More

    *कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपात प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का कराया गया पूर्वाभ्यास*

    *कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपात प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का कराया गया पूर्वाभ्यास*

     

    🟨 अंतागढ़ अनुभाग में आयोजित मॉकड्रिल में जिला पुलिस बल, DRG टीम एवं CAF जवानों ने लिया भाग।

    🟩 सुरक्षा, समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही क्षमता बढ़ाने मॉकड्रिल सम्पन्न – कांकेर पुलिस हर परिस्थिति से निपटने हेतु तत्पर।

    कांकेर:-पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 07 मई 2026 को अंतागढ़ अनुभाग क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण सह मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) आयोजित किया गया।

     

    यह मॉकड्रिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।

     

    🟥 इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आपातकालीन परिस्थिति, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील घटनाओं एवं आकस्मिक कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने हेतु प्रशिक्षित एवं तैयार करना रहा।अभ्यास के दौरान बल को त्वरित प्रतिक्रिया, सामूहिक कार्यवाही, समन्वय, सुरक्षा रणनीति एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में कार्यवाही का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

     

    🟥 प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:

    🔹 कानून व्यवस्था की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया

    🔹 भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने की रणनीति

    🔹 आपातकालीन स्थिति में समन्वित कार्यवाही

    🔹 सुरक्षा व्यवस्था एवं क्षेत्र घेराबंदी का अभ्यास

    🔹 पुलिस बल की मूवमेंट एवं संचार प्रणाली को सुदृढ़ करना

    🔹 आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण

     

    🟥 उपकरण एवं दिशा-निर्देश:

    अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों, उन्नत बलवा-रोधी संसाधनों, बॉडी प्रोटेक्शन गियर, टियर गैस, शील्ड, हेलमेट आदि के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

     

    🟥 इस मॉकड्रिल में थाना अंतागढ़, सिकसोड़, कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, ताड़ोकी एवं रावघाट क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही DRG टीम एवं CAF जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न टीमों को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया, जिससे समन्वय एवं कार्यकुशलता में और वृद्धि हुई।

     

    🟥 पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही हेतु सदैव तैयार रहना चाहिए।

     

    *कांकेर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल आयोजित कर पुलिस बल की कार्यक्षमता, समन्वय एवं आपात प्रतिक्रिया क्षमता को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।*

    Trending News

    Technology