More

    *सनकी बडे मंझले भाई ने की अपनी छोटी बहन की निर्मम हत्या।*

    *सनकी बडे मंझले भाई ने की अपनी छोटी बहन की निर्मम हत्या।*

     

    बडे पिता जी के घर से वापस अपने घर आने पर नाराज था घर के धारदार नोकदार कैंची से किया गले में वार।

     

    पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर।

     

    श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य के दिशानिर्देश व श्री मान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनीका ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक मनीष शेन्डे थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में आरोपी को तुरन्त पकड कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।

     

     

    बालोद:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि कुं. तनीशा सोनकर पिता स्व. कोमल सोनकर उम्र 18 साल निवासी ग्राम परसुली जो अपने बडे पिताजी के घर रहकर कक्षा 12वीं की पढाई कर रही थी कुछ दिन पहले ही वह अपनी मां के घर रहने आई थी जिससे उसका मंझला भाई कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर उससे वाद विवाद झगडा करता था कि क्यों बडे पापा के यहां से वापस आ गई हैं उसे घर में मत रह कहकर लडाई झगडा कर रहा था। दिनांक 15.05.2026 के कुं. तनीशा सोनकर सुबह थाना देवरी अपनी मां लेमिन बाई सोनकर के साथ कुबेर उर्फ पुकेश का शिकायत करने आई थी कि उसका मंझला भाई उसे मारपीट कर वाद विवाद झगडा करता हैं कि शिकायत पर आरोपी पुकेश उर्फ कुबेर पर कार्यवाही के उद्देश्य से उसके घर पुलिस के जाने पर आपसी भाई बहन का पारिवारिक झगडा होने से कु. तनीशा द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कुबेर उर्फ पुकेश के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहती हैं। दोपहर करीब 03/30 बजे कु. तनीशा सोनकर अपने बडे भाई पंकज के साथ कमरे में अलग अलग खाट पर सोये थे उसकी मां लेमिन बाई बर्तन मांज रही थी उसी समय कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर द्वारा हत्या करने के इरादे से धारदार कैंची से कुं. तनीशां सोनकर के गले के पास वार कर दिया जिससे गंभीर चोंट लगकर अत्यधिक खून निकल रहा था जिसे तुरन्त तनीशा की मां लेमिन बाई ने देखा और पुलिस थाना देवरी को सूचना दी तत्काल थाना देवरी स्टाफ वहां पहुंचकर कु. तनीशा को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र देवरी ‘ले गये जहां बेहतर ईलाज हेतु पीडिता कु. तनीशा सोनकर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताली पेण्ड्री राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। घटना के संबंध में कु. तनीशा की मां प्रार्थीया लेमिन बाई सोनकर ने थाना देवरी आकर आरोपी कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 109 बीएनस पंजीबध्द करायी।

    Trending News

    Technology