More

    *जबलपुर जैन समाज का विशाल मौन जुलूस: साधु-संतों की सुरक्षा और आर्यिका माताजी दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग*

    *जबलपुर जैन समाज का विशाल मौन जुलूस: साधु-संतों की सुरक्षा और आर्यिका माताजी दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग*

    जबलपुर:-बड़ी खबर जबलपुर से है जहाँ आज जबलपुर में हजारों की संख्या में जैन समाज के लोगों ने विशाल मौन जुलूस निकाला इस जुलूस में 8 साल के बच्चों से लेकर 80 साल के बुजुर्ग पुरूष एवम महिलाएं शामिल हुई यह जुलूस कमानिया गेट से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर में समाप्त हुआ । इस जुलूस में शामिल हुए लोगों की मांग थी कि विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्थिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिए

    समस्त जैन समाज अत्यन्त दुःख एवं गहरी वेदना के साथ आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता कि हाल ही में विहाररत पूज्य आर्थिका माताजी के साथ हुई अत्यन्त दुखद घटना की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिसमें संघ की पूज्य आर्थिकाओं का असामयिक निधन हो गया।यह घटना केवल एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत नहीं होती। उपलब्ध तथ्यों, वीडियो क्लिपों एवं परिस्थितियों के आधार पर समाज में गहरी आशंका एवं चिंता का वातावरण निर्मित हुआ हैं। अतः इस सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जाँच अत्यन्त आवश्यक हैं।

    जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी प्रकार की सुरक्षा या भौतिक सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शर्मित, संयम, करुणा और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ निरंतर बढ़ती दुर्घटनाएँ एवं हमले सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यन्त चिंताजनक विषय हैं।जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा, कानून एवं संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता हैं। हमारा उद्देस्य किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना एवं तपस्वी संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं। ।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology