बिलासपुर में 8 फीट का विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप!
मुख्य सड़क पर रेंगता नजर आया विशाल अजगर, राहगीरों ने बचाई जान!

बिलासपुर जिले में मौसम में बदलाव के साथ अब नए-नए जीव-जंतुओं का दिखाई देना भी लाजिमी हो गया है। इसी बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां करीब 8 फीट लंबा विशालकाय अजगर मुख्य सड़क पर विचरण करता दिखाई दिया।
सड़क पर अजगर को देखकर राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने सावधानीपूर्वक उसे सड़क से नीचे उतारा, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
वन्यजीवों के प्रति दिखाई संवेदनशीलता!
इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वन्यजीवों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे जीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।
बिलासपुर ब्यूरो चीफ – मोहनीश सिंह राजपूत



