Home Blog Page 141

**निःशुल्क कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 7जून को**

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीम राव आम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर मुंगेली में जिला स्तरीय 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा 2026 में 80 %से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी जाति वर्ग के प्रतिभावान छात्रों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 7 जून रविवार को प्रातः 11 बजे से दो सत्र में किया जा रहा है ।प्रथम सत्र में कैरियर गाइडेंस एवं द्वितीय सत्र में प्रतिभा सम्मान जिसमें जिले के समस्त शासकीय /अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र -छात्रा अपने रिजल्ट के इंटरनेट कॉपी और अपने एक अभिभावक के साथ उपस्थित हो सकते हैं पूर्व से पंजीयन भी करा सकते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के मो. नम्बर 9303901651 पर संपर्क करें उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष राजेंद्र दिवाकर एवं सचिव एच आर भास्कर ने दी है।
🙏🙏🙏

*गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार*

0

 

🚨 *गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार*

🚨 कार्यवाही थाना देवभोग ।

Gariyaband District Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Kanker Police DPR Chhattisgarh

 

❇️ गिरफ्तार आरोपी –

✅ राहुल पाण्डेय पिता – चन्द्र भूषण पाण्डेय उम्र 33 वर्ष निवासी – ग्राम पारो लौवडीह तह. मोहमदाबाद युशुपुर थाना भंवरकोल जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश

 

जप्त सामग्री –

✅ 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा

✅ 06 नग सफेद प्लास्टिक बोरी

✅ पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613

💰 कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,58,000/- रुपए ।

*अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख का गबन कर किया धोखाधड़ी*_

0

 

 

* *अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख का गबन कर किया धोखाधड़ी*_

 

* *20 लाख रुपए का कर्ज एवं शेयर मार्केट व जुआ की लत ने बनाया गबन का आरोपी*  

 

* *आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अकलतरा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को धोखाधड़ी और गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शेयर मार्केट और जुए की लत के कारण कुल *19 लाख 21 हजार रुपये* का गबन किया था।

 

*कैसे दिया गया घटना को अंजाम* अकलतरा डाकघर में हुए गबन की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच टीम ने पाया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से कई खाताधारकों के पैसों पर हाथ साफ किया।

 

*जांच में सामने आया* कि आरोपी ने 04 अलग-अलग खातों धारकों से रकम निकालकर कुल *19,21,000 रुपये* धोखाधड़ी कर गबन कर लिए। मामले में पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

*कर्ज और लत बनी वजह* पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पर पहले से करीब *20 लाख रुपये* का कर्ज था। कर्ज के दबाव और शेयर मार्केट व जुए की लत ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया।

 

*आरोपी संदीप कुमार मिरी* उम्र 32 साल निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से पूछताछ कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाईल दो नग, शेयर मार्केट के एप्लीकेशन ग्रो एप एवं एंजल एप डिमेट एकाउंट का स्टेटमेंट जिसमें लगभग 40 लाख रूपये शेयर मार्केट में गवाना पाया गया स्टेटमेंट को जप्त किया गया एवं लगभग 20 लाख से उपर के लोन लिये गये है का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त किया गया आरोपी के द्वारा वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करना बताया एवं ट्रेडिंग के माध्यम से लगातार पैसा गवाने पर बैंक से लोन लेना चालू किया अलग अलग बैंको से लगभग 12 लाख रूपये एवं पोस्ट आफिस विभाग से 12 लाख रूपये का लोन लिया था एवं लोन के पैसे को शेयर मार्केट में लगाना पाया गया लोन अधिक होने से पोस्ट आफिस के ग्राहक का फर्जी खाता खोलकर उपरोक्त चारो खातों से पैसा निकाल कर लोन का किस्त चुकाना शेयर मार्केट में लगाना एवं जुआ खेलना बताना दस्तावेज की तस्दीकी पर पैसों का खर्च करना सही पाया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी, म प्र.आर. स्वाती गिरोलकर, आर. राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

*ट्रेनो में जहरखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ट्रेनों में नशीला सामान खिलाकर करता था लूट*

0

*ट्रेनो में जहरखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ट्रेनों में नशीला सामान खिलाकर करता था लूट*

​जबलपुर: जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के मुख्य सरगना, शिवदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुणे से दबोचा गया है और उसके पास से चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद की गई है।

​वारदात का तरीका

 

​पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाता था। आरोपी यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें चना, नमकीन या कोल्ड ड्रिंक में ‘एटिवन’ (Ativan 2mg) जैसी नशीली दवाएं मिलाकर खिला देते थे। यात्रियों के बेहोश होते ही उनका कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

​: आरोपी ने पिछले 7-8 महीनों में कटनी, जबलपुर और सिंगरौली रूट पर 20-25 से अधिक मोबाइल चोरी की बात कबूली है।

​अन्य साथी: गिरोह के दो अन्य सदस्य, राजेश साहनी और अजय गुप्ता, पहले से ही मिर्जापुर जेल में बंद हैं।

​”यात्री सफर के दौरान अनजान लोगों द्वारा दी गई किसी भी खाने-पीने की वस्तु का सेवन न करें। पुलिस अब अन्य थानों से भी आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।” – जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*जबलपुर जैन समाज का विशाल मौन जुलूस: साधु-संतों की सुरक्षा और आर्यिका माताजी दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग*

0

*जबलपुर जैन समाज का विशाल मौन जुलूस: साधु-संतों की सुरक्षा और आर्यिका माताजी दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग*

जबलपुर:-बड़ी खबर जबलपुर से है जहाँ आज जबलपुर में हजारों की संख्या में जैन समाज के लोगों ने विशाल मौन जुलूस निकाला इस जुलूस में 8 साल के बच्चों से लेकर 80 साल के बुजुर्ग पुरूष एवम महिलाएं शामिल हुई यह जुलूस कमानिया गेट से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर में समाप्त हुआ । इस जुलूस में शामिल हुए लोगों की मांग थी कि विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्थिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिए

समस्त जैन समाज अत्यन्त दुःख एवं गहरी वेदना के साथ आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता कि हाल ही में विहाररत पूज्य आर्थिका माताजी के साथ हुई अत्यन्त दुखद घटना की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिसमें संघ की पूज्य आर्थिकाओं का असामयिक निधन हो गया।यह घटना केवल एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत नहीं होती। उपलब्ध तथ्यों, वीडियो क्लिपों एवं परिस्थितियों के आधार पर समाज में गहरी आशंका एवं चिंता का वातावरण निर्मित हुआ हैं। अतः इस सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जाँच अत्यन्त आवश्यक हैं।

जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी प्रकार की सुरक्षा या भौतिक सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शर्मित, संयम, करुणा और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ निरंतर बढ़ती दुर्घटनाएँ एवं हमले सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यन्त चिंताजनक विषय हैं।जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा, कानून एवं संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता हैं। हमारा उद्देस्य किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना एवं तपस्वी संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं। ।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

0

*जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

 

✅ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सख्त कार्यवाही।

 

✅ अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार रखी जा रही नजर।

 

✅ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पृथक से प्रतिबंधित कार्यवाही की गई ।

प्रतिबंधित किए गए आरोपीगण –

 

01-सेवक साहू पिता चंद्रेश साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 

02-कुशल साहू पिता गोविंद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 

03-महेंद्र कंडरा पिता चंद्रेश कंडरा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 

04-धनेश कंडरा पिता कांता राम कंडरा उम्र 36 वर्ष निवासी हतंउ चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 

05-महेत्तर कंडरा पिता देवचरण कंडरा निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 

राजनादगांव– श्रीमान पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 24-05-2026 को आरोपीगण 1. सेवक साहू, 2. कुशल साहू, 3. महेंद्र कंडरा, 4. धनेश कंडरा एवं 5. महेत्तर कंडरा सभी निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके संबंध में थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्रमांक 295/2026 धारा 3(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही हैद्यआरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

*सीआईए रतिया पुलिस ने आरोपी को डोडा पोस्त सहित किया काबू*

0

*सीआईए रतिया पुलिस ने आरोपी को डोडा पोस्त सहित किया काबू*

 

आरोपी के कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

फतेहाबाद। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बठिंडा के 100 फुटा रोड पावर हाउस निवासी संदीप चौहान उर्फ सोनू पुत्र मिथुन चौहान को 5 किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बाईपास धांगड़ पुल के नीचे प्लास्टिक कट्टे में डोडा पोस्त लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम को देखकर आरोपी घबराकर छिपने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 204 दिनांक 23.05.2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15बी/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

▪️*चौकी कनकबीरा द्वारा आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही*

0

▪️*चौकी कनकबीरा द्वारा आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही*

 

▪️चौकी कनकबीरा पुलिस ने आरोपी साहेब लाल उर्फ ननकी निषाद से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

                     

 सारंगढ़ :-बिलाईगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन मे चौकी प्रभारी सहायक उप निरी टीकाराम खटकर को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम सराईपाली लोकेश खांडे के घर सामने मेन रोड नेशनल हाईवे 153 जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर साहेब लाल उर्फ ननकी निषाद निषाद पिता स्वर्गीय सुखीराम निषाद उम्र 47 वर्ष ग्राम सरायपाली चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ से अपने कब्जे मे दो कपड़ा झोला मे 5 लीटर के पॉलिथीन में भरा 5 लीटर कच्ची महुवा शराब और तीन 5 -5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल करीब 20 लीटर कीमती ₹4000 क़ो क़ो लेकर आने पर उक्त अवैध शराब क़ो जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है

 

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर चौकी प्रभारी कनकबीरा, प्र0आर0 हीराधर नाग, आरक्षक- जगजीवन खुटे , कुंज बिहारी निराला एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

*थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार एवं चोरी गई मोटर सायकल बरामद*

0

थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार एवं चोरी गई मोटर सायकल बरामद


शहडोल– दिनांक 30.04.2026 को फरियादी महेन्द्र कुमार पटेल निवासी बोकरा हाऊस ब्यौहारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक MP 18 MU 2169 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
उक्त कार्य़वाही विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही शिवम कुमार कोल निवासी देवगाँव थाना ब्यौहारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई है।आरोपी शिवम कुमार कोल उम्र 21 वर्ष निवासी देवगाँव को दिनांक 25.05.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, प्र.आर. बिलाल खान, आर. गंगा सागर गुप्ता एव आर विवेक सूर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*🚨 गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार।*

0

*🚨 गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार।*

❇️ गिरफ्तार आरोपी –
✅ राहुल पाण्डेय पिता – चन्द्र भूषण पाण्डेय उम्र 33 वर्ष निवासी – ग्राम पारो लौवडीह तह. मोहमदाबाद युशुपुर थाना भंवरकोल जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश

जप्त सामग्री –
✅ 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा
✅ 06 नग सफेद प्लास्टिक बोरी
✅ पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613
💰 कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,58,000/- रुपए ।