Home Blog Page 143

*गरियाबंद पुलिस का लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही 16 लाख 50 हजार के अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गया, गिरफ्तार*

0

🚨 *गरियाबंद पुलिस का लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही 16 लाख 50 हजार के अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गया, गिरफ्तार*

 

 

गरियाबंद 🚨 33 किलो ग्राम के अवैध गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त मारूती सुजुकी इक्कों वाहन को किया गया, जप्त।

 

🚨 थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद पुलिस टीम की कार्यवाही।

 

गिरफ्तार आरोपी-

01) वीर बहादुर सिंह पिता श्याम बहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी पुलिस लाईन अंषिक थाना कोतवाली सीतापुर जिला सीतापुर उ.प्र.

02) शकील सिद्दीकी पिता मो. गनी उम्र 45 वर्ष निवासी काशीराम कालोनी सीतापुर, थाना राजकोट जिला सीतापुर उ.प्र.

 

जप्त सामग्री – 01) 33 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 02) सुजुकी इक्को UP-32-MK- 6731 एक मोबाइल कुल कीमती 20 लाख 08 हजार रुपए

*करही गोलीकांड का खुलासा* : *“ऑपरेशन हंट”* के तहत पुलिस की बड़ी सफलता*

0

 

 

 *करही गोलीकांड का खुलासा* : *“ऑपरेशन हंट”* के तहत पुलिस की बड़ी सफलता*

एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-*प्रारंभिक जांच में सामने आया है* कि आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न जलन और द्वेष की भावना के चलते हत्या की साजिश रची थी।

 

*घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद*

*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से :*

एक पिस्टल एवं मैगजीन

एक अतिरिक्त खाली मैगजीन

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

बरामद किया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

हेमंत कुमार बघेल, उम्र 23 वर्ष

निवासी – वार्ड नं. 11, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती

भूषण बघेल, उम्र 23 वर्ष

निवासी – वार्ड नं. 01, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती

अमित टंडन, उम्र 28 वर्ष

निवासी – वार्ड नं. 09, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती (छ.ग.)

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में 03 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग* स्वयं घटनास्थल पहुंचे तथा अधिकारियों की बैठक लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित कर रेंज के कई अधिकारियों को शामिल करते हुए रेंज स्तरीय टीम का गठन किया गया।

 

*07 राज्यों तक पहुंची जांच*

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर सहित 07 राज्यों में दबिश दी।

 

*जांच के दौरान :*

200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए

तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए

संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई

साइबर एवं आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही

 

*“ऑपरेशन हंट” बना टर्निंग पॉइंट*

प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सीधे ग्राम करही पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की समीक्षा की। इसके बाद “ *ऑपरेशन हंट”* की शुरुआत की गई और टीमों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भूषण बघेल के पास पूर्व में अवैध हथियार देखा गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतक आयुष कश्यप और आरोपियों के बीच पुराने आर्थिक एवं व्यवसायिक विवाद थे।

 

*हत्या के पीछे की वजह*

पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल ने खुलासा किया कि :

उसके भाई द्वारा लिए गए उधार के पैसों को लेकर मृतक के परिवार से लगातार विवाद चल रहा था

आरोपियों को मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से जलन थी

व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपी स्वयं को नुकसान में महसूस कर रहे थे

इसी द्वेष और प्रतिशोध की भावना से हत्या की साजिश रची गई

वारदात को ऐसे दिया अंजाम

घटना की रात तीनों आरोपी मृतक के घर के आसपास पहले से मौजूद थे। अन्य सहयोगियों द्वारा CCTV कैमरा तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे।

आरोपियों ने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता एवं अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के सतत् निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, साइबर थाना जांजगीर, थाना बिर्रा, बम्हनीडीह, मुलमुला रेंज साइबर सेल एवं जिला पुलिस बल के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

 

उक्त घटना के खुलासे पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पूरी टीम को शाबाशी देते हुए उचित ईनाम देने की घोषणा की है।

*सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली विषय पर दिया गया प्रशिक्षण*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कलेक्टर महोदय श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 मई 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली के सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीला साहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डाॅ. गिरीश कुर्रे ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन 1076 के उपयोग एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन ’’त्वरित शिकायत निवारण हेतु एकीकृत मंच’’ है तथा यह गुड गवर्नेंस की दिशा में राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन प्रणाली पाँच प्रमुख स्तंभों शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध निवारण, नागरिक फीडबैक, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा कुशल निगरानी पर आधारित है। प्रत्येक दर्ज शिकायतकर्ता को 12 अंकों का विशिष्ट टोकन क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता हर चरण में अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 1076 हेल्पलाइन नंबर 18002333300, वेब पोर्टल https://cmhelpline.cg.gov.in/, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप एवं भौतिक पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिकायतों के समाधान के लिए चार स्तरीय तंत्र तैयार किया गया है। एल-1 स्तर पर ब्लॉक स्तर के अधिकारी, एल-2 पर जिला स्तर, एल-3 पर संभागीय अथवा निदेशालय स्तर और एल-4 पर सचिव या विभागाध्यक्ष स्तर पर शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो मामला स्वतः अगले स्तर पर पहुंच जाएगा। इससे लापरवाही और देरी पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली सूचना का अधिकार (आरटीआई) से संबंधित, माननीय न्यायालय के विचाराधीन, मांग संबंधी, विभागीय स्थापना संबंधी (पेंशन, ग्रेच्युट एवं अनुकम्पा नियुक्ति मामलों को छोड़कर) एवं केन्द्र सरकार से संबंधित प्रकरणों के लिए मान्य नही होगा। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड-पथरिया डाॅ. अमित लाल, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विकासखण्ड-मुंगेली श्री मनीष गुप्ता, विकासखण्ड-मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की अवैध शराब बिक्री के खिलॉफ कार्यवाही।*

0

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की अवैध शराब बिक्री के खिलॉफ कार्यवाही।*

👉🏾 एक आरोपी के खिलॉफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्याािक रिमांड पर भेजा गया जेल।

👉🏾 आरोपी के कब्जे से 46 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 8.280 बल्क लीटर किमती 3680 रूपये किया गया जप्त। 

👉🏾 आगे भी अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

👉🏾 नाम पता आरोपी- मोहित साहू पिता संतोष साहू उम्र 18 साल 07 माह राजीव नगर लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0)

 

         

         राजनांदगांव:- मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मोहित साहू निवासी राजीव नगर लखोली जिला राजनांदगांव के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 46 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 8.280 किमती 3680 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

*धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए*

0

*धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए*

 

🔹 थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

 

🔹 आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले 01 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

🔹 आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए।

 

🔹 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

 

🔹 आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना में पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। 

 

🔹 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

नाम आरोपी

1 नेतराम यादव उर्फ खतम पिता प्रभात यादव उम्र 23 निवासी कौरिनभांठा थाना बसंतपुर 

  जिला राजनांदगांव। 

 

 

राजनांदगांव :-आरोपी नेतराम यादव उर्फ खतम पिता प्रभात यादव उम्र 23 निवासी कौरिनभांठा को आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आम जनात को भयभीत करन की सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी से धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत एवं आतंकित करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद कर जप्त किए गए तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

 

आरोपी के विरूद्व पूर्व आपराधिक रिकार्ड

 

01. 184/25 धारा 296,115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता

02. 307/25 धारा 296,351(2),190(2) भारतीय न्याय संहिता

*सीआईए रतिया पुलिस ने महिला आरोपी को चूरा पोस्त सहित किया काबू*

0

*सीआईए रतिया पुलिस ने महिला आरोपी को चूरा पोस्त सहित किया काबू*

 

*आरोपी के कब्जे से 5 किलो 720 ग्राम चूरा पोस्त बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*

फतेहाबाद, (प्रवीन दहिया) सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के गिदड़बा जिला मुक्तसर निवासी सिमरजीत कौर पत्नी जसविंद्र सिंह को चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नया बस अड्डा फतेहाबाद क्षेत्र में गश्त एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक महिला घबराकर तेज कदमों से वहां से जाने लगी। शक के आधार पर महिला को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपनी पहचान गिदड़बा जिला मुक्तसर, पंजाब निवासी सिमरजीत कौर पत्नी जसविंद्र सिंह के रूप में बताई।

पुलिस को महिला के पास मौजूद बैग में नशीला पदार्थ होने का संदेह हुआ। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 5 किलो 720 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 225 दिनांक 21.05.2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15बी/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

*थाना लालबाग पुलिस एवं साइबर सेल जिला राजनांदगांव के द्वारा संयुक्त टिम द्वारा अवैध शराब भंडारण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 270 पौवा शराब जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*थाना लालबाग पुलिस एवं साइबर सेल जिला राजनांदगांव के द्वारा संयुक्त टिम द्वारा अवैध शराब भंडारण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 270 पौवा शराब जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

 

👉 थाना लालबाग पुलिस एवं साइबर सेल जिला राजनांदगांव के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु रखने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

 

👉 आरोपी के कब्जे से कुल 270 पौवा देशी प्लेन शराब, मात्रा 48.600 बल्क लीटर कीमती 21,600 /- रूपये जप्त।

 

👉 आरोपी अभिषेक कुमार यादव पिता मिथलेश कुमार यादव उम्र 25 निवासी पेंड्री बस्ती हाल ग्राम बरगा संदीप के मकान थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

👉 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

 

राजनांदगांव:- थाना लालबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगा निवासी एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरगा पहुंचकर आरोपी के किराए के मकान की विधिवत तलाशी ली गई।

 

तलाशी के दौरान आरोपी अभिषेक कुमार यादव पिता मिथलेश कुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 270 पाव देशी प्लेन मदिरा सवा शेरा मात्रा 48.600 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹21,600/- है।

 

आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा जप्त शराब को आबकारी परीक्षण हेतु सुरक्षित रखा गया है।

प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही थाना लालबाग पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

*फतेहाबाद पुलिस की नशे पर चोट: बाईपास पुल के नीचे से 6.80 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू*

0

*फतेहाबाद पुलिस की नशे पर चोट: बाईपास पुल के नीचे से 6.80 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू*

 

फतेहाबाद— पुलिस चौंकी गुरूनानकपुरा टीम की मुस्तैदी से दबोचा गया आरोपी —

फतेहाबाद, 22 मई । फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को 06.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचानल राजेन्द्र उर्फ जीन्दु पुत्र गुरुदेव सिंह, निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद के रूप में हुई।

पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा प्रभारी उप-निरीक्षक रमेश ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए हांसपुर रोड पर गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक सिरसा-हिसार नेशनल हाईवे (NH-09) बाईपास रतिया रोड ओवरफ्लाई पुल के नीचे हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है।सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया व नियमानुसार तलाशी लेने पर 06.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट की धारा 21b/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 223/2026 दर्ज कर आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी से गहनता से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

*फतेहाबाद पुलिस का संकल्प*: नशे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के भविष्य से खेलने वाले इन नशा तस्करों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस की स्ट्राइक लगातार जारी रहेगी।

*विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिली आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी*

0

*विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिली आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी*

बीजापुर – कृषि एवं संवर्गीय विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त प्रयास से जिले में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल संचालन किया गया। अभियान का संचालन श्री पीएस कुशरे उप संचालक कृषि, श्री रामचन्द्र राव सहायक संचालक उद्यानिकी, श्री राजीव शर्मा उप संचालक पशुधन विकास विभाग, श्री मुकेश राघव सहायक संचालक मत्स्य विभाग एवं श्री अरूण सकनी कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

अभियान का उद्देश्य किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों, जलवायु अनुकूल खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी पहुंचाना था। साथ ही केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को अवगत कराकर खेती को अधिक उत्पादनशील, लाभकारी और टिकाऊ बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र एवं ब्रम्हास्त्र जैसे जैविक उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन कर उनके उपयोग और लाभ की जानकारी दी गई। अभियान के तहत जिले में 4 टीमों का गठन किया गया तथा कुल 96 शिविर आयोजित किए गए। कृषि रथ के माध्यम से प्रतिदिन 8 ग्रामों में पहुंचकर किसानों को योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।

शिविरों में किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान समृद्धि योजना, सौर सुजला योजना, राष्ट्रीय ऑयलपाम मिशन, मत्स्य संपदा योजना एवं डेयरी विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

*सुशासन तिहार में किसानों को मिली नई दिशा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड से मजबूत हो रही खेती*

0

 

 

*सुशासन तिहार में किसानों को मिली नई दिशा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड से मजबूत हो रही खेती*

 

मृदा स्वास्थ्य कार्ड से बदली किसानों की सोच, कटेकल्याण के किसानों ने अपनाई संतुलित खेती की राह

दंतेवाड़ा,। सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड कटेकल्याण में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर किसानों के लिए जागरूकता और नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में पहुंचे किसान लखमा, मासे, मंगू एवं अन्य ग्रामीण किसानों ने कृषि विभाग द्वारा दी जा रही मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी प्राप्त की और इसे खेती के लिए बेहद उपयोगी बताया।

 

विदित हो कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्वस्थ मिट्टी और बेहतर उत्पादन के उद्देश्य से लगातार मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्ड के माध्यम से किसानों को अपनी भूमि की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल रही है, जिससे वे आवश्यकता अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग कर पा रहे हैं। शिविर में कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताया कि मृदा परीक्षण के दौरान मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर, जैविक कार्बन, पीएच मान तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच की जाती है। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर फसलवार उर्वरक उपयोग की अनुशंसा दी जाती है, जिससे खेती की लागत कम होने के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि होती है। इस दौरान किसानों को जैविक खेती के महत्व जैसे गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप खाद, जीवामृत, घनजीवामृत एवं हरी खाद के उपयोग से मिट्टी में जैविक कार्बन में बढ़ोत्तरी और भूमि की उर्वरा शक्ति, मिट्टी की जलधारण क्षमता एवं सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में भी वृद्धि होती है। षिविर में किसान लखमा, मासे और मंगू ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनने से अब उन्हें अपनी जमीन की सही जानकारी मिल रही है। पहले बिना जानकारी के अधिक मात्रा में खाद का उपयोग करते थे, लेकिन अब संतुलित उर्वरक उपयोग से लागत कम हो रही है और फसलों की पैदावार में भी सुधार दिखाई दे रहा है। किसानों ने कहा कि यह योजना उनके लिए लाभकारी साबित हो रही है और इससे खेती के प्रति उनका विश्वास और भी बढ़ा रहा है।