More

    *जबलपुर थाना तिलवारा अंतर्गत हुई अंधी हत्या एवं लूट की घटना का हुआ खुलासा,*

    *जबलपुर थाना तिलवारा अंतर्गत हुई अंधी हत्या एवं लूट की घटना का हुआ खुलासा,*

    जबलपुर– थाना तिलवारा में दिनांक 05/05/26 को जोधपुर पड़ाव मे चाकूबाजी की घटना होने से घायल दस्सीलाल बसौर को परिजनों द्वारा मेडिकल कालेज मे भर्ती कराये जाने तथा दौरान उपचार के घायल की मृत्यु हो जाने की सूचना पर थाना प्रभारी तिलवारा श्री ब्रजेश मिश्रा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ मृतक की पत्नि लक्ष्मीबाई बसौर उम्र 47 साल निवासी जोधपुर पडाल धन महल के पास थाना तिलवारा ने बताया कि वह अपने पति दस्सीलाल बसौर और लडके मोनू बसौर के साथ रहती है। दिनांक 04/05/26 के रात्रि 11/00 बजे करीबन हम तीनो लोग खाना खा पीकर अपने घर में सो गये थे, आज रात्रि करीबन 2/30 बजे वह उठकर दरवाजा खोलकर बाहर बनी टपरिया मे निस्तार हेतु गयी, थी जहॉ से वापस आ रही थी तभी उसके घर के सामने मोटर सायकल से तीन लडके आये जिनको नही जानती पहचानती थी, जो उसके साथ सीधे हाथापाई करने लगे, वह चिल्लाई तो उसका लडका मोनू बाहर आया उनमे से एक लडके ने उसके बेटे मोनू का गला पकड लिया, आवाज सुनकर पति दस्सीलाल बाहर आये तो उनमे से एक लडके ने अपने पास पहले से हाथ मे लिये चाकू से उसके पति के पेट मे चाकू से हमला कर दिया जिससे पति को चोट लगी चोट लगने के कारण पति की मौत हो गई। जांच पर दिनांक 05/05/26 को रात्रि करीबन 02/30 बजे दस्सी लाल के घर के आंगन जोधपुर पड़ाव में अज्ञात तीन लड़को द्वारा श्रीमति लक्ष्मी बाई के साथ झूमा झटकी करना पत्नि के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुत्र मोनू एवं पति दस्सीलाल के घर के बाहर निकलने पर बीच बचाव के दौरान तीन अज्ञात लड़को मे से एक लड़के के द्वारा पहले से अपने हाथ मे लिये चाकू से दस्सी लाल के पेट मे चाकू मारकर चोट पहुंचा कर वहां से भाग जाना तथा मेडिकल कालेज जबलपुर में इलाज दौरान घायल दस्सीलाल बसौर की मृत्यु हो जाना पाये जाने से अज्ञात तीन लडको के विरूद्ध 185/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology