Home Blog Page 142

* *अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख का गबन कर किया धोखाधड़ी*

0

* *अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख का गबन कर किया धोखाधड़ी*_

* *20 लाख रुपए का कर्ज एवं शेयर मार्केट व जुआ की लत ने बनाया गबन का आरोपी*

* *आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा ,थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अकलतरा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को धोखाधड़ी और गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शेयर मार्केट और जुए की लत के कारण कुल *19 लाख 21 हजार रुपये* का गबन किया था।

*कैसे दिया गया घटना को अंजाम* अकलतरा डाकघर में हुए गबन की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच टीम ने पाया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से कई खाताधारकों के पैसों पर हाथ साफ किया।

*जांच में सामने आया* कि आरोपी ने 04 अलग-अलग खातों धारकों से रकम निकालकर कुल *19,21,000 रुपये* धोखाधड़ी कर गबन कर लिए। मामले में पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*कर्ज और लत बनी वजह* पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पर पहले से करीब *20 लाख रुपये* का कर्ज था। कर्ज के दबाव और शेयर मार्केट व जुए की लत ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया।

*आरोपी संदीप कुमार मिरी* उम्र 32 साल निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से पूछताछ कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाईल दो नग, शेयर मार्केट के एप्लीकेशन ग्रो एप एवं एंजल एप डिमेट एकाउंट का स्टेटमेंट जिसमें लगभग 40 लाख रूपये शेयर मार्केट में गवाना पाया गया स्टेटमेंट को जप्त किया गया एवं लगभग 20 लाख से उपर के लोन लिये गये है का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त किया गया आरोपी के द्वारा वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करना बताया एवं ट्रेडिंग के माध्यम से लगातार पैसा गवाने पर बैंक से लोन लेना चालू किया अलग अलग बैंको से लगभग 12 लाख रूपये एवं पोस्ट आफिस विभाग से 12 लाख रूपये का लोन लिया था एवं लोन के पैसे को शेयर मार्केट में लगाना पाया गया लोन अधिक होने से पोस्ट आफिस के ग्राहक का फर्जी खाता खोलकर उपरोक्त चारो खातों से पैसा निकाल कर लोन का किस्त चुकाना शेयर मार्केट में लगाना एवं जुआ खेलना बताना दस्तावेज की तस्दीकी पर पैसों का खर्च करना सही पाया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी, म प्र.आर. स्वाती गिरोलकर, आर. राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

* छत्तीसगढ़-शासनस्य माध्यमिक-शिक्षा-मण्डलस्य रायपुर-निर्देशानुसारं*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़-शासनस्य माध्यमिक-शिक्षा-मण्डलस्य रायपुर-निर्देशानुसारं तथा जिला-शिक्षा-प्रशिक्षण-संस्थानस्य पेण्ड्रा-मार्गदर्शनेन मुंगेली-स्थिते बी.आर.सी.-सी. प्रशिक्षण-केन्द्रे पञ्चदिवसीयः “ब्लूप्रिन्ट-प्रश्नपत्र-निर्माणं शिक्षाशास्त्रं च” इति विषयकः प्रशिक्षण-कार्यक्रमः आयोजितः। अस्य प्रशिक्षणस्य उद्देश्यं शिक्षकेभ्यः आधुनिक-शिक्षण-पद्धतीनां, प्रश्नपत्र-निर्माणस्य वैज्ञानिक-विधीनां तथा विद्यार्थिनां अधिगम-क्षमता-विकासस्य उपायानां ज्ञानं दातुम् आसीत्।

समापन-समारोहे मुख्य-अतिथिरूपेण उपस्थितः जिला-शिक्षा-अधिकारी एल.पी. डाहिरे महोदयः व्याख्यातॄन् प्रशिक्षणार्थिनश्च सम्बोधयन् उक्तवान् यत् कलेक्टर-कुन्दन-कुमार-महोदयस्य मार्गदर्शनेन अस्मिन् वर्षे जनपदस्य बोर्ड-परीक्षा-परिणामः सन्तोषजनकः अभवत्। आगामि-सत्रे नवम्याः द्वादश्याः पर्यन्तं विद्यार्थिनां कृते उत्तम-लक्ष्याणि निर्धारितानि भविष्यन्ति, येन शिक्षायाः गुणवत्तायां अधिकः सुधारः सम्भविष्यति।

डी.एम.सी. अशोक-सोनी महोदयः अवदत् यत् आगामि-समयः कृत्रिम-बुद्धिमत्तायाः (Artificial Intelligence) भविष्यति तथा शिक्षकैः डिजिटल-आधारित-शिक्षण-पद्धत्याः कृते सज्जैः भवितव्यम्। तेन उक्तं यत् ब्लूप्रिन्ट-निर्माणाधारितं एतत् प्रशिक्षणं आगामि-सत्रे विद्यार्थिनां कृते अत्यन्तोपयोगी सिद्धं भविष्यति।

विकासखण्ड-शिक्षा-अधिकारी जितेन्द्र-बावरे महोदयः पठन-पाठन-आदतेः महत्त्वं प्रतिपादयन् उक्तवान् यत् शिक्षकैः विद्यार्थिभिश्च नियमित-अध्ययनं करणीयम्। बालकेषु लेखन-क्षमता-विकासार्थं पुस्तक-पठनं लेखनाभ्यासश्च आवश्यकौ स्तः। तेन उक्तं यत् ब्लूप्रिन्ट-प्रश्नपत्र-निर्माणं शिक्षाशास्त्रं च आधारितं एतत् प्रशिक्षणं भविष्ये शिक्षण-कार्यं अधिक-प्रभावी करिष्यति।

बी.आर.सी.-सी. सूर्यकान्त-उपाध्याय महोदयः अवदत् यत् 19 मईतः 23 मई पर्यन्तं आयोजिते अस्मिन् प्रशिक्षण-कार्यक्रमे दशमी-द्वादशी-कक्षयोः कृते ब्लूप्रिन्ट-निर्माणं, शिक्षण-पद्धतिः तथा ब्लूम-टैक्सोनॉमी 1956 आधारित-शिक्षण-प्रविधीनां विषये विस्तृता परिचर्चा कृता। प्रशिक्षणे एतदपि शिक्षितं यत् कथं ज्ञान, अवबोधन, अनुप्रयोग, विश्लेषण, मूल्याङ्कन तथा सृजनात्मक-क्षमताः आधारितानि प्रश्नपत्राणि निर्मीयेरन्।

प्रतिवेदन-वाचन-काले श्रीमती एस. दत्ता, वन्दना-खाण्डेकर, बुद्धेश्वर-उपाध्याय, नीलय-गुप्त तथा रूही-फातिमा महोदयाः ब्लूम-टैक्सोनॉमी-आधारित-प्रश्न-निर्माण-प्रक्रियायाः विषये विस्तृत-जानकारीं दत्तवन्तः। तैः उक्तं यत् अस्य उद्देश्यं विद्यार्थिषु विषय-बोधस्य विकासं कर्तुं तथा तान् अध्ययन-अध्यापन-प्रक्रियया सह सम्बद्धान् कर्तुम् अस्ति, येन परीक्षा-परिणामः श्रेष्ठः भवेत्।

अस्मिन् अवसरே संस्कृत-व्याख्याता डॉ. रामबाबू-मिश्र महोदयेन “संस्कृतं कथं शिक्षेत” इति विषयकः विशेष-प्रदर्शनी आयोजितः। प्रदर्शिन्यां संस्कृत-भाषायाः महत्त्वं सरल-शिक्षण-विधयश्च प्रदर्शिताः, यस्य जिला-शिक्षा-अधिकारी तथा उपस्थित-अधिकारीभिः प्रशंसा कृता।

कार्यक्रमे मास्टर-ट्रेनर्सरूपेण मोहन-उपाध्याय, संगीता-सिंह, डॉ. रामबाबू-मिश्र, रविन्द्र-गुप्त, लक्ष्मीनारायण-भास्कर, शिवशङ्कर-नेताम तथा विक्रम-सिंह-ठाकुर महोदयाः तथा कला, वाणिज्य, भाषा-समूहस्य प्रशिक्षणार्थिनः उपस्थिताः आसन्। कार्यक्रमस्य संचालनं मोहन-उपाध्याय महोदयेन कृतम्, आभार-प्रदर्शनं च बी.आर.सी. सूर्यकान्त-उपाध्याय महोदयेन कृतम्।

*भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक और परिचयात्मक बैठक सम्पन्न*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली- भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक और परिचयात्मक बैठकें अटल परिसर भाजपा जिला कार्यालय मुंगेली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं। प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी ने किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशंसा और हौसलें मजबूत करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। संभाग प्रभारी लाल संतोष सिंह ने जिले में निवासरत नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों तथा मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री के स्वागत, आगामी कार्य योजनाओं और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रत्येक बूथों में दस किसान मितान बनाने को कहा गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की उपस्थिति में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश यादव ने अपने स्वागत भाषण में नवनियुक्त पदाधिकारियों की क्रमशः परिचय कराया तथा कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में किसान मोर्चा को रीढ़ की हड्डी बताया।
कार्यक्रम की संचालन महामंत्री विश्वनाथ साहू व शंकर सिंह ठाकुर ने किया तथा आभार किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक, वीरेन्द्र गुप्ता, रिजवान हक, शिवप्रताप सिंह, कोटू दादावानी, महेन्द्र खत्री, अशोक साहू, संदीप साहू, रामवतार राजपूत, ओंकार खत्री, पुरुषोत्तम जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला- आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।

*फास्टरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ता विरोध, मारपीट और धमकी के आरोप मुंगेली।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला मुंगेली के अंतर्गत ग्राम केंथनवागांव एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों एवं किसानों का आरोप है कि कंपनी खुलने से पहले ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है तथा और विरोध करने वाले किसान के साथ साथ भी गांव वालों लोगों को भी धमकियां और मारपीट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी प्रबंधन द्वारा प्रारंभ में किसानों को यह कहकर भूमि खरीदी गई कि इथेनॉल उद्योग खुलने से क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ेगी तथा गन्ना, मक्का एवं धान की खरीदी होने से आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन बाद में किसानों ने अन्य क्षेत्रों में संचालित इथेनॉल कंपनियों की जानकारी लेने पर संभावित पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि इथेनॉल प्लांट स्थापित होने से भूजल स्तर अत्यधिक नीचे जा सकता है, जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका है। साथ ही फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं, धूल और पर्यावरण प्रदूषण का प्रभाव आसपास के गांवों, खेतों में तथा लोगों के स्वास्थ्य पर बडा असर पड़ सकता है। किसानों ने आशंका जताई है कि इससे खेती-किसानी और आम जनजीवन प्रभावित होगा। कम्पनी से लगा हुआ नवीन शासकीय फास्टरपुर कालेज भी पढ़ने वाले छात्र छात्रोंओ भी दुष्प्रभाव पड़ेगा साथ इंथेनाल कम्पनी से चारों ओर घोर आबादी वाले भी गांव बसा हुआ है
बताया जा रहा है कि इस विषय को लेकर आसपास के गांवों के किसान, महिलाएं और जनप्रतिनिधि लगातार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि कई ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कर इथेनॉल कंपनी का विरोध किया गया है तथा इसे निरस्त करने की मांग की गई है।
इसी बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कंपनी पक्ष के लोगों पर मारपीट एवं डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आ रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न गांवों में समाजिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया । तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सभी समय में इस इंथेनाल कम्पनी को निरस्त कर बंद नहीं करते हैं तो आने वाले समय कुछ भी घटनाएं घटित हो सकती इसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी ।

*अवैध शराब परिवहन पर थाना सोमनी पुलिस का प्रहार*

0

*अवैध शराब परिवहन पर थाना सोमनी पुलिस का प्रहार*

 

⁕ 02 आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल। 

 

⁕ आरोपियों के कब्जे से 85 पौवा देशी शोले शराब व एक मोटर साइकिल किया गया जप्त।

थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोमनी सांकरा मोड के पास आरोपीयान

01. नितेश पाटीला पिता रामदास पाटीला उम्र 24 साल।

02. राकेश टोण्डे पिता राज कुमार टोण्डे उम्र 25 साल

दोनो निवासी ग्राम ककरेल थाना सोमनी जिला राजनादगांव छ0ग0 से 85 पौवा देशी शोले शराब कुल 15.300 बल्क लीटर किमती 6800 रूपये एवं परिवहन मे प्रयुक्त एक काला नीले रंग का मोटर सायकल वाहन क्रं0 सीजी 07 बीआर 4953 पैसन प्रो किमती 45000 रूपये कुल जुमला किमती 51800/- को जप्त कर आरोपीयान को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

 

 

चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही

दिनांक 23.05.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति नीला रंग के एक्टिवा स्कुटी मे अवैध रूप से मात्रा से अधिक शराब ले जा रहा है कि तत्काल चौकी चिखली पुलिस टीम तैयार कर चिखली खैरागढ़ रोड निर्माणाधिन श्लोका ग्रीन सीटी के सामने रोड के पास नाकाबंदी कर नीला रंग के एक्टिवा स्कुटी को रोककर चेक करने पर आरोपी युधिष्ठिर राजपूत पिता स्व. सुरेश राजपूत उम्र 24 साल साकिन चिखली रमन बाजार वार्ड नं. 10 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव द्वारा अपने एक्टिवा स्कुटी वाहन क्रमांक सीजी 08 एवाय 5536 के डिक्की मे 35 पौवा सवा शेरा देशी शराब अवैध रूप से तस्करी करते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब 35 पौवा सवा शेरा देशी शराब कुल 6.300 बल्क लीटर कीमती 2800 रूपये एवं एक्टिवा स्कुटी क्रमांक सीजी 08 एवाय 5536 कीमती 20000 रूपये कुल जुमला कीमती 22800 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*गरियाबंद पुलिस द्वारा 06 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया, गिरफ्तार।*

0

 

 

🚨 *गरियाबंद पुलिस द्वारा 06 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया, गिरफ्तार।*

 

🚨 कार्यवाही थाना देवभोग ।

गरियाबंद– रात्रि थाना देवभोग पुलिस द्वारा थाना परिसर मेन गेट के सामने NH-130C मार्ग पर एमसीपी चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान धरमगढ़ (उड़ीसा) की ओर से एक व्यक्ति लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम — सुरेन्द्र कुमार राय पिता –स्व. सकलदीप राय उम्र – 66 वर्ष निवासी – ग्राम नंदनी माइंस अहिवारा, थाना अहिवारा, जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया। संदेह होने पर गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी कार्यवाही की गई। आरोपी के कब्जे में रखे लाल रंग के ट्रॉली बैग को खोलकर चेक करने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा कुल 06 किलो 30 ग्राम बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग ₹3,00,000/- रुपए है। मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्षी पाए जाने पर धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

❇️ गिरफ्तार आरोपी* –

सुरेन्द्र कुमार राय पिता –स्व. सकलदीप राय उम्र – 66 वर्ष निवासी – ग्राम नंदनी माइंस अहिवारा, थाना अहिवारा, जिला दुर्ग (छ.ग.)

 

जप्त सामग्री-

 

✅ 06 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा

✅ लाल रंग का ट्रॉली बैग

💰 कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹3,00,000/-

*फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी, जयपुर से खाताधारक को किया काबू, साइबर थाना NIT की कार्रवाई*

0

*फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी, जयपुर से खाताधारक को किया काबू, साइबर थाना NIT की कार्रवाई*

फरीदाबाद– फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी के एक मामले में 22 मई को साइबर थाना NIT की टीम ने सुमन एनक्लेव जयपुर राजस्थान से खाताधारक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान योगेंद्र कुमार मीणा(28) वासी सुमन एंक्लेव, जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22.04.2026 को उसका फोन हैक हो गया जिसके बाद उसके खाता 93,000 कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

 

प्रारंभिक पुछताछ में खुलासा हुआ कि योगेंद्र खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 93,000 रुपये आये थे। वह बी.ए. पास है।

*गरियाबंद पुलिस का लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही 16 लाख 50 हजार के अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गया, गिरफ्तार*

0

🚨 *गरियाबंद पुलिस का लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही 16 लाख 50 हजार के अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गया, गिरफ्तार*

 

 

गरियाबंद 🚨 33 किलो ग्राम के अवैध गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त मारूती सुजुकी इक्कों वाहन को किया गया, जप्त।

 

🚨 थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद पुलिस टीम की कार्यवाही।

 

गिरफ्तार आरोपी-

01) वीर बहादुर सिंह पिता श्याम बहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी पुलिस लाईन अंषिक थाना कोतवाली सीतापुर जिला सीतापुर उ.प्र.

02) शकील सिद्दीकी पिता मो. गनी उम्र 45 वर्ष निवासी काशीराम कालोनी सीतापुर, थाना राजकोट जिला सीतापुर उ.प्र.

 

जप्त सामग्री – 01) 33 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 02) सुजुकी इक्को UP-32-MK- 6731 एक मोबाइल कुल कीमती 20 लाख 08 हजार रुपए

*करही गोलीकांड का खुलासा* : *“ऑपरेशन हंट”* के तहत पुलिस की बड़ी सफलता*

0

 

 

 *करही गोलीकांड का खुलासा* : *“ऑपरेशन हंट”* के तहत पुलिस की बड़ी सफलता*

एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-*प्रारंभिक जांच में सामने आया है* कि आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न जलन और द्वेष की भावना के चलते हत्या की साजिश रची थी।

 

*घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद*

*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से :*

एक पिस्टल एवं मैगजीन

एक अतिरिक्त खाली मैगजीन

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

बरामद किया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

हेमंत कुमार बघेल, उम्र 23 वर्ष

निवासी – वार्ड नं. 11, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती

भूषण बघेल, उम्र 23 वर्ष

निवासी – वार्ड नं. 01, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती

अमित टंडन, उम्र 28 वर्ष

निवासी – वार्ड नं. 09, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती (छ.ग.)

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में 03 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग* स्वयं घटनास्थल पहुंचे तथा अधिकारियों की बैठक लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित कर रेंज के कई अधिकारियों को शामिल करते हुए रेंज स्तरीय टीम का गठन किया गया।

 

*07 राज्यों तक पहुंची जांच*

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर सहित 07 राज्यों में दबिश दी।

 

*जांच के दौरान :*

200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए

तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए

संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई

साइबर एवं आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही

 

*“ऑपरेशन हंट” बना टर्निंग पॉइंट*

प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सीधे ग्राम करही पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की समीक्षा की। इसके बाद “ *ऑपरेशन हंट”* की शुरुआत की गई और टीमों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भूषण बघेल के पास पूर्व में अवैध हथियार देखा गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतक आयुष कश्यप और आरोपियों के बीच पुराने आर्थिक एवं व्यवसायिक विवाद थे।

 

*हत्या के पीछे की वजह*

पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल ने खुलासा किया कि :

उसके भाई द्वारा लिए गए उधार के पैसों को लेकर मृतक के परिवार से लगातार विवाद चल रहा था

आरोपियों को मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से जलन थी

व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपी स्वयं को नुकसान में महसूस कर रहे थे

इसी द्वेष और प्रतिशोध की भावना से हत्या की साजिश रची गई

वारदात को ऐसे दिया अंजाम

घटना की रात तीनों आरोपी मृतक के घर के आसपास पहले से मौजूद थे। अन्य सहयोगियों द्वारा CCTV कैमरा तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे।

आरोपियों ने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता एवं अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के सतत् निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, साइबर थाना जांजगीर, थाना बिर्रा, बम्हनीडीह, मुलमुला रेंज साइबर सेल एवं जिला पुलिस बल के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

 

उक्त घटना के खुलासे पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पूरी टीम को शाबाशी देते हुए उचित ईनाम देने की घोषणा की है।

*सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली विषय पर दिया गया प्रशिक्षण*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कलेक्टर महोदय श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 मई 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली के सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीला साहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डाॅ. गिरीश कुर्रे ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन 1076 के उपयोग एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन ’’त्वरित शिकायत निवारण हेतु एकीकृत मंच’’ है तथा यह गुड गवर्नेंस की दिशा में राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन प्रणाली पाँच प्रमुख स्तंभों शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध निवारण, नागरिक फीडबैक, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा कुशल निगरानी पर आधारित है। प्रत्येक दर्ज शिकायतकर्ता को 12 अंकों का विशिष्ट टोकन क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता हर चरण में अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 1076 हेल्पलाइन नंबर 18002333300, वेब पोर्टल https://cmhelpline.cg.gov.in/, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप एवं भौतिक पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिकायतों के समाधान के लिए चार स्तरीय तंत्र तैयार किया गया है। एल-1 स्तर पर ब्लॉक स्तर के अधिकारी, एल-2 पर जिला स्तर, एल-3 पर संभागीय अथवा निदेशालय स्तर और एल-4 पर सचिव या विभागाध्यक्ष स्तर पर शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो मामला स्वतः अगले स्तर पर पहुंच जाएगा। इससे लापरवाही और देरी पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली सूचना का अधिकार (आरटीआई) से संबंधित, माननीय न्यायालय के विचाराधीन, मांग संबंधी, विभागीय स्थापना संबंधी (पेंशन, ग्रेच्युट एवं अनुकम्पा नियुक्ति मामलों को छोड़कर) एवं केन्द्र सरकार से संबंधित प्रकरणों के लिए मान्य नही होगा। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड-पथरिया डाॅ. अमित लाल, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विकासखण्ड-मुंगेली श्री मनीष गुप्ता, विकासखण्ड-मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।