्षी दल वर्षों से तुष्टिकरण, जातिवाद और भ्रम की राजनीति करते रहे हैं उन्होंने विकास के मुद्दों को हमेशा पीछे रखा और केवल सत्ता में बने रहने के लिए जनता को गुमराह किया लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और उसने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह केवल विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को ही समर्थन देगी गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व में भाजपा ने हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत की है पार्टी का हर कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के भाव से काम कर रहा है यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है यह जीत आने वाले समय में देशभर में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है हम जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास की गति को और तेज करेंगे और हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और भरोसा पत्र में किये अपने संकल्पों को अक्षरशः पूरा करेंगे भाजपा की यह जीत लोकतंत्र की शक्ति और जनता की जागरूकता का प्रतीक है आने वाले समय में भाजपा इसी विश्वास को और मजबूत करते हुए देश के हर कोने में विकास, सुशासन और सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगी।

—————————————

*विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसानो को दी जा रही है योजनाओं और कृषि तकनीकों की जानकारी*

0
  • *विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसानो को दी जा रही है योजनाओं और कृषि तकनीकों की जानकारी*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जांजगीर जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों व शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान 5 मई से 20 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक विकासखण्ड के गांव-गांव पहुंचकर कृषि विभाग के मैदानी अमलो द्वारा किसानों को खरीफ मौसम में फसलों की तैयारी, उन्नत बीजों का उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी का प्रयोग, पी.एम.किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पी.एम.आशा योजना अंतर्गत फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीक व कृषि विभाग के विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रचार प्रसार के माध्यम से दी जा रही है। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग करने और फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। कृषि एवं समवर्गिय विभागो के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञों की टीम गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इसके अलावा दलहन, तिलहन व अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

*विकसित कृषि संकल्प अभियान हेतु जागरूकता रथ रवाना*

0

*विकसित कृषि संकल्प अभियान हेतु जागरूकता रथ रवाना*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जांजगीर जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों व शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान 5 मई से 20 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रथों के माध्यम से विभाग प्रत्येक विकासखण्ड के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को खरीफ मौसम में फसलों की तैयारी, उन्नत बीजों का उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी का प्रयोग, पी.एम.किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पी.एम.आशा योजना अंतर्गत फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीक व कृषि विभाग के विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रचार प्रसार के माध्यम से दी जाएगी। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग करने और फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। कृषि एवं समवर्गिया विभागो के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञों की टीम गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इसके अलावा दलहन, तिलहन व अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान के शुभारम्भ के दौरान कलेक्टर महोदय के साथ-साथ अतिरिक्त कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक श्री खेमादास महंत, ़कृषि एव समवर्गीय विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

*नशे के कारोबारी पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, चक्रधरनगर थानाक्षेत्र के ग्राम एकताल में बड़ी शराब रेड कार्रवाई*

0

🚨 *नशे के कारोबारी पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, चक्रधरनगर थानाक्षेत्र के ग्राम एकताल में बड़ी शराब रेड कार्रवाई*

🚨 “ऑपरेशन आघात” में चक्रधरनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

🚨 घर के बाड़ी में बनाई जा रही थी अवैध शराब, घर से अवैध शराब बिक्री की पुलिस को मिली थी सूचना

🚨 चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी संदीप चौहान को आबकारी एक्ट में भेजा रिमांड पर

🚨 अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार प्रहार, कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

  रायगढ़ ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी संदीप चौहान पिता सत्यनारायण चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा थाना चक्रधरनगर क

*01- थाना टीटी नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, नकबजनी एवं वाहन चोरी का किया खुलासा*

0

*01- थाना टीटी नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, नकबजनी एवं वाहन चोरी का किया खुलासा*

 

02- 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की 

 चूडियाँ, 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल किया जप्त 

 

03- आरोपियो से चोरी की गई मोटर साईकिल सी.डी. डीलक्स को किया जप्त 

 

04- आरोपी मोहसिन खान थाना श्यामला हिल्स में जिलाबदर होने से थाना टीटी नगर में धारा 14 म.प्र.रा.सु.अधिनियम का असल अपराध पंजीबद्ध किया गया 

 

05- आरोपी मोहसिन खान के भोपाल शहर के कई थानो में 02 दर्जन के लगभग अपराध पंजीबद्ध है तथा अन्य आरोपीगण के खिलाफ भी कई थानों में अपराध पंजीबद्ध है ।  

 

06- आरोपीगण से किया कुल 5 लाख का माल बरामद 

 

भोपाल– फरियादिया चेतराम साहू पिता परशुराम साहू उम्र 38 साल नि. झुग्गी नं. 71 माता मंदिर सीआई होम्स के पीछे टीटी नगर भोपाल ने दिनांक 26/04/26 थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 25.04.26 सुबह 10.00 बजे मैं घर में ताला लगाकर अपने भाई के घर कजलीखेडा चला गया था। मेरी सास ने दिनांक 25.04.26 के रात्रि करीबन 11.30 बजे घर में ताला लगा देखा था। दिनांक 26.04.26 की सुबह 06.00 बजे मेरे ससुर शंकरलाल साहू जी ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा पडा है। खिडकी से देखने पर घर का सामान अस्त व्यस्त पडा है। फिर मैने घर आकर देखा तो मेरे घर के अंदर की अलमारी का ताला टूटा है, अलमारी में रखी 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल, 01 सोने का इस्तेमाली मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की चूडियाँ, 6,000 रू नगद कुल कीमती 80,000 रूपये नही थे। कोई अज्ञात चोर मेरे घर का ताला तोडकर घर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करता हूं। जिसकी रिपोर्ट पर थाना टीटीनगर मे अप.क्र. 251/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

आरोपिया को कैसे पकडा गया- सम्पति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने एवं मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी करने हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार भोपाल शहर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी महोदय, पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल जोन 1, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे जोन 1 के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती अंकिता खातरकर संभाग टीटी नगर भोपाल के निर्देशन मे थाना प्रभारी टीटी नगर निरीक्षक गौरव सिंह दोहर द्वारा टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपीगण की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि माता मंदिर के पास झुग्गी मे चोरी हुई थी उसका एक आरोपी बाणगंगा दशहरा मैदान के पास खडा है जो हमराह स्टाफ के मौके पर पहुचा जहाँ एक लडका खडा दिखा जिसे पकडा नाम पता पूछा जो अपना नाम मोहसीन खान पिता सलीम खान उम्र 23 वर्ष नि. झुग्गी न. 273 प्रियदर्शनी पार्क के पास प्रताप नगर थाना श्यामला हिल्स भोपाल का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर माता मंदिर सी.आई होम्स के पीछे अपने साथी इमरान खान , सुजीत व विधि विरोधी बालक के साथ उक्त घटना को करना स्वीकार किया आरोपी मोहसिन के बताये अन्य आरोपीयो को भी गिरफ्तार कर चोरी का मशरुका 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की चूडियाँ, 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल जप्त कि गई विधि विरोधी बालक एवं इमरान उर्फ चटकु ने थाना टीटी नगर से दिनांक 15/04/2026 को सरस्वती नगर से मो.सा. हीरो सीडी डिलक्स रजि.क्र MP04-NQ-6892 को चोरी किया था जिसे आरोपियो से जप्त किया गया ।

 

आरोपी मोहसिन खान पिता सलीम खान उम्र 23 वर्ष नि. झुग्गी न 273 प्रियदर्शनी पार्क के पास प्रताप नगर श्यामला हिल्स भोपाल थाना श्यामला हिल्स को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा एक वर्ष के लिये भोपाल एवं सीमावर्ती जिलो से जिला बदर किया गया था आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लघंन करने पर आरोपी के विरुद्ध 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधि. 1990 के तहत कार्यवाही की गई ।

 

01- बरामद मालः- 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोडी सोने के कान के टोप्स, 04 सोने की चूडियाँ, 01 चांदी का कमरबंद, 02 चांदी की चेन, 02 जोडी चांदी की पायल एवं हीरो सीडी डिल्कस मो.सा. MP04-NQ-6892 (कुल मशरुका कीमती 5,00,000/- रुपये )

 

नाम आरोपीगण- 1. मोहसिन खान उर्फ पलीत पिता स्व. सलीम खान उम्र 23 वर्ष नि. म.न. 273 प्रताप

नगर बाणगंगा थाना श्यामला हिल्स भोपाल

 

2. इमरान खान उर्फ चटकु पिता मो.युनुस खान उम्र 22 वर्ष नि. झुग्गी न. 537 प्रताप नगर श्यामला हिल्स

भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

334@23

202@19

47@22

221@26

251@26 294]323]327]506]34 Hkknfo

4 d lVVk ,DV

4 d lVVk ,DV

303¼2½ ch,u,l

331 ¼4½] 305 ¼d½] ch-,u-,l

 

3. सुजीत साहू उर्फ सुरजीत उर्फ जैकी पिता स्व. गंगाराम साहू उम्र 22 वर्ष नि. झुग्गी न. 189 हसनात नगर बाणगंगा श्यामला हिल्स भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

1051@09

1252@12

286@17

648@21

650@21

652@21

418@22

251@26 294]323]506]34 Hkknfo

294]324 Hkknfo

294]323]506]34 Hkknfo ¼Fkkuk ,s’kckx½

294]323]34 Hkknfo

294]323]327]34 Hkknfo

25 vkElZ vf/k0

36 ch vkc0 vf/k0

331 ¼4½] 305 ¼d½] ch-,u-,l-

 

4. विधि विरोधी बालक

 

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि नितेश काकोडिया , प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर ऋषिकेश राय , प्रआर अनंत सोमवंशी, आर अविनाश भारती, आर अरविन्द यादव, आर कपिल कौशिक, आर रितेश तिवारी,आर गोविन्द प्रजापति, आर जालम सिंह,आर सुरेन्द्र रघवंशी,आर पुष्पेन्द्र भदोरिया (तकनीकी शाखा), आर शिवशंकर(तकनीकी शाखा), आर अरविन्द जादौन (तकनीकी शाखा), मआर कृतिका परमार की सराहनीय भूमिका रही है ।

*घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

🚨 *घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

🚨 कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला की शिकायत पर आरोपी को दबोचा गया

🚨 परिचय का फायदा उठाकर घर पहुंचा आरोपी, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी

🚨 अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल

🚨 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह का संदेश—महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

 

रायगढ़ थाना कोतरारोड़ में दिनांक 04.05.2026 को एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी शशिरंजन द्विवेदी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने संबंधी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक है और उसके बेटे से परिचय होने के कारण घर में उसका आना-जाना था। दिनांक 29.04.2026 को जब घर के अन्य सदस्य अपने कार्य से बाहर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी, तभी आरोपी शशिरंजन द्विवेदी घर के भीतर घुस आया और गलत नियत से महिला का हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी आरोपी शशिरंजन द्विवेदी पिता अखिलेश प्रसाद द्विवेदी उम्र 31 वर्ष निवासी दरूआ जिला पलामू झारखंड, हाल निवासी कोतरारोड़ जबरदस्ती करने लगा और विरोध करने पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर धमकी देने लगा। आरोपी पर अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 76, 331(5) 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही कर आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

*चिचोला चौकी पुलिस का अवैध शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ कार्यवाही*

0
  • *चिचोला चौकी पुलिस का अवैध शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ कार्यवाही*

 

 आरोपी के द्वारा एक पीला प्लास्टिक के बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर शराब बिक्री करने वाला गिरफ्तार 

 

 30 पौवा शोले देशी मंदिरा शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400 रू जप्त किया गया 

 

 01 आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल 

 

राजनांदगांव:-पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगांव के द्वारा चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान एवं अवैध गतिविधियों के रोकथान हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी द्वारा दिनांक 06.05.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम रंगीटोला से शराब खरीद कर बेचने हेतु ग्राम नारायणगढ जाने का मार्ग ग्राम लालबहादूर नगर के पास खडा था मौके में जाकर देखने पर पुलिस गाडी को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसको घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछने पर अपना नाम वेदकुमार वर्मा उर्फ छोटे पिता मानसिंग वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नागतराई थाना डोंगरगढ का रहने वाला बताया एवं उसके कब्जे से एक पीला रंग सीमेंट प्लास्टिक बोरी में रखे 30 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा शराब प्रत्येक में 180- 180 एमएल भरी शीलबंद हालात में कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कुल कीमती 2400 रू समक्ष गवाहन के बरामद कर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करने हेतु अवैध शराब बिक्री कर रहा था आरोपी का कृत्य धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया