Home Blog Page 154

*कठिन परिस्थितियों में बिहान योजना बनी गायत्री यदु का सहारा*

0

*कठिन परिस्थितियों में बिहान योजना बनी गायत्री यदु का सहारा*

*आर्थिक स्थिति में आया सुधार, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर / जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश में “बिहान” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त मंच मिल रहा है। ऐसी ही एक प्रेरणादायी कहानी है रायपुर जिले की गृहिणी श्रीमती गायत्री यदु की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए बिहान योजना के माध्यम से अपने परिवार को नई मजबूती दी।

श्रीमती यदु पहले घरेलू कार्यों तक सीमित थीं। इसी दौरान बिहान की सी.आर.पी. दीदियों ने उनके घर पहुंचकर समूह से जुड़ने और बिहान योजना के लाभों की जानकारी दी। दीदियों की प्रेरणा से वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं, जिसमें 10 सदस्य शामिल हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सी.आई.एफ. राशि का लाभ लेकर अपने बेटे की शादी संपन्न कराई।

बिहान की FLCRP दीदियों ने उन्हें बीमा योजना की जानकारी देते हुए इसके लाभ बताए, जिसके बाद श्रीमती यदु ने अपने और अपने पति का बीमा कराया। पिछले वर्ष उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई। ऐसे कठिन समय में बीमा योजना उनके लिए बड़ी मदद साबित हुई और उन्हें 2 लाख रुपए की क्लेम राशि प्राप्त हुई।

श्रीमती यदु ने बताया कि वे प्राप्त सीआईएफ राशि को बच्चों की पढ़ाई और घर निर्माण में उपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से जुड़कर वे आत्मनिर्भर बनी हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधर आया है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एवं बिहान योजना का धन्यवाद करती हूँ।

*सदर रतिया पुलिस ने चोरी मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

0

*सदर रतिया पुलिस ने चोरी मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

 

आरोपियों से दो मोबाइल फोन व 9500 रुपये की नगदी बरामद*

रतिया, अपराध एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर रतिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन तथा 9500 रुपये की नगदी बरामद की है।

थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखविन्द्र कौर पत्नी स्वर्गीय जगदीप सिंह निवासी लधुवास हाल हडोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। 12 मई 2026 को वह सुबह अपने घर को बंद कर स्कूल चली गई थी। दोपहर करीब 3:15 बजे जब वह वापस घर पहुंची तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। जांच करने पर घर से 23,500 रुपये की नगदी, एक वीवो मोबाइल फोन तथा एक ओप्पो मोबाइल फोन चोरी पाए गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान हरमेश उर्फ रेसू पुत्र मक्खन सिंह निवासी हरोली तथा कुलबीर उर्फ कल्याणिया पुत्र काला सिंह निवासी कलाना, बुढलाडा (पंजाब) हाल हरोली के रूप में की। दोनों आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन तथा 9500 रुपये की नगदी बरामद की गई।

इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 111 दिनांक 15.05.2026 धारा 305, 331(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

*अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन पर बोरतलाव पु़लिस की कार्यवाही*

0

*अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन पर बोरतलाव पु़लिस की कार्यवाही*

 

 आरोपीगण से एक 2 पिट्ठू बैग में 100 पॉलीथिन में पैक हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल मात्रा 50 ब्लक लीटर कीमती 10000रू एव अवैध परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 बजाज प्लैटिना मो सा क्रमांक MH 35 AQ 1193 एवं एक नग ओप्पो मोबाइल को जप्त किया गया 

कुल जुमला कीमत 50000/ रु

 

 01 आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल 

 

राजनांदगांव:- मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु चांद सूरज ( महाराष्ट्र )से बोरतलाव की ओर मीटर साइकिल से आने वाला है कि सूचना पर ग्राम भरकाटोला के पास नाकाबंदी कर मो0सा0 MH 35 AQ 1193 को रोक कर पूछताछ करने मो.सा. चालक अपना नाम विष्णु टेकाम पिता असमान टेकाम उम्र 43 निवासी चांद सूरज दर्रेकशा जिला गोंदिया महाराष्ट्र का होना बताया। उसके पास रखे 2 पिट्ठू बैग में 100 पालीथीन में पैक महुआ शराब प्रत्येक में 500 ml कुल मात्रा 50 ब्लक लीटर पाया गया शराब के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही करने पर शराब व घटना में प्रयुक्त वाहन MH 35AQ 1193 को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपीगण का कृत्य धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया

*थाना गोहपारू पुलिस द्वारा लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद*

0

*थाना गोहपारू पुलिस द्वारा लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद*

शहडोल:- थाना गोहपारू पुलिस द्वारा लूट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मशरूका बरामद किया गया है।

 

फरियादी रामदास सिंह पिता धर्मदीन सिंह गोड निवासी भटिगवाँ थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल द्वारा दिनांक 10.05.2026 को थाना गोहपारू में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि दिनांक 09.05.2026 को वह अपने साला कैलाश सिंह के साथ ग्राम हरीं से मोटर साइकिल द्वारा अपने घर भटिगवाँ जा रहा था। दोपहर करीब 02 बजे कोतरी नाला भदवाही के पास ग्राम भदवाही निवासी ब्रजकिशोर उर्फ बुद्धू जायसवाल अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला तथा गाली-गलौज करते हुए रास्ता रोककर फरियादी से 02 बोरी महुआ वजन करीब 60 किलो एवं रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया तथा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

आवेदन के आधार पर थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर आरोपी ब्रजकिशोर उर्फ बुद्धू जायसवाल पिता रामाधीन जायसवाल उम्र 33 वर्ष निवासी भदवाही थाना गोहपारू जिला शहडोल को दिनांक 14.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मशरूका बरामद कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी ब्रजकिशोर उर्फ बुद्धू जायसवाल के विरुद्ध पूर्व में भी लूट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं तथा माननीय न्यायालय से उसके विरुद्ध चार स्थायी वारंट जारी होना पाया गया है।

 

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्य़वाही में निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में, सउनि. भागचन्द्र चौधरी, प्रआर. दशरथ सिंह, आरक्षक संजय बैगा, आरक्षक अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*सनकी बडे मंझले भाई ने की अपनी छोटी बहन की निर्मम हत्या।*

0

*सनकी बडे मंझले भाई ने की अपनी छोटी बहन की निर्मम हत्या।*

 

बडे पिता जी के घर से वापस अपने घर आने पर नाराज था घर के धारदार नोकदार कैंची से किया गले में वार।

 

पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर।

 

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य के दिशानिर्देश व श्री मान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनीका ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक मनीष शेन्डे थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में आरोपी को तुरन्त पकड कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।

 

 

बालोद:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि कुं. तनीशा सोनकर पिता स्व. कोमल सोनकर उम्र 18 साल निवासी ग्राम परसुली जो अपने बडे पिताजी के घर रहकर कक्षा 12वीं की पढाई कर रही थी कुछ दिन पहले ही वह अपनी मां के घर रहने आई थी जिससे उसका मंझला भाई कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर उससे वाद विवाद झगडा करता था कि क्यों बडे पापा के यहां से वापस आ गई हैं उसे घर में मत रह कहकर लडाई झगडा कर रहा था। दिनांक 15.05.2026 के कुं. तनीशा सोनकर सुबह थाना देवरी अपनी मां लेमिन बाई सोनकर के साथ कुबेर उर्फ पुकेश का शिकायत करने आई थी कि उसका मंझला भाई उसे मारपीट कर वाद विवाद झगडा करता हैं कि शिकायत पर आरोपी पुकेश उर्फ कुबेर पर कार्यवाही के उद्देश्य से उसके घर पुलिस के जाने पर आपसी भाई बहन का पारिवारिक झगडा होने से कु. तनीशा द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कुबेर उर्फ पुकेश के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहती हैं। दोपहर करीब 03/30 बजे कु. तनीशा सोनकर अपने बडे भाई पंकज के साथ कमरे में अलग अलग खाट पर सोये थे उसकी मां लेमिन बाई बर्तन मांज रही थी उसी समय कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर द्वारा हत्या करने के इरादे से धारदार कैंची से कुं. तनीशां सोनकर के गले के पास वार कर दिया जिससे गंभीर चोंट लगकर अत्यधिक खून निकल रहा था जिसे तुरन्त तनीशा की मां लेमिन बाई ने देखा और पुलिस थाना देवरी को सूचना दी तत्काल थाना देवरी स्टाफ वहां पहुंचकर कु. तनीशा को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र देवरी ‘ले गये जहां बेहतर ईलाज हेतु पीडिता कु. तनीशा सोनकर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताली पेण्ड्री राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। घटना के संबंध में कु. तनीशा की मां प्रार्थीया लेमिन बाई सोनकर ने थाना देवरी आकर आरोपी कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 109 बीएनस पंजीबध्द करायी।

0

● *ग्राम गातापार में मारपीट कर चोंट पहुंचाने वाले 05 महिलाओं सहित 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

 

बलौदाबाजार-● आरोपियों द्वारा घर अंदर घुसकर, जान से मारने की देते हुए धमकी देते हुए मारपीट की घटना को दिया गया अंजाम

● तालाब के पार को फोड़ने एवं इस दौरान तालाब का मछली बह जाने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा किया गया मारपीट

 

आरोपियों के नाम

1. सदेशन चंदेल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी

2. बबीता चंदेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी

3. अनुसूईया चंदेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी

4. प्रभा चंदेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी

5. सीमा बंजारे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी

6. शशि चंदेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी

*आंधी-तूफान से गिरे पेड़ हटाए गए, बिजली व्यवस्था बहाल*

0

*आंधी-तूफान से गिरे पेड़ हटाए गए, बिजली व्यवस्था बहाल*

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,….. राजधानी में भारी बारिश एवं आंधी-तूफान के कारण शहर के कई स्थानों पर पेड़ गिर गए थे और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे आमजनों को आवागमन और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभाला।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाया और विद्युत विभाग की टीम के साथ मिलकर बिजली के तार जुड़वाने का कार्य कराया। देर रात तक राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों को साफ कर आवागमन बहाल कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी सामान्य कर दी गई है।

*सुशासन तिहार में श्री श्यामलाल एवं उनकी पत्नि श्रीमती घसनिन को मिला आयुष्मान वय वंदना कार्ड*

0

 

*सुशासन तिहार 2026*

*सुशासन तिहार में श्री श्यामलाल एवं उनकी पत्नि श्रीमती घसनिन को मिला आयुष्मान वय वंदना कार्ड*

*कहा – अब इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी, मिलेगी 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,। जिले में स्वास्थय सेवाओं के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ सुरक्षा कवच साबित हो रही है।

‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड के नगर पंचायत समोदा में आयोजित जन समस्या निवाराण शिविर ने ग्राम समोदा निवासी श्री श्यामलाल एवं उनकी पत्नि श्रीमती घसनिन के लिए राहत की नई किरण जगाई। श्री श्यामलाल ने शिविर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया। स्वास्थय विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उनका व उनकी पत्नी का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया | लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा श्री श्यामलाल एवं श्रीमती घसनिन को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया गया|

हितग्राही श्री श्यामलाल ने कहा कि अब बीमार होने पर मुझे इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। सरकार के इस आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज निःशुल्क हो सकेगा। यह योजना हम जैसे गरीबों के लिए वरदान है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देता हूँ।

प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस एवं निःशुल्क इलाज। परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं। सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज। कैंसर, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं: PMJAY पोर्टल या ‘Ayushman App’ के माध्यम से। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), अटल सेवा केंद्र या पैनलबद्ध सरकारी अस्पताल में जाकर। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर। यह कार्ड पूरी तरह से निःशुल्क बनाया जाता है।

‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थय संबंधी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है।

*New Fiscal Discipline Measures Rolled Out in Chhattisgarh; Government Pushes Spending Rationalisation Till September 2026*

0

*New Fiscal Discipline Measures Rolled Out in Chhattisgarh; Government Pushes Spending Rationalisation Till September 2026*

*Austerity, Digital Governance and Resource Efficiency at Core of New Finance Department Directives*

Ashish kashyap Editor in chief Raipur, / In a significant move aimed at ensuring fiscal prudence and strengthening financial discipline in government expenditure, the Finance Department of the Chhattisgarh Government has issued a fresh set of directives focused on curbing unnecessary spending and promoting optimal utilisation of public resources.

According to the guidelines, all departments, Divisional Commissioners, Collectors and Heads of Departments have been instructed to ensure judicious use of government resources and maintain strict control over avoidable expenditures.

The directives, issued by Finance Department Secretary Dr. Rohit Yadav, are aimed at ensuring efficient management of the state’s financial resources and establish greater discipline in public spending. The instructions have come into immediate effect and will remain operational till September 30, 2026.

*Curtailment in Use of Carcade Vehicles*

As per the guidelines, only vehicles deemed absolutely essential will be permitted in the carcade of the Chief Minister, members of the Cabinet, and office-bearers of corporations, boards and commissions. The government has also called for restrained use of other official resources.

*Push for Electric Vehicles*

The state government has directed departments to initiate phased conversion of government vehicles into electric vehicles. The move is expected to reduce fuel expenditure while contributing to environmental conservation efforts.

*Emphasis on Fuel and Vehicle Cost Rationalisation*

Instructions have been issued to keep expenditure on petrol and diesel at a minimum. Vehicle pooling arrangements will also be implemented for officials travelling in the same direction to reduce operational costs.

*Restrictions on Foreign Travel*

Except under extremely unavoidable circumstances, foreign travel of government employees at the expense of the state exchequer has been prohibited. In exceptional cases, prior approval of the Chief Minister will be mandatory.

*Encouragement for Virtual Meetings*

The government has stressed the need to promote virtual and online meetings in place of physical gatherings. As per the directives, physical meetings should, as far as possible, be limited to once a month, while departmental review meetings will primarily be conducted through video conferencing.

*Focus on Energy Conservation*

Special emphasis has been placed on preventing wastage of electricity in government offices. Departments have been instructed to ensure that all electrical equipment, including lights, fans, air conditioners and computers, are switched off after office hours.

*Strengthening E-Office and Digital Work Culture*

To reduce expenditure on paper and stationery, printed documents in meetings will increasingly be replaced with electronic files such as PDFs and presentations. Further, official correspondence and note-sheet operations will be mandatorily conducted through the e-Office system.

*Greater Use of iGOT Karmayogi Portal*

The Finance Department has also encouraged wider use of the _iGOT Karmayogi portal_ for training programmes in place of conventional physical sessions. Departments have been directed to upload their training modules and courses on the portal.

The Finance Department has instructed all concerned authorities to ensure strict compliance with the guidelines. The government believes these measures will not only help reduce expenditure but also significantly enhance administrative efficiency, accountability and effective governance.

*बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी*

0

*बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी*

*बस्तर के पहले आवासीय खेल अकादमी की तैयारी तेज, खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा*

*एथलेटिक्स, फुटबाॅल तथा आर्चरी का दिया जाएगा प्रशिक्षण, प्रवेश के लिए जल्द आयोजित किया जाएगा चयन ट्रायल*


आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर. …. बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा और कौशल को तराशने खेल एवं युवा कल्याण विभाग जगदलपुर में जल्द ही नई अकादमी खोलने जा रहा है। यह बस्तर अंचल का पहला आवासीय खेल अकादमी होगा। यहां बालकों को एथलेटिक्स, फुटबाॅल और आर्चरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में प्रवेश के लिए विभाग द्वारा जल्द ही चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने आज जगदलपुर पहुंचकर अकादमी शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बस्तर के खेल अधिकारियों से चर्चा कर मौजूदा अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, चयन ट्रायल की प्रक्रिया, विद्यालय सुविधा, वाहन व्यवस्था, खेल सामग्री तथा आवास सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित अकादमी भवन का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रीमती सलाम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ होने से स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और पदक अर्जित कर सकेंगे। इस अकादमी से बस्तर के नैसर्गिक प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, डाइट, आधुनिक उपकरण, आवास, शिक्षा, बीमा, किट, इलाज, उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी आदि की सुविधा खेल विभाग से मिलेगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अकादमी में प्रवेश के लिए जल्द ही चयन ट्रायल विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसमें 13 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। एथलेटिक्स में 20, फुटबाॅल में 25 तथा आर्चरी में 20 खिलाड़ियों का चयन आवासीय अकादमी में प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने खेलो इंडिया लघु केन्द्र पण्डरीपानी में संचालित हाॅकी सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने यहां छात्रावास भवन और जिम हाॅल का निरीक्षण कर केन्द्र में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों की संख्या और उपलब्ध खेल सामग्रियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।