Home Blog Page 155

*बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी*

0

*बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी*

*बस्तर के पहले आवासीय खेल अकादमी की तैयारी तेज, खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा*

*एथलेटिक्स, फुटबाॅल तथा आर्चरी का दिया जाएगा प्रशिक्षण, प्रवेश के लिए जल्द आयोजित किया जाएगा चयन ट्रायल*


आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर. …. बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा और कौशल को तराशने खेल एवं युवा कल्याण विभाग जगदलपुर में जल्द ही नई अकादमी खोलने जा रहा है। यह बस्तर अंचल का पहला आवासीय खेल अकादमी होगा। यहां बालकों को एथलेटिक्स, फुटबाॅल और आर्चरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में प्रवेश के लिए विभाग द्वारा जल्द ही चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने आज जगदलपुर पहुंचकर अकादमी शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बस्तर के खेल अधिकारियों से चर्चा कर मौजूदा अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, चयन ट्रायल की प्रक्रिया, विद्यालय सुविधा, वाहन व्यवस्था, खेल सामग्री तथा आवास सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित अकादमी भवन का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रीमती सलाम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ होने से स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और पदक अर्जित कर सकेंगे। इस अकादमी से बस्तर के नैसर्गिक प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, डाइट, आधुनिक उपकरण, आवास, शिक्षा, बीमा, किट, इलाज, उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी आदि की सुविधा खेल विभाग से मिलेगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अकादमी में प्रवेश के लिए जल्द ही चयन ट्रायल विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसमें 13 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। एथलेटिक्स में 20, फुटबाॅल में 25 तथा आर्चरी में 20 खिलाड़ियों का चयन आवासीय अकादमी में प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने खेलो इंडिया लघु केन्द्र पण्डरीपानी में संचालित हाॅकी सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने यहां छात्रावास भवन और जिम हाॅल का निरीक्षण कर केन्द्र में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों की संख्या और उपलब्ध खेल सामग्रियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

*CM Shri Vishnu Deo Sai Directs Formation of Additional Technical Section to Expedite DMF Works*

0

*CM Shri Vishnu Deo Sai Directs Formation of Additional Technical Section to Expedite DMF Works*

*Special Focus on Developing Mining-Affected Villages as Model Villages*

Ashish kashyap Editor in chief Raipur, /Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai chaired a review meeting during the Sushasan Tihar held in Raigarh on May 16. He issued important directions regarding the effective and speedy utilisation of District Mineral Foundation (DMF) funds in mining-affected districts such as Dantewada, Raigarh and Korba.

The Chief Minister stated that the number and scope of development works in these districts are continuously increasing, and the existing technical and engineering staff are not sufficient to meet the growing requirements. He directed the Public Works Department to constitute an additional section and ensure the availability of the required technical workforce.

Chief Minister Shri Sai stated that the utilisation of DMF funds should not be limited to construction works alone, but that their direct benefits must be visible to people living in mining-affected villages. He instructed officials to prioritise the development of villages affected by mining activities as “model villages.” He directed that better infrastructure and essential facilities, such as roads, drinking water, healthcare, education, sports facilities, community buildings, and other basic amenities, should be ensured in these villages.

The Chief Minister said that people living in mineral-rich regions should receive the first right to development benefits. He instructed officials to work with “sensitivity and accountability” and ensure quality, transparency and timely execution in the utilisation of DMF funds.

*हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री साय*

*सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान और जवाबदेह प्रशासन का प्रभावी माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों की ली संयुक्त समीक्षा बैठक*

*राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं खरीफ तैयारी पर दिए विशेष निर्देश*

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी शुरू, नागरिकों की शिकायतों का होगा समयबद्ध समाधान*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत रायगढ़ जिला कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा जिले के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी और समयबद्ध ढंग से पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

बैठक में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव श्री रजत बंसल सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव और शहरों तक दिखाई दे रहा है। शासन और प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व प्रकरणों की विशेष समीक्षा करते हुए समयसीमा से बाहर एवं एक वर्ष से अधिक लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े छोटे-छोटे मामले सीधे आम नागरिकों के जीवन और आजीविका को प्रभावित करते हैं, इसलिए इनके निराकरण में संवेदनशीलता और गंभीरता आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को शीघ्र सुधारने तथा जानबूझकर गलती करने वाले संबंधित कर्मचारियों एवं पटवारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ की जाएगी। इसके माध्यम से नागरिक सीधे फोन अथवा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के साथ संभावित मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अग्रिम तैयारी रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप डीजल एवं पेट्रोल के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने खाद-बीज भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध हो तथा किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएपी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को एसएसपी, यूरिया, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री ने अधिक संख्या में “ड्रोन दीदी” तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का विस्तार होगा और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से जोड़ने पर बल दिया। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि केवल कार्ड बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ भी मिलना चाहिए। कोरबा जिले में आयुष्मान कार्ड उपयोग की बेहतर स्थिति पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की सराहना की।

सेवा सेतु पोर्टल में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में आवेदनों के निरस्त होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले की डोंगा-कोहरोद सड़क निर्माण कार्य को इस वर्ष के बजट में शामिल किया गया है। संबंधित विभाग को शीघ्र प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने रायगढ़ जिले में निजी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम आने पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर को इसकी जांच के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया।

इस अवसर पर संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग सहित रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

*वट सावित्री पूजा में महिलाओं का उमड़ा आस्था का सैलाब, पति की दीर्घायु की कामना की, पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन ने दी शुभकामनाएं*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिले भर में वट सावित्री व्रत एवं पूजा का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विवाहित महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर सोलह श्रृंगार किया और वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों एवं वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं ने पूजा की थाली में फल, फूल, मिठाई, धूप-दीप एवं पूजा सामग्री सजाकर वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा कथा श्रवण कर व्रत का पालन किया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। पूरे वातावरण में धार्मिक भक्ति और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की भावना देखने को मिली। विवेकानंद वार्ड की पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन ने भी महिलाओं के साथ वट सावित्री पूजा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से यह व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन ने कहा कि हमारी सनातन परंपराएं परिवार को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा महिलाओं की आस्था और समर्पण को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को वट सावित्री पर्व की शुभकामनाएं देते हुए परिवार में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया और वट वृक्ष में धागा बांधकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन भी किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जिले के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में यह पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की आस्था का प्रतीक है, जिसे वे हर वर्ष पूरे श्रद्धा भाव से मनाती हैं। इस अवसर पर शारदा देवांगन, रागिनी देवांगन, सविता सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

*समाज कल्याण विभाग की पहल से देवांगन समाज के बुजुर्गों को मिली सहारा छड़ी, समाज ने जिला प्रशासन का जताया आभार*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- समाज के बुजुर्गों की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा देवांगन समाज के वरिष्ठजनों को सहारा छड़ी प्रदान की गई। विभाग की इस संवेदनशील पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली तथा समाज के लोगों ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार देवांगन समाज के लोगों द्वारा समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर समाज के ऐसे बुजुर्गों की समस्याओं से अवगत कराया गया था, जिन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी विभाग को उपलब्ध कराए गए थे। समाज के लोगों ने बुजुर्गों की शारीरिक स्थिति को देखते हुए सहारा छड़ी उपलब्ध कराने की मांग की थी, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में राहत मिल सके। समाज कल्याण विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और पात्र बुजुर्गों को छड़ी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग की तत्परता से समाज के लोगों में संतोष और खुशी का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय और मानवीय पहल है। उन्होंने बताया कि समाज के कई बुजुर्ग लंबे समय से चलने-फिरने में परेशानी झेल रहे थे। उम्र अधिक होने और शारीरिक कमजोरी के कारण उन्हें घर से बाहर निकलने में भी दिक्कत होती थी। कई बुजुर्ग बिना सहारे चल नहीं पाते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा था। ऐसे समय में विभाग द्वारा छड़ी प्रदान किए जाने से बुजुर्गों में नया उत्साह और आत्मबल देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील सोच और त्वरित पहल से बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। छड़ी मिलने के बाद बुजुर्ग अब पहले की तुलना में अधिक सहजता से चल-फिर पा रहे हैं। इससे उनमें आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, और समाज कल्याण विभाग ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया है। समाज के वरिष्ठजनों ने भी विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा बुजुर्गों के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सुविधाएं भी बुजुर्गों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं। छड़ी मिलने से उन्हें अब चलने में सहूलियत मिल रही है और गिरने की आशंका भी कम हुई है। देवांगन समाज के लोगों ने जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रशासन लगातार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए कार्य कर रहा है। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहेगा।

इस संबंध में सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने जिस तत्परता से कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इससे समाज के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

*रामगोपाल तिवारी वार्ड में पानी की भारी बर्बादी, कलेक्टर से की गई शिकायत*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—नगर के रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 01 में पानी के भारी दुरुपयोग और अव्यवस्थित सप्लाई को लेकर स्थानीय निवासी वीरेन्द्र जायसवाल ने कलेक्टर मुंगेली को शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि आशा सायकल स्टोर के बाजू स्थित गली में पानी का अत्यधिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे लगभग 90 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह रहा है और केवल 10 प्रतिशत लोगों को ही इसका लाभ मिल पा रहा है। आरोप है कि कई बार दिन-रात पंप चालू छोड़ दिया जाता है, जिससे लापरवाही के कारण कुछ ही महीनों में दो बार पंप जल चुका है। वीरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पंप खराब होने के कारण पिछले महीने दो बार वार्ड में 6 से 7 दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रही, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड में पानी का यही एकमात्र साधन होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में पानी सप्लाई 12 घंटे तक होती थी, जिसकी जानकारी तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं पार्षद को भी दी गई थी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। वर्तमान में सुबह 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक ही पानी की सप्लाई हो रही है। प्रार्थी ने कलेक्टर से वार्ड की पानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आम नागरिकों को नियमित जलापूर्ति मिल सके।

*कर्ज में डूबे हाइवा मालिक ने खदान में कराया वाहन समाहित* 

0

*कर्ज में डूबे हाइवा मालिक ने खदान में कराया वाहन समाहित* 

 

 *सिम्पैथी पाने के चक्कर में प्रशासन और प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान को बदनाम करने की जताई जा रही आशंका* 

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरौद स्थित एक खदान में हाइवा वाहन को जानबूझकर समाहित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं तथा प्रशासनिक अमले से लेकर प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आर्थिक तंगी, कर्ज के दबाव और सहानुभूति हासिल करने की कथित कोशिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संबंधित हाइवा वाहन का मालिक लंबे समय से भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन की कई महीनों की किस्त बकाया चल रही थी और वह लगभग चार से पांच माह से फाइनेंस कंपनी की किश्त जमा करने में असमर्थ था। लगातार बढ़ते कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते वाहन मालिक मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा है।

 

*कर्ज के कारण खो चुका है अपनी एक कार वाहन*

स्थानीय चर्चाओं के अनुसार हाइवा मालिक के पास एक कार वाहन भी था, जिसे कथित तौर पर पुराने कर्ज और लेन-देन विवाद के चलते एक तथाकथित रेत कारोबारी द्वारा कब्जे में ले लिया गया । इस घटना के बाद से उसकी आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी। परिवहन व्यवसाय में लगातार नुकसान और वित्तीय दबाव ने उसे गहरे संकट में डाल दिया।

 

*भाई से वाहन चलवाकर दिया घटना को अंजाम*

अत्यंत विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना को लेकर संबंधित हाइवा को वाहन मालिक ने अपने भाई से वाहन चलवाया। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र पहुंचने के बाद उसने योजनाबद्ध तरीके से वाहन को खदान की ओर मोड़ दिया, जिससे वह सीधे खदान में समाहित हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

घटना के बाद लग रहा था कि भारी प्रशासनिक लापरवाही तथा प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान के साख पर दाग दिखाई देने लगे थे। परंतु गहरी पड़ताल से वास्तविक मामला सामने आ रहा है।

 

*प्रशासनिक विभागों और उद्योग प्रबंधन में बढ़ी चिंता*

घटना के बाद प्रशासन के विभिन्न विभागों में हलचल देखी जा रही है। वहीं संबंधित खदान और औद्योगिक संस्थानों के प्रबंधन की भी चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में यह चर्चा है कि यदि मामले को सही तरीके से स्पष्ट नहीं किया गया तो इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों की छवि पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो सकते हैं।

जानकारों का मानना है कि घटना के पीछे इंश्योरेंस क्लेम, सहानुभूति प्राप्त करने तथा वित्तीय दबाव से राहत पाने जैसी संभावनाए जताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

*जांच के बाद ही सामने आएगी वास्तविकता*

फिलहाल पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार घटना की वस्तुस्थिति जानने के लिए संबंधित पहलुओं की जांच की जा सकती है। यदि मामला योजनाबद्ध पाया जाता है तो इसमें बीमा, वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल संभव है।

घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में संचालित परिवहन व्यवसाय, वित्तीय दबाव और अवैध कारोबार से जुड़े कथित नेटवर्क पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

*खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार*

0

🚨 *खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार*

🚨 नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली में चला रहा था चोरी की कार, डेंट-पेंट कर बेचने की थी तैयारी

🚨 खरसिया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली पहुंचकर किया खुलासा

🚨 आरोपी को दिल्ली कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया रायगढ़, खरसिया न्यायालय पेश कर वाहन चोरी और धोखाधड़ी के अपराध में भेजा गया जेल

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले अपराधी रायगढ़ पुलिस की तकनीकी जांच और सतत कार्रवाई से बच पाना मुश्किल है।

   रायगढ़ । खरसिया शहर से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में चौकी खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटर स्टेट स्तर पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कार को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मै�

*मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल*🔹

0

🔹 *मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल*🔹

नारायणपुर:- थाना छोटे डोंगर पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने एक मानसिक रूप से परेशान एवं असहाय महिला को सुरक्षित आश्रय, सहायता एवं नया भरोसा प्रदान कर मानवता का उत्कृष्ट परिचय दिया।

 

समय पर सूचना, तत्पर कार्रवाई एवं संवेदनशील व्यवहार के चलते महिला को सुरक्षित संरक्षण एवं आवश्यक काउंसिलिंग हेतु सखी सेंटर भेजा गया।

 

नारायणपुर पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है। 🇮🇳

*नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*🔹

0

🔹 *नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*🔹

नारायणपुर – महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों के प्रति नारायणपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर फरार आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

नारायणपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में संवेदनशीलता एवं समयबद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 🇮🇳