Home Blog Page 144

*नवा तरिया आय के जरिया”: ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा नवीन तालाब निर्माण कार्य*

0

*नवा तरिया आय के जरिया”: ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा नवीन तालाब निर्माण कार्य*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नवा तरिया-आय के जरिया” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन तालाब निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।

 

राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सभी विकासखण्डों में युक्तधारा पोर्टल एवं CLART ऐप के माध्यम से नवा तरिया के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया है। नवा तरिया निर्माण कार्यों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि तालाबों के माध्यम से आय के नए स्रोत विकसित हो सकें। इसके साथ ही युवाओं एवं ग्रामीणों को भी जनसहयोग के रूप में अभियान से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

 

जिले में वर्तमान में 26 नवा तरिया स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 21 कार्य प्रगतिरत हैं। इन कार्यों में अभी कुल 3158 मजदूर कार्यरत हैं।

*जबलपुर के धनवंतरी नगर क्षेत्र में युवक की हुई संदिग्ध मौत ,क्षेत्र में मचा हड़कंप।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर–  के धनवंती नगर थाना अंतर्गत धनवंती नगर पुलिस चौकी संजीवनी नगर थाना अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड में एक 28 वर्षी युवक की लाश मिली लाश मिलने पर क्षेत्रीय परिजनों ने तत्काल ही संजीवनी नगर पुलिस चौकी एवं थाना संजीवनी नगर को मामले की जानकारी दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विवेचना शुरू

कर दिए पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर शीघ्र आरोपियों की पता शाजी कर गिरफ्तारी की जाएगी तो वहीं परिवार वालो का कहना था कि भाई यहां पर अकेले रहा करता था और कल ही रात में कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी में हुई

थी ऐसा संदेश बताया जा रहा है कि जिन्होंने शराब पार्टी की थी रात में उन्हीं लोगों ने किसी कारण वाश हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है । जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*“आओ सवारें कल अपना “ चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर*

0

*“आओ सवारें कल अपना “ चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर*

*आओ सवारें कल अपना का समर कैम्प से युवा को मिल रहा खेल और कला में प्रशिक्षण, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, मनोरंजन, सिलाई और क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा **

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में किया जा रहा युवा और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर-, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा स्कूल छुट्टी के दौरान बच्चों और युवाओं को नशा, मोबाइल और अपराध से बचाने और पुलिस से जुड़कर अपनी कला,खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य कर अपनी सकारात्मक छवि बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । आओ सवारें कल अपना अभियान चेतना अभियान अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के अंतर्गत आयोजित किया गया,जिसका उद्देश्य युवा और बच्चे वर्ग मोबाइल, नशा, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज में अच्छी और बेहतर कार्य कर सकें ।

“आओ सवारें कल अपना” के अंतर्गत लक्ष्मी बुटिक सेंटर NITI आयोग गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष लक्ष्मीन कश्यप और टीम के साथ पुलिंस परिवार की युवती व महिलाओं के लिए सिलाई और क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है नवीन पुलिस लाइन कार्यालय मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 60 से अधिक महिला और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा के द्वारा हैंडबाल के प्रशिक्षण हेतु यश शर्मा द्वारा 40 बच्चे को बॉल नेट और एक्सरसाइज हेतु सामग्री का वितरण किया गया और वॉलीबॉल के प्रशिक्षक के रूप में राजेन्द्र चन्द्रा द्वारा 30 बच्चे की उपस्थिति में शिविर शुरू किया गया ।

➡️ *बारात में चाकूबाजी एवं मारपीट करते हुये हत्या करने वाले फरार आरोपी को पेन्ड्रा रोड से किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *बारात में चाकूबाजी एवं मारपीट करते हुये हत्या करने वाले फरार आरोपी को पेन्ड्रा रोड से किया गया गिरफ्तार*

➡️ *मुख्य आरोपी सुधीर वर्मा को पूर्व में भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर जिला जेल मुंगेली*

➡️ *साइबर टीम एवं सरगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, ट्रेन में घेराबंदी कर फरार आरोपी रवि वर्मा को पकड़ा गया*

➡️ *सरगांव पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के फरार आरोपी को पेन्ड्रा रेलवे स्टेशन मे टेªन से पकड़कर गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*
—00–

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,सरगांव:-* प्रकरण में आरोपी रवि वर्मा पिता मनोज वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) ने अपने साथी आरोपी सुधीर केवट के साथ मिलकर दिनांक 08-09.05.2026 को बारात से वापसी आते समय बाराती लक्ष्मी प्रधान, सूरज कश्यप व अन्य के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू एवं हाथ-मुक्का से मारपीट करने से लक्ष्मी प्रधान की मृत्यू होने तथा अन्य घायल हो गये थे, वारदात के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
मामले में थाना सरगांव द्वारा अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 296, 103(1), 109, 3(5) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत धारा सदर का विवेचना करते हुये मुख्य आरोपी सुधीर केवट को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल मुंगेली भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपी रवि वर्मा लगातार गिरफ्तारी से बचने हेतु स्थान बदल-बदलकर छिप रहा था।
एसएसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम मुंगेली एवं थाना सरगांव पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चाकूबाजी कर हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि वर्मा के निवास करने के कई स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी कि पुलिस टीम द्वारा पतासाजी हेतु लगाए गए मुखबिर तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, इसी दौरान दिनांक 21.05.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से उज्जैन से यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई तथा पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर घेराबंदी की गई, ट्रेन स्टेशन पहुंचने पर पुलिस टीम ट्रेन में चढ़कर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त कर आरोपी रवि वर्मा को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए उज्जैन में महाकाल दर्शन हेतु जाना बताया, किंतु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने घटना कारित करना स्वीकार किया व घटना के बाद वह पुलिस गिरफ्तारी के भय से उज्जैन में छिपकर रह रहा था, पैसा समाप्त हो जाने के कारण वह वापस लौट रहा था तथा आगे पैसे की व्यवस्था कर जगन्नाथ पुरी जाने की योजना बना रहा था कि पेण्ड्रा सेे आरोपी रवि वर्मा पिता मनोज उम्र 20 वर्ष निवासी लखराम, थाना – रतनपुर, जिला बिलासपुर छ.ग. को हिरासत मे लेकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा (उप निरीक्षक), उप निरी. सत्येंद्रपूरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), साइबर टीम प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राम कश्यप, हकीम अली एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

*शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक श्री मोहले*

0

सुशासन तिहार:

*शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक श्री मोहले*

*आवेदनों के निराकरण में मुंगेली जिला प्रदेश में प्रथम, विधायक ने दी बधाई व शुभकामनाएं*

*ग्राम ठकुरीकापा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड मुंगेली के ग्राम ठकुरीकापा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और विभिन्न विभागों के माध्यम से अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय, जनपद अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, नगर पँचायत बरेला के अध्यक्ष श्री नरेश पाटले, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य श्री पवन पांडेय तथा मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर हो। उन्होंने कहा कि जमीन सीमांकन, विद्युत पोल, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, श्रम एवं कृषि विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी गांव के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर उतारते हुए योजनाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में जिला प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। विधायक मोहले ने ग्रामीणों से 10 जून तक इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में मुंगेली को अव्वल दर्जा दिलाने के लिए प्रशासन और जनता दोनों की सहभागिता आवश्यक है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रही है। पहले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गांव में ही शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को भी मंच के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके त्वरित निराकरण की बात कही। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मुंगेली ने भी आमजनों को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया।
एडीएम ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में कुल 24 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंगेली जनपद क्षेत्र में पांच शिविर प्रस्तावित हैं, जिनमें यह चौथा शिविर था। इस शिविर में लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 20 हितग्राहियों को चेक व प्रमाण पत्र, 20 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 20 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, 05 हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड, 20 हितग्राहियों को नानी सुरक्षा प्रमाण पत्र, 04 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं नाव जाल, 10 किसानों को अरहर मिनी किट, 18 किसानों को केसीसी का चेक, 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 18 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 05 को फलदार पौधा और 05 विद्यार्थियों को गणवेश वितरण कर लाभान्वित किया गया।

 

*Cmho बिलासपुर बिल्हा ब्लॉक के ग्रामीणों गरीब लाचार को चिकित्सा उपचार सुविधा से कर रही वंचित*

0

*Cmho बिलासपुर बिल्हा ब्लॉक के ग्रामीणों गरीब लाचार को चिकित्सा उपचार सुविधा से कर रही वंचित*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – ग्रामीणों मरीजों को बीमारी की उपचार की व्यवस्था अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में मिल सके इस पवित्र सोच के साथ डॉक्टर रक्षित जोगी PGMO (नाक कान गला विशेषज्ञ) जिनकी पद स्थापना बिल्हा चिकित्सा संस्थान में की गई ।
डॉ.जोगी अपनी राजनीतिक पहुंच के बदौलत शहरी संस्थाओं में वर्षों से संलग्न रह कर बिल्हा ब्लॉक के वे ग्रामीण जो नाक कान गला रोग से पीड़ित रहते हैं उन्हें उपचार सुविधा से वंचित करते हुए अपने मूल कर्तव्य से भागते रहे हैं ।
वर्तमान cmho द्वारा भी बिल्हा ब्लॉक के पीड़ित ग्रामीण मरीजों से भेद भाव रखते हुए *डॉक्टर रक्षित जोगी को संरक्षण प्रदान करते हुए पहले bmo शहरी का प्रभार देते हुए cmho कार्यालय में बैठाया गया।*
*फिर जिला कार्यालय के स्थापना शाखा प्रभारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया।*
जिसे पर्याप्त न मानते हुए cmho द्वारा *डॉ रक्षित जोगी को -* *जिला स्वास्थ्य अधिकारी,जिला क्षय अधिकारी,जिला कुष्ठ अधिकारी,जिला नोडल अधिकारी एच. आई .व्ही. का संपूर्ण प्रभार का आदेश जारी किया है जिसमें माननीय कलेक्टर से अनुमोदन उल्लेखित किया है । जो शंकाओं को प्रदर्शित करता है ।*
माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने विधान सभा में प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में संलग्नीकरण कर लिए जा रहे कार्य को नियम विरुद्ध मानते हुए समस्त संलग्नीकरण को समाप्त करने की घोषणा की गई थी ।
मंत्री जी घोषणा पर विभाग प्रमुख द्वारा निर्देश जारी किया ,संचालक ने सभी cmho से संलग्नीकरण समाप्त होने और मूल पदस्थापना में कार्य कर रहे का प्रमाण पत्र मांगा था।
*बिलासपुर cmho को छोड़ प्रदेश के सभी cmho ने संलग्नीकरण समाप्ति का आदेश प्रसारित किया गया*
Cmho बिलासपुर द्वारा आज तक संलग्नीकरण समाप्त किए जाने के आदेश की सूची प्रकाशित और प्रसारित नहीं किया जाना ग्रामीणों को समुचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त कराने में भेद भाव को प्रदर्शित करता है,
जिला कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर से संलग्न चिकित्सक लिपिक,और कर्मचारियों का नाम काटा गया है लेकिन आज भी वे सभी जिला कार्यालय में ही सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक बैठे मिलेंगे ।

*सोखता गड्ढा में श्रमदान कर सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने जल संरक्षण कि अपील की*

0

सोखता गड्ढा में श्रमदान कर सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने जल संरक्षण कि अपील की

0.वर्षा जल बचाने की यह मुहिम आने वाली पीढियो को भविष्य में देगी सुखद परिणाम: सीईओ अभिषेक अग्रवाल।

0.जल संचय जन भागीदारी का दिया संदेश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले में संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए आज सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने विकासखंड स.लोहारा के ग्राम पंचायत गांगपुर पहुंच कर मोर गांव मोर पानी महा अभियान का संदेश देते हुए “जल संचय जन अभियान” अंतर्गत श्रमदान करते हुए सोखता गड्ढा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने सोखता गड्ढा में श्रम दान कर उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के महत्व पर जानकारी दी और इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया इस दौरान ग्रामीणों के घरों में बना रहे सोखता गड्ढा का निरीक्षण भी किया गया तत्पश्चात ग्राम गांगपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बने कंटूर ट्रेंच का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत स.लोहारा, सहायक परियोजना अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा, कार्यक्रम अधिकारी सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान सामुदायिक भवन में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सीईओ अग्रवाल ने सोखता गड्ढा तैयार कर जल संचय के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया सभी घरों में एक-एक सोखता गड्ढा बनाने कि अपील की ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में भू-जल स्तर दिनों-दिन नीचे जा रहा है पानी खरीद के पीने की स्थिति निर्मित हो चुकी है तथा आज यदि हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढियो के लिए के लिए यह विकराल समस्या होगी जिसका कोई त्वरित निदान नहीं होगा सीइओ अग्रवाल ने आगे कहा कि सभी घरों में बन रहे सोखता गड्ढा से बड़ी मात्रा में वर्षा जल और घरों से बहने वाला पानी रुकेगा जो सीधे भू-जल स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण के इस अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि वह आने वाले कल अपने बच्चों के भविष्य के लिए पानी को बचाने की इस मुहिम में स्वयं जुड़े और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि यह जन आंदोलन का रूप ले सके।

————————————–

*बून्द बून्द पानी सहजने हो रहा सामुहिक प्रयास*

0

बून्द बून्द पानी सहजने हो रहा सामुहिक प्रयास

0.नवा तरिया, कन्टूर ट्रेंच, रिचार्ज पिट सार्वजनिक डबरी, आजीविका डबरी,चेक डैम तालाबों का गहरीकरण,अमृत सरोवर एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यो से हो रहा प्रयास।

0.जन भागीदारी से घर के पास, आंगनों, खेतों एवं अन्य उपयुक्त स्थानो में सोकपिट निर्माण के लिए किया जा रहा आह्वान।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले के मैदानी क्षेत्र से लेकर वनांचल क्षेत्रो तक एवं शहरी क्षेत्रो से लेकर गांव तक इस वर्षा ऋतु में जनभागीदारी द्वारा बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जल संचय जन भागीदारी से अभी तक अलग-अलग कैटेगरी में 125000 से अधिक कार्य होने जा रहे हैं जिससे जल संरक्षण करते हुए भू-जल स्तर में वृद्धि किया जा सके पानी रोकने के लिए सबसे ज्यादा प्रयास जन भागीदारी के रूप में हो रहा है जिसमें विशेष कर घरों एवं खेतों में सोकपिट का निर्माण ग्रामीणों द्वारा किया गया है साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी भवनो,पंचायत भवन एवं हैंडपंप के पास जैसे अनेक स्थानों को मिलाकर अभी तक 102000 से अधिक सोकपिट का निर्माण जन भागीदारी से किया जा चुका है जल संचय जन भागीदारी से पानी को रोकने के लिए सोकपिट का निर्माण करने गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है इसमे ग्रामीण और विशेषकर महिलाएं स्वय से इस अभियान में जुड़कर लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।

*समूह की दीदियों द्वारा पांच प्रतिशत मॉडल अंतर्गत सोकपिट का निर्माण कर जल संरक्षण के लिए कर रही प्रेरित*

5 प्रतिशत मॉडल के रूप में स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा अपने घरों एवं खेतों में सोकपिट का निर्माण किया जा रहा है इस अभियान द्वारा अभी तक 25000 से अधिक सोकपिट का निर्माण हो चुका है यह कार्य स्व प्रेरणा एवं जन भागीदारी से हो रहा है तथा ग्रामीण महिलाएं 2*2*1 फीट का सोकपिट उपयुक्त स्थानो पर अपने परिवार के साथ श्रमदान करते हुए बना रही है।

*जल संरक्षण के साथ आजीविका के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना से हो रहे प्रयासों पर एक नजर……*

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार के साथ जल संरक्षण और उसे आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को जोड़ने के लिए नवा तरिया आय के जरिया अंतर्गत 24 स्थान में बड़े पैमाने पर तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अनुमानित 1.6 लाख मानव दिवस रोजगार का सीजन होगा तरिया का आनुमानित आकार 80*80*3 मीटर है जिसमे जल संरक्षण और आजीविका की गतिविधियां होगी साथ ही 112 अलग-अलग ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर का निर्माण किया जा चुका है इसके अतिरिक्त दो पहाड़ी क्षेत्रो में 4975 कन्टूर ट्रेंच का निर्माण किया गया है 292 आजीविका डाबरी के निर्माण से एक ओर जहा हितग्राहियों को रोजगार का अवसर मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर मत्स्य पालन जैसे आजीविका के नए रास्ते भी खुले है 652 रिचार्ज पिट, 435 तालाब गहरीकरण, 515 कच्ची नाली निर्माण, 121 नाला पुनरुद्धार, 150 चेक डैम, 75 सार्वजनिक डबरी एवं 85 वृक्षारोपण के कार्य हुए हैं।

*पानी रोकने हो रहा सामूहिक प्रयास: कलेक्टर गोपाल वर्मा*

वर्षा जल को रोकना,जल संरक्षण करना और इसके साथ आजीविका की गतिविधियों को बढ़ावा देना हमारा मुख्य लक्ष्य है लेकिन यह तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग एक साथ मिलकर जल संरक्षण करने की दिशा में आगे बढ़े जन भागीदारी एवं योजनाओं के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए योजना बनाई गई है कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत बनाए गए सभी आवासो के पास जहां पर घरो का पानी बहता हो वहा सोकपिट बनाया जा रहा है हमारा लक्ष्य है कि जिले में अभी तक 80100 से अधिक पूर्ण हुए प्रधानमंत्री आवास और 5300 से अधिक जनमन आवास में सोख्ता गद्दा का निर्माण कराया जाए और इसके लिए सभी हितग्राहियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं मैं सभी से अपील करता हूं कि आप सभी जिला प्रशासन के इस मुहिम में शामिल होकर जल संरक्षण करने में अपना योगदान जरूर दें।

*गिरता भ-जल स्तर चिंता का विषय,सामूहिक प्रयास से मिलेंगे सुखद नतीजे: सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कबीरधाम जिला वृष्टि छाया क्षेत्र अंतर्गत आता है इस कारण यहां कभी-कभी वर्षा ऋतु में असमानताएं देखने को मिलती है यदि हम जल संरक्षण नहीं करते हैं तो भू-जल स्तर और भी नीचे चला जाएगा जिससे भविष्य में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी वर्तमान में किया गया भू-जल संरक्षण भविष्य में भू-जल स्तर को बनाए रखने में बहुत मदद करेगा इसी क्रम में नवा तरिया आय के जरिया, घर के आंगनों एवं खेतों में सोकपिट निर्माण,रिचार्ज पिट,अमृत सरोवर,तालाब गहरीकरण, सार्वजनिक डबरी, चेक डैम निर्माण,आजीविका डबरी और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के द्वारा वर्षा जल को रोकने प्रयास किया जा रहे हैं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा अपने घरों एवं खेतों में 5% मॉडल के तहत सोख्ता गड्ढा बना रही है और अब तक हजारों की संख्या में यहा बन चुके हैं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जल संरक्षण के लिए अनेकों संरचनाओं का निर्माण हो रहा है इन संरचनाओं से आजीविका के कार्य को बढ़ावा मिलेगा भू-जल स्तर में वृद्धि करने सहायता मिलेगा तथा यह कार्य रोजगार का पर्याय भी है आइये आप और हम सब मिलकर इस बार वर्षा जल को रोकने के लिए अपना योगदान दे और अपने कबीरधाम को हरा भरा बनाने में मदद करें।

————————————–

*विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*

0

विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम पिपरहा, छिरहा और कुल्हीडोंगरी में अब धर्म सभाएं नहीं होंगी जो अपने निजी स्वार्थ के लिए धर्मांतरण कराने वाले लोगों की मंशा पर कड़ा प्रहार है आज ग्राम बूचीपारा में इन गाँव में धर्म सभा लगाने वाले पास्टर सहित 6 गाँव के 200 लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्रों में विकास, सांस्कृतिक जागरण और जनजागरण के प्रयास लगातार नई दिशा दे रहे हैं वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, छात्रावास, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था के संरक्षण हेतु भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है इन्हीं सतत प्रयासों का परिणाम है कि पंडरिया विधानसभा आज धर्मांतरण के खिलाफ सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की मजबूत मिसाल बनकर उभर रहा है इसी कड़ी में आज पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम बूचीपारा में विधायक भावना बोहरा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गौरव सम्मलेन एवं अभिनंदन समारोह में वनांचल क्षेत्रों में धर्म सभा का आयोजन करने वाले पास्टर (पादरी) सहित ग्राम छिरहा, पीपरहा, कुल्हीडोंगरी, जामुनपानी, नागाडबरा और नवापारा के 200 आदिवासी परिवार के सदस्यों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी करते हुए अपनी संस्कृति,सभ्यता और स्वाभिमान की जड़ों से जुड़ें। पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधायक भावना बोहरा ने जनजाति समाज के लोगों का अभिनंदन एवं स्वागत कर उनके पैर पखारकर उनके मूल धर्म में वापसी कराया विदित हो कि इससे पूर्व पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र नेऊर के आस-पास के गांव से 115, कुई-कुकदुर क्षेत्र से 70, ग्राम दमगढ़ में 50 एवं ग्राम कुल्हीडोंगरी में 140 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की है इस तरह अब तक पंडरिया विधानसभा के 575 से अधिक आदिवासी समाज के लोगों ने अपने मूल धर्म में प्रवेश किया है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व और भाजपा सरकार की विकास नीतियों से प्रभावित होकर आदिवासी समाज अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से पुनः जुड़ने के लिए आगे आ रहा है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज पंडरिया विधानसभा की पहचान केवल विकास कार्यों से ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण से भी हो रही है वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण का प्रयास किया गया जिससे आदिवासी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने का काम हुआ लेकिन अब समाज जागरूक हो रहा है और अपनी संस्कृति एवं मूल आस्था की ओर लौट रहा है भाजपा सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास और सांस्कृतिक चेतना दोनों को समान प्राथमिकता दी जा रही है वनांचल क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, छात्रावास, पेयजल, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ने से आदिवासी समाज का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है यही कारण है कि अब लोग किसी प्रलोभन या भ्रम में नहीं आ रहे, बल्कि अपनी जड़ों और परंपराओं से पुनः जुड़ने का संकल्प ले रहे हैं यह उन लोगों की नकारात्मक मंशा और अपने निजी स्वार्थ के लिए धर्मान्तरण कराने वाले लोगों पर कड़ा प्रहार है जो हमारे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की सांस्कृतिक पहचान को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं विधायक भावना बोहरा ने कहा कि बूचीपारा 200 आदिवासी भाई-बहनों की यह घर वापसी केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सांस्कृतिक स्वाभिमान, सामाजिक एकता और अपनी पहचान को बचाने का अभियान है यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने वाला है उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में धर्मांतरण की गतिविधियों के खिलाफ जनजागरण लगातार जारी रहेगा और समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे विगत वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इन वनांचल क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, योजनाओं का सतत क्रियान्वयन और उसका लाभ मिलने से यहाँ निवासरत जनजाति परिवारों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन आया है विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजाति परिवारों से निरंतर संवाद, जनसंपर्क, विकास कार्यों की पारदर्शी क्रियान्वयन प्रक्रिया और विश्वास निर्माण के प्रयासों ने सकारात्मक वातावरण निर्मित किया और आज निरंतर वे पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ रहें हैं और अपने मूल धर्म में वापसी कर रहें हैं उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं, लोकसंस्कृति और धार्मिक मान्यताएं हमारी सबसे बड़ी विरासत हैं, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा धर्मांतरण केवल व्यक्ति के धर्म बदलने का विषय नहीं है बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक पहचान को प्रभावित करने का प्रयास भी है पंडरिया विधानसभा में हम विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक जनजागरण का व्यापक अभियान चला रहे हैं जब समाज शिक्षित, जागरूक और आत्मविश्वासी बनता है, तब वह अपनी जड़ों और अपनी पहचान को समझता है आज वनांचल क्षेत्र का आदिवासी समाज पुनः अपनी संस्कृति और परंपरा की ओर लौट रहा है यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सकारात्मक संदेश है वर्तमान में वनांचल क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुँचने से यहाँ निवासरत जनजाति परिवार के लोगों में उम्मीद की नई किरण जागी है और अब वे किसी प्रलोभन या भ्रम में नहीं आ रहे बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था के संरक्षण के लिए स्वयं आगे बढ़ रहे हैं आने वाले समय में भी पंडरिया विधानसभा में सांस्कृतिक पुनर्जागरण धार्मिक जनजागरण और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का अभियान निरंतर जारी रहेगा इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी हरीश लुनिया ने भी संबोधित करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने में उनके प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं इसके साथ ही उनके द्वारा लगातार पंडरिया विधानसभा व विशेषकर वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों और जनसेवा के कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य,सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन जैसे हर क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करते हुए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं समाज प्रमुख पंचराम धुर्वे जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा की आदिवासी समाज एकजुट होकर अपनी संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण के लिए जागरूक व संगठित है कार्यक्रम में प्रेम सिंह टेकाम ने मंच संचालन किया इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*विद्युत तार चोरी प्रकरण में 24 घंटे के भीतर 04 आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी का मशरूका बरामद।*

0

चोरी किए गए विद्युत तार एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही।

कोरबा –  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बांकीमोंगरा एवं सायबर पुलिस थाना कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा विद्युत तार चोरी प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 19.05.2026 को प्रार्थी श्री रंजीत पैकरा, सहायक अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कटघोरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12/13.05.2026 की दरमियानी रात सिंघाली लोकहित क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर लगभग 3100 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित पतासाजी कर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

*गिरफ्तार आरोपीगण :*
1. मनोज कुमार साहू उर्फ मोनू, पिता स्व. ओमप्रकाश साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-6 राजीवनगर, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
(कबाड़ी दुकान संचालक)
2. विजयपाल कंवर, पिता मोहनपाल सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमरपुर, सिंघाली, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
3. शेखर सिंह अगरिया, पिता एम. सिंह अगरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
4. अनुप कुमार चौहान, पिता परदेशी राम चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
5. मोहनलाल रोहिदास पिता जागेश्वर राम रोहिदास उम्र 45 वर्ष निवासी जवाली थाना बाकीमोगरा कोरबा

गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 20.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेजा गया।

*आरोपियों से बरामद मशरूका :*
🔹चोरी किया गया विद्युत तार
🔹विद्युत खंभों में लगे लोहे के उपकरण/चैनल
🔹01 नग मोबाइल फोन
🔹01 नग सायकल

प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना जारी है। कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस का संदेश

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा”
जन सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु कोरबा पुलिस प्रतिबद्ध है।