Home Blog Page 140

*नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपहरण कर भगा ले जाने वाले एक वर्ष से फरार दुष्कर्मी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपहरण कर भगा ले जाने वाले एक वर्ष से फरार दुष्कर्मी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

  शक्ति- थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के प्रार्थी द्वारा जैजैपुर के निवासी सलमान खान पिता ताहर खान के उपर संदेह व्यक्त किया था जिसका लगातार पता तलाश जारी था ! इसी दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी सलमान खान नाबालिग पीड़िता को अपने घर में छोड़कर फरार हो गया है तथा पीड़िता लगभग 08 माह की गर्भवती है कि सूचना प्राप्त होने पर उक्त नाबालिग बालिका को परिजनों के समक्ष दस्तयाब किया गया! पीड़िता ने अपने कथन मे आरोपी द्वारा लगातार शारीरिक संबंध बनाने से गर्भवती होना बताने पर प्रकरण में धारा 87, 65(ए) भा०न्या०सं० एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई है ! प्रकरण की पीड़िता को उसके परिजनों को सुरक्षार्थ सुपूर्द किया गया था। प्रकरण के आरोपी जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। आज दिनांक को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त की आरोपी सलमान खान सक्ति में में हटरी रोड के आस पास घूम रहा है! सुचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा पु से )श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा पु से ) पुलिस अनुवभागीय अधिकारी सक्ति डॉ भुनेश्वरी पैकरा (रा पु से ) मैम को अवगत कराया गया जो महिला एवं बालिका संबंधी त्वरित अपराध का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देश देने पर तत्काल टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान हटरी रोड के पास पैलेस रोड सक्ती में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी सलमान खान को आज दिनांक 25.05.2026 को गिरफ्तार कर न्विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है! आरोपी का जेल वारंट बनने से जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरी भूपेन्द्र चन्द्रा, आर0 मनोजलहरे,. महेंद्र कँवरका सक्रिय योगदान रहा।

*शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।*

0

*शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।*

 

➡️ *थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

 

➡️ *मुंगेली पुलिस की महिला संबधी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही*

 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली जरहागाँव :-* प्रार्थिया के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अरूणेश उर्फ गोलू प्रजापति पिता गलीराम प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी कुम्हारपारा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ०ग० के द्वारा पीडिता को शादी का झांसा देकर दिनांक 25.02.2017 में पहली बार पीडिता के गृह ग्राम में शारीरिक संबंध बनाया है एवं उसके बाद से लगातार शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया है, इस दरम्यान पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा टाल मटोल करने लगा और शादी करने से मना कर देता था कि अभी शादी नही करेगे दिनांक 04.05.26 को आरोपी के द्वारा दूसरी लडकी से शादी कर लिया, लेकिन फिर भी आरोपी के द्वारा दिनांक 18.05.2026 को पीडिता के आफिस के आसपास घुम रहा था पीडिता के द्वारा बात नही करने पर आरोपी उसके किराये के मकान में दिनांक 22.05.2026 एवं 23. 05.2026 को पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 77/26 धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण में विधिवत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में प्रकरण में विवेचना के दौरान एससी एसटी एक्ट जोड़ी जाकर उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह (अजाक) के द्वारा अग्रिम विवेचना किया गया, प्रकरण में पीडिता का कथन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, पतासाजी दौरान दिनांक 25.05.2026 को आरोपी अरूणेश उर्फ गोलू प्रजापति पिता कलीराम प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी कुम्हारपारा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ०ग० के को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरी.श्रीमती शोभा यादव (प्रभारी, थाना जरहागांव, सउनि लव सिंह ध्रुव, आर.उमेश सोनवानी की अहम भूमिका रही।

*आईएफएस परीक्षा में चयनित गुरुदयाल जांगड़े का हुआ सम्मान*

0

*विधायक, कलेक्टर और डीएफओ ने निवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ जिले के ग्राम पलानसरी के होनहार युवा गुरुदयाल जांगड़े ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
आईएफएस परीक्षा में चयन होने पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं डीएफओ श्री अभिनव कुमार ग्राम पलानसरी स्थित उनके निवास पहुंचे और गुरुदयाल जांगड़े सहित उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गुरुदयाल जांगड़े ग्राम पलानसरी निवासी सचिव श्री काशीराम जांगड़े के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि को गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख सहित एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज, सीईओ जनपद पंचायत मुंगेली श्री संतोष घोसले एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

गुरुदयाल की सफलता पर गांव को विकास कार्यों की सौगात*- विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने गुरुदयाल जांगड़े और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। विधायक ने गुरुदयाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ग्राम पलानसरी में विकास कार्यों हेतु 15 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि गुरुदयाल ने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिले के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

*युवाओं के लिए प्रेरणा बने गुरुदयाल –* कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि जिले के युवा आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। हर बड़ी उपलब्धि के पीछे कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास छिपा होता है। विद्यार्थियों को परिणाम की चिंता करने के बजाय मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए।
कलेक्टर ने गुरुदयाल के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि अच्छे संस्कार और शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

*समाज और राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका –*
डीएफओ श्री अभिनव कुमार ने गुरुदयाल जांगड़े को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है।
उन्होंने कहा गुरुदयाल जैसे युवा प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर समाज के लिए सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि अब गुरुदयाल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना। उन्होंने उनके उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की कामना की।

*अपनी गलतियों से सीखना ही सफलता की कुंजी –*
गुरुदयाल जांगड़े ने बताया कि वे वर्ष 2019 में कॉलेज से पासआउट हुए थे और छह प्रयासों के बाद उन्हें यह सफलता मिली। चार बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई की रणनीति और तरीके में लगातार बदलाव किया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और उन्हें दोहराना नहीं चाहिए। लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत, धैर्य और कंसिस्टेंसी बनाए रखने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और गुरुजनों के सहयोग को दिया।

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू दो दिवसीय मिजोरम प्रवास पर रहेंगे*

0

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू दो दिवसीय मिजोरम प्रवास पर रहेंगे*

 

नई दिल्ली/बिलासपुर, 24 मई 2026

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 26 एवं 27 मई 2026 को दो दिवसीय मिजोरम प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित विभिन्न नगरीय विकास योजनाओं एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा कई विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साहू आइजोल में आयोजित समीक्षा बैठकों में शामिल होकर स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं CPWD से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही वे अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

 

प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू आइजोल, चंपाई, लुंगलेई, कोलासिब, सेरछिप, लॉन्गतलाई, मामित, सैतुअल, ख्वाजॉल एवं हनाहथियाल सहित विभिन्न जिलों में संचालित विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

 

श्री साहू का यह प्रवास पूर्वोत्तर क्षेत्र में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं नगरीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात*

 

*कोयला उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश और आधारभूत संरचना विस्तार पर हुई सकारात्मक चर्चा*

 

*केंद्र-राज्य समन्वय से औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को गति देने पर जोर*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा, खनिज क्षेत्र के विस्तार तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई।

 

बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, रेल एवं लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी के विस्तार तथा औद्योगिक गतिविधियों को और गति देने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन, कोयला गैसीकरण, सौर ऊर्जा विकास तथा खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी विशेष चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और केंद्र सरकार के सहयोग से ऊर्जा, खनन एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में राज्य नई संभावनाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री रजत बंसल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव श्री विकासशील*

0

*सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव श्री विकासशील*

 

*राज्य सहकारी विकास समिति की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, पैक्स समितियों को बहुआयामी बनाने पर जोर*

 

*हर ग्राम पंचायत में होगा सहकारी समिति का संचालन, दुग्ध, मत्स्य और लघु वनोपज से जोड़ी जाएंगी समितियां*

 

*शक्कर कारखानों में मल्टीफील्ड इथेनॉल संयंत्र के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद, बीज, दवा, बैंकिंग और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभता से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषकों को सशक्त बनाने के लिए सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारी समिति का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्राथमिक कृषि साख समितियों को बहुआयामी स्वरूप प्रदान करने के लिए उन्हें दुग्ध, मत्स्य पालन और लघु वनोपज के कार्यों से सीधे जोड़ा जाए।

 

*अन्न भंडारण और जनकल्याणकारी सुविधाओं की समीक्षा*

 

मंत्रालय में आयोजित राज्य सहकारी विकास समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में समितियों के गठन, उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सहकारी क्षेत्र के अंतर्गत पैक्स (PACS) गोदामों के निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समितियों के माध्यम से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं ग्रामीण अंचलों में विस्तारित करने पर जोर दिया गया।

 

*राष्ट्रीय समितियों से जुड़ेंगे पैक्स, डिजिटल बैंकिंग को मिलेगा बढ़ावा*

 

*राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व*

 

बैठक में राज्य की सभी पैक्स समितियों को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति और राष्ट्रीय जैविक सहकारी समिति की अनिवार्य सदस्यता दिलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

 

*मक्का एवं दलहन का उपार्जन*

 

समर्थन मूल्य पर मक्का और दलहन के सुचारू उपार्जन हेतु पैक्स समितियों एवं किसानों का पंजीयनNCCF और NAFED के आधिकारिक पोर्टल्स पर करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*माइक्रो एटीएम और रूपे कार्ड*

 

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पैक्स, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम (Micro ATM) स्थापित करने तथा सभी सदस्यों को रूपे (Rupay) , किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध कराने के कार्यों की समीक्षा की गई।

 

*शक्कर कारखानों में इथेनॉल प्लांट और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय*

 

मुख्य सचिव ने राज्य के सहकारी शक्कर कारखानों में मल्टीफील्ड इथेनॉल संयंत्रों के निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए तत्काल समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, राज्य के शहरी सहकारी बैंकों को अम्ब्रेला संगठन से जोड़ने, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग शुरू करने, पैक्स कम्प्यूटरीकरण, पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की स्थापना, समितियों के लिए श्रैंकिंग फ्रेमवर्कश् तैयार करने तथा पैक्स के माध्यम से ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के संचालन की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया।

 

 

इस बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और आयुक्त सहकारिता श्री महादेव कावरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही खाद्य, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक), भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण, एफसीआई (FCI), राज्य भंडारगृह निगम, नाबार्ड (NABARD), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC), राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

*’आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में लोरमी का चयन; शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे*

0


मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राज्य में शहरी विकास को गति देने के लिए ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ की शुरुआत की गई है । स्थानीय विधायक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रथम चरण में बिलासपुर संभाग से नगरपालिका परिषद लोरमी का गौरवपूर्ण चयन किया गया है । योजना के तहत पहले चरण में पूरे प्रदेश से कुल 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है, जिसमें लोरमी भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा है ।
इस योजना के अंतर्गत लोरमी शहर की मूलभूत और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप चौतरफा विकास कार्य कराए जाएंगे । मुख्य रूप से शहर में सड़कें, बेहतर ड्रेनेज (निकासी) व्यवस्था, स्वच्छ जलापूर्ति, परिवहन सुविधाएं, आधुनिक पार्क, आवास, और हरित क्षेत्रों का निर्माण किया जाएगा । इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक सेवाओं का विस्तार, रोजगार एवं व्यापार-उद्यमिता को प्रोत्साहन, ई-गवर्नेस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा प्रणाली, जल संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे दूरदर्शी कार्यों को भी इस योजना में शामिल किया गया है ।
*जनप्रतिनिधियों के समन्वय से तय होंगे कार्य:* नगरपालिका लोरमी के अध्यक्ष, पार्षदगणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर शहर की प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जाएगा । कार्यों की मॉनिटरिंग और चयन के लिए शासन द्वारा बिलासपुर संभाग स्तरीय समिति का गठन किया जा चुका है, जिसमें संयुक्त संचालक (अध्यक्ष), कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सदस्य सह सचिव) शामिल हैं। यह समिति अगले 15 दिनों के भीतर प्रस्तावित कार्यों के स्थलों का निरीक्षण कर प्राथमिकता सूची और अनुमानित राशि का विवरण तैयार कर शासन को सौंपेगी।
नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने इस योजना में नगर पालिका लोरमी को शामिल किये जाने पर पर स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि इस योजना से लोरमी एक आदर्श, स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में उभरेगा ।

*ग्राम कैथी में घर अंदर घुसकर, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

● *ग्राम कैथी में घर अंदर घुसकर, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

 

बलौदाबाजार– सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं सदस्य, जिसमें आरोपिया महिला, उसका पति एवं दोनों पुत्र है शामिल

● आंगनबाड़ी कार्य में अनियमितता संबंधी शिकायत करने पर रंजीशवश आरोपियों द्वारा दिया गया मारपीट की घटना को अंजाम

● आरोपियों द्वारा घर अंदर घुसकर, बांस की बल्ली, हाथ मुक्का आदि से किया गया मारपीट

 

आरोपियों के नाम

1. संतु राम आनंद उम्र 50 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण

2. ईश्वरी बाई आनंद उम्र 48 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण

3. कमल आनंद उम्र 22 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण

4. कल्याण आनंद उम्र 18 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण

*थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई : मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में दो अन्य सह आरोपी काबू*

0

*थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई : मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में दो अन्य सह आरोपी काबू*

 

– मामले में अब तक कुल छह आरोपी हो चुके हैं काबू

जाखल,थाना जाखल पुलिस ने मोबाइल फोन व नकदी छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 12 नायक बस्ती जाखल निवासी सन्नू उर्फ सन्नी पुत्र राजू तथा वार्ड नंबर 10 नई बस्ती जाखल निवासी अभिषेक पुत्र तरसेम को काबू किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले इसी मामले में चार आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है।

थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि शिकायतकर्ता वार्ड नंबर 3 रतिया निवासी राजन कुमार पुत्र प्रेम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह लेबर लेने के लिए रेलवे स्टेशन जाखल की तरफ जा रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज जाखल के नीचे पहुंचा तो वहां 4-5 अज्ञात युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा 3 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 62 दिनांक 14.05.2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य सह आरोपियों सन्नू उर्फ सन्नी तथा अभिषेक को काबू किया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।

*अकलतरा शराब भट्ठी के चखना सेंटर में चाकूबाजी, दो लोग घायल*

0

*अकलतरा शराब भट्ठी के चखना सेंटर में चाकूबाजी, दो लोग घायल*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चापा :-अकलतरा स्थित शराब भट्ठी के चखना सेंटर में लगभग दो बजे विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में अपरमेश्वर केवट पिता स्व. दुकालू केवट, धीरज खांडेकर पिता स्व. बोधराम तथा गणेश केवट पिता फिरान केवट घायल बताए जा रहे हैं। तीनों बुटरा भावर और करू महू के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हमले का आरोप चखना सेंटर संचालक पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा संबंधित लोगों से