More

    *आंधी-तूफान से गिरे पेड़ हटाए गए, बिजली व्यवस्था बहाल*

    *आंधी-तूफान से गिरे पेड़ हटाए गए, बिजली व्यवस्था बहाल*

    *कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई*

    आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,….. राजधानी में भारी बारिश एवं आंधी-तूफान के कारण शहर के कई स्थानों पर पेड़ गिर गए थे और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे आमजनों को आवागमन और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभाला।

    अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाया और विद्युत विभाग की टीम के साथ मिलकर बिजली के तार जुड़वाने का कार्य कराया। देर रात तक राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों को साफ कर आवागमन बहाल कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी सामान्य कर दी गई है।

    Trending News

    Technology