
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीम राव आम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर मुंगेली में जिला स्तरीय 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा 2026 में 80 %से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी जाति वर्ग के प्रतिभावान छात्रों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 7 जून रविवार को प्रातः 11 बजे से दो सत्र में किया जा रहा है ।प्रथम सत्र में कैरियर गाइडेंस एवं द्वितीय सत्र में प्रतिभा सम्मान जिसमें जिले के समस्त शासकीय /अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र -छात्रा अपने रिजल्ट के इंटरनेट कॉपी और अपने एक अभिभावक के साथ उपस्थित हो सकते हैं पूर्व से पंजीयन भी करा सकते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के मो. नम्बर 9303901651 पर संपर्क करें उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष राजेंद्र दिवाकर एवं सचिव एच आर भास्कर ने दी है।
🙏🙏🙏
