Home Blog Page 134

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं*

0

,तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के जरहागांव में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में सहभागिता कर आमजन से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार “सुशासन की सरकार, जनसंवाद से संपूर्ण समाधान” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इसके पूर्व श्री साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से भेंट एवं संवाद किया। जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। श्री साहू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व लिपिकीय कर्मचारियों का कलमबंद आंदोलन, 2 जून को सामूहिक अवकाश*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट (जिला सरगुजा) में शासकीय कर्तव्य का निर्वहन कर रहे नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ ने प्रदेशव्यापी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं कलमबंद आंदोलन का आह्वान किया है। संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 (मंगलवार) को प्रदेश भर के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर कार्यालय, तहसीलों एवं अनुविभागीय कार्यालयों में पदस्थ समस्त राजस्व लिपिकीय कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे। संघ का कहना है कि शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कर्तव्य निर्वहन के दौरान होने वाली हिंसात्मक घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं तथा ऐसी घटनाओं से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। नायब तहसीलदार श्री तुषार मानिक के साथ हुई घटना को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ के जिला अध्यक्ष एस. ए. रिजवी ने जिले के समस्त राजस्व कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक कर्मचारी के साथ हुई घटना के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय सेवकों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 02 जून को सामूहिक अवकाश लेकर कलमबंद आंदोलन को सफल बनाने तथा घटना के प्रति अपना पुरजोर विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया है।

*थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई: लूट के मामले में दो अन्य सह आरोपी काबू*

0

*थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई: लूट के मामले में दो अन्य सह आरोपी काबू*

 

– मामले में एक आरोपी को पहले ही किया जा चुका है काबू, दोनों सह आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

रतिया, 31 मई। थाना शहर रतिया पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 03 रतिया निवासी कुलदीप उर्फ बाला पुत्र जगसीर सिंह उर्फ बूटा तथा वार्ड नंबर 08 रतिया निवासी लभ सिंह उर्फ लवी उर्फ लवप्रीत पुत्र सतनाम सिंह को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।

थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि शिकायतकर्ता वार्ड नंबर 09 रतिया निवासी हरमन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आइसक्रीम का ठेला लगाकर शहर में फेरी लगाता है। 21 मार्च 2026 को हनुमान चौक से शिव चौक की ओर जाते समय कुछ युवकों ने आइसक्रीम लेने के बहाने उसे एक मकान में बुला लिया। वहां उससे 3000 रुपये छीन लिए गए, मारपीट की गई तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के आधार पर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 71 दिनांक 26 मार्च 2026 के तहत धारा 304(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पूर्व में काबू कर लिया गया था, जबकि अब दोनों अन्य सह आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश प्राप्त हुए। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

*थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़*

0

 

* *थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़*

 

* *मामले में पुलिस ने 3 चोर को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

 

* *रात के अंधेरे में खड़ी गाड़ियों को बनाते थे निशाना*

 

* *स्कॉर्पियो समेत 13 लाख का माल जब्त, 175 लीटर डीजल बरामद_*

 

* *आरोपियों द्वारा रॉड-पेचकस से तोड़ते थे वाहन की टंकी का ताला_*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के थाना बलौदा पुलिस ने खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर चोरी का डीजल, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन, 2 जेरिकेन, लोहे की रॉड और पेचकस बरामद किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 13,17,500 रुपये है।

 

*ऐसे पकड़ में आए आरोपी*

 

प्रार्थी प्रकाश कुमार राठौर निवासी खिसोरा ने 31.05.2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका हाइवा क्रमांक CG 02 BM 0966 नवागांव घाट से हरदीबाजार जा रहा था। रात करीब 1 बजे चालक बीकेश चौहान ने खिसोरा उमरेली तालाब भारतमाला रोड के पास हाइवा खड़ी कर दी। तभी 3 अज्ञात लोग स्कॉर्पियो क्रमांक CG 16 BN 5176 से आए और हाइवा की डीजल टंकी का ताला तोड़कर 5 जेरिकेन में डीजल भरने लगे। चालक के जागने और शोर मचाने पर आरोपी डीजल लेकर बलौदा की ओर भाग गए। टंकी नापने पर 175 लीटर डीजल कीमत 17,500 रुपये चोरी होना पाया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय* के निर्देशन और ASP श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेहियों की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

01. तेजू पनिका, उम्र 31 वर्ष निवासी जमगहना, थाना पटना, जिला बैकुंठपुर कोरिया

02. दिनेश कुमार केंवट, उम्र 22 वर्ष निवासी रसौटा, थाना बलौदा

03. मनोज कुमार मिरी, उम्र 37 वर्ष निवासी कोरबी, थाना बलौदा

 

*इस कार्रवाई में* निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, राघवेन्द्र सिंह, रोहित साहू, बृजपाल बर्मन, टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे, संदीप सोनंत एवं महिला आर. रुखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

*ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रति ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक*

0

*ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रति ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक*

 

*प्रशिक्षण, रैली, नुक्कड़ नाटक और घर-घर संपर्क से चल रहा व्यापक जनजागरण अभियान*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता के लिए जिले में व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, आमजन तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़े कैडरों को नियमों की जानकारी देकर उन्हें स्वच्छता दूत के रूप में तैयार किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के विभिन्न कैडरों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षित कैडर गांवों में दीवार लेखन, नारा लेखन, रैली, स्वयं सहायता समूहों की बैठकों एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को नियमों के पालन और उसके महत्व की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही जिले की लक्षित 25 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में वार्ड बैठकों, सामूहिक स्वच्छता अभियान तथा घर-घर कचरा संग्रहण गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

सुशासन तिहार के दौरान भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी जा रही है। इन प्रस्तुतियों के जरिए स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

इसके अलावा ग्राम पंचायतों में नियमित भ्रमण कर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ग्रामीणों को चार प्रकार के ठोस कचरे का पृथक-पृथक संग्रहण एवं प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि गांवों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो सके। ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करते हुए कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण करने तथा स्वच्छ एवं सुंदर गांव के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने समझाइश दी जा रही है।

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस : कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर 14 दुकानों पर जुर्माना*

0

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस : कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर 14 दुकानों पर जुर्माना*

 

 *स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई*

 मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली, / विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में स्कूलों के आसपास संचालित तंबाकू विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अभियान के दौरान कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मुंगेली नगर पालिका अंतर्गत स्कूलों के समीप स्थित 27 दुकानों का निरीक्षण किया गया।

औषधि निरीक्षक श्रीमती किरण सिंह ने बताया कि जांच में 13 दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 14 दुकानों पर कोटपा एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि कोटपा एक्ट 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना एवं वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है। कार्रवाई के दौरान जिला चिकित्सालय के साइकोलॉजिस्ट श्री ओम साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*जनदर्शन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई 81 पाव अवैध शराब जब्त, दो आरोपी भेजे गए जेल*

0

 

 

*जनदर्शन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

 

81 पाव अवैध शराब जब्त, दो आरोपी भेजे गए जेल*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली, / कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आबकारी विभाग द्वारा लोरमी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए दो गैरजमानतीय प्रकरण दर्ज किए तथा बड़ी मात्रा में अवैध देशी मदिरा जब्त की।

कार्रवाई के दौरान ग्राम लगरा निवासी भागवत प्रसाद विश्वकर्मा के कब्जे से 36 पाव (6.480 बल्क लीटर) देशी मदिरा बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार धानाघाट चौकी डिंडौरी क्षेत्र में घनश्याम डडसेना के कब्जे से 45 पाव (8.100 बल्क लीटर) देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों मामलों में कुल 81 पाव (14.580 बल्क लीटर) अवैध देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे

*जनभागीदारी से मजबूत होगा सुशासन, सामाजिक अंकेक्षण से बढ़ेगी जवाबदेही*

0

*जनभागीदारी से मजबूत होगा सुशासन, सामाजिक अंकेक्षण से बढ़ेगी जवाबदेही*

 

*पुछेली में सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा सम्पन्न*

 

*संचालक डॉ. सिंगरौल ने किया अवलोकन*

 

*ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सामाजिक अंकेक्षण की पारदर्शिता पर दिया जोर*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// विकासखंड पथरिया के ग्राम पंचायत पुछेली में आयोजित सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंगरौल ने शामिल होकर सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह केवल योजनाओं की समीक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता तथा जवाबदेही को सुदृढ़ करने की प्रभावी व्यवस्था है।

डॉ. सिंगरौल ने कहा कि ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ही सामाजिक अंकेक्षण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्यों, निष्पक्ष समीक्षा और ईमानदार रिपोर्टिंग को सुशासन की आधारशिला बताते हुए कहा कि इससे विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनविश्वास को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर जिला समन्वयक सत्यम पटेल ने पंचायती राज अधिनियम, ग्राम सभा की संवैधानिक भूमिका तथा आगामी 01 जुलाई से लागू होने वाले वीबीजी-रामजी के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक अंकेक्षण को लोकतांत्रिक जवाबदेही का प्रभावी माध्यम बताते हुए ग्रामीणों से योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन में सक्रिय भूमिका निभाने जागरूक किया।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में सामाजिक अंकेक्षण जिले के ग्रामीणों को विकास कार्यों की समीक्षा करने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करता है। सामाजिक अंकेक्षण ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इससे योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होता है तथा शासन की मंशानुसार लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचता है। विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं एवं उनकी गुणवत्ता को लेकर अपने सुझाव और विचार रखे। संचालक डॉ. सिंगरौल ने ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से सुना तथा सामाजिक अंकेक्षण की पारदर्शी प्रक्रिया का मौके पर निरीक्षण किया।

ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें इस प्रकार की संवादात्मक और जनकेंद्रित सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा में भाग लेने का अवसर मिला है, जिससे उन्हें ग्राम सभा की शक्तियों, अपने अधिकारों और विकास कार्यों की निगरानी संबंधी प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का समापन जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता मणिशंकर बघेल, सरपंच श्रीमती संतोषी लहरे, पंचायत सचिव राजकुमार नवरंग, रोजगार सहायक संदेश कुमार बघेल, ग्राम सभा अध्यक्ष हरिचंद मरकाम, सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य जलेश्वर साहू एवं इंद्रजीत नवरंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*ग्रामीणों एवं शिक्षक ने शाला परिसर गुनापुर में लगे पौधों की भीषण गर्मी में सम्भाली जिम्मेदारी*

0

*ग्रामीणों एवं शिक्षक ने शाला परिसर गुनापुर में लगे पौधों की भीषण गर्मी में सम्भाली जिम्मेदारी*    

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी :-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली में शाला परिसर में लगाए गए पौधों में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दायक तस्वीरे सामने आई हैं यहाँ के शिक्षक रघुनाथ राठौर पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति की संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।गर्मी की छुट्टियों में भी भी शिक्षक स्कूल पहुँचकर पेड़-पौधों की पानी डालकर देखभाल कर रहे है।उनके इस कार्य को देखकर ग्रामवासियों द्वारा भी उनका सहयोग कर रहे हैं।जो प्रकृति प्रेम का संदेश भी दे रहा है।आज स्कूल परिसर भीषण गर्मी में भी हरियाली और फूलों की खुशबू से महक रहा है ।भीषणगर्मी को देखते हुए ग्रामवासियों द्वारा सुबह-शाम पौधों में पानी डालकर विद्यालय विकास में अपना सहयोग दे रहे हैं।इस कार्य में श्रीमती कुमारी बाई साहू, श्रीमती सोंकुवर बैगा, दीपक साहू, किशन, कोमलयादव ,प्यारेलाल, सनतकुमार,आदि ग्रामवासी शामिल हैं।

*इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बायार*

0

🖋️ *इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बायार*

 मुकेश साहू ब्यूरो छत्तीसगढ़ :-सोशल मीडिया के इस दौर में जहां असली पत्रकारिता जनता की आवाज़ उठाने का माध्यम बनी है, वहीं कुछ तथाकथित लोग इसे अवैध वसूली का जरिया बना चुके हैं। आज हर दूसरा व्यक्ति यूट्यूब चैनल बनाकर खुद को पत्रकार साबित करने में लगा है, जबकि पत्रकारिता केवल कैमरा और माइक्रोफोन से नहीं बल्कि जिम्मेदारी, नैतिकता और वैध पहचान से होती है।

 

सबसे आसान निशाना बनी हैं ग्राम पंचायतें। सूचना का अधिकार (RTI) जैसे महत्वपूर्ण कानून का उपयोग पारदर्शिता के लिए होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसे डराने-धमकाने और पैसों की उगाही का हथियार बना रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि और सचिव प्रशासनिक दबाव व तकनीकी प्रक्रियाओं के बीच पहले ही परेशान रहते हैं, ऊपर से ऐसे तथाकथित मीडिया कर्मियों द्वारा “खबर चलाने” की धमकी देकर पैसे मांगना बेहद गंभीर विषय है।

 

हाल ही में मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदली में पदस्थ सचिव को कथित मीडिया कर्मी महेंद्र साहू (CG Media TV) द्वारा फर्जीवाड़े की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि व्हाट्सएप के माध्यम से बारकोड भेजकर अकाउंट में पैसे डलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि यह आरोप सत्य है तो यह पत्रकारिता की आड़ में सीधी अवैध वसूली है, जिस पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

 

यह केवल एक मामला नहीं बल्कि प्रदेशभर में फैलती चिंताजनक प्रवृत्ति है। जरूरत है कि शासन-प्रशासन ऐसे तथाकथित पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई करे, पत्रकारिता के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाए और अवैध वसूली पर अंकुश लगाए, ताकि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि बिना भय के कार्य कर सकें।

 

🎤 पत्रकारिता सेवा है, वसूली का माध्यम नहीं।

 

#FakeJournalism #CGMediaTV #MahendraSahu #RTI #Panchayat #छत्तीसगढ़ #पत्रकारिता